
झारखंड आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें – Jharkhand Aadhar Card Name Change Process
झारखंड आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें – झारखंड के सभी मूल निवासियों के लिए आधार कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग दस्तावेज बनवाने के लिए किया जाता है। अगर आप झारखंड आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है। आज से कुछ समय पहले बहुत ही आसानी से आधार कार्ड में नाम चेंज हो जाता था, लेकिन हाल ही में हुए अपडेट के मुताबिक झारखंड आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए निवासियों को गजट पत्रिका में अपना नाम प्रकाशित करना होगा।
आप अलग-अलग कारणों से आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं, लेकिन नाम चेंज करने की प्रक्रिया में कुछ परिवर्तन किया गया है जिसे समझना अनिवार्य है। ऐसे में झारखंड आधार कार्ड से जुड़ी सभी प्रकार की आवश्यक जानकारी को नीचे सूचीबद्ध किया गया है।
Must Read
झारखंड में आधार कार्ड क्या है?
झारखंड के लोगों के लिए आधार कार्ड उनका आइडेंटी कार्ड है जिसमें उनका नाम पिता का नाम पता और जन्मतिथि के साथ-साथ 12 अंक का एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर लिखा होता है। आधार कार्ड नंबर सभी नागरिकों का अलग-अलग होता है जिस वजह से यह प्रत्येक नागरिक का आइडेंटी कार्ड हो जाता है। इस वजह से सरकार की योजनाओं का लाभ सही तरीके से सभी नागरिकों तक पहुंच पाता है और अन्य दस्तावेजों को बनवाने में भी काफी आसानी होती है।
झारखंड आधार कार्ड में कौन नाम चेंज कर सकता है | Eligibility for Jharkhand Aadhar Card Name Change
झारखंड के आधार कार्ड में नाम चेंज करने की एक खास प्रक्रिया और पात्रता है जिसे समझना जरूरी है –
- इस दस्तावेज में नाम परिवर्तन करने के लिए पुराना आधार कार्ड चाहिए।
- आवेदक झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
- जिस कारण से आप नाम परिवर्तन कर रहे हैं उसे कारण का कोई सर्टिफिकेट या सत्यापित पत्र होना चाहिए।
- नाम परिवर्तन के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज होना चाहिए।
झारखंड आधार कार्ड में कब नाम चेंज होता है
कौन-कौन सी स्थिति में वहां के निवासी अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं इसे भी नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- शादी के बाद सरनेम चेंज होने पर आधार कार्ड में नाम चेंज होता है।
- तलाक के बाद आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं।
- आधार कार्ड के नाम में किसी प्रकार की गलती होने पर नया नाम ऐड कर सकते हैं।
- किसी ज्योतिषी कारण से अपने नाम में कोई शब्द या संख्या जोड़ना है तो आधार कार्ड में नाम चेंज करेंगे।
- किसी भी कारण से अपने नाम में कोई परिवर्तन करते हैं तो आधार कार्ड को अपडेट करना होगा।
झारखंड आधार कार्ड में नाम चेंज करने की प्रक्रिया | Process of Jharkhand Aadhar Card Name Change
झारखंड के निवासी किस प्रकार आसानी से आधार कार्ड में नाम चेंज करेंगे इसे समझने के लिए नई प्रक्रिया को नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- सबसे पहले एफिडेविट तैयार करें – झारखंड के किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी से आप एफिडेविट तैयार कर सकते हैं।
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें – इसके बाद अपने नाम को सार्वजनिक करने के लिए एक विज्ञापन जारी करना होगा।
- अंत में आवेदन पत्र लिखें – अंत में आपको एक आवेदन पत्र लिखकर गजट कार्यालय भेजना होगा।
झारखंड आधार कार्ड में नाम चेंज करने की नई प्रक्रिया
अगर आप झारखंड के निवासी हैं और अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो बता दे कि अब आपको आधार सुधार केंद्र जाने की कोई जरूरत नहीं है। आमतौर पर आधार कार्ड में जानकारी को अपडेट करने के लिए आप यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट कर सकते हैं यह काम आप आसानी से घर बैठे भी कर सकते हैं।
लेकिन यूआईडीएआई के तरफ से एक अपडेट जारी किया गया जिसके मुताबिक आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको अपने नाम को गजट पत्रिका में प्रकाशित करना होता है। आमतौर पर यह कार्य बहुत भाग दौड़ भरा होता है लेकिन हमारी मदद से आप इसे तुरंत कर सकते हैं।
झारखंड आधार कार्ड में नाम चेंज के लिए आवश्यक दस्तावेज
झारखंड के मूल निवासी अगर अपने आधार कार्ड में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी –
- झारखंड का मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- पुराना वाला आधार कार्ड
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- झारखंड गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
झारखंड में गजट क्या है? | What is Gazette in Jharkhand?
झारखंड के लोगों के लिए गजट बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह एक सरकारी पत्रिका होती है जिसे केंद्र सरकार द्वारा संचालित गजट कार्यालय से प्रकाशित किया जाता है। गजट कार्यालय राज्य की राजधानी में होता है और हर हफ्ते गजट पत्रिका प्रकाशित करता है। इस पत्रिका में आपको सरकार के नीति योजना और अन्य जानकारी के बारे में पता चलता है। इसके साथ ही राज्य में हो रहे धर्म परिवर्तन और नाम परिवर्तन की जानकारी को भी गजट पत्रिका में प्रकाशित किया जाता है।
इस वजह से अगर आप किसी भी सरकारी दस्तावेज में अपना नाम या धर्म परिवर्तन करना चाहते हैं तो पहले यह जानकारी गजट पत्रिका में प्रकाशित करनी होती है। तो अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको गजट पत्रिका में अपना नाम प्रकाशित करना होगा।
झारखंड आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें | Jharkhand Aadhar Card Me Name Change Kaise Kare
झारखंड के आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना होगा जिसके हेतु नीचे बताए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करना चाहिए –
सबसे पहले एफिडेविट जारी करें
आपको झारखंड के किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट तैयार करना होगा जिसके लिए स्थानीय अधिवक्ता की मदद ले सकते हैं। इसमें आपको अपना पुराना नाम नया नाम और नाम परिवर्तन का कारण स्पष्ट शब्दों में लिखकर अंत में अपना हस्ताक्षर करके इसे सत्यापित करना है।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद झारखंड के किसी भी स्थानीय अखबार में एक विज्ञापन जारी करना होगा। उसके बाद आपको अंग्रेजी भाषा के अखबार में एक विज्ञापन जारी करना होगा दोनों विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम पिता का नाम और पता लिखना होगा ताकि आपका नया नाम सार्वजनिक हो सके। इसके बाद अपने विज्ञापन का जरूर अपने पास रखना होगा।
इसके बाद गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखें
अंत में गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना होगा। आवेदन पत्र में आपको अपना नाम परिवर्तन का कारण और अन्य जानकारी को स्पष्ट रूप से समझना होगा और गजट कार्यालय को आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना होगा। आपको अपने आवेदन पत्र के साथ ऊपर बताएं सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी भेजना होगा। इसके बाद कुछ दिनों के अंदर नया गजट पत्रिका प्रकाशित होगा जिसमें आपका नया नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा और उस गजट का इस्तेमाल करके आप अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर पाएंगे।
घर बैठे ऑनलाइन झारखंड आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें
वर्तमान समय में घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए हम सुविधा दे रहे हैं। आप हमारी वेबसाइट पर किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क कर सकते हैं और हम आपके आधार कार्ड में तुरंत नाम चेंज करके आपको डिलीवर करेंगे। आधार कार्ड में नाम चेंज के लिए गजट प्रकाशित करना होता है जो वर्तमान समय में बहुत ही भाग दौड़ भरा कार्य है।
ऑनलाइन आसानी से घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज हो जाएगा इसके बाद आप अपने गजट का फोटो यूआइडीएआइ की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करके अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं। हमारी मदद लेने पर आपको कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है आपको केवल घर बैठना है हम आपके आधार कार्ड में तुरंत नाम चेंज करेंगे इसके लिए आपको हमसे संपर्क करना चाहिए।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q. झारखंड आधार कार्ड में कितने दिन में नाम चेंज होता है?
झारखंड के नागरिकों का 5 से 15 दिन के अंदर आधार कार्ड में नाम चेंज हो जाता है।
Q. झारखंड आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें?
झारखंड के आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए अपने नाम का गजट प्रकाशित करें और उसके बाद यूआइडीएआइ की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना गजट अपलोड करें, इस काम को जल्दी करने में हम आपकी सहायता कर सकते हैं।
Q. आधार कार्ड में नाम चेंज कौन करता है?
अब आधार कार्ड में गजट कार्यालय के द्वारा नाम चेंज किया जाता है क्योंकि गजट प्रकाशित करना होता है उसके बाद नाम चेंज होता है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हम आपको झारखंड आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दे रहे हैं। इस लेख को पढ़ने के बाद आप आधार कार्ड में नाम चेंज करने की नई प्रक्रिया को समझ पाए होंगे गजट पत्रिका और आधार कार्ड से जुड़े कुछ अन्य सवालों के जवाब भी आपको स्पष्ट रूप से समझ आए होंगे। इसके अलावा हमारी तरफ से दी जाने वाली सर्विस भी आपको पता चली होगी अगर आप अपने किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं इसके लिए वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क विकल्प का इस्तेमाल करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
