
शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें? Shaikshik Praman Patra Me Naam Kaise Badle?)
शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें?:- किसी कारणवश से अगर आपके शैक्षिक प्रमाण पत्र में आपका या फिर आपके माता पिता का नाम गलत हो गया है। जिसको आप सही करना चाहते हैं। और उसके लिए आप सही जानकारी की तलाश कर रहे हैं, और आपको अभी तक सही जानकारी नहीं मिली है, तो आपका इस लेख में बहुत बहुत स्वागत है। क्योंकि इस लेख में हम आपको शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें की पूरी जानकारी देने वालें हैं।
शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम बदलने के कारण (Shaikshik Praman Patra Me Naam Badalne Ke Karan)
- नाम गलत हो जाने के कारण।
- नाम पसंद नहीं आने के कारण।
- धर्म परिवर्तन के कारण।
- ज्योतिष के कहने के कारण।
- शादी के बाद पत्नी को अपने नाम में पति का सरनेम जोड़ने के कारण।
- शादी के बाद तलाक हो जाने के कारण।
- स्कूल द्वारा नाम में की गई कोई गलती के कारण।
शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज (Shaikshik Praman Patra Ke Naam Badalne Ke Liye Jaruri Dastavej)

- सेंट्रल गैजेट (भारत राजपत्र) सर्टिफिकेट की जरूरत।
- शैक्षिक प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी।
- शैक्षिक प्रमाण पत्र की पहले और आखिरी पृष्ठ की फोटो कॉपी की जरूरत पड़ेगी।
- शादी के बाद नाम बदलने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।
- शादी के बाद तलाक हो जाने पर तलाक पेपर की जरूरत पड़ेगी।
शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया (Shaikshik Praman Patra Me Naam Badalne Ki Puri Prakriya)

शैक्षिक प्रमाण पत्र में कानूनी तरीके से नाम बदलने के लिए सरकार ने एक कानूनी प्रक्रिया बनाई हुई है जिसको अपना कर आप अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम बदल सकते हैं। और उस प्रक्रिया का नाम सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट है।
सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट क्या है? (Central Gazette Certificate Kya Hai?)
सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट, भारत राजपत्र एक कानूनी सर्टिफिकेट है जिसका उपयोग नाम बदलने से जुड़े काम के लिए किया जाता है। और इसको केंद्रीय सरकार द्वारा जारी किया जाता है। गैजेट में लिखा होता है की आप भारत में रहते हैं और आपका नाम ये है, आपके माता पिता का नाम ये है। और आप अपने नाम को चेंज करना चाहते हैं। और अब आपको इसी नाम से जाना जाएगा।
या फिर दूसरी तरह से लिखा होगा, आपके सभी दस्तावेजों में आपका नाम गलत लिखा है, आपके माता पिता का नाम गलत लिखा है। और आपका सही नाम ये है।
सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट बनवाने की पूरी प्रक्रिया (Central Gazette Certificate Banwane Ki Puri Prakriya)

सेंटल गैजेट सर्टिफिकेट निकलवाने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को पूरा करना पड़ेगा।
वो स्टेप्स कुछ इस प्रकार हैं।
- एफिडेविट बनवाना
- समाचार पत्र में प्रकाशन भेजना
- सीडी बनवाना
स्टेप 1. एफिडेविट बनवाना –
एफिडेविट बनवाने के लिए आप अपने पास के किसी वकील से संपर्क कर सकते हैं। एफिडेविट बनवाते समय आपको उसमें नाम बदलने के लिए अपनी पूरी जानकारी को लिखना है। आपका नाम, माता पिता का नाम, आप अपने नाम को क्यों बदलना चाहते हैं, उसका कारण लिखना है। उसके बाद आपको ये भी लिखना है की आप अपने नाम बदलना चाहते हैं और अब आपको इसी नाम से जाना जाएगा। और साथ में आपको अपना नया और पुराना नाम दोनो देना होगा।
स्टेप 2. समाचार पत्र एम प्रकाशन भेजना –
समाचार पत्र एम प्रकाशन भेजने के लिए आपको अपने शहर कर हिंदी और अंग्रेजी दोनों समाचार पत्र को चूज करना है। और एफिडेविट की तरह नाम बदलने के लिए इन्फॉर्मेशन लिखना है।
समाचार पत्र में ध्यान रखने योग्य बातें –
- आप जिस समाचार पत्र में प्रकाशन भेज रहे हैं वो आपके शहर का होना चाहिए।
- और उसकी मान्यता नेशनल लेवल पर भी होनी चाहिए।
स्टेप 3. सीडी बनवाना –
सीडी फाइल बनवाने के लिए आपको अपने किसी भी डिवाइस के अंदर माइक्रोसॉफ्ट की वर्ड एप्लीकेशन को ओपन करना है और उसमें नाम बदलने के लिए एफिडेविट और समाचार पत्र की तरह इन्फॉर्मेशन लिखना है। उसके बाद उस वर्ड फाइल को बर्न कर देना है। उसके बाद आपके द्वारा लिखी गई सारी जानकारी सीडी के अंदर चली जाएगी।
जब आपके ये तीनों फाइल तैयार हो जाएं, उसके बाद सभी फाइल को इकट्ठा करके एक साथ चिपका देना है।
- और भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट भारत पे पर जा कर गैजेट सर्टिफिकेट बनवाने की फीस भर देनी है।
- फीस भरने के बाद इन सभी फाइल को लेना है और गैजेट ऑफिस (दिल्ली में स्थित है) चले जाना है। वहां पुलिस स्टॉप पर सभी फाइल को जमा कर देना है। और नाम बदलने का फॉर्म भर देना है।
- उसके बाद आपको करीब 30 से 40 दिन तक लगातार इंतजार करना पड़ेगा फिर सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट गैजेट ऑफिस के द्वारा आपके पास भेज दिया जाएगा।
फिर जब आपको अपना सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट मिल जाएगा उसके बाद गैजेट सर्टिफिकेट और उसके साथ में शैक्षिक प्रमाण पत्र लेना है और उस शिक्षण संस्थान में चले जाना है (जहां से शैक्षिक प्रमाण पत्र मान्य है।) और गैजेट की कॉप के साथ में शैक्षिक प्रमाण पत्र की कॉपी देना है। फिर गैजेट की कॉपी और शैक्षिक प्रमाण पत्र की कॉपी के आधार पर आपका नाम या आपके माता पिता का नाम शैक्षिक प्रमाण पत्र में बदल दिया जाएगा।
सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट के फायदे (Central Gazette Certificate Ke Fayde)
सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट एक ऐसा सर्टिफिकेट है जिसकी मदद से शैक्षिक प्रमाण पत्र में आप अपना या अपने माता पिता का नाम बदल सकते हैं। और तो और सेंट्रल गैजेट की मदद से आप अपने किसी भी प्रमाण पत्र अथवा दस्तावेज में अपना नाम बदल सकते हैं।
निष्कर्ष (Nishkarsh)
इस लेख में हमने आपको शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें से जुड़ी सभी जानकारी दी है। और हमें उम्मीद है की इस लेख में बताई गई जानकारी आपको अच्छी तरह से समझ में आई होगी और उसकी मदद से आप अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम बदल सकते हैं
लेकिन इसके बाद भी अगर आपको कोई दिक्कत आ रही है, अगर आपको इस लेख में बताई गई सारी बातें अच्छी तरह से समझ में नहीं आई है, अगर आई भी है लेकिन इतने सारे स्टेप्स को फॉलो करना संभव नहीं है, तो इसमें आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है।
आपके शैक्षिक प्रमाण पत्र में आपका नाम हम सही करवाएंगे क्योंकि हमारा काम ही यही है लोगो के गलत नाम सही करवाना। और हम आपका भी करवाएंगे, तो अगर आप चाहते हैं की हम आपका नाम सही करने में आपकी हेल्प करें,
तो उसके लिए इसी वेबसाइट पर व्हाट्सएप का एक आइकन आपको दिख रहा होगा उस पर क्लिक करके आप हमारी टीम से बात कर सकते हैं, हमारी टीम शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें की पूरी प्रक्रिया बता देगी।
लोगों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –
सवाल – शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें?
जवाब – सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट की मदद से आप अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम बदल सकते हैं।
सवाल – शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?
जवाब – शक्षिक प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है, जिसकी जानकारी इस लेख में दी गई है।
सवाल – शैक्षिक प्रमाण पत्र में कानूनी रूप से नाम कैसे बदलें?
जवाब – सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट की मदद से आप अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र में कानूनी रूप से नाम बदल सकते हैं।
सवाल – क्या शादी के बाद शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम बदलना जरूरी है?
जवाब – शादी के बाद शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम बदलना पूरी तरह से आपके हाथ में है। अगर आप नौकरी या फिर किसी गवर्नमेंट एग्जाम का फॉर्म भरना चाहती हैं या फिर नौकरी करना चाहती। तो आपको शादी के बाद शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम बदलना पड़ेगा। लेकिन अगर आप नहीं करना चाहती है। तो आप रहने दे।
Written by
Vipin
Content Author at YourDoorStep
My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.
