
शादी के बाद डॉक्यूमेंट्स में नाम कैसे बदले – Step-By-Step Full Process
शादी के बाद डॉक्यूमेंट्स में नाम कैसे बदले यह एक आम समस्या होती है। भारतीय संस्कृति के आधार पर लड़की को शादी के बाद लड़के का सरनेम इस्तेमाल करना होता है। हालांकि ऐसा कोई नियम नहीं है, नाम बदलना या सरनेम बदलना पूरी तरह से व्यक्ति पर निर्भर करता है। मगर सालों से हमारे समाज में यह परंपरा चली आ रही है कि लड़की शादी के बाद लड़के का नाम इस्तेमाल करती है इस वजह से लोग शादी के बाद नाम बदलना पसंद करते हैं।

अगर आपकी हाल में शादी हुई है और आप शादी के बाद डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदले के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी जानना चाहते है तो हमारे लेख के साथ अन्य तक बनी रहे। हम आपको यह भी बता देना चाहते है की शादी के बाद डॉक्यूमेंट्स में नाम कैसे बदलें की प्रक्रिया बहुत सरल है मगर आपको सही निर्देशों की जानकारी होनी चाहिए। इस वजह से आपको हमारे लेख के साथ अंकित तक बने रहना होगा और दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करना होगा।
Shadi Ke Baad Documents Me Naam Kaise Badle 2022
कार्य | शादी के बाद डॉक्यूमेंट्स में नाम बदले |
नाम बदलने का तरीका | स्थानीय कोर्ट से नोटरी एफिडेविट बनवाना होगा और गजट एफिडेविट के जरिए नाम परिवर्तन |
उद्देश्य | शादी के बाद स्त्री के अनुसार उसके सरनेम को पति के सरनेम के साथ जोड़ने के लिए |
किस जगह के लिए | भारत के सभी राज्यों में पत्नी की इच्छा अनुसार |
शादी के बाद नाम बदलना क्यों जरूरी है? | Shadi Ke Baad Avashyak Kyun Hai
वर्तमान समय में शादी के बाद नाम बदलने की परंपरा बहुत तीव्र हो गई है मगर हम आपको बता देना चाहते हैं कि यह कोई कानूनी नियम नहीं है। अगर आप प्रचलित लोगों की सूची में भी देखेंगे तो कुछ पति-पत्नी नाम बदलना चाहते है, तो कुछ पत्नी अपने नाम को बदलना नहीं चाहती है।
नाम बदलने की इस परंपरा में पति और पत्नी दोनों ही अपने नाम का परिवर्तन करने के लिए स्वतंत्र है। मगर भारतीय समाज में कई सालों से औरतों के नाम बदलने की परंपरा चली आ रही है अगर कोई आदमी अपनी औरत का सरनेम इस्तेमाल करता है तो यह एक हंसी का पात्र होगा। वजह से औरत अपने पति के सरनेम का इस्तेमाल करती है। ऐसा करने से समाज में दोनों को पति पत्नी के तौर पर एक अलग सम्मान की नजर से देखा जाता है। हालांकि नाम परिवर्तन नहीं करने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं है मन परिवर्तन करना स्त्री की इच्छा पर निर्भर करता है।
Also Read – शादी के बाद नाम परिवर्तन की आवश्यकता
गजट क्या होता है? (Gazat Kya Hota Hai?)
इससे पहले कि आप शादी के बाद नाम बदलने (Shadi Ke Baad Documents me Naam Kaise Badle) की प्रक्रिया को जाने आपको गजट की जानकारी होनी चाहिए। हम आपको बता देना चाहते है कि गजट एक सरकारी पत्रिका है जिसे सरकार के द्वारा हर हफ्ते प्रकाशित किया जाता है इस पत्रिका में सरकार अपनी सभी योजना और आगामी प्लान के बारे में बताते हैं।
गजट पत्रिका में नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन करवाने वाले लोगों के नाम की सूची भी निकाली जाती है। अगर आप सभी प्रकार के सरकारी दस्तावेज में अपने नाम का परिवर्तन चाहते हैं तो आपको सरकार के द्वारा जारी की जाने वाली इस साप्ताहिक पत्रिका प्रथा तक रिजल्ट में अपना नाम परिवर्तन कॉलम में नाम छपवाना होगा। पैसा किस प्रकार कर सकते है, इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी नीचे दी गई है।
शादी के बाद डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदलें
अगर आप शादी के बाद डॉक्यूमेंट में नाम बदलना चाहते हैं तो इसके लिए मुख्य रूप से दो तरीके मौजूद है। सरकारी दस्तावेज में शादी के बाद नाम परिवर्तन के 2 तरीके –
- पहला तरीका आपको जिस दस्तावेज में अपना नाम परिवर्तन करवाना है उसके लिए नोटराइज्ड एफिडेविट बनवाना होगा।
- इसके अलावा दूसरा तरीका है कि आप गजट में अपना नाम प्रकाशित करवाएं।
नोटराइज्ड एफिडेविट से अपना नाम परिवर्तन करवाएं
नोटराइज्ड एफिडेविट आप अपने जिला में मौजूद किसी भी न्यायालय से प्राप्त कर सकते है। इसके लिए ₹10 के स्टांप पेपर पर आपको अपना मैरिज सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र, अटैच करना होगा और उस स्टांप पेपर पर अपना पुराना नाम, अपना नया नाम, पति का नाम और अन्य आवश्यक जानकारी को किसी वकील के निर्देश में भरना होगा। नोटरी से अपना एफिडेविट पूरा करवाएं और दस्तावेज में आप अपना नाम बदल गाना चाहते है, उस दस्तावेज के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें –
- पैन कार्ड में नाम बदलवाने के लिए – पैन कार्ड में नाम बदलवाने के लिए आपको नोटरी एफिडेविट या गजट एफिडेविट के कागजात की जरूरत होगी। इसके साथ आप अपने नाम परिवर्तन की अर्जी को विवाह प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र के साथ भारत के इनकम टैक्स पन सर्विसेज यूनिट में जमा करवाएं।
- पासपोर्ट में नाम बदलवाने के लिए – शादी के बाद अपने पासपोर्ट में अपना नाम बदलवाने के लिए आपको एफिडेविट के कागज को पुराने पासपोर्ट और मैरिज सर्टिफिकेट के साथ पासपोर्ट ऑफिस में जमा करवाना होगा वहां आपको आगे के निर्देश की जानकारी दी जाएगी।
- अपने ड्राइविंग लाइसेंस में नाम परिवर्तन करने के लिए – ड्राइविंग लाइसेंस में अपना नाम परिवर्तन करने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट निवास प्रमाण पत्र और एक नाम बदलने की एप्लीकेशन के साथ इन सभी दस्तावेजों को आरटीओ ऑफिस में जमा करवाना होगा।
- शादी के बाद बैंक खाता में नाम बदले – अगर आप शादी के बाद बैंक खाता में नाम बदलना चाहते है तो मैरिज सर्टिफिकेट, नोटरी के तरफ से किया गया एफिडेविट, और एक एप्लीकेशन को अपने बैंक के होम ब्रांच में लेकर जाएं और अपना नाम परिवर्तन करवाएं।
गजट एफिडेविट से सभी दस्तावेज में नाम परिवर्तन कैसे करवाएं
जब कोई व्यक्ति शादी के बाद डॉक्यूमेंट्स में नाम कैसे बदले के बारे में जानकारी ढूंढता है तो अधिकांश जगहों पर उनके लिए सबसे बेहतरीन तरीका गजट एफिडेविट होता है। जैसा कि हमने आपको बताया गजट एक सरकारी पत्रिका है जिसका इस्तेमाल सरकार अपने आगामी प्लान और नई योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रकाशित करते है। भारत में गजट सप्ताह में एक बार प्रकाशित किया जाता है मगर गजट में नाम परिवर्तन सूची और धर्म परिवर्तन सूची होती है जहां उन सभी लोगों के नाम की जानकारी होती है जिन लोगों ने सरकारी दस्तावेज में नाम या धर्म का परिवर्तन करवाया है।
अगर आप गजट एफिडेविट के तरीके से अपने सभी प्रकार के सरकारी दस्तावेज में शादी के बाद नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें –
- सबसे पहले आपको स्थानीय कोर्ट के नोटरी से अपना एक एफिडेविट तैयार करवाना है।
- अपने एफिडेविट में एक पासपोर्ट साइज फोटो कैसा था अपना पुराना नाम नया नाम और अन्य आवश्यक जानकारी देनी है।
- एफिडेविट के जरिए आप जिस नए नाम का इस्तेमाल करना चाहते हैं उसका इस्तेमाल करते हुए अपने स्थानीय न्यूज़पेपर में इसतिहार छपवाना होगा।
- इसके बाद एक इंग्लिश न्यूज़ पेपर में आपको अपने पुराने नाम से नए नाम के परिवर्तन की जानकारी को विज्ञापन के रूप में छपवाना होगा।
- उसके बाद आपका मैरिज सर्टिफिकेट, एफिडेविट, और दोनों तरह के न्यूज़पेपर में अपने विज्ञापन को गजट कार्यालय में जमा करवाना होगा या अपने स्थानीय डाक से गजट कार्यालय तक इन सबको भेजवाना होगा।
- इसके बाद 15 से 20 दिन के अंदर आपको के नाम परिवर्तन की जानकारी आने वाले गजट पत्रिका में प्रकाशित की जाएगी।
Also Read
- भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदलें
- शादी के बाद 10th and 12th में नाम कैसे बदलें
- शादी के बाद शेयर सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदले
शादी के बाद डॉक्यूमेंट से में नाम कैसे बदले से जुड़े कुछ आवश्यक प्रश्न (FAQ)
Q. शादी के बाद डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदलें?
अगर आप शादी के बाद अपना डॉक्यूमेंट में अपना सरनेम या नाम बदलना चाहते है तो मैरिज सर्टिफिकेट, कोर्ट की तरफ से किया गया एफिडेविट, और एक एप्लीकेशन, लेकर हर कार्यालय में जाकर जमा करवा सकते है। इसके अलावा अपने नाम परिवर्तन का विज्ञापन स्थानीय भाषा के न्यूज़ पेपर और एक इंग्लिश न्यूज़ पेपर में जारी करके इन सभी दस्तावेज को गजट कार्यालय में डाक कर सकते है, उसके बाद वहां से सरकारी पत्रिका के जरिए आपका नाम परिवर्तन कर दिया जाएगा।
Q. गजट एफिडेविट के जरिए नाम परिवर्तन करने में कितना समय लगेगा?
अगर आप गजट एफिडेविट तैयार करके दो तरह के अखबारों में अपने नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करके उसे गजट कार्यालय में जमा करवाते हैं तो 15 से 20 दिन के अंदर आने वाले गजट पत्रिका में नाम परिवर्तन की सूची में आपका नाम बदल दिया जाएगा।
Q. शादी के बाद डॉक्यूमेंट में नाम बदलने में कितना शुल्क लगता है?
गजट कार्यालय में नाम बदलने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होता है।
Q. क्या शादी के बाद नाम परिवर्तन करना आवश्यक है?
हम आपको बता देना चाहते हैं कि शादी के बाद नाम परिवर्तन करना स्त्री के इच्छा पर निर्भर करता है यह जरूरी बिल्कुल भी नहीं है।
निष्कर्ष
आज इसलिए हमने आपको शादी के बाद डॉक्यूमेंट्स में नाम कैसे बदले के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। इस लेख में हमने शादी के बाद नाम परिवर्तन करने के दो मुख्य तरीकों के बारे में सरल शब्दों में बताया है। अगर आप शादी के बाद अपना नाम परिवर्तन करना चाहते है और ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करने से आप अपने नाम परिवर्तन प्रक्रिया को सरल बना पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझावों विचार या किसी भी प्रकार के प्रश्न को कमेंट में पूछना ना भूले।