![राज्य बोर्ड मार्कशीट में नाम सुधार [The Ultimate Guide]](https://yourdoorstep.co/wp-content/uploads/2025/03/राज्य-बोर्ड-मार्कशीट-में-नाम-सुधार.webp)
राज्य बोर्ड मार्कशीट में नाम सुधार [The Ultimate Guide]
राज्य बोर्ड मार्कशीट में नाम सुधार – अगर अपने राज्य बोर्ड से पढ़ाई की है तो आपके लिए मार्कशीट बहुत जरूरी है। आपके मार्कशीट का इस्तेमाल आगे पढ़ाई के लिए एडमिशन लेने और नौकरी प्राप्त करने के लिए हो सकता है। राज्य बोर्ड मार्कशीट में नाम सुधार कैसे करें के बारे में आज का लेख लिखा गया है, हम आपको सरल शब्दों में बताएंगे कि गजट कैसे प्रकाशित किया जाता है और किस प्रकार गजट और अन्य दस्तावेज का इस्तेमाल करते हुए आप अपने राज्य बोर्ड के मार्कशीट और अन्य दस्तावेजों में भी नाम परिवर्तन कर सकते हैं।
Must Read
राज्य बोर्ड मार्कशीट में नाम सुधार क्यों जरूरी हो सकता है?
कुछ ऐसी स्थिति आती है जब राज्य बोर्ड के मार्कशीट में नाम परिवर्तन करना जरूरी हो जाता है ऐसी कुछ महत्वपूर्ण कारणों को नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आपके राज्य बोर्ड मार्कशीट में टाइपिंग या स्पेलिंग मिस्टेक होगा।
- आधार कार्ड क्या अन्य दस्तावेजों में नाम मिल नहीं खाने पर।
- किसी कानूनी कारण की वजह से अगर मार्कशीट में नाम बदलना पड़ रहा है।
- शादी के बाद, तलाक के बाद या किसी बच्चे को गोद लेने के बाद उसके नाम में परिवर्तन होता है।
- किसी अन्य ज्योतिषी कारण की वजह से भी आप अपने नाम में परिवर्तन कर सकते हैं।
राज्य बोर्ड मार्कशीट में नाम सुधार के लिए पात्रता और नियम
राज्य बोर्ड के मार्कशीट में नाम सुधार करने के लिए कुछ निर्धारित पात्रता को पूरा करना पड़ता है और कुछ आवश्यक नियमों का पालन करना होता है जिसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है –
- मार्कशीट में नाम सुधार करने की कोई समय सीमा तय नहीं है आप मार्कशीट जारी होने के बाद कभी भी अपने नाम में परिवर्तन कर सकते हैं।
- किसी भी स्थिति में आप अपने मार्कशीट में नाम परिवर्तन कर सकते हैं इसके लिए आपकी उम्र सीमा या कोई अन्य पात्रता मायने नहीं रखती है।
- राज्य बोर्ड के मार्कशीट में नाम चेंज करने के लिए गजट बहुत जरूरी है इसलिए पहले गजट प्रकाशित करना होगा।
- इसके लिए कोर्ट का एफिडेविट नाम परिवर्तन का विज्ञापन और अन्य दस्तावेज की जरूरत होती है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है।
राज्य बोर्ड मार्केट में नाम सुधार के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आपको अपने राज्य बोर्ड के मार्कशीट में नाम सुधार करना है तो कुछ जरूरी दस्तावेजों का ध्यान रखना होगा जिसकी सूची नीचे प्रस्तुत की गई है –
- आपका पुराना मार्कशीट जिसमें नाम चेंज करना है
- आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र या इस तरह का कोई अन्य पहचान पत्र
- गजट नोटिफिकेशन
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- दो अलग-अलग अखबार में नाम सुधार का विज्ञापन
- स्कूल द्वारा जारी किया गया पत्र या आवेदन पत्र जिसे भरकर जमा करना होगा
- स्कूल को या राज्य बोर्ड कार्यालय को नाम परिवर्तन का आवेदन पत्र
राज्य बोर्ड में नाम सुधार की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप
आप अपने राज्य बोर्ड के मार्कशीट में नाम सुधार कर सकते हैं इसके लिए आवश्यक सूचीबद्ध जानकारी नीचे दी गई है –
सबसे पहले स्कूल या कॉलेज से संपर्क करें और आवेदन पत्र दें
अपने राज्य बोर्ड के मार्कशीट में नाम परिवर्तन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्कूल या कॉलेज में संपर्क करना होगा। और एक आवेदन पत्र लिख कर देना होगा यह आवेदन पत्र साधारण स्कूल एप्लीकेशन जैसा होगा। इसमें आपको नाम परिवर्तन के लिए स्कूल से अनुरोध करना होगा और बताना होगा कि आप अपने मार्कशीट के नाम को क्यों चेंज करना चाहते हैं और स्कूल से एक नया मार्कशीट मांगना होगा।
नाम परिवर्तन का एफिडेविट तैयार करें
आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट बनवाना होगा। इसके लिए आप किसी वकील की मदद ले सकते हैं, अपने एफिडेविट में आपको अपना पुराना नाम नया नाम नाम परिवर्तन का कारण और इस तरह की अन्य आवश्यक जानकारी को लिखकर अपना हस्ताक्षर कर रहा है। आपका एफिडेविट एक दिन के अंदर तैयार हो जाएगा आपको वकील को इसके लिए कुछ फीस देनी होगी जो इलाके के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
समाचार पत्र में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको दो अलग-अलग समाचार पत्र में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है। पहले किसी स्थानीय भाषा के अखबार में और दूसरा किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में। अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा जिसमें आपको पुराना नाम नया नाम और अपना पता लिखना होगा इसके जरिए आप अपने नाम को सार्वजनिक करेंगे।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखें
आवेदन पत्र भेजना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी अलग-अलग प्रकार की जानकारी को लिखना है। इस तरह का आवेदन पत्र आप किसी वकील की मदद से बनवा सकते हैं आवेदन पत्र के जरिए आपके आने वाली गजट पत्रिका में आपको अपने नए नाम को प्रकाशित करने का अनुरोध करना है। आपके किए हुए अनुरोध के आधार पर गजट पत्रिका में आपका नया नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा।
अपना गजट डाउनलोड करें और स्कूल में जमा करें
इसके बाद आपको अपना गजट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना है। आपके गजट में आपका नया नाम और अन्य जानकारी लिखी होगी, आपको अपना गजट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा और उसके बाद इस स्कूल में जमा करना होगा। गजट में दिए गए नए नाम के आधार पर आपके स्कूल मार्कशीट में नाम चेंज किया जाएगा।
राज्य बोर्ड नाम सुधार के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें
राज्य बोर्ड में नाम सुधार के लिए एक आवेदन पत्र भरकर जमा करना होता है। इसके लिए आपको स्कूल में एक आवेदन पत्र देना होता है जिसके बाद आपको एक आवेदन फॉर्म मिलेगा जिसे ध्यानपूर्वक भरकर जमा करना होता है। अगर आपको आवेदन फॉर्म चाहिए तो सबसे पहले एक एप्लीकेशन लिखकर अपने स्कूल में जमा करें उसके बाद एक आवेदन फॉर्म मिलेगा जिसमें कुछ साधारण जानकारी भरनी होती है। इसी आवेदन फॉर्म के साथ अन्य जरूरी दस्तावेज और गजट को भी जोड़कर जमा करना होता है।
मार्कशीट में नाम सुधार और नाम परिवर्तन में क्या अंतर है?
मार्कशीट में नाम सुधार का मतलब है कि आपका नाम में स्पेलिंग या टाइपिंग मिस्टेक हो गई है जिसे आप सही करना चाहते हैं। यह काम स्कूल से ही हो जाएगा इसके लिए आपको स्कूल में एक एप्लीकेशन फॉर्म देना होगा कुछ समय के बाद स्कूल के तरफ से आप अपना नया मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको नाम परिवर्तन करना है जो की शादी के बाद, तलाक के बाद, धर्म परिवर्तन करवाने पर होता है, तो इसके लिए पहले एक गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होती है जिसके लिए कोर्ट से एफिडेविट और दो अलग-अलग अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करके किया जाता है। गजट प्रकाशित करने और गजट के जरिए नाम परिवर्तन करने की प्रक्रिया ऊपर बताई गई है उसे भीम का पालन करते हुए अपने स्कूल में अपना नए नाम का गजट जमा करके आप आसानी से अपने मार्कशीट में नाम परिवर्तन या नाम चेंज कर सकते हैं।
नाम सुधार के बाद नया राज्य बोर्ड मार्कशीट कैसे प्राप्त करें
ऊपर बताइ प्रक्रिया का पालन करते हुए आप आसानी से अपने स्कूल में गजट जमा करके अपने मार्कशीट में नाम परिवर्तन कर सकते हैं। और आपका नया मार्कशीट आपके स्कूल के तरफ से ही दिया जाएगा। अगर अपने राज्य बोर्ड के कार्यालय में आवेदन किया है तो आपको डाक के जरिए आपके दिए हुए पते पर आपका नया मार्कशीट आ जाएगा। आपको केवल मार्केट में नाम परिवर्तन के लिए आवेदन करना है और गजट जमा करना है इसके लिए कोई अतिरिक्त भीम का पालन नहीं करना है बोर्ड की तरफ से खुद आपको नया मार्कशीट दिया जाएगा जो आप स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं अन्यथा आपके दिए हुए पते पर आप मंगवा भी सकते हैं।
राज्य बोर्ड मार्कशीट में नाम सुधार के लिए शुल्क और समय सीमा
राज्य बोर्ड मार्कशीट में नाम परिवर्तन करने की कोई डायरेक्ट शुल्क नहीं लगती है। कुछ राज्यों में राज्य बोर्ड के तरफ से नाम सुधार का आवेदन फॉर्म दिया जाता है जिसके बदले कुछ फीस लिया जाता है जो अलग-अलग राज्य में अलग-अलग है। इसके अलावा जैसा कि हमने आपको बताया नाम सुधार के लिए गजट बनवाना पड़ता है जिसके लिए आपको कोर्ट से एफिडेविट तैयार करवाना होगा उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा और दोनों ही प्रक्रिया में आपको कुछ पैसे देने होंगे। इस तरह गजट बनवाकर जमा करने के दौरान आप अनुमान के तौर पर 4000 से ₹5000 तक का खर्चा होगा और नाम परिवर्तन हो जाएगा। लेकिन अगर आप हमारी मदद लेते हैं तो हम आपको अलग-अलग ऑफर देंगे और हमारी मदद से कम पैसे में आप नाम परिवर्तन कर सकते हैं।
अगर हम मार्कशीट में नाम परिवर्तन करने के समय सीमा की बात करें तो इसके लिए गजट की जरूरत होती है जिसमें तीन हफ्ते से चार हफ्ते तक का समय लग जाता है। इसके बाद आपको अपने राज्य बोर्ड में गजट जमा करना होता है और एक नया मार्कशीट आने में अलग-अलग राज्य बोर्ड के हिसाब से अलग-अलग समय लगता है। एक अनुमान के तौर पर हम ऐसा कह सकते हैं की मार्कशीट में नाम चेंज करने में 2 महीने तक का समय लग जाता है।
हमारे द्वारा राज्य बोर्ड के मार्कशीट में नाम चेंज करें
हमारी वेबसाइट के तरफ से राज्य बोर्ड मार्कशीट में नाम परिवर्तन करने की सुविधा दी जा रही है। आप आसानी से घर बैठे हमारी मदद से अपने मार्कशीट में नाम चेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है, आपको वेबसाइट पर व्हाट्सएप आइकन का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप हमसे संपर्क कर सकते हैं और हम आपसे कुछ साधारण जानकारी मांगेंगे जिसके बाद आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके राज्य बोर्ड मार्कशीट में नाम चेंज करेंगे। आप हमारी मदद से बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने मार्कशीट में नाम चेंज कर सकते हैं और एक नया मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
राज्य बोर्ड मार्कशीट में नाम सुधार से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q. नाम सुधार के लिए कौन-कौन से राज्य बोर्ड अनुमति देते हैं?
मार्कशीट में नाम सुधार के लिए भारत के लगभग सभी राज्य बोर्ड की तरफ से अनुमति होती है। अगर आपका राज्य बोर्ड नाम सुधार नहीं करता है तो आप इसके लिए कोर्ट में अपील भी कर सकते हैं।
Q. क्या पुराने मार्कशीट को वापस करना होगा?
नहीं मार्कशीट में नाम चेंज होने के बाद आपको पुराना मार्कशीट जमा करने की जरूरत नहीं है। हालांकि पुराने मार्कशीट की जरूरत होती है, मगर कुछ राज्यों में पुराने मार्कशीट के जेरोक्स से भी काम हो जाता है।
Q. अगर नाम सुधार का आवेदन अस्वीकार हो जाए तो क्या करें?
नाम सुधार का आवेदन किसी गलत डॉक्यूमेंट के कारण और स्वीकार हो सकता है ऐसे में आपको अपने सभी डॉक्यूमेंट को दोबारा से जांच करना चाहिए।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया राज्य बोर्ड मार्कशीट में नाम सुधार कैसे करें और इसके अलावा कुछ अन्य जरूरी जानकारी के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया है। हमने सरल शब्दों में आपको गजट और गजट से जुड़ी कुछ अन्य रोचक जानकारी के बारे में बताया है अगर हमारे द्वारा साझा की गई के बाद आप गजट और उसके जरिए नाम परिवर्तन करने की प्रक्रिया को अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार को कमेंट में बताना ना भूलें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
