![CBSE बोर्ड में नाम सुधार करवाने में कितना समय लगता है [Full Guide]](https://yourdoorstep.co/wp-content/uploads/2025/03/CBSE-बोर्ड-में-नाम-सुधार-करवाने-में-कितना-समय-लगता-है.webp)
CBSE बोर्ड में नाम सुधार करवाने में कितना समय लगता है [Full Guide]
CBSE बोर्ड में नाम सुधार करवाने में कितना समय लगता है – अगर आपको सीबीएसई बोर्ड में अपने किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम सुधार करवाना है तो इसके लिए गजट प्रकाशित करना होता है। इसके बाद आपको नाम करेक्शन का फॉर्म भरकर सीबीएसई बोर्ड को देना होता है और कुछ समय का इंतजार करना होता है। यह इंतजार अलग-अलग इलाके में अलग-अलग हो सकता है, आमतौर पर यह इंतजार एक महीने से 2 महीने का होता है लेकिन इतना समय क्यों लगता है और आप कैसे इस समय को कम कर सकते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी आज के लेख में दी गई है।
Must Read
- How to Apply for Gazette Office in Bihar: Your Complete Guide
- Andhra Pradesh Me Aadhar Card Me Name Change Kaise Kare
सीबीएसई बोर्ड में नाम सुधार कैसे करते हैं?
सीबीएसई बोर्ड के किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम सुधार करने के लिए आपको सबसे पहले गजट प्रकाशित करना होता है। इसके बाद अपने स्कूल में या सीबीएसई बोर्ड कार्यालय में एक आवेदन पत्र लिख कर देना होता है और नाम करेक्शन फॉर्म भरकर जमा करना होता है। इसके बाद बोर्ड के तरफ से आपको लिखित दस्तावेज दिए जाते हैं जिसके आधार पर आप अपने बोर्ड में नाम परिवर्तन कर सकते हैं। वर्तमान समय में इसके लिए हमारी वेबसाइट के तरफ से नाम सुधार की ऑनलाइन सुविधा भी दी जा रही है जिसमें आप बड़ी आसानी से घर बैठे जल्दी अपने सीबीएसई के डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं।
सीबीएसई डॉक्यूमेंट में नाम सुधार की जरूरत क्यों पड़ती है?
कुछ ऐसी स्थिति होती है जब आपको सीबीएसई डॉक्यूमेंट में नाम सुधार करना होता है उसके बारे में नीचे सूचीबद्ध जानकारी दी गई है –
- आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी इस तरह के किसी भी आइडेंटी कार्ड में नाम ना मैच होने पर
- शादी के बाद या तलाक के बाद नाम परिवर्तन कर सकते हैं।
- टाइपिंग मिस्टेक या स्पेलिंग मिस्टेक होने की स्थिति में भी नाम चेंज कर सकते हैं
- धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाने के बाद आप अपना नाम चेंज कर सकते हैं
- किसी ज्योतिषीकरण की वजह से भी अपना नाम चेंज कर सकते हैं
- किसी कानूनी कारण या फिर किसी अन्य कारण की वजह से आप अपना नाम चेंज कर सकते हैं
सीबीएसई डॉक्यूमेंट में नाम चेंज के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आपको अपने सीबीएसई डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जैसे –
- पुराना सीबीएसई डॉक्यूमेंट जिसमें आपको नाम चेंज करना है
- आपका आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी या इस तरह का कोई भी पहचान पत्र
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- गजट नोटिफिकेशन
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
सीबीएसई बोर्ड में नाम सुधार करवाने की प्रक्रिया – Step By Step Guide
अगर आपको अपने सीबीएसई बोर्ड में नाम परिवर्तन करना है तो इसके लिए आपको पूरी प्रक्रिया के बारे में पता होना चाहिए जिसके लिए नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा –
सबसे पहले आवेदन जमा करें
आपको अपने स्कूल में एक आवेदन पत्र भेजना होगा जिसमें आपको स्कूल को बताना होगा कि आपका सीबीएसई बोर्ड के डॉक्यूमेंट में नाम गलत है और आप उसे सही करना चाहते हैं। इसके अलावा आपको बोर्ड की तरफ से एक नाम करेक्शन फॉर्म मिलेगा जो स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं या फिर आप बोर्ड कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं या फिर बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। इस आवेदन पत्र में कुछ साधारण जानकारी होगी जिसे ध्यानपूर्वक भरकर आपको सीबीएसई बोर्ड कार्यालय या अपने स्कूल में जमा कर देना है।
नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी हैं
इसके बाद आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर नाम परिवर्तन का एक एफिडेविट जारी करना है। उसके लिए आपको किसी वकील की मदद लेनी होगी जो एक दिन के अंदर आपका एफिडेविट बना देगा। इसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ साधारण जानकारी देनी होती है और उसके बाद उसमें कुछ अन्य जानकारी को स्पष्ट शब्दों में बताना होता है और हस्ताक्षर करके अपनी एफिडेविट का जेरोक्स निकलवाना होता है।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है जिसके लिए आप किसी स्थानीय भाषा के अखबार या फिर किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार के कार्यालय में जा सकते हैं। आपके अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाना है और नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ साधारण जानकारी उन्हें बतानी है जिसके बाद आपका पुराना नाम नया नाम और आपका पता अखबार में एक विज्ञापन के रूप में प्रकाशित कर दिया जाएगा। इस विज्ञापन के जरिए आप अपने नए नाम को सार्वजनिक करने का प्रयास कर रहे हैं।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें
इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी साधारण जानकारी होगी। अगर आपको इस तरह के आवेदन पत्र की कोई जानकारी नहीं है तो किसी वकील की मदद से लिखवा सकते हैं। मुख्य रूप से इस आवेदन पत्र में आपको आने वाली गजट पत्रिका में अपने नए नाम को प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। अपने इस आवेदन पत्र के साथ ऊपर बताएं सभी आवश्यक दस्तावेजों को संकलित करके डाक के जरिए भेजना है आपकी भेजी हुई जानकारी के आधार पर आने वाली गजट पत्रिका में आपका नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
गजट के आधिकारिक वेबसाइट से आप गजट नोटिफिकेशन डाउनलोड कर लेंगे और अपने इस नए नाम के नोटिफिकेशन में कुछ साधारण जानकारी को स्पष्ट शब्दों में भरकर इसे अपने सीबीएसई स्कूल में या फिर बोर्ड कार्यालय में जाकर जमा करना है। इसके बाद बोर्ड की तरफ से एक नया डॉक्यूमेंट आपके नए नाम के साथ आपके दिए हुए पते पर भेज दिया जाएगा अन्यथा आप अपना डॉक्यूमेंट स्कूल से भी प्राप्त कर पाएंगे।
सीबीएसई बोर्ड में नाम सुधार करवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया
जैसा कि आपको पता है आज के समय में हर चीज ऑनलाइन हो रहा है। इस वजह से हमने आपको सीबीएसई बोर्ड के किसी भी डॉक्यूमेंट में नाम सुधार करवाने की ऑनलाइन सुविधा प्रदान की है। इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है। आपको वेबसाइट पर एक व्हाट्सएप का आइकन दिखेगा जिस पर क्लिक करके आपको हमसे चैट करना है कुछ साधारण जानकारी बतानी है और आपकी बताई हुई जानकारी के आधार पर हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके सीबीएसई बोर्ड के डॉक्यूमेंट में नाम सुधार करेंगे।
सीबीएसई बोर्ड में नाम सुधार करवाने में कितना समय लगता है
सीबीएसई बोर्ड में नाम सुधार करवाने में कितना समय लगता है यह एग्जैक्ट रूप से बताया नहीं जा सकता है। अलग-अलग जगह पर अलग-अलग समय लगता है और बोर्ड के द्वारा भी बहुत सारा कार्य करना होता है जिसमें कभी थोड़ा ज्यादा समय तो कभी कम समय लग जाता है एक अनुमान के तौर पर अगर हम जानकारी बताएं तो आपको सीबीएसई बोर्ड में नाम सुधार करवाने में 1 से 2 महीने का वक्त लग जाता है।
ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि सबसे पहले गजट बनवाना होता है जिसमें तीन से चार हफ्ते का वक्त लगता है। जब आपका गजट बन जाता है तो अपने एफिडेविट और अन्य सभी दस्तावेजों के साथ आपके स्कूल में इसे जमा करना होता है जिसके बाद बोर्ड की तरफ से रिस्पॉन्स आता है जिसमें दो से तीन हफ्ते का वक्त लग जाता है। कुल मिलाकर डेढ़ महीने से 2 महीने का समय लगता है लेकिन अगर आप हमारी मदद से अपने डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करवाते हैं तो आपको कुछ काम समय लग सकता है।
सीबीएसई बोर्ड में नाम सुधार की प्रक्रिया रिजेक्ट क्यों होती है?
कुछ ऐसी स्थिति होती है जब आपका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाता है कौन-कौन से कारण की वजह से आपका आवेदन रिजेक्ट किया जा सकता है इसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- अगर आपने किसी भी आवेदन फार्म में या किसी भी दस्तावेज में आधी अधूरी जानकारी दी है तो आपका आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा।
- अगर आपका दस्तावेज मेल नहीं खाता है और किसी में भी गलत जानकारी मिलती है, तो आपका आवेदन रिजेक्ट हो जाता।
- इसके अलावा आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने में बहुत अधिक देरी हो जाती है तो भी आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाता है।
अगर आपका आवेदन रिजेक्ट हो जाता है और उसमें किसी प्रकार की कोई गलती नहीं होती है तो आप आवेदन को दोबारा से कोर्ट में अपील कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q. सीबीएसई बोर्ड में नाम सुधार करने में कितना समय लगता है?
सीबीएसई बोर्ड में नाम सुधार करने में 1 महीने से 2 महीने का वक्त लग जाता है।
Q. सीबीएसई बोर्ड में नाम सुधार कौन कर सकता है?
कोई भी व्यक्ति आसानी से ऊपर बताएं निर्देशों का पालन करते हुए अपने सीबीएसई बोर्ड में नाम सुधार कर सकता है।
Q. सीबीएसई बोर्ड में नाम सुधार करने में कितना खर्च लगता है?
मुख्य रूप से इसमें किसी भी प्रकार का खर्च नहीं लगता है लेकिन एफिडेविट बनवाने और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करने जैसे कामों को मिलाकर 3000 से ₹4000 का खर्चा आ सकता है।
निष्कर्ष
इस लेख में CBSE बोर्ड में नाम सुधार करवाने में कितना समय लगता है के बारे में यह लेख लिखा गया है जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि सीबीएसई बोर्ड में नाम सुधार कैसे किया जाता है और किस प्रकार आप आसानी से घर बैठे अपने सीबीएसई बोर्ड में नाम बदल सकते हैं। नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया और ऑनलाइन नाम कैसे बदल जाता है इससे जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी स्पष्ट शब्दों में इस लेख में बताई गई है अतः इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें और अगर आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न है तो वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
