ऑनलाइन नाम परिवर्तन प्रक्रिया: आसान तरीके और महत्वपूर्ण टिप्स?

ऑनलाइन नाम परिवर्तन प्रक्रिया: आसान तरीके और महत्वपूर्ण टिप्स?

By Vipin

अगर आपके किसी दस्तावेज में आपका या आपके माता या पिता का नाम गलत हो गया है, और जिसको सही करने के लिए आप इंटरनेट पर जानकारी की तलाश कर रहे हैं, और इस लेख में पहुंचे हैं। तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। इस लेख में हम आपको एक दम विस्तार से बताने वाले हैं कि आप ऑनलाइन नाम परिवर्तन कैसे करें? नाम परिवर्तन के लिए आपके पास कौन-से दस्तावेज होने चाहिए, क्या प्रक्रिया आपको अपनानी होगी, किन बातों को आपको ध्यान में रखना होगा? इन सभी के बारे में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं। तो इसलिए ऑनलाइन नाम परिवर्तन कैसे करें के लिए आप इस लेख को पूरा पढिए आपको पूरी जानकारी समझ में आ जाएगी। 

नाम परिवर्तन करना किसे कहते हैं? 

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें जब किसी व्यक्ति के किसी दस्तावेज में व्यक्ति का, या उसके माता या पिता का नाम गलत दर्ज हो जाता है तो इस कारण से व्यक्ति अपना काम नही करवा पाते हैं, व्यक्ति को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए व्यक्ति अपने दस्तावेजों में नाम बदलना चाहते हैं और कानूनी तरीकों को फॉलो करके नाम बदल भी लेते हैं। इसी प्रक्रिया को ही हम नाम परिवर्तन करना कहते हैं।

ऑनलाइन नाम परिवर्तन कौन करवा सकता है? 

  • जो व्यक्ति नाम परिवर्तन करवाना चाहता है वो भारतीय नागरिक होना चाहिए। 
  • नाम परिवर्तन करने के लिए व्यक्ति के पास नाम परिवर्तन करने का एक वैध कारण होना चाहिए। 
  • जिस दस्तावेज में व्यक्ति नाम परिवर्तन करना चाहता है उसके पास वो दस्तावेज होना चाहिए। 
  • अगर व्यक्ति नाबालिग है तो उसको माता पिता की सहमति की जरूरत होगी और उनको नाम परिवर्तन करने की प्रक्रिया में समिल होना होगा। 

नाम परिवर्तन करने के पीछे कौन-से कारण होते हैं? 

नीचे उन सभी कारणों की लिस्ट बताई गई है जिस कारण से व्यक्ति अपने दस्तावेजों में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं। 

  • नाम पसंद नहीं आने के कारण व्यक्ति नाम परिवर्तन करना चाहते हैं। 
  • नाम गलत होने के कारण व्यक्ति नाम परिवर्तन करना चाहते हैं। 
  • जब व्यक्ति के नाम में किसी तरह की कोई स्पेलिंग मिस्टेक हो जाती है तो इस कारण से व्यक्ति नाम परिवर्तन करना चाहते हैं। 
  • किसी महान ज्योतिष के सलाह के कारण व्यक्ति नाम परिवर्तन करना चाहते हैं। 
  • धर्म परिवर्तन के कारण व्यक्ति नाम परिवर्तन करना चाहते हैं। 
  • जब किसी व्यक्ति को ऐसा लगता है कि नाम बदल लूंगा किस्मत बदल जाएगी इस कारण से व्यक्ति नाम परिवर्तन करना चाहते हैं। 
  • किसी कारण से लिंग परिवर्तन के बाद व्यक्ति नाम परिवर्तन करना चाहते हैं। 

नाम परिवर्तन करने के लिए व्यक्ति के पास जरूरी दस्तावेज? 

नीचे उन सभी दस्तावेजों की लिस्ट दिए गए हैं जो नाम परिवर्तन करने के लिए आवश्यक है। 

  • नाम परिवर्तन करने के लिए आपके पास आपका वो दस्तावेज होना चाहिए जिस दस्तावेज में आप नाम परिवर्तन करना चाहते हैं। 
  • पहचान प्रमाण पत्र और पते के प्रमाण की आवश्यकता होगी, और इसके लिए कोई भी कानूनी या सरकारी पहचान पत्र काम करेगा।
  • शपथ पत्र और समाचार पत्र के लेखों की एक प्रति की आवश्यकता होगी। 
  • एक आवेदन पत्र लिखना होगा। 
  • फॉर्म या विलेख की एक सॉफ्ट कॉपी कॉम्पैक्ट डिस्क में होनी चाहिए।
  • आवेदक यानी नाम परिवर्तन करने वाले व्यक्ति की दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें। 

नाम परिवर्तन करने की प्रक्रिया? 

क्या आपको पता है भारत सरकार ने नाम परिवर्तन करने एक लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया बनाई हुई है, आगे हम आपको दोनों प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं। कि आप अपना नाम ऑनलाइन कैसे बदल सकते हैं, और ऑफलाइन भी कैसे बदल सकते हैं। 

ऑनलाइन नाम परिवर्तन कैसे करें? 

वेबसाइट पर जाएँ: सबसे पहले आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और उसमें लॉग इन करें। साइन इन करने के बाद, नाम परिवर्तन का विकल्प खोजें।

विवरण भरें: विकल्प चुनने के बाद, आपको वह फ़ॉर्म भरना होगा जिसमें आपको अपनी सभी बुनियादी जानकारी देनी होगी। अपनी जानकारी भरने के बाद, आपकी पुरानी जानकारी दिखाई देगी और आप उसमें बदलाव कर सकते हैं और जो भी गलत है उसे सही कर सकते हैं।

भुगतान: जारी रखें पृष्ठ पर क्लिक करें, फिर वेबसाइट आपको दूसरे पृष्ठ पर ले जाएगी, जहाँ आपको वेबसाइट पर भुगतान करना होगा ताकि आपकी जानकारी अपडेट हो जाए।

ऑफलाइन नाम परिवर्तन कैसे करें? 

ऑफलाइन नाम परिवर्तन करने के लिए आपको अपना गजट बनवाना होगा क्योंकि गजट की मदद से आप अपना नाम परिवर्तन करवा पाएंगे। और गजट बनवाने की जानकारी हम आपको आगे बताने वाले हैं। 

नाम परिवर्तन करने के लिए गजट बनवाने की प्रक्रिया? 

नाम परिवर्तन के लिए गजट बनवाने के लिए आपको इन तीन दस्तावेजों को बनवाना होगा। जब आप इनको बनवा लेंगे आपका गजट बन जाएगा। और वो तीनो दस्तावेज कुछ इस तरह से हैं। 

पहला दस्तावेज – एफिडेविट बनवाना : 

एफिडेविट जिसको नोटरी पत्र के नाम से भी जाना जाता है। एफिडेविट बनवाने के लिए आपको अपने किसी नजदीकी नोटरी कार्यालय से संपर्क करना होगा और उनको नाम परिवर्तन की सभी जानकारी देनी होगी। 

दूसरा दस्तावेज – न्यूजपेपर में नाम परिवर्तन का प्रकाशन भेजना : 

नाम बदलने का एफिडेविट बनवाने के बाद आपको न्यूजपेपर में प्रकाशन भेजना होगा। न्यूजपेपर में प्रकाशन भेजने के लिए आपको अपने शहर के लोकल भाषा के समाचार पत्र और अंग्रेजी दोनों भाषा के समाचार पत्र को चूज करना है और उसमें नाम परिवर्तन की सभी जानकारी लिख कर प्रकाशन भेज देना है। 

तीसरा दस्तावेज : सीडी फाइल बनवाना : 

जब आप दोनों दस्तावेजों को बनवा लेंगे उसके बाद आपको सीडी फाइल बनवाना होगा। सीडी फाइल बनवाने के लिए आपको अपने किसी डिवाइस में एमएस वर्ड एप्लीकेशन को खोलना है और उसमें नाम परिवर्तन की सभी जानकारी लिख कर उस वर्ड फाइल को बर्न कर देना है आपका सीडी फाइल बन जाएगा। 

  • फिर आपको इन्हीं तीनों दस्तावेजों को गजट ऑफिस दिल्ली में ले जाकर जमा कर गजट के लिए अप्लाई कर देना है फिर अगले 30 से 40 दिनों में आपका गजट गवर्नमेंट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा वहां से आप अपना गजट डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • जब आपका गजट डाउनलोड हो जाएगा फिर गजट की मदद से आप अपने किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करवा सकते हैं। 

गजट की मदद से आधार कार्ड में नाम कैसे बदलें? 

आपको अपना पुराना आधार कार्ड और गजट की कॉपी लेना है और आधार कार्ड सेंटर में ले जाकर जमा कर आधार कार्ड में नाम परिवर्तन के लिए सूचित कर देना है। फिर अगले कुछ दिनों में आपका गजट पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आपके घर भेज दिया जाएगा। 

गजट की मदद से पासपोर्ट में नाम कैसे बदलें? 

गजट की पासपोर्ट में नाम परिवर्तन के लिए आपको अपना पुराना पासपोर्ट और गजट की कॉपी लेना है और उसको पासपोर्ट ऑफिस में ले जाकर जमा कर पासपोर्ट में नाम परिवर्तन के लिए आवेदन कर देना है। फिर आगे के कुछ दिनों में आपका नया पासपोर्ट पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आपके घर भेज दिया जाएगा। 

गजट की मदद से पैन कार्ड में नाम परिवर्तन कैसे करें? 

आपको अपना पुराना पैन कार्ड, साथ में गजट की कॉपी लेना है और उसको पैन कार्ड ऑफिस में या फिर ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर अपने पैन कार्ड में नाम परिवर्तन करवा लेना है। 

ठीक इसी तरह से आप अपने किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करवा पाएंगे। 

ऑनलाइन नाम परिवर्तन करते वक्त ध्यान रखने योग्य बातें? 

ऑनलाइन नाम बदलते वक्त आपको इन बातों को ध्यान में रखना होगा: 

  • नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हर एक राज्य में अलग-अलग हो सकती है, इसलिए नाम परिवर्तन करने के लिए आप सरकार द्वारा बनाई गई प्रक्रिया को ही फॉलो करें। 
  • नाम परिवर्तन करने के लिए आवेदकों को अनिवार्य शुल्क का भुगतान करना होगा। 
  • यह ध्यान रखें कि आपके द्वारा जमा किये गए, प्रकाशित किये गए और प्राप्त किये गए सभी दस्तावेजों की प्रतियां अपने पास रखें। 

नाम परिवर्तन के लिए गज़ट बनवाने के फायदे? 

जब आप अपना गजट बनवा लेंगे तो समझ लो आपके पास एक ऐसा दस्तावेज आ गया है जिसकी मदद से आप अपने किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करवा पाएंगे। क्योंकि गजट एक कानूनी दस्तावेज है जो केंद्रीय सरकार द्वारा जारी किया जाता है। गजट में आपकी नाम परिवर्तन की सभी जानकारी लिखी गई होती है। गजट सभी दस्तावेजों के लिए मान्य होता है इसलिए गजट की मदद से आप अपने किसी भी दस्तावेज में कानूनी तरीके से नाम परिवर्तन करवा सकते हैं। 

ऑनलाइन नाम परिवर्तन कैसे करें लेख का निष्कर्ष? 

इस लेख में हमने ऑनलाइन नाम परिवर्तन कैसे करें, तथा ऑफलाइन नाम परिवर्तन कैसे करें आदि की जानकारी के बारे में विस्तार से बात की है। और अगर आपने इस लेख यहां तक पढ़ लिया है तो हमें यकीन है इस लेख में बताई गई सभी जानकारी आपको अच्छी तरह से समझ में आ गई होगी और उसकी मदद से आप अपना नाम परिवर्तन करवा पाएंगे। 

लेकिन अगर आप कहते हैं कि आपका गजट बनवाने और आपका नाम परिवर्तन करवाने में हम आपकी हेल्प करें, तो इसी राइट साइड में व्हाट्सएप और कॉल करने का ऑप्शन शो हो रहा होगा उसके माध्यम से आप हमारी टीम से बात कर सकते हैं। हमारी टीम आपकी पूरी हेल्प करेगी। 

ज्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न? 

प्रश्न : ऑनलाइन नाम परिवर्तन कौन करवा सकता है?

उत्तर : जो व्यक्ति भारतीय नागरिक है, जिसके पास नाम परिवर्तन करने का कारण है, जिसके पास वो दस्तावेज है जिस दस्तावेज में व्यक्ति नाम परिवर्तन करवाना चाहता है, ऐसा व्यक्ति ऑनलाइन नाम परिवर्तन करवा सकता है। 

प्रश्न : ऑनलाइन नाम परिवर्तन करने के लिए आपके पास कौन-से दस्तावेज होने चाहिए?

उत्तर : ऑनलाइन नाम परिवर्तन करने के लिए आपके पास आपका मूल दस्तावेज, माता पिता की आईडी, fo पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र आदि दस्तावेज होने चाहिए। 

प्रश्न : नाम परिवर्तन करवाने में कितना समय लगेगा? 

उत्तर : नाम परिवर्तन करवाने में कुल 1 से 2 महीने का समय लगेगा। 

प्रश्न : नाम परिवर्तन करना क्यों आवश्यक है? 

उत्तर : अगर आप चाहते हैं कि आप अपने दस्तावेजों का जरूरी जगह पर या फिर काम पड़ने पर उपयोग कर पाएं, तो आपके लिए नाम परिवर्तन करना आवश्यक है। 

Vipin✍️

Written by

Vipin

Content Author at YourDoorStep

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call