
शादी के बाद आधार कार्ड में अपना सरनेम कैसे बदले
अक्सर देखा जाता है कि शादी के बाद महिलाये आधार कार्ड में अपना सरनेम नहीं बदलवाती हैं जिसके कारण बाद में उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है आधार कार्ड भारत में पहचान प्रमाण पत्र के सबसे पुख्ता सुबूत यानी प्रूफ के तौर पर मान्य है। यह हमारे पते का भी प्रमाण होता है। आपको किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। इन दिनों बैंक खाते भी आधार कार्ड से लिंक किए गए हैं, ताकि योजना का लाभ सही लाभार्थी तक पहुंच सके।
अगर आप भी अपना सरनेम शादी के बाद आधार कार्ड में बदलना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपको बहुत इजी स्टेप्स में सरनेम बदलने में हेल्प करेगा

शादी के बाद ऑनलाइन आधार कार्ड में सरनेम चेंज करने का प्रोसेस
आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Important Documents) में से एक है. आजकल यह बच्चों को स्कूल में ही बनवा दिया जाता है. लेकिन, कई बार महिलाएं शादी के बाद अपना सरनेम चेंज (Aadhaar Surname Change) कर लेती हैं. ऐसे में आधार कार्ड में भी यह चेंज करना जरूरी हो जाता है. अगर आधार कार्ड में बदलाव ना किया जाए तो आपकी जानकारी गलत हो सकती है और आपका कोई भी जरूरी काम रूक सकता है. तो चलिए हम आपको आधार कार्ड में सरनेम चेंज करने का पूरा प्रोसेस बताते हैं.
शादी के बाद अगर कोई महिला अपने आधार कार्ड में सरनेम जोड़ना या बदलवाना चाहती है, तो इसके लिए उन्हें कोर्ट में एक एफिडेविट दायर करना होगा। शादी के बाद आपको सरनेम चेंज करने के लिए अपनी राज्य की सरकार को आपको एफिडेविट दायर करना होगा.
-इसके बाद यह राज्य सरकार (State Government) द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए. इसके लिए आपके पास मैरिज सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसके साथ ही पुराने सरनेम वाला एक डाक्यूमेंट होना भी जरूरी है.
-अगर आपके पास मैरिज सर्टिफिकेट नहीं है तो राज्य सरकार की वेबसाइट से कोर्ट मैरिज फॉर्म डाउनलोड(Court Marriage Form Download) कर उसे फील करके मैरिज रजिस्ट्रार के पास जमा कराएं.
-इसके बाद आपका मैरिज सर्टिफिकेट बनकर आ जाएगा. अब आप नाम बदलने के लिए रजिस्टर्ड नोटरी बनवाएं. एफिडेविट में बताना होगा कि वो किस कारण की वजह से ऐसा करवा रही हैं और इसके बाद मंजूरी मिलते ही आप अपने आधार कार्ड में अपना सरनेम चेंज कर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. (www.uidai.gov.in)
स्टेप 2: बेवसाइट पर जाने के बाद आपको अपने आधार नंबर के साथ साइन-इन करना है.
स्टेप 3: इसके बाद नाम बदलें (Name change) विकल्प को चुनते हुए, अपना सरनेम बदलें. आप दोनों नाम और सरनेम भी बदल सकते हैं. स्टेप 4: सरनेम बदलने के लिए आपको मांगे गए सभी डॉक्यमेंट्स को सब्मिट करना होगा, इसके बाद ‘ओटीपी सेंड करें’ विकल्प को चुनें

स्टेप 5: जैसे ही आप अपने रजिस्टर्ड नंबर पर आए ओटीपी को भरेंगे, नाम बदलने का फॉर्म सब्मिट हो जाएगा.
शादी के बाद ऑफलाइन भी बदलवा सकते हैं सरनेम
महिलाओ को शादी के बाद आधार कार्ड में उपनाम बदलवाने की आवश्यकता होती है। नाम बदलवाने के लिए नजदीकी आधार सेवा सेंटर पर जाएं आवश्यक डाक्यूमेंट्स प्रस्तुत करें और आधार अपडेट शुल्क का भुगतान करें। आपका आधार कार्ड जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा।
ऑफलाइन तरीके से अपने आस-पास के किसी आधार कार्ड सेंटर पर जाकर पत्नी के आधार कार्ड मे नाम बदलवाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स होना आवयशक हैं:-
मैरिज सर्टिफिकेट,
- पैन कार्ड,
- वोटर आइडी कार्ड,
- राशन कार्ड,
- ड्राइविंग लाइसेंस,
- बैंक पास बुक आदि दस्तावेज का होना जरूरी है।
- आपको सबसे पहले आधार कार्ड का अपॉइंटमेंट लेना है। इसके बाद आधार सेंटर जाएं।
- आईये शुरू करते है निचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करे आप वहां सरनेम चेंज करने के लिए फॉर्म भरे।
- इसके बाद कोर्ट द्वारा जारी किया गया एफिडेविट और मैरेज सर्टिफिकेट की कॉपी जमा करें।
- यहाँ आपको 50 रुपए का भुगतान करना होगा।
- इसके बाद 5 से 10 दिनों में आपके आधार में सरनेम बदल दिया जाएगा।
आधार कार्ड में शादी के बाद सरनेम चेंज करने के लिए आवयशक डाक्यूमेंट्स आधार कार्ड में युवती की शादी होने के बाद अधिकांश स्थितियों में उसका सरनेम बदल जाता है। ऐसे आधार कार्ड में भी शादी के बाद में बदलाव की आवश्यकता पड़ती है। शादी के बाद आधार कार्ड में नाम में परिवर्तन के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं? (What are the necessary documents to change the name on aadhar card after marriage?) हमारा यह पोस्ट इसी जानकारी पर आधारित है।

यदि आप भी शादी के बाद आधार कार्ड में दिए गए नाम में बदलाव कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, यह हम आपको सरल शब्दो में बताएँगे
आइए, शुरू करते हैं-
- मैरिज रजिस्ट्रार द्वारा जारी किया गया दस्तावेज़ जिसमें आवेदक की शादी का मूल प्रमाण हो
- क़ानूनी रूप से स्वीकृत नाम परिवर्तन प्रमाणपत्र
- किसी राजपत्रित अधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी किया गया एक उचित लेटरहेड पर आवेदक की फोटो वाला पहचान प्रमाण पत्र
आधार कार्ड में कितनी बार नाम चेंज कराया जा सकता हैं?
यूआईडीएआई के ऑफिस मेमोरैंडम के मुताबिक होल्डर सिर्फ दो बार आधार कार्ड में अपने नाम को अपडेट करा सकता है. आधार कार्ड धारक अपना नाम अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर जा सकते हैं|
शादी के बाद आधार कार्ड में नाम कैसे अपडेट कराये?
शादी के बाद आधार कार्ड में अपने नाम को अपडेट करना कोई मुश्किल काम नहीं है। आप शादी के बाद आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट करने के लिए निम्नलिखित तरीकों को फॉलो कर सकते हैं:
पास के आधार कार्ड नामांकन सेंटर पर जाएं |
- कार्यकारी अधिकारी को अपनी आधार नंबर प्रदान करें
- आधार नामांकन फॉर्म भरें और इसे आवश्यक दस्तावेज़ प्रमाण के साथ कार्यकारी को जमा करें
- कार्यकारी प्रमाणीकरण के लिए आपका बायोमेट्रिक डेटा लेता है और ये जानकारी दर्ज करता है
- दस्तावेज़ का प्रमाण स्कैन किया जाता है और मूल दस्तावेज़ वापस कर दिया जाता है
- एक बार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, कार्यकारी अधिकारी एक रसीद देता है जिसमें रसीद नंबर होता है
- इस रसीद नंबर का उपयोग आधार अपडेट स्टेटस को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है
- आधार कार्ड में सरनेम चेंज करने में कितना शुल्क लगता हैं?
एक बार अपडेट अनुरोध दर्ज किए जाने के बाद जब आवेदक को रसीद मिलती है, तब उसे 50 रु. (सभी टैक्स को मिलाकर) का शुल्क कार्यकारी अधिकारी को देना होगा। कार्यकारी UIDAI द्वारा तय लिमिट से अधिक शुल्क नहीं मांग सकता है। अगर कोई कार्यकारी अधिकारी ऐसा करता है तो आप शिकायत निवारण सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
कितना समय लगता है आधार कार्ड में नाम अपडेट होने में?
आधार कार्ड को अपडेट रखना बहुत जरूरी होता है। आधार में जरा सी गलती के लिए महत्वपूर्ण काम अटक जाते है आधार कार्ड हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो हर जगह काम आता है जैसे स्कूल , नौकरी , बैंक या अन्य सरकारी काम सभी में काम आता है। इसलिए इसमें सभी जानकारी सही होना जरुरी है क्योंकि गलत जानकारी से आपको लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए आधार कार्ड का अपडेट होना जरुरी है।
आधार कार्ड में नाम बदलने के अनुरोध के बाद आधार कार्ड में दर्शाये जाने में 90 दिन तक का समय लग सकता है। हालाँकि, आप ऑनलाइन अपने आधार में जानकारी जान सकते हैं और यदि यह अपडेट किया गया है, तो यह आपके आधार कार्ड में दिखाई देगा। रसीद में URN (अपडेट रिक्वेस्ट नंबर) होता है जिसका उपयोग आधार कार्ड की स्थिति को जानने के लिए किया जा सकता है।

आधार कार्ड अपडेट हुआ है या नहीं कैसे पता करे?
जैसा की आप सभी जानते हैं कि आधार कार्ड हमारे लिए कितना जरुरी हो गया है यह हमारे लिए आईडी कार्ड का काम करता है। साथ ही आधार कार्ड हमारे लिए निवास प्रमाण पत्र का भी काम करता है। आप जानते है आधार कार्ड बनाते समय कभी – कभी कोई गलती हो जाती है जैसे नाम में , जन्मतिथि में या अन्य किसी में जिसे हम सुधार कर अपडेट करते हैं
- अगर आप आधार अपडेट का स्टेटस देखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिससे आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा।
- इसके होम पेज में आपको बहुत से ऑप्शन दिखाई देगा जिसमे आपको Update Aadhaar के अंतर्गत Check Aadhaar Update Status के विकल्प को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको एनरोलमेंट आईडी या SRN Number डालें और कैप्चा कोड डालें।
- कैप्चा कोड डालने के बाद नीचे दिए Submit के बटन को सिलेक्ट कर दें जिससे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आधार कार्ड की पूरी जानकारी खुल जाएगी।
- इसमें आप देख सकते हैं कि आपका आधार कार्ड अपडेट हुआ है या नहीं और इससे सम्बंधित जानकारी ले सकते हैं।
- इस प्रकार आप आसानी से ऑनलाइन आधार अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं
आशा करते हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से आपको शादी के बाद आधार कार्ड में नाम चेंज करने में किसी प्रकार की प्रॉब्लम नहीं आयेगी यहाँ आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से आपको इजी स्टेप्स में समझा दिए गए है इन्ही स्टेप्स को फॉलो करके आप बड़ी ही सरलता से अपनी शादी के बाद आधार कार्ड में चेंज कर सकते है|
Written by
Vipin
Content Author at YourDoorStep
My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.
