डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम बदले [Full Guide]

डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम बदले [Full Guide]

By Abhisheak Kumar

डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम बदले – डिप्लोमा सर्टिफिकेट जरूरी दस्तावेज है जो आपको जल्दी नौकरी देने में सहायता कर सकता है। लोग आमतौर पर दसवीं के बाद डिप्लोमा करते हैं और आज के समय में इसके जरिए अच्छी नौकरी मिल सकती है। डिप्लोमा सर्टिफिकेट में अगर किसी कारण से कोई गलती हो जाती है या अगर उसकी जानकारी आपके अन्य दस्तावेज से मेल नहीं खाती है तो आपको डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम बदले की पूरी प्रक्रिया के बारे में अच्छे से मालूम होना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको डिप्लोमा सर्टिफिकेट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी के बारे में बताने वाले हैं। 

Must Read

डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ती है? 

अलग-अलग कारणों से आपको अपने डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम बदलना पड़ सकता है जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है –

  • किसी कानूनी कारण से डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना पड़ सकता है। 
  • शादी के बाद या तलाक के बाद अगर आपका नाम बदलता है तो अपने सर्टिफिकेट में नाम बदलना पड़ेगा। 
  • अगर आपके डिप्लोमा सर्टिफिकेट में स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक हो गया है तो नाम बदलना पड़ सकता है। 
  • धार्मिक या व्यक्तिगत कारण से भी आपके डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम चेंज होते हैं। 

डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम बदलने की प्रक्रिया 

डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम बदलने की प्रक्रिया दो प्रकार की होती है। पहले स्वयं अपने सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना दूसरा किसी मेरी संस्था से जुड़कर अपने सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना। सबसे पहले आपको भाग दौड़ करना होगा और सरकारी दफ्तर का चक्कर काटते हुए अपने डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना होगा। इसके लिए आपको गजट प्रकाशित करना होगा जिसके लिए एफिडेविट और नाम परिवर्तन के विज्ञापन की जरूरत होती है। इसके बाद आपको सरकार के द्वारा जारी हुए गजट को अपने डिप्लोमा संस्था के कार्यालय में जमा करना होगा। 

इसके अलावा आप हमारे जैसे किसी निजी संस्था से जुड़कर भी अपने डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवा सकते हैं। हमारी संस्था काफी लंबे समय से लोगों की इस समस्या का समाधान दे रही है। हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम चेंज करेंगे। अगर आप बिना किसी भाग दौड़ के बिना किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटे घर बैठे अपने डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो नीचे दिए संपर्क केमिकल पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें और हम आपके दस्तावेज में तुरंत नाम चेंज करेंगे। 

डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आप अपने डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • आपका पुराना डिप्लोमा सर्टिफिकेट जिसमें नाम गलत है 
  • आपका आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी जन्म प्रमाण पत्र या इस तरह का कोई भी एक आइडेंटी कार्ड 
  • गजट नोटिफिकेशन के लिए एफिडेविट और समाचार पत्र में विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र जिसके जरिए गजट प्रकाशित होगा 
  • अपने डिप्लोमा संस्था को आवेदन पत्र 
  • पासपोर्ट साइज और फोटो मोबाइल नंबर 

डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए आवेदन कैसे करें 

अगर आप डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो एक निश्चित प्रक्रिया का पालन करना होगा –

सबसे पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें 

सबसे पहले आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होगा। इसके लिए आपको किसी वकील की मदद लेनी होगी, इस तरह का एफिडेविट आप आसानी से एक दिन के अंदर बनवा सकते हैं इसमें आपको अलग-अलग प्रकार की जानकारी लिखनी होगी। नाम परिवर्तन का कारण और अन्य जानकारी इस दस्तावेज में देने के बाद नीचे आपको अपना हस्ताक्षर करना होगा। 

इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और उसके बाद किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। इस तरह का विज्ञापन जारी करने के लिए आपके अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाना होगा और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करने को कहना होगा। इस तरह के विज्ञापन में आपका पुराना नाम नया नाम और आपका पता होता है। इस तरह के विज्ञापन के जरिए आप अपने नए नाम को अपने इलाके में सार्वजनिक करेंगे, इस विज्ञापन का जेरोक्स अपने पास जरूर रखें।

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें 

इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजना है जिसमें नाम परिवर्तन के लिए आने वाली गजट पत्रिका में आपके नए नाम को प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। आपके किए हुए अनुरोध के आधार पर आने वाली गजट पत्रिका में आपका नाम प्रकाशित किया जाएगा। लेकिन आपको अपने आवेदन पत्र के साथ ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को संकलित करके भेजना होगा अगर आपको इस तरह के आवेदन पत्र की कोई जानकारी नहीं है, तो आपको इसके लिए किसी वकील की मदद लेनी चाहिए। 

डिप्लोमा जारी करने वाली संस्था में गजट जमा करें 

ऊपर बताएं निर्देशों का पालन करते हुए आप अपना गजट बनवा लेंगे इसके बाद आप गजट की आधिकारिक वेबसाइट से अपना गजट नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। आपको अपना गजट डिप्लोमा जारी करने वाली संस्था में जमा करना है। आपके दिए हुए गजट के आधार पर डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आपको नया डिप्लोमा सर्टिफिकेट मिल जाएगा। 

हमारी मदद से डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम चेंज करें 

हमारी तरफ से सभी लोगों के लिए डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने की सुविधा जारी की गई है। ऊपर बताई जानकारी को पढ़कर आप आसानी से समझ गए होंगे कि डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए आपको कितना भाग दौड़ करना पड़ता है। अगर आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके आपको हमसे संपर्क करना चाहिए। हम काफी लंबे समय से गजट प्रकाशित करने का कार्य कर रहे हैं हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम चेंज करके नए नाम का सर्टिफिकेट आपको पहुंचाएंगे। अगर आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे यह सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं तो वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप आइकॉन पर क्लिक करके अभी हमसे बात करें। 

डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम बदलने का शुल्क और समय सीमा 

डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए कोई डायरेक्ट शुल्क नहीं लग रहा है इसके लिए आपको गजट प्रकाशित करना होगा और गजट को अपने डिप्लोमा जारी करने वाली संस्था में जमा करना है। इसके लिए आपको एफिडेविट बनवाना है जिसमें वकील को कुछ फीस देना पड़ सकता है इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है जिसमें कुछ पैसा लिख सकते हैं। इस तरह डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम बदलने के द्वारा ना आप 3000 से ₹4000 का खर्च कर देंगे। 

अगर हम इस पूरी प्रक्रिया के दौरान लगने वाले समय की बात करें तो इसकी कोई निश्चित समय सीमा नहीं है सबसे पहले गजट जारी होने में 3 से 4 हफ्ते का वक्त लगता है। इसके बाद आपके डिप्लोमा संस्था की तरफ से जवाब आने में कुछ समय लगेगा कुल मिलाकर एक महीने से 2 महीने का वक्त लग सकता है। अगर यह प्रक्रिया आप जल्दी करना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारी मदद ले सकते हैं।

डिप्लोमा सर्टिफिकेट पर नाम बदलने के लिए एफिडेविट कैसे बनवाएं 

डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए आपको गजट बनवाना होता है जिसके लिए सबसे पहले एफिडेविट और उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है। यह दोनों ही प्रक्रिया काफी भाग दौड़ भरी है सबसे पहले आपको एफिडेविट के लिए किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक वकील से बात करनी होगी। आप किसी भी वकील से मिल सकते हैं जो आपको कोर्ट के आसपास मिल जाएंगे और आपके लिए वह तुरंत एफिडेविट बनवा देंगे। इस तरह का एफिडेविट आप एक दिन के अंदर बनवा सकते हैं इसमें आपको नाम परिवर्तन का कारण और कुछ अन्य जानकारी वकील को बतानी होती है उसके बाद वह आपसे कुछ फीस लेंगे और तुरंत आपके लिए एक एफिडेविट बनवाकर दे देंगे।

आपको बता दे नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट बनवाना बहुत जरूरी है क्योंकि एफिडेविट कोर्ट की तरफ से दिया गया एक आर्डर होता है। यह एक लीगल ऑर्डर होता है जो आपका नाम परिवर्तन की इजाजत देता है। नाम में एक पहचान होता है इसका इस्तेमाल करके आप अपने दस्तावेज में एक बड़ा बदलाव कर रहे हैं इस वजह से यह जानकारी केंद्र सरकार से या वकील से पूछ कर बदलनी चाहिए। 

डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम बदलने से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें 

अगर आप अपने डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में मालूम होना चाहिए जिसे नीचे सूचित किया गया है –

  • नाम बदलने का आवेदन गलत जानकारी के कारण रिजेक्ट किया जा सकता है इस वजह से जानकारी आपके सभी दस्तावेजों में एक जैसी होनी चाहिए। 
  • नाम परिवर्तन का आवेदन करने से पहले नाम परिवर्तन का एक आवेदन पत्र जरूरी है जिसे लिखकर डिप्लोमा जारी करने वाली संस्था के कार्यालय में जमा करें। 
  • नाम बदलने के बाद आपको भविष्य में कुछ सावधानी बरतनी होगी जैसे आपने जो नया नाम अपने डिप्लोमा सर्टिफिकेट में रखा है वही नाम आपके अन्य दस्तावेजों पर भी होना चाहिए।
  • नाम बदलने के बाद आप किसी भी लीगल जगह पर अपना पुराना नाम इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। 
  • नाम बदलने के बाद आपका पूरा पहचान बदल जाता है जिस वजह से आपको अपने सभी दस्तावेजों को नए नाम के अनुसार अपडेट करना जरूरी है।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम बदले की प्रक्रिया क्या है और इसके लिए क्या करना पड़ता है। उम्मीद करते हैं आप समझ पाए होंगे कि किस तरह आप ऑफलाइन और ऑनलाइन अपने डिप्लोमा सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं। ऊपर बताइ भीम का पालन करते हुए आप आसानी से अपनी सुविधा के अनुसार अपना नाम परिवर्तन कर सकते हैं और अपने सभी दस्तावेजों को नए नाम के अनुसार अपडेट करके रख सकते हैं। अगर आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न है या आप इससे जुड़ी कोई सुविधा हमसे प्राप्त करना चाहते हैं तो वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प या व्हाट्सएप के आइकॉन पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call