
गजट ऑफिस से नाम बदलने की प्रक्रिया क्या है? जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा तरीका
गजट ऑफिस से नाम बदलने की प्रक्रिया क्या है – आज के समय मे नाम बदलवाना एक साधारण प्रक्रिया बन चुकी है, लोग शादी, तलाक, या दस्तावेज़ मे स्पेलिंग मिस्टेक होने पर नाम चेंज करवा रहे है। लेकिन नाम चेंज की समस्या का परमानेंट सोल्यूशंस गजट ऑफिस ही हो सकता है। कानूनी रूप से दस्तावेज मे नाम बदलने के लिए गजट प्रकाशित करना होता है, इसलिए आज के लेख मे हम आपको गजट ऑफिस में नाम बदलवाने की प्रक्रिया क्या है, के बारे मे पूरी जानकारी देने वाले है।
| प्रक्रिया का चरण | आवश्यक दस्तावेज / जानकारी |
| आवेदन तैयार करना | नाम बदलने का आवेदन पत्र, नया नाम |
| सत्यापन के लिए दस्तावेज | पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आफ़िडेविट |
| आवेदन शुल्क जमा करना | निर्धारित आवेदन शुल्क की रसीद |
| गजट ऑफिस में आवेदन जमा करना | आवेदन पत्र और दस्तावेज़ों के साथ जमा करें |
| आवेदन की जांच | गजट ऑफिस द्वारा दस्तावेजों की जांच |
| गजट में नाम प्रकाशित करना | नाम बदलने की घोषणा गजट वैबसाइट पर प्रकाशित |
| प्रमाण पत्र प्राप्त करना | नाम बदलने का प्रमाण पत्र प्राप्त करें |
Must Read
- Easy Guide To Gazette Name Change In India – YourDoorstep
- Gazette Notification for Name Change – Simple Steps Explained
गजट ऑफिस क्या होता है?
गजट ऑफिस एक सरकारी ऑफिस होता है जहां आप गजट पत्रिका के जरिये अपने अलग अलग दस्तावेज को अपडेट करने का काम करते है। गजट ऑफिस से महत्वपूर्ण सूचनाएं और घोषणाएं भी प्रकाशित होती है, आपको बता दें की जब किसी व्यक्ति को नाम परिवर्तन करना होता है तो उसे अपना नया नाम गजट नोटिफ़िकेशन मे प्रकाशित करना होता है और इसके लिए आपको गजट ऑफिस जाना होता है। आज इससे जुड़ी पूरी जानकारी सरल शब्दो मे दी गई है।
गजट ऑफिस मे नाम बदलने की पात्रता
अगर आपको गजट ऑफिस से अपने दस्तावेज मे नाम बदलना है तो आपको कुछ पात्रता को पूरा करना होगा जिसकी सूची नीचे दी गई है –
नागरिक – आपको भारत का नागरिक होना होगा और इसका कोई दस्तावेज आपके पास होना चाहिए, इसके अलावा आपके पास अपना मूल निवास प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
उम्र – आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, अगर आपकी उम्र कम और नाम चेंज करना है तो आपके माता पिता को एक आवेदन पत्र देना होगा।
केस नहीं होना चाहिए – आपके ऊपर किसी भी तरह का क्रिमिनल या सिविल केस नहीं होना चाहिए, अगर आपके ऊपर कोई कोंपलाइन है तो आप नहीं नहीं बादल सकते है।
कारण – आपके पास नाम बदलने का एक कारण होना चाहिए और उसके लिए आपके पास अपने कारण का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
गजट ऑफिस मे नाम बदलवाने के लिए दस्तावेज
अगर आपको गजट ऑफिस मे नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए जिसकी एक सूची नीचे दी गई है –
- नाम परिवर्तन का आफ़िडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो और मोबाइल नंबर
नाम परिवर्तन के लिए आफ़िडेविट क्यूँ जरूरी है?
अगर आपको गजट ऑफिस से नाम बदलना है तो सबसे पहले कोर्ट या नोटरी के तरफ से एक पर्मिशन चाहिए, क्योंकि आप नाम के जरिये अपने पहचान को बदलने का प्रयास कर रहे है। इस वजह से आफ़िडेविट बहुत जरूरी दस्तावेज़ हो जाता है, इसे आप आसानी से किसी कोर्ट या नोटरी से जारी कर सकते है, जिसके लिए आपको किसी वकील के मदद की जरूरत होगी और नाम परिवर्तन का आफ़िडेविट तयार होने मे अधिकतम 1 दिन का ही वक़्त लगता है। जिसकी एक विस्तार प्रक्रिया नीचे बताई गई है।
नाम परिवर्तन का एक विज्ञापन भी जारी करना होगा
नाम परिवरतन के लिए आपको दो तरह का विज्ञापन जारी करना होगा –
- किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार मे नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- किसी आस्थानीय भाषा के अखबार मे नाम परिवर्तन का विज्ञापन
दोनों तरह का विज्ञापन आप चुने हुये अखबार के प्रकाशन कार्यालय मे जाकर प्रकाशित कर सकते है। इसमे आपको अपना पुराना नाम, नया नाम, और अपना पता बताना होता है। इसके जरिये आप अपने नए नाम को सार्वजनिक करेंगे और उसके बाद आपको अपने विज्ञापन के जेरोक्स को गज़ट ऑफिस मे जमा करना होगा।
गजट ऑफिस मे नाम बदलवाने की जरूरत क्यूँ पड़ती है
अगर आप गजट ऑफिस मे नाम बदलवाना चाहते है तो इसके कुछ महत्वपूर्ण कारण के बारे मे नीचे जानकारी दी गई है –
- शादी के बाद या तलाक के बाद नाम बदलवा सकते है।
- धर्म परिवर्तन के बाद आप नाम बदलवा सकते है।
- नाम की स्पेलिंग या किसी प्रकार की मिस्टेक हो जाए तो नाम बदलवा सकते है।
- किसी व्यक्तिगत कारण से भी नाम चेंज कर सकते है।
गजट ऑफिस में नाम बदलवाने की प्रक्रिया क्या है
अगर आप गजट ऑफिस जाकर नाम बदलवाना चाहते है तो आपको कुछ खास प्रक्रिया के बारे मे अच्छे से पता होना चाहिए –
सबसे पहले आफ़िडेविट बनवाना होता है
सबसे पहले आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी मे जाकर नाम चेंज के लिए एक आफ़िडेविट बनवाना होगा। इसके लिए आपको किसी वकील की मदद लेनी चाहिए, आपको वकील से नाम चेंज के कारण के बारे मे बताना होगा और अपनी जानकारी को स्त्यपित करने के बाद आदिकतम 1 दिन मे आपको आपका आफ़िडेविट मिल जाएगा। इसे आप गजट ऑफिस मे जमा करके नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते है।
नाम चेंज का विज्ञापन जारी करें
आपको इसके लिए किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार का चयन करना होगा और उसके प्रकाशन कार्यालय मे जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होगा। उस विज्ञापन मे आपको अपना पुराना नाम, नया नाम, और अपना पता बताना होगा, जिसके बाद आपको अगले दिन के अखबार मे अपना नए नाम का विज्ञापन मिल जाएगा। इसके जरिये आप अपने नए नाम को सार्वजनिक करेंगे और इसे गजट ऑफिस मे जमा करके नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएँगे।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
आपको ऊपर बताए सभी जरूरी दस्तावेजों को तयार करना होगा और उसे एक सीडी या पेंडराइव मे करके गजट ऑफिस मे जमा करना होगा। इसके साथ आपको एक आवेदन पत्र भी देना होगा जिसमे अपने नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा और आने वाली गजट पत्रिका मे नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना होगा। अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को इस आवेदन पत्र के साथ जमा करना है और उसके बाद आपको कुछ दिनों का इंतज़ार करना है।
गजट जमा करें और नाम चेंज करें
इसके बाद आपको गजट की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना है और वहाँ आपको अपने नए नाम का गजट नोटिफ़िकेशन मिल जाएगा, जिसे आपको उस कार्यालय मे जमा करना है जिसके दस्तावेज़ मे आप नाम चेंज करना चाहते है। इसके बाद आपको कुछ दिन का इंतज़ार करना है और आपके दिये हुये गजट के आधार पर आपके दस्तावेज़ मे नाम चेंज हो जाएगा जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी इस्तेमाल कर सकते है।
ऑनलाइन गजट के जरिये नाम चेंज करने की सुविधा
अगर आपको नाम चेंज करना है, मगर आप गजट ऑफिस मे चक्कर नहीं काटना चाहते है तो इसके लिए आप हमारी मदद ले सकते है। आपको केवल Yourdoorstep की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना है और whatsapp आइकॉन या कॉल के आइकॉन पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है। आप हमसे बात करेंगे और जो जानकारी देंगे उसके आधार पर हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपको गजट ऑफिस के तरफ से एक गजट पत्रिका देंगे, इसका इस्तेमाल करके आप किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज करवा सकते है।
गजट तयार होने के बाद क्या करें?
ऊपर बताए तरीके का पालन करते हुये आप अपना गजट बना सकते है और उसके बाद आपको नीचे बताए बातों का ध्यान रखना चाहिए –
- आप अपने गजट का इस्तेमाल करके आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, जैसे सभी दस्तावेज़ मे अपना नया नाम ऐड करेंगे।
- आपके गजट मे जो नया नाम प्रकाशित किया गया है, आपको इसी नाम का इस्तेमाल अब सभी जगहों पर करना है।
- आप अपने गजट का इस्तेमाल कहीं भी पहचान पत्र के रूप मे कर सकते है।
गजट ऑफिस मे आपका आवेदन रिजैक्ट भी हो सकता है
आपको बता दें की गजट ऑफिस मे आपके दस्तावेजों को और गजट बनाने की अर्जी को रिजैक्ट भी किया जा सकता है –
- अगर आपके दस्तावेज़ मे गलत जानकारी पाई जाती है
- अगर आपके दस्तावेज़ मे किसी प्रकार की अधूरी जानकारी पाई जाती है
- आवेदन करने के दौरान आपसे कोई गलती हो जाती है
- आप निर्धारित पात्रता को अगर पूरा नहीं करते है
सबसे समीप गजट ऑफिस मे जाकर अपना काम करें
अगर आपको गजट प्रकाशित करना है तो आपको अपने घर या इलाके के सबसे समीप गजट ऑफिस मे जाकर आवेदन करना चाहिए और इसके लिए आपको सबसे सामने के गजट ऑफिस को खोजने का तरीका पता होना चाहिए –
गूगल सर्च – आप अपने मोबाइल या लैपटाप से गूगल सर्च के जरिये अपने इलाके के सबसे सामने के गजट ऑफिस के बारे मे पता लगा सकते है और मैप के जरिये आप वहाँ पाहुच सकते है।
गवर्नमेंट वैबसाइट – आप अपने राज्य के सरकारी वैबसाइट पर जाकर अलग अलग गवर्नमेंट ऑफिस के बारे मे पता लगा सकते है और आपने गजट ऑफिस के बारे मे भी जान सकते है।
गजट ऑफिस वैबसाइट – गजट ऑफिस की भी अपनी वैबसाइट होती है जहां आपको अपने इलाके के सभी गजट ऑफिस का एड्रैस मिल जाएगा, आप वहाँ से अपने समीप के गजट ऑफिस के बारे मे भी पता लगा सकते है।
गजट ऑफिस मे जल्दी काम करवाने के टिप्स
सरकारी ऑफिस मे काम बहुत धीरे धीरे होता है, लेकिन अगर आप कुछ खास बातों का ध्यान रखेंगे तो आप गजट ऑफिस मे जल्दी अपना काम करवा सकते है –
- आपको सभी दस्तावेजों का 2 जेरोक्स रखना चाहिए, ऑफिस मे किसी भी दस्तावेज़ का जेरोक्स मांगा जा सकता है।
- अपने सभी दस्तावेजों को दो बार चेक करें, क्यूंकी अगर किसी भी प्रकार की गलती होती है तो आपका आवेदन रिजैक्ट किया जा सकता है।
- आपको अगर नाम चेंज के दौरान कहीं भी किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो आप हमसे संपर्क कर सकते है, हम एक कानूनी सलाहकार के रूप मे काम करते है और आपकी कभी भी मदद कर सकते है।
- आपको गजट ऑफिस मे नाम चेंज की पूरी प्रक्रिया के बारे मे मालूम होना चाहिए, ताकि आपको पता हो की अब आगे आपका कम कैसे होने वाला है।
- अगर इस लेख मे बताए गए तरीके से आपके पास जानकारी है तो आपको किसी भी प्रकरी की समस्या नहीं होगी।
निष्कर्ष
आज इस लेख मे हमसे गजट ऑफिस मे नाम बदलवाने की प्रक्रिया क्या है, के बारे मे अच्छे से बताया है और उम्मीद करते है की आपको गजट ऑफिस के जरिये नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया अच्छे से समझ आई होगी और आपको इसमे किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई होगी। लेकिन अगर आपके मन मे किसी भी तरह का सवाल है तो आप हमसे संपर्क कर सकते है।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
