उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें | Odisha Education Document Name Change

उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें | Odisha Education Document Name Change

By Abhisheak Kumar

उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें – अगर आप उड़ीसा के नागरिक है और अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने को लेकर परेशान है तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। 

हम इस लेख में आपको एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देंगे। हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार आप आसानी से घर बैठे हमारी सुविधा का लाभ लेकर आसानी से अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं। इसके अलावा नाम चेंज करने के लिए गजट पत्रिका की जरूरत होती है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता है और उसकी पूरी जानकारी आज के लेख में दी गई है। 

Must Read

उड़ीसा में एजुकेशन डॉक्यूमेंट क्या है? 

उड़ीसा के लोगों के लिए एजुकेशन डॉक्यूमेंट बहुत जरूरी दस्तावेज है इसका इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार के कार्य के लिए किया जाता है। यह स्कूल या बोर्ड की तरफ से जारी होता है जिसमें आपका मार्कशीट ट्रांसफर सर्टिफिकेट कैरक्टर सर्टिफिकेट माइग्रेशन सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज होते हैं। आगे पढ़ाई करने के लिए या नौकरी प्राप्त करने के लिए एजुकेशन डॉक्यूमेंट बहुत जरूरी होता है। यह आपके पढ़े-लिखे को प्रमाणित करता है इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में भी कर सकते हैं। इसी वजह से उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट को पूरी तरह अपडेट रखना जरूरी है जिसकी पूरी जानकारी मुझे सूचीबद्ध की गई है। 

उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कौन नाम चेंज कर सकता है? 

अगर आप उड़ीसा के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की किसी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को लेकर परेशान है तो आपको बता दे की वर्तमान समय में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए किसी भी प्रकार की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करने की जरूरत नहीं होती है। कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के बिना किसी निर्देशों के आसानी से अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकता है इसके लिए आपको केवल कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है जिसके बारे में ऊपर जानकारी दी गई है। 

अगर आपके पास सभी दस्तावेज है तो बिना किसी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के केवल निर्देशों का सही तरीके से पालन करते हुए नाम चेंज कर सकते हैं।

उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की जरूरत क्यों पड़ती है? 

कुछ ऐसे कारण होते हैं जिनके वजह से आपको उड़ीसा के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की जरूरत पड़ती है जिसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है –

  • स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक होने के बाद एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना पड़ता है 
  • शादी के बाद या तलाक के बाद एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं 
  • धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन होने के बाद एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना पड़ता है 
  • कोई भी व्यक्ति कभी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकता है 

उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए क्या चाहिए 

उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • पुराना एजुकेशन डॉक्यूमेंट जिसमें नाम गलत है 
  • आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी जैसा कोई भी आइडेंटी कार्ड 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर

उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए गजट क्या है? 

गजट सरकारी पत्रिका है जो हर हफ्ते केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है इसका इस्तेमाल करके कोई भी व्यक्ति आसानी से नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवा सकता है। यह सरकारी पत्रिका गजट कार्यालय के तरफ से हर हफ्ते जारी होती है यह केंद्र सरकार की तरफ से जारी होती है इसमें केंद्र सरकार की कुछ योजना और अलग-अलग प्रकार के नोटिस की जानकारी प्रकाशित होती है। अगर आप अपने नाम का गजट नोटिफिकेशन जारी करते हैं तो उसका इस्तेमाल आप पहचान पत्र के रूप में कभी भी कहीं भी कर सकते हैं। गजट बहुत जरूरी होता है इसके जरिए किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट को अपडेट करने के लिए पूरी जानकारी नीचे दीगई है। 

उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें 

उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए आपको कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा इसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है – 

सबसे पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें 

सबसे पहले आपको नाम परिवर्तन का एक एफिडेविट जारी करना होगा जिसके लिए आपको उड़ीसा के किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर किसी वकील की मदद से एक एफिडेविट बनवाना होगा। इस तरह का एफिडेविट 1 दिन के अंदर बन जाता है इसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी बतानी होती है जिसमें आपको नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा अगर हो सके तो अपना नाम परिवर्तन के कारण का एक सर्टिफिकेट भी देना होगा। इसके बाद वकील को कुछ पैसे देने होंगे और थोड़ा देर इंतजार करना होगा जिसके बाद आपको कोर्ट की तरफ से एक एफिडेविट मिल जाएगा। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का एक विज्ञापन जारी करना है जो किसी स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी करना होगा। इसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी अलग-अलग प्रकार की जानकारी बतानी होगी और अपना पुराना नाम, नया नाम और आपका पता विज्ञापन के रूप में प्रकाशित करना होगा। इसके जरिए आपके नए नाम को सार्वजनिक किया जा रहा है जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से नाम चेंज कर सकते हैं। 

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें 

इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजना है जिसमें नाम परिवर्तन की जानकारी बतानी है और आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। अपने ही आवेदन पत्र के साथ आपके ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को भी भेजना है और इन सभी दस्तावेजों के आधार पर आपका नया नाम गजट में प्रकाशित कर दिया जाएगा। अगर आपको आवेदन पत्र लिखने में किसी प्रकार की परेशानी होती है तो आप किसी वकील की मदद ले सकते हैं। 

गजट डाउनलोड करें और जमा करें 

इसके बाद गजट की आधिकारिक वेबसाइट से आप गजट डाउनलोड करके उसे अपने स्कूल या बोर्ड में जमा कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपने गजट के साथ राम परिवर्तन का एफिडेविट और एक आवेदन पत्र एक साथ जोड़कर स्कूल या बोर्ड कार्यालय में जमा करना है जिसके आधार पर आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आप आसानी से नया एजुकेशन डॉक्यूमेंट प्राप्त कर पाएंगे। 

ऑनलाइन उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें 

अगर आपको ऑनलाइन उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको बिना किसी परेशानी के हमारी वेबसाइट पर डीजे किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। आपको हमारी वेबसाइट पर एक व्हाट्सएप का आइकन दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप हमसे चैट कर सकते हैं और आपकी दी हुई जानकारी के आधार पर हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे इसके बाद आपके एजुकेशन डॉक्यूमेंट में आसानी से नाम चेंज किया जा सकता है।

उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने का समय और खर्च 

उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में अलग-अलग प्रकार का समय लगता है। समय लगने का एक निश्चित तारीख नहीं बताया जा सकता है, आपको बता दे नाम परिवर्तन होने में सबसे पहले गजट प्रकाशित करना होता है जिसमें तीन से चार हफ्ते का वक्त लगता है इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र के साथ गजट को जमा करना होता है जिसमें रिस्पांस आने में 1 से 2 हफ्ते का वक्त लगता है। कुल मिलाकर एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में 1 से 2 महीने का वक्त लगेगा। 

इसके अलावा अगर हम एजुकेशन डॉक्यूमेंट में होने वाले खर्च की बात करें तो इसका कोई निश्चित खर्च नहीं निर्धारित किया गया है। बोर्ड की तरफ से सामने से नाम परिवर्तन के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाता है लेकिन नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट जारी करना होता है विज्ञापन जारी करना होता है जी पूरी प्रक्रिया में 3000 से ₹4000 का खर्च होता है। 

उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन का आवेदन क्यों रिजेक्ट हो जाताहै 

कुछ कारण की वजह से आपके उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन का आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है – 

  • आवेदन के दौरान अगर आपने कोई गलत जानकारी दी है तो आपका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है 
  • अगर कोई भी दस्तावेज अधूरा है और उसमें पूरी जानकारी नहीं है तो आपको नाम चेंज की सुविधा नहीं मिलेगी 
  • नाम चेंज होने के बाद आपको अपने सभी अन्य दस्तावेजों में भी वही नाम रखना होगा क्योंकि एक ही नाम सभी दस्तावेज में होना चाहिए 
  • नाम परिवर्तन के बाद आपका पुराना एजुकेशन डॉक्यूमेंट मान्य नहीं होगा नए नाम वाला एजुकेशन डॉक्यूमेंट मान्य रहेगा 
  • जिस गजट के जरिए आप एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करेंगे उसका इस्तेमाल करके किसी अन्य दस्तावेज में भी नाम परिवर्तन किया जा सकता है

निष्कर्ष

आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि उड़ीसा एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें उम्मीद करते हैं इससे जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी आप अच्छे से समझ पाए होंगे और नाम परिवर्तन को अच्छे से जान पाए होंगे। अगर गजट प्रक्रिया के जरिए आप आसानी से अपने सभी दस्तावेजों को अपडेट कर पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call