महाराष्ट्र में कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदलें

महाराष्ट्र में कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदलें

By Vipin

महाराष्ट्र में कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदलें:- हर इंसान का अपना नाम होता है। उसी नाम के जरिए वह इंसान रिश्तेदार दोस्त आदि सभी इंसान से जुड़ा हुआ होता है। हमारे जीवन में हमारा नाम एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। नाम से ही हमारी पहचान होती है। लेकिन जीवन में किसी कारणवश हमें अपना पूरा नाम या कभी-कभी आंशिक परिवर्तन करने की ज़रूरत पड़ती है। नाम बदलने की कई कारण हो सकते है। यदि आप मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी हैं और अपने नाम में परिवर्तन करना चाहते हैं, तो आज हम आपको महाराष्ट्र में कानूनी तरीके से नाम कैसे बदलें इसकी पूरी जानकारी देंगे। हमारे द्वारा दी गई जानकारी के माध्यम से आप अपना नाम आसानी से परिवर्तन कर सकते हैं।

नाम परिवर्तन किसे कहा जाता है।

जब कोई व्यक्ति अपने नाम या फिर बीच का नाम या फिर अपने सरनेम बदलता है, तो उसे नाम परिवर्तन की प्रक्रिया कही जाती है। अगर व्यक्ति अपने नाम में सिर्फ एक अक्षर का भी या एक मात्रा का भी बदलाव करता है, तो उसे भी नाम बदलने की प्रक्रिया में ही शामिल की जाती है।

गजट क्या है?

जब कोई व्यक्ति अपने नाम को सरकार द्वारा दिए गए नियमों के माध्यम से बदलता है, तो उस प्रक्रिया के द्वारा सरकार से मिले सर्टिफिकेट को गजट सर्टिफिकेट या गजट नोटिफिकेशन कहते हैं।

महाराष्ट्र में नाम बदलने की ज़रूरत

  • किसी व्यक्ति के जन्म प्रमाण पत्र के नाम में गलती होना।
  • किसी व्यक्ति के शैक्षिक प्रमाण पत्र में त्रुटि होना।
  • कुछ महिलाएं शादी के बाद अपने नाम के साथ अपने पति का नाम का सरनेम जोड़ना चाहती है जिसकी वजह से उन्हें अपना नाम बदलना पड़ता है।
  • अधिकतर महिलाएं तलाक के बाद अपना नाम बदल लेती हैं।
  • कुछ व्यक्ति धर्म परिवर्तन करने के बाद अपना नाम बदल लेते हैं।
  • नाम पसंद नहीं होने के कारण भी व्यक्ति अपना नाम बदलता है।
  • कुछ आधिकारिक कारणों के वजह से भी व्यक्ति अपने नाम में बदलाव करना चाहता है।

महाराष्ट्र में नाम परिवर्तन के लिए कौन कौन आवेदन कर सकता है?

  • पति
  • पत्नी
  • घर का कोई भी मेंबर किसी भी उम्र में अपना नाम बदल सकता है।

महाराष्ट्र में नाम परिवर्तन के लिए पात्रता

यदि कोई व्यक्ति महाराष्ट्र में अपना नाम बदलना चाहता है, तो उसे नीचे दी गई जरूरतों को पूरा करना आवश्यक है:-

  • यदि कोई व्यक्ति अपना नाम बदलता है, तो उसके पास भारत का नागरिकता होना आवश्यक है।
  • नाम परिवर्तन करने वाले आवेदक के पास पहचान पत्र होना आवश्यक है।
  • अभी तक के पास नाम बदलने का कोई कारण होना जरूरी है।

महाराष्ट्र में नाम बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
  • विवाह प्रमाण पत्र (यदि कोई महिला शादी के बाद अपना नाम पति के सरनेम के साथ जोड़ना चाहती है या बदलना चाहती हो तो)
  • तलाक के पेपर (कोई महिला तलाक के बाद अपने नाम में परिवर्तन करना चाहती हो तो)
  • शपथ पत्र
  • आवेदक का जन्म प्रमाण पत्र

महाराष्ट्र में नाम परिवर्तन की क्या प्रक्रिया है?

महाराष्ट्र में नाम परिवर्तन की प्रक्रिया 3 चरणों में होती है और अपना नाम कानूनी रूप से बदलने के लिए प्रत्येक चरणों को पूरा करना आवश्यक है।

  • आवेदक द्वारा शपथ पत्र बनवाना
  • आवेदक द्वारा न्यूज़पेपर में प्रकाशित कराना
  • राजपत्र अधिसूचना

यदि आप महाराष्ट्र के निवासी हैं और अपने नाम में बदलाव करना चाहते हैं, तो आपको नाम बदलने के लिए मजिस्ट्रेट या नोटरी पब्लिक समक्ष जिला न्यायालय में शपथ पत्र बनवाना होगा। शपथ पत्र में आपको पुराना नाम और नए नाम और स्थाई पता का उल्लेख करना होगा। साथ ही नाम बदलने के कारण का भी उल्लेख करना होगा।

इसके लिए आपको ₹10 का न्यायिक स्टांप पेपर पर एक शपथ पत्र बनवाना होगा और शपथ पत्र बनाकर उसे नोटरी में जमा करना होगा।

शपथ पत्र में आपको निम्नलिखित जानकारी की सूचना देनी होगी।

  • आपका पुराना नाम और आपका नया नाम
  • आपका वर्तमान और स्थाई पता
  • नाम बदलने का कोई सही कारण

आवेदक द्वारा नाम बदलने की सूचना न्यूज़पेपर में प्रकाशित कराना

यदि आप शपथ पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, तो दूसरे चरण में आपको न्यूज़पेपर में नए नाम की सूचना प्रकाशित कराने की प्रक्रिया करनी होगी। न्यूज़पेपर में प्रकाशित कराना होगा कि आपने अपना नाम बदल लिया है और आज की तिथि से आपको नए नाम से जाना जाएगा।  नए नाम की विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए आपको दो तरह के समाचार पत्रों का चयन करना होगा। जिसमें एक आपके राज्य महाराष्ट्र की क्षेत्रीय भाषा में प्रकाशित होगी और दूसरी समाचार पत्र अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित होगी। समाचार पत्र में आवेदक को अपने बारे में निम्नलिखित जानकारी भी देनी होगी।

  • आपका नया नाम
  • आपका पुराना नाम
  • आपका वर्तमान और स्थाई पता
  • आपके पिता या पति का नाम

राजपत्र अधिसूचना

आवेदक द्वारा न्यूज़पेपर में नए नाम की विज्ञापन प्रकाशित करा दी गई है, तो आपको नाम बदलने की अंतिम चरण की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। अंतिम चरण में आपको नए नाम को महाराष्ट्र के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा। जिसके लिए आपको महाराष्ट्र के सरकारी प्रेस से संपर्क करना होगा। इसमें फॉर्म भरने के साथ-साथ शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसके बाद आपका नाम बदलने की सूचना महाराष्ट्र के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित कर दी जाएगी और आपके द्वारा दिए गए पते पर बदले हुए नाम की गजट सर्टिफिकेट की कॉपी भेज दी जाएगी।

अगर आपने यह तीनों प्रक्रिया पूरी कर ली है, तो आपके नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी हो गई। अब आपका नाम कानूनी रूप से बदल दिया गया है। अब आप अपने सभी दस्तावेजों में जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, शैक्षिक दस्तावेज में गजट सर्टिफिकेट की कॉपी की मदद से अपना नाम बदल सकते हैं।

  • यदि आवेदक अपने आधार कार्ड में अपना नाम बदलना है, तो आधार कार्ड सेंटर जाकर वह गजट सर्टिफिकेट की कॉपी और अपने पुराने नाम के आधार कार्ड जमा करने होंगे। जिसके बाद आधार कार्ड में आवेदक का नाम गजट सर्टिफिकेट की कॉपी के आधार पर बदल दिया जाएगा।
  • यदि आवेदक अपने पैन कार्ड में अपना नाम बदलना चाहते हैं, तो पैन कार्ड सेंटर जाना होगा वहां गजट सर्टिफिकेट की कॉपी और पुराने नाम के पैन कार्ड जमा करने होंगे। जिसके बाद आवेदक का नाम पैन कार्ड में गजट सर्टिफिकेट के आधार पर बदल दिया जाएगा।
  • यदि आवेदक अपने पासपोर्ट में अपना नाम बदलना चाहते हैं, तो आवेदक को पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा वहां गजट सर्टिफिकेट की कॉपी और पुराने नाम के पासपोर्ट जमा करने होंगे। जिसके बाद आवेदक का नाम पासपोर्ट में गजट सर्टिफिकेट के आधार पर बदल दिया जाएगा।
  • यदि आवेदक को अपने शैक्षिक दस्तावेज में अपना नाम बदलना चाहते है, तो आवेदक को अपनी शिक्षा जहां से पूरी की हो वहां जाना होगा। वहां गजट सर्टिफिकेट की कॉपी और पुराने नाम के शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा करने होंगे। जिसके बाद आवेदक का नाम शैक्षिक प्रमाण पत्र में गजट सर्टिफिकेट के आधार पर बदल दिया जाएगा।
  • इसी तरह आवेदक अपने सभी ज़रूरी दस्तावेजों में गजट सर्टिफिकेट की सहायता से अपना नाम बदल सकते हैं।

महाराष्ट्र में नाम बदलने के लिए शुल्क का भुगतान

  • सरकारी सामान्य शुल्क 1300 से 1500 (वयस्क)
  • सरकारी तत्काल शुल्क 1000 +1300 (मामूली)

अगर आप मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी हैं, और कानूनी तौर पर अपना नाम बदलना चाहते हैं, तो हमारी कंपनी your door step आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आप हमारे वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। या हमारे दिए गए नंबर पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं।

Website:- www.yourdoorstep.co

Vipin✍️

Written by

Vipin

Content Author at YourDoorStep

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call