गुजरात में कानूनी रूप से नाम कैसे बदलें

Gujrat Mae Gazette Banwane Ki Puri Prakriya

गुजरात में कानूनी रूप से नाम कैसे बदलें:- आमतौर पर किसी भी इंसान की सबसे ज़्यादा पहचान उसके नाम से ही होती है। अगर हम किसी इंसान से बात करना शुरू करते हैं, तो सबसे पहले उसका नाम लेकर ही उसे संबोधन करते हैं। लेकिन कुछ वजह से व्यक्ति को अपने नाम में बदलाव करना पड़ता है। कुछ लोगों का कहना होता है कि नाम में बदलाव करने में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है परंतु ऐसा कुछ नहीं है। नाम परिवर्तन करना एक आसान प्रक्रिया होती है। आज हम आपको गुजरात में कानूनी रूप से नाम कैसे बदलें? इस प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

नाम बदलना क्या कहलाता है?

यदि कोई व्यक्ति अपने नाम में किसी तरह का परिवर्तन करता है या फिर अपने बीच का नाम या सरनेम को  बदलता है उसे नाम बदलने की प्रक्रिया कही जाती है। नाम में एक अक्षर का भी बदलाव नाम बदलने की प्रक्रिया में आती है।

गुजरात गजट क्या है?

यदि कोई व्यक्ति गुजरात सरकार द्वारा दिए गए नियमों के अनुसार अपने नाम को बदलता है, तो उस प्रक्रिया से सरकार द्वारा मिले सर्टिफिकेट को गजट सर्टिफिकेट या गजट नोटिफिकेशन कहा जाता है।

गुजरात में नाम बदलने की क्या जरूरत है?

  • किसी व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र में नाम गलत होना
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम गलत होना
  • ज़्यादातर महिलाएं शादी के बाद अपने सरनेम को बदलती है जिसके कारण
  • महिलाएं तलाक के बाद भी अपना नाम बदल लेती हैं।
  • कुछ लोग धर्म परिवर्तन करने के बाद अपने नाम में भी बदलाव करते हैं।
  • अन्य आधिकारिक वजह से भी व्यक्ति अपने नाम में परिवर्तन करते हैं।
  • लिंग परिवर्तन के कारण
  • नाम नहीं पसंद होने की वजह से

गुजरात में नाम परिवर्तन के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

  • पति
  • पत्नी
  • घर का कोई कोई भी सदस्य अपने किसी भी उम्र में नाम बदल सकता है।

गुजरात में नाम बदलने के लिए पात्रता

यदि आप मूल रूप से गुजरात के निवासी है और अपने नाम में परिवर्तन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए सभी जरूरतों को पूरा करना आवश्यक है:-

  • आपके पास भारत का नागरिकता होना चाहिए।
  • आपके पास कोई सरकारी पहचान पत्र होना चाहिए।
  • आपके पास नाम बदलने का कोई सही कारण होना चाहिए।

गुजरात में नाम परिवर्तन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आवेदक का पता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मैरिज सर्टिफिकेट (अगर कोई महिला शादी के बाद अपने नाम में बदलाव करना चाहती हो तो)
  • तलाक के पेपर अगर कोई महिला तलाक के बाद अपने नाम में बदलाव करना चाहती हो तो)
  • शपथ पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र

गुजरात में नाम बदलने की प्रक्रिया है?

गुजरात में नाम बदलने की प्रक्रिया राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से तीन चरण में होती है

  1. नाम बदलने के लिए शपथ पत्र बनाए
  2. नाम बदलने की सूचना समाचार पत्र में प्रकाशित करवाएं
  3. राजपत्र अधिसूचना
Gujarat me central gazette certificate kasise nikalwae

पहला चरण:- नाम बदलने हेतु शपथ पत्र

गुजरात में नाम परिवर्तन के लिए मजिस्ट्रेट या नोटरी के समक्ष जिला न्यायालय में शपथ पत्र बनवाना होगा। शपथ पत्र में आपका वर्तमान नाम और आपका नया नाम लिखना होगा। शपथ पत्र में आपको नाम बदलने का कोई सटीक कारण कभी उल्लेख करना होगा। फिर शपथ पत्र पर आपको हस्ताक्षर करने होंगे और साथ ही इसमें और दो गवाह के भी हस्ताक्षर होने चाहिए। आपको ₹10 के स्टांप पेपर पर यह शपथ पत्र तैयार करना होगा और तैयार किए गए शपथ पत्र को जमा करना होगा।

शपथ पत्र में मुख्य रूप से निम्नलिखित बातें लिखनी होगी।

  1. आपका वर्तमान नाम और आपका नया नाम जो कि आप रखना चाहते हैं।
  2. आपका वर्तमान और स्थाई पता
  3. नाम बदलने का सटीक कारण का उल्लेख

दूसरा चरण:- समाचार पत्र में प्रकाशित करना

जब आप शपथ पत्र बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे तो नाम बदलने की प्रक्रिया में यह दूसरा चरण आता है जो कि समाचार पत्र में प्रकाशन करना होता है। समाचार पत्र में प्रकाशन आपको दो स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित करने की आवश्यकता होती है। एक क्षेत्रीय भाषा हिंदी में और दूसरा अंग्रेजी समाचार पत्र में।

समाचार पत्र में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु जो नाम परिवर्तन के लिए प्रकाशित करानी होगी।

  • आवेदक का नया नाम
  • आवेदक का पुराना नाम
  • आवेदक का पूरा पता
  • आवेदक की उम्र
  • आवेदक द्वारा जिस तिथि को शपथ पत्र बनवाया गया है।
  • पति या पिता का नाम

तीसरा चरण:- राजपत्र अधिसूचना

राजपत्र अधिसूचना नाम परिवर्तन की अंतिम चरण की प्रक्रिया होती है। आपका नाम गुजरात के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा। आपको गुजरात के सरकारी प्रेस से संपर्क करना होगा और फॉर्म भरने के साथ साथ निर्धारित शुल्क भी जमा करनी होगी। जिसके बाद आपके नाम बदलने की सूचना गुजरात के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित कर दिया जाएगा और आपके द्वारा दिए गए पते पर आपके नए नाम की गजट नोटिफिकेशन की कॉपी भेज दी जाएगी।

अंतिम चरण की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपके नाम बदलने की सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। ‌इसके बाद आपका नाम कानूनी तौर पर बदल जाएगा। जिसके बाद आप अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड या शैक्षिक दस्तावेज में अपना नाम बदल सकते हैं।

  • अगर आप अपना नाम आधार कार्ड में बदलना चाहते हैं, तो आपको आधार कार्ड सेंटर जाना होगा वहां आपको गजट नोटिफिकेशन की कॉपी और अपने पुराने नाम के आधार कार्ड जमा करनी होगी। जिसके बाद गजट नोटिफिकेशन के आधार पर आपका नाम आधार कार्ड में परिवर्तन कर दिया जाएगा।
  • अगर आप अपना नाम पैन कार्ड में बदलना चाहते हैं, तो आपको पैन कार्ड सेंटर जाना होगा। वहां आपको गजट नोटिफिकेशन की कॉपी और अपने पुराने नाम की पैन कार्ड जमा करने होंगे। जिसके बाद गजट नोटिफिकेशन के आधार पर आपका नाम पैन कार्ड में परिवर्तन कर दिया जाएगा।
  • अगर आप अपना नाम पासपोर्ट में बदलना चाहते हैं, तो आपको पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा। वहां आपको गजट नोटिफिकेशन की कॉपी और अपने पुराने नाम का पासपोर्ट पर जमा करने होंगे। जिसके बाद गजट नोटिफिकेशन के आधार पर आपका नाम पासपोर्ट में परिवर्तन कर दिया जाएगा।
  • इसी तरह आप अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों में गजट सर्टिफिकेट की कॉपी द्वारा अपना नाम परिवर्तन करा सकते हैं – Staff, Your Door Step

गुजरात में नाम बदलने की शुल्क

  • सरकारी सामान्य शुल्क:-  1300 से 1500 (व्यस्क)
  • सरकारी तत्काल शुल्क:- 1000+1300 (मामूली)

यदि आप मूल रूप से गुजरात के निवासी हैं और आप कानूनी प्रक्रिया द्वारा अपना नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो आप हमारी कंपनी yourdoorstep gujrat आपकी सहायता कर सकती है इसके लिए आप हमें कॉल भी कर सकते हैं या हमारी वेबसाइट पर फॉर्म भर कर संपर्क कर सकते हैं। Website:- www.yourdoorstep.co

गुजरात पासपोर्ट में नाम चेंज कैसे करें | Passport Name Change Process in Gujarat

Share:

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of “Your Door Step,” a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.


Fatal error: Uncaught Error: Class "ALInfo" not found in /home/yourdoorstep/public_html/wp-content/plugins/airlift/buffer/cache.php:254 Stack trace: #0 [internal function]: ALCache->optimizePageAndSaveCache('<!doctype html>...', 9) #1 /home/yourdoorstep/public_html/wp-includes/functions.php(5464): ob_end_flush() #2 /home/yourdoorstep/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php(324): wp_ob_end_flush_all('') #3 /home/yourdoorstep/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php(348): WP_Hook->apply_filters('', Array) #4 /home/yourdoorstep/public_html/wp-includes/plugin.php(517): WP_Hook->do_action(Array) #5 /home/yourdoorstep/public_html/wp-includes/load.php(1279): do_action('shutdown') #6 [internal function]: shutdown_action_hook() #7 {main} thrown in /home/yourdoorstep/public_html/wp-content/plugins/airlift/buffer/cache.php on line 254