
शादी के बाद lic में नाम कैसे बदले | Shadi ke baad LIC me name kaise change
Shadi ke baad LIC me name kaise change :- LIC भारत की सबसे पुरानी कंपनी में से एक है। एलआईसी एक जीवन बीमा कंपनी है जो जीवन बीमा के साथ साथ अलग-अलग प्रकार के बीमा सुविधा बेचती है। भारत में हर कोई अपने जीवन को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए एलआईसी का सहारा लेता है। अगर आपने भी भारत की प्रचलित, प्रतिष्ठित, और विश्वसनीय कंपनी एलआईसी की तरफ से किसी प्रकार का भी मान लिया है और शादी के बाद एलआईसी के कागज में नाम बदलना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आज के लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी के बाद lic में नाम कैसे बदलें। हमारे समाज में एक प्रथा है कि शादी के बाद औरत को अपने नाम में पति के नाम को जोड़ना होता है जिस वजह से विभिन्न दस्तावेज में नाम परिवर्तन की समस्या आती है।

अगर आपने शादी से पहले एलआईसी से किसी प्रकार का बीमा करवाया था और अगर शादी के बाद आप अपना नाम परिवर्तित करते है, तो इसके लिए आपको Shadi ke baad LIC me name kaise badle की विस्तार पूर्वक जानकारी को पढ़ना होगा। हमने कुछ सरल शब्दों में निर्देश दिए हैं जिनका आदेश अनुसार पालन करने पर आप अपने घर बैठे बड़े आराम से एलआईसी के दस्तावेज में नाम को परिवर्तित कर पाएंगे।
एलआईसी बीमा में नाम बदलना क्यों जरूरी है
अगर आपने एलआईसी से किसी प्रकार का बीमा करवाया है तो जरूर इसके पीछे सुरक्षा एक कारण रहा होगा और दूसरा कारण खुद को आर्थिक रूप से मजबूत करना रहा होगा। एलआईसी भारत की सबसे प्रतिष्ठित, विश्वसनीय और पुरानी कंपनी है जो कई सालों से भारतीय नागरिक को जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा जैसे अलग-अलग प्रकार की सुविधा दे रही है।
अगर आपने एलआईसी से किसी भी प्रकार का बीमा करवाया है और उसके बाद आपकी शादी हो जाती है अगर आप शादी के बाद अपने नाम में अपने पति का नाम जोड़ते है या किसी भी कारणवश आपके नाम में परिवर्तन होता है तो आपको मैच्योरिटी के बाद एलआईसी के तरफ से अमाउंट लेने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस वजह से है क्योंकि एलआईसी कंपनी यह मानने से इंकार कर देगी कि अब वही व्यक्ति है क्योंकि आपके नाम में परिवर्तन हो चुका है। इसलिए यह आवश्यक है कि निर्धारित निर्देशों का पालन करते हुए आप एलआईसी के दस्तावेज में अपने नाम का परिवर्तन करें।
गजट क्या है

पहली दफ़ा सुनने पर यह काफी अजीब सा लगता है मगर हम आपको बता दें कि किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करने के लिए आवश्यक है कि सरकार के पास आपके नए नाम की जानकारी पहुंच गई हो। गजट एक सरकारी पत्रिका है जिसे सप्ताह में एक बार केंद्र सरकार की तरफ से निकाला जाता है जिसमें सरकार की नई योजना के साथ-साथ देश में नाम बदलने वाले लोग, धर्म बदलने वाले लोग जैसे अन्य कार्य में जितने लोग सम्मिलित होते हैं उनके नाम को इस पत्रिका में छापा जाता है।
चाहे आप भारत के किसी भी दस्तावेज में अपने नाम का परिवर्तन करना चाहते हैं अगर आपके पास एक गजट पत्रिका है जिसमें आपके नाम को परिवर्तित किया गया है तो आप इतना मान सकते है कि आपके पास एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल करके आप किसी भी अन्य दस्तावेज में नाम परिवर्तित कर सकते है। सरल शब्दों में हम इतना कह सकते है कि अगर आप शादी के बाद एलआईसी में नाम बदलवा ना चाहते हैं तो आप गजट पत्रिका का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलआईसी में नाम बदलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- एलआईसी से जुड़े कागज
- Marriage certificate
- स्वयं घोषणा पत्र या कोर्ट की तरफ से किया गया एफिडेविट जिसमें नाम परिवर्तन का उद्देश्य, नया नाम और पुराना नाम हो।
शादी के बाद एलआईसी में नाम कैसे बदलें | Shadi ke baad LIC me name kaise change
शादी के बाद एलआईसी में नाम बदलने की मुख्य रूप से दो प्रक्रिया है –
- अपने एलआईसी ब्रांच कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन करें।
- गजट के लिए आवेदन करें और किसी भी दस्तावेज में तुरंत नाम परिवर्तित करें।
एलआईसी ब्रांच कार्यालय में जाकर शादी के बाद एलआईसी में नाम बदले
शादी के बाद एलआईसी में नाम कैसे बदलें अगर आप का सवाल है तो हम आपको बता दें कि वर्तमान समय में एलआईसी के किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तित करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। आपको ऑनलाइन एलआईसी के कस्टमर केयर का नंबर मिल जाएगा जहां से आप उनसे बात कर पाएंगे मगर शादी के बाद नाम परिवर्तन करने की प्रक्रिया एलआईसी ब्रांच में जाकर ही हो सकती है।
अगर आप शादी के बाद एलआईसी में अपना नाम परिवर्तित करना चाहते हैं तो अपने शहर में मौजूद एलआईसी ब्रांच कार्यालय में मैरिज सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, और निवास प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज के साथ कुछ पासपोर्ट साइज फोटो और एलआईसी के कागज के साथ जाए। उसके बाद जिस एलआईसी कागज में आप अपना नाम परिवर्तन करना चाहते हैं उसके बारे में कार्यालय में बताएं और आपकी समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगा।
गजट के लिए आवेदन करें और LIC के साथ अन्य दस्तावेज में परिवर्तित करें
अगर आप शादी के बाद एलआईसी में अपना नाम बदल वाना चाहते हैं तो जरूर यह समस्या आपको अन्य दस्तावेज के साथ भी आ सकती है। शादी के बाद अगर आप अपने पति का नाम अपने नाम के साथ जोड़ती है तो ना केवल एलआईसी बल्कि अन्य दस्तावेज में भी आपको अपने नए नाम का इस्तेमाल करना होगा। हर कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन के लिए फॉर्म भरना और अलग-अलग प्रकार के दस्तावेज को प्रस्तुत करने के लिए चक्कर काटना आपको काफी हताश कर सकता है।
जैसा कि हमने आपको बताया गजट सरकार के द्वारा जारी की जाने वाली एक सप्ताहिक पत्रिका है जिसमें नाम परिवर्तित होने वाले लोगों का नाम दिया जाता है इस पत्रिका में आपका नाम अगर आता है तो इसका मतलब है कि सरकार ने अपने सभी दस्तावेज में आपके नाम को परिवर्तन कर लिया है और अन्य दस्तावेज में परिवर्तन करने की अनुमति दी है। केवल गजट पत्रिका में नाम बदलवाने से आपको एक नए नाम की मंजूरी मिल जाती है और अलग-अलग कार्यालय में केवल इस पत्रिका की फोटो कॉपी को अपलोड करते ही आपका कार्य कर दिया जाता है।
Must Read
- शादी के बाद आधार कार्ड में अपना सरनेम कैसे बदले
- डीमैट अकाउंट में नाम कैसे बदलें
- शादी के बाद आधार कार्ड में नाम में परिवर्तन के लिए आवश्यक दस्तावेज
गजट के जरिए शादी के बाद एलआईसी में नाम कैसे बदलें
अगर आप शादी के बाद एलआईसी में नाम बदलना चाहते हैं और इसके लिए अपने गजट प्रक्रिया का चयन किया है तो नीचे दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें –
- सबसे पहले आपको एक वकील की मदद से कोर्ट या नोटरी से एक एफिडेविट तैयार करवाना है।
- तैयार किए गए एफिडेविट में आपको अपने पुराने नाम और नए नाम की जानकारी देनी है साथ ही यह भी बताना है कि नाम परिवर्तन करने के पीछे उद्देश्य या कारण क्या है।
- इसके बाद अपने नए नाम और पुराने नाम में हुए बदलाव की जानकारी स्थानीय भाषा में प्रकाशित होने वाले अखबार में विज्ञापन के रूप में छपवाना है।
- इसके बाद आपको अपने पुराने नाम और नए नाम की जानकारी अंग्रेजी भाषा के अखबार में प्रकाशित करवानी है।
- अपने एफिडेविट और दोनों तरह के विज्ञापन की फोटोकॉपी को गजट कार्यालय में भिजवाना है जिसके लिए आप डाक कार्यालय की मदद ले सकते है।
- इसके बाद 15 से 20 दिन के अंदर गजट पत्रिका में आपके नाम परिवर्तन की जानकारी को छाप दिया जाएगा।
- अब इस गजट पत्रिका के फोटो कॉपी या इस पत्रिका के आधार पर आपको किसी भी दस्तावेज में अपने नाम परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकते है।
Note – नाम परिवर्तन करवाने वाले उम्मीदवार को यह सुनिश्चित किया जाता है कि अगर आपको नाम परिवर्तन करवाने का कार्य बहुत कठिन लगता है या इसमें कोर्ट और अन्य दस्तावेज के तालमेल को समझने में दिक्कत हो रही है। तो इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी हमारे वेबसाइट के व्हाट्सएप चैट के जरिए प्राप्त कर सकते है। आप नाम परिवर्तन या किसी भी अन्य प्रकार के दस्तावेज से जुड़ी सुविधा प्राप्त करने के लिए हमारे वेबसाइट के माध्यम से कांटेक्ट कर सकते हैं और हम आपको चैट के जरिए या फोन कॉल के जरिए सभी प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक कदम दर कदम निर्देश दे सकते हैं और एक पूरे सपोर्ट से आपका कार्य करवा सकते है।
LIC me name change kaise kare
शादी के बाद एलआईसी में नाम बदलने से जुड़े आवश्यक प्रश्न (FAQ)
Q. शादी के बाद एलआईसी में नाम कैसे बदलें?
शादी के बाद एलआईसी में नाम बदलने के लिए कोई भी ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं रखी गई है इस वजह से आपको एलआईसी के कार्यालय में जाना होगा। एलआईसी के कस्टमर केयर से बात करने के अलावा आप गजट पत्रिका के लिए आवेदन कर सकते हैं और उसके जरिए एलआईसी में नाम परिवर्तन करवा सकते है।
Q. एलआईसी में नाम परिवर्तन करवाने के लिए क्या लगता है?
शादी के बाद एलआईसी में नाम बदलने के लिए इलायची के दस्तावेज, कोल्ड से किया गया एक एफिडेविट, पहचान पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज की आवश्यकता पड़ती है।
Q. एलआईसी में नाम परिवर्तन के लिए कितना शुल्क लगता है?
एलआईसी में नाम परिवर्तन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगता है।
निष्कर्ष
आज हमने आपको शादी के बाद lic में नाम कैसे बदले (Shadi ke baad LIC me name kaise change kare) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। हमने आपको एलआईसी के दस्तावेज में नाम परिवर्तन करने के लिए सभी प्रकार के दस्तावेज और अन्य आवश्यक को निर्देशों के बारे में सरल शब्दों में बताया है जिनका निर्देश अनुसार पालन करने पर आप तुरंत अपने नाम का परिवर्तन करवा पाएंगे।
इसके अलावा अगर आपको शादी के बाद एलआईसी या किसी भी अन्य दस्तावेज में नाम परिवर्तन करवाने की समस्या आती है तो हमारे वेबसाइट पर व्हाट्सएप या मोबाइल नंबर के लिए संपर्क करें सकते है। हम आपको नाम परिवर्तन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे।
Written by
Vipin
Content Author at YourDoorStep
My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.
