पासपोर्ट में नाम बदलने की सीमा: जानें कितनी बार करें

पासपोर्ट में नाम बदलने की सीमा: जानें कितनी बार करें

By Abhisheak Kumar

पासपोर्ट में कितनी बार नाम चेंज कर सकते हैं – अगर आप पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए गजट प्रकाशित करना होता है। इसके लिए आप हमारी मदद ले सकते हैं या फिर ऑफलाइन गजट कार्यालय और पासपोर्ट कार्यालय में जा सकते हैं। पासपोर्ट में नाम चेंज करना काफी भाग दौड़ भरा कार्य होता है लेकिन पासपोर्ट को अपडेट रखना बहुत जरूरी होता है इस वजह से नाम चेंज करने जैसे जरूरी कार्य को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। 

पासपोर्ट में नाम बदलने की सीमा जानें कितनी बार करें

आज लोग बड़े पैमाने पर शिक्षा के लिए व्यापार के लिए रोजगार के लिए या तीर्थाटन के लिए विदेश जा रहे हैं। ऐसे में अपने देश की नागरिकता को दूसरे देश में प्रमाणित करने के लिए पासपोर्ट बहुत जरूरी दस्तावेज होता है। ऐसे में बहुत सारे लोगों का पासपोर्ट में बार-बार गलती होता है तो यह सवाल आना लाजमी है कि पासपोर्ट में कितनी बार नाम चेंज कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको पासपोर्ट में नाम चेंज से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी बताएंगे।

Must Read

पासपोर्ट में कितनी बार नाम चेंज कर सकते हैं? 

भारत का कोई भी नागरिक अपने भारतीय पासपोर्ट में जितनी बार चाहे उतनी बार नाम चेंज कर सकता है। पासपोर्ट बहुत जरूरी होता है इसका इस्तेमाल विदेश जाने के लिए किया जाता है। पासपोर्ट केंद्र सरकार की तरफ से जारी किया जाता है और यह आपके देश की नागरिकता को प्रमाणित करता है। इस महत्वपूर्ण पहचान पत्र में आप जितनी बार चाहे उतनी बार अपना नाम चेंज कर सकते हैं। 

हालांकि पासपोर्ट में नाम चेंज करने की प्रक्रिया काफी लंबी और भागदौड़ भरी होती है जिसे ऑनलाइन हमारे द्वारा आसान बनाया गया है। अगर इससे जुड़ी पूरी जानकारी जानना चाहते हैं तो अपने अन्य सवालों का जवाब नीचे पढ़ें।  

पासपोर्ट में नाम चेंज कैसे होता है? 

पासपोर्ट में दो तरीके से नाम चेंज किया जाता है। पहले ऑफलाइन तरीका जिसमें नाम चेंज करने के लिए एफिडेविट जारी करना होता है। उसके बाद नाम परिवर्तन का दो विज्ञापन अलग-अलग अखबार में जारी करना होता है। इसके बाद गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेज कर गजट पत्रिका प्रकाशित की जाती है। इसके बाद पासपोर्ट कार्यालय में अपना गजट जमा करके नाम चेंज किया जाता है। इसमें काफी वक्त लगता है और काफी भाग दौड़ करना पड़ता है। 

इसके अलावा आप स्थानीय पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। हम नागरिकों को पासपोर्ट अपडेट करने की सुविधा दे रहे हैं ऐसे में अगर आप अपने पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय जगह पर पासपोर्ट सेवा केंद्र मौजूद होता है वहां भी आवेदन कर सकते हैं। 

ऑनलाइन पासपोर्ट में नाम चेंज कैसे होता है? 

पासपोर्ट में नाम चेंज करना पासपोर्ट बनवाने जितना आसान नहीं होता है। इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होता है। पासपोर्ट केंद्र सरकार की तरफ से जारी होता है और विदेश में आपकी नागरिकता को प्रमाणित करता है इस वजह से इसका अपडेट रहना और केंद्र सरकार के तरफ से सभी चीज अच्छे से हो जाना बहुत जरूरी है। 

  • ऑनलाइन पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए आप हमारे वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप आइकॉन या संपर्क विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा हमारे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं जहां दाहिने हाथ की तरफ आपको कॉल का एक आइकन दिखेगा जिस पर क्लिक करके हमसे बात कर सकते हैं। 
  • हमसे बात करके आप घर बैठे आसानी से अपने पासपोर्ट में तुरंत नाम चेंज करवा सकते हैं और नया पासपोर्ट अपने घर तक डिलीवर करवा सकते हैं। 

ऑफलाइन पासपोर्ट में नाम चेंज कैसे होता है 

ऑफलाइन पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए अलग प्रकार की सुविधा है जिसमें काफी भाग दौड़ करना पड़ता है। 

  • इसके लिए आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होता है। इसके लिए किसी वकील की मदद लेनी होती है और सभी जानकारी को अपने एफिडेविट में लिखकर हस्ताक्षर करना होता है। 
  • इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है। जो आप अंग्रेजी भाषा के अखबार और एक स्थानीय भाषा के अखबार में जारी करेंगे। 
  • इसके बाद एक आवेदन पत्र लिखना होता है जो किसी वकील की मदद से भी बनवाया जा सकता है और गजट कार्यालय सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेजना होता है जिसके आधार पर आपका गजट प्रकाशित होता है। 
  • इसके बाद गजट की आधिकारिक वेबसाइट से आप गजट डाउनलोड कर सकते हैं और स्थानीय पासपोर्ट कार्यालय में जाकर अपना गजट जमा कर सकते हैं। इसके बाद आपका पासपोर्ट में नाम चेंज होता है। 

पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत होती है 

पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होती है जिसके बारे में नीचे बताया गया है – 

  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पुराना पासपोर्ट 
  • उम्र प्रमाण पत्र 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर 

Note – ऑनलाइन अगर आवेदन करते हैं तो इन दस्तावेजों की जरूरत नहीं है आप हमसे संपर्क कर सकते हैं हम आपसे कुछ जानकारी पूछेंगे और आपको पासपोर्ट में नाम चेंज करने की सुविधा देंगे।

पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए गजट क्या होता है? 

गजट केंद्र सरकार की तरफ से जारी होने वाली एक पत्रिका होती है। देश में किसी भी सरकारी दस्तावेज में अगर आप नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाते हैं तो इसकी जानकारी पहले गजट पत्रिका में प्रकाशित करनी होती है। यह केंद्र सरकार के तरफ से हर हफ्ते गजट कार्यालय के जरिए जारी होता है। इसमें कुछ सार्वजनिक जानकारी होती है लेकिन हर व्यक्ति के नाम का गजट नोटिफिकेशन आवेदन करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। ऊपर बताएं निर्देश अनुसार आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट से अपना गजट नोटिफिकेशन डाउनलोड करके प्रिंट निकलवा सकते हैं। इस गजट नोटिफिकेशन या गजट पत्रिका का इस्तेमाल आप भविष्य में कभी भी पहचान पत्र के रूप में कहीं भी कर सकते हैं।

पासपोर्ट में नाम चेंज से जुड़ी जरूरी बातें 

अगर आप अपने पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो जाते-जाते कुछ जरूरी बातों के बारे में हम बता रहे हैं जिसे हमेशा याद रखें – 

  • पासपोर्ट एक ऐसा दस्तावेज है जो आपके देश की नागरिकता को प्रमाणित करता है। इसके बावजूद देश में कहीं भी इसका इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में किया जा सकता है। 
  • पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
  • पासपोर्ट में आप जितनी बार चाहे उतनी बार नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • ऑनलाइन पासपोर्ट में नाम चेंज करना काफी आरामदायक होता है आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के अपने पासपोर्ट में नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • हमारे इस वेब पेज पर दिए व्हाट्सएप आइकॉन पर क्लिक करके तुरंत अभी हमसे चैट करें या आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए कॉल के आइकॉन पर क्लिक करके हमसे कॉल पर बात करें ताकि हम किसी भी सरकारी दस्तावेज में आपकी सहायता कर सके। 

 निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने बताया कि पासपोर्ट में कितनी बार नाम चेंज कर सकते हैं। इसके अलावा पासपोर्ट में नाम चेंज से जुड़ी अन्य प्रकार की जानकारी के बारे में भी बताया गया है। अगर हमने आपको सरल शब्दों में पासपोर्ट में नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में जरूर बताएं। अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न है तो स्क्रीन पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call