
सरकारी स्कूल में नाम सुधार प्रक्रिया
सरकारी स्कूल में नाम सुधार प्रक्रिया – बहुत बार एडमिशन करवाने के दौरान नाम में स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक हो जाता है। इसके अलावा कुछ अन्य कारणों के वजह से भी आपको अपने सरकारी स्कूल में नाम चेंज करना पड़ता है। अगर आपको भी सरकारी स्कूल में नाम सुधार प्रक्रिया के बारे में जानना है तो आज हम गजट के जरिए नाम परिवर्तन की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आप चाहे देश के किसी भी सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हो आपको नीचे बताई हुई प्रक्रिया का पालन करना है, इसके बाद आसानी से आप अपने दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं।
Must Read
- Gazette Office in Rajasthan: A Complete Guide to Name Change
- Gazette Name Change Procedure in Rajasthan: A Step-by-Step Guide
सरकारी स्कूल में नाम चेंज करने की जरूरत क्यों पड़ती है?
आप अपनी इच्छा से नाम चेंज कर सकते हैं लेकिन इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण कारणों की वजह से भी नाम चेंज करना पड़ता है –
- धर्म परिवर्तन, या लिंग परिवर्तन होने की स्थिति में आप अपना नाम चेंज कर सकते हैं।
- आपके सरकारी स्कूल का एडमिशन नाम अगर आपके आधार कार्ड पैन कार्ड या अन्य दस्तावेज से मैच नहीं करता है तब नाम चेंज करना होगा।
- आपके सरकारी स्कूल के एडमिशन के दौरान नाम में स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक हो गई है तब नाम चेंज करना होगा।
- किसी कानूनी कारण की वजह से अगर आपको अपने नाम में कोई परिवर्तन करना पड़ सकता है।
- इसके अलावा आप अपनी इच्छा के अनुसार आगे किसी और नाम से पढ़ने के लिए भी अपना नाम चेंज कर सकते हैं।
सरकारी स्कूल में नाम सुधार करने की पात्रता
अगर हम सरकारी स्कूल में नाम परिवर्तन की पात्रता की बात करें तो वर्तमान समय में कोई भी निर्धारित पात्रता नहीं रखी गई है। कोई भी व्यक्ति आसानी से गजट प्रकाशित करके नीचे बताएं निर्देशों का पालन करते हुए अपने सरकारी स्कूल के एडमिशन में नाम चेंज कर सकता है। इसके लिए किसी भी प्रकार की उम्र सीमा को भी निश्चित नहीं किया गया है अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है तो सभी आवश्यक दस्तावेजों में आपको अपने माता-पिता या गार्जियन का सिग्नेचर देना होगा इसके अलावा अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है तो आप सभी दस्तावेज में स्वयं सिग्नेचर करके नाम सुधार कर सकते हैं।
सरकारी स्कूल में नाम सुधार प्रक्रिया
अगर हम सरकारी स्कूल में नाम सुधारने की प्रक्रिया की बात करें तो नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना जरूरी है –
सबसे पहले एफिडेविट जारी करें
सबसे पहले आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट बनवाना होगा। यह एफिडेविट आसानी से किसी वकील की मदद से बनवाया जा सकता है इस तरह का एफिडेविट एक दिन के अंदर बन जाता है। इसके लिए आपको केवल एक वकील से संपर्क करना होता है और नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी जानकारी को स्पष्ट शब्दों में बताना होता है नाम परिवर्तन का कारण और अन्य जानकारी को सत्यापित करने के लिए आपको अपना हस्ताक्षार्थी करना होगा।
इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको दो अलग-अलग अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। पहले किसी स्थानीय भाषा के अखबार में और दूसरा किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में विज्ञापन जारी करना होगा। आपको इसके लिए अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाना होगा और नाम परिवर्तन के लिए एक आवेदन पत्र देना होगा और कुछ फीस देनी होगी उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी हो जाएगा पोस्ट ऑफिस विज्ञापन में आपका पुराना नाम नया नाम और अपना पता लिखना जरूरी है। इस विज्ञापन के जरिए आप अपने नए नाम को अपने इलाके में सार्वजनिक कर रहे हैं दोनों अखबार में अपने विज्ञापन का जेरोक्स निकलवाना भी ना भूले।
इसके बाद गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें
इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजना होगा। इस आवेदन पत्र में आपको अपने नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी देनी होगी और नीचे बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को अपने आवेदन पत्र के साथ संगलित करके डाक के जरिए गजट कार्यालय भेजना होगा। अगर आप इस तरह का कोई भी आवेदन पत्र अभी तक नहीं बनवाए हैं तो इस पूरी प्रक्रिया को करने के लिए किसी वकील की सहायता ले सकते हैं।
इसके बाद अपना गजट डाउनलोड करें और स्कूल में जमा करें
आपके किए हुए अनुरोध के आधार पर आपको एक गजट पत्रिका दे दिया जाएगा। यह गजट पत्रिका आप गजट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं इसमें आपका नया नाम होगा। अपने नए नाम का गजट नोटिफिकेशन आपको अपने स्कूल में जमा करना है इसके लिए आपको एक आवेदन पत्र भी जमा करना होगा।
स्कूल के ऑफिस या बोर्ड कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र दें
आपको एक आवेदन पत्र लिखना है जिसमें आपको नाम परिवर्तन करने के लिए अपने स्कूल से अनुरोध करना है। कुछ जगहों पर यह आवेदन पत्र स्कूल के ऑफिस में दिया जाता है और कुछ जगहों पर यह आवेदन पत्र स्कूल जी बोर्ड से एफिलिएट है उस बोर्ड के कार्यालय में जाकर दिया जाता है। इसलिए आपको अपना आवेदन पत्र लेकर और गजट लेकर सबसे पहले स्कूल ऑफिस में जाना है उसके बाद वहां से जानकारी एकत्रित करके अपना दस्तावेज निर्धारित कार्यालय में जमा करना है।
गजट में आपके दिए हुए नए नाम के आधार पर आपके सरकारी स्कूल में नाम चेंज कर दिया जाएगा। इसके बाद आप अपने नए नाम का इस्तेमाल सभी जगह पर कर सकते हैं।
सरकारी स्कूल में नाम चेंज करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आपको सरकारी स्कूल में नाम चेंज करना है तो ऊपर बताइए प्रक्रिया का पालन करना होगा लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- स्कूल या बोर्ड कार्यालय को दिया गया आवेदन पत्र
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- आपका मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
सरकारी स्कूल में नाम चेंज करने के लिए किससे संपर्क करें
अगर आपको अपने सरकारी स्कूल में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको सबसे पहले गजट की जरूरत होगी। यह एक सरकारी दस्तावेज है जिसे प्रकाशित करने की प्रक्रिया ऊपर बताई गई है। आप अपने गजट के साथ एक आवेदन पत्र लेकर स्कूल में जमा करेंगे। यह आवेदन पत्र अन्य स्कूल एप्लीकेशन की तरह ही लिखा जाता है। अपने आवेदन पत्र में आपको स्कूल में अपना नाम चेंज करने के लिए अनुरोध करना है। अतः सरकारी स्कूल में नाम चेंज करने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्कूल के ऑफिस में संपर्क करना है इसके बाद आपको अपने बोर्ड कार्यालय में भी संपर्क करना पड़ सकता है।
सरकारी स्कूल में नाम चेंज करने के लिए गजट क्या है?
गजट एक सरकारी पत्रिका है जिसका इस्तेमाल केंद्र सरकार की तरफ से कोई महत्वपूर्ण ऐलान करने के लिए किया जाता है। मुख्य रूप से इसमें योजना और सरकार के द्वारा किए जा रहे हैं महत्वपूर्ण कार्य की जानकारी होती है। इसके अलावा अगर आपको हमारे देश में नाम परिवर्तन लिंग परिवर्तन धर्म परिवर्तन करना है तो सबसे पहले इसकी जानकारी गजट में प्रकाशित करनी होती है। इसी प्रकार की पूरी प्रक्रिया ऊपर बताई गई है, गजट का इस्तेमाल आप कहीं भी पहचान पत्र के रूप में भी कर सकते हैं। अगर आपको अपना नाम चेंज करना है तो किस प्रकार अपने नए नाम का गजट नोटिफिकेशन प्रकाशित कर सकते हैं इसकी जानकारी दी गई है।
सरकारी स्कूल में नाम चेंज के लिए एफिडेविट और विज्ञापन क्यों जारी करें?
नाम परिवर्तन करने के लिए आपको एफिडेविट और विज्ञापन की जरूरत होती है। एफिडेविट कोर्ट की तरफ से जारी किया जाता है नाम परिवर्तन करके आप अपने पहचान को बदल रहे हैं इस वजह से एक लीगल डॉक्यूमेंट होना चाहिए जिसमें आप सरकार को नाम परिवर्तन करने की जानकारी दे रहे हैं ऐसा ही महत्वपूर्ण लीगल डॉक्युमेंट्स एफिडेविट होता है। एफिडेविट कोर्ट की तरफ से एक दिन के अंदर मिल जाता है जिसमें आप नाम परिवर्तन के लिए कोर्ट से परमिशन ले लेते हैं और उसके बाद आपका नाम परिवर्तन की प्रक्रिया आगे शुरू होती है।
ठीक उसी तरह विज्ञापन के जरिए आप अपने नाम परिवर्तन की जानकारी को सार्वजनिक कर रहे हैं। दो अलग-अलग अखबार में नाम परिवर्तन की जानकारी को प्रकाशित करके आप अपने इलाके में अपने नए नाम की जानकारी को सार्वजनिक कर रहे हैं। आसपास सबको आपके नए नाम की जानकारी हो जाएगी उसके बाद सरकार गजट प्रकाशित करके आपको नए नाम के इस्तेमाल की परमिशन देती है।
सरकारी स्कूल में नाम सुधार के लिए लगने वाला समय और शुल्क
सरकारी स्कूल में नाम सुधार के लिए आपको गजट की जरूरत होगी जिसे प्रकाशित करने में तीन हफ्ते से चार हफ्ते का वक्त लगता है। इसके बाद स्कूल में एक आवेदन पत्र और गजट जमा करके स्कूल के तरफ से या बोर्ड के तरफ से जवाब आने का इंतजार करना है जिसमें आपको दो हफ्तों का वक्त लग सकता है। एक अनुमानित तौर पर समय सीमा की बात करें तो एक महीने से डेढ़ महीने तक का वक्त नाम परिवर्तन में लग सकता है।
अगर हम सरकारी स्कूल में नाम सुधार के लिए शुल्क की बात करें तो वर्तमान समय में इसके लिए डायरेक्ट शुल्क नहीं लिया जा रहा है। लेकिन गजट प्रकाशित करने के दौरान एफिडेविट जारी करने में और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करने में शुल्क लगता है। एक हनुमान के तौर पर 3000 से ₹4000 का शुल्क इस पूरी प्रक्रिया में लग सकती है।
हमारे द्वारा सरकारी स्कूल में नाम सुधार की सुविधा
वर्तमान समय में हमारे द्वारा सरकारी स्कूल में नाम सुधार प्रक्रिया में मदद किया जा रहा है। अगर आपके बिना किसी भाग दौड़ के घर बैठे अपने सरकारी स्कूल में नाम चेंज करना है तो इसके लिए हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क के विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर एक व्हाट्सएप का आइकन दिखेगा जिस पर क्लिक करके आपको हमसे चैट करना है हम आपसे कुछ साधारण जानकारी लेंगे और आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे। इसके अलावा आपके लिए हम सरकारी स्कूल में नाम चेंज करेंगे और आप बिना किसी भाग दौड़ के घर बैठे आसानी से तुरंत अपना नाम परिवर्तन करवा पाएंगे।
FAQ
Q. सरकारी स्कूल में कितने दिन में नाम परिवर्तन हो जाता है?
सरकारी स्कूल में नाम चेंज करने में 1 महीने से डेढ़ महीने का वक्त लग जाता है।
Q. सरकारी स्कूल में नाम चेंज करने में कितना शुल्क लगता है?
सरकारी स्कूल में नाम चेंज करने के लिए डायरेक्ट शुल्क नहीं लिया जाता है गजट प्रकाशित करने के लिए 3000 से 4000 का खर्चा आता है।
Q. सरकारी स्कूल में नाम चेंज करने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत होती है?
सरकारी स्कूल में नाम चेंज करने के लिए आपको गजट या राजपत्र की जरूरत होती है इसके अलावा गजट प्रकाशित करने के दौरान कुछ अन्य दस्तावेजों की जरूरत भी होती है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि सरकारी स्कूल में नाम सुधार प्रक्रिया क्या है और किस प्रकार आप आसानी से गजट का इस्तेमाल करके अपने सरकारी स्कूल में नाम चेंज कर सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में हम आपकी सहायता कैसे कर सकते हैं इसके बारे में भी बताया गया है एक बार आप नाम चेंज कर लेंगे तो आपको अन्य दस्तावेजों को भी अपडेट करना होगा और आप अपने पुराने नाम का इस्तेमाल कहीं नहीं कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं आप नाम परिवर्तन से जुड़ी पूरी जानकारी अच्छे से समझ पाए होंगे अतः इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
