
CBSE में नाम बदलने के लिए आवेदन पत्र कैसे भरें
CBSE में नाम बदलने के लिए आवेदन पत्र कैसे भरें – सीबीएसई के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलने के लिए आपको नाम करेक्शन फॉर्म भरकर जमा करना होता है। इसके अलावा आपको गजट भी प्रकाशित करना होता है आज हम आपके नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने वाले हैं। आप अपने नाम बदलने का आवेदन फॉर्म अपने सीबीएसई स्कूल या सीबीएसई के बोर्ड कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर भी नाम करेक्शन फॉर्म मौजूद है वहां से डाउनलोड किया जा सकता है। उसे पर अलग-अलग प्रकार की जानकारी होती है जिसे ध्यान पूर्वक भरना होता है इसके अलावा उसके साथ गजट भी जोड़ना होता है।
Must Read
- सरनेम कैसे बदलें – जाने नाम चेंज की पूरी प्रक्रिया
- How to Apply for Gazette Office in Bihar: Your Complete Guide
सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ती है?
अगर आपको सीबीएसई के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलना है तो इसकी सबसे ज्यादा जरूरत कब है इसकी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है –
- अगर आधार कार्ड पैन कार्ड और अन्य आइडेंटी कार्ड में सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में दिया गया नाम मैच ना करें
- शादी के बाद या तलाक के बाद नाम परिवर्तन कर सकते हैं
- स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक हो जाए तब एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं
- किसी कानूनी कारण की वजह से आप अपने सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं
- किसी ज्योतिषी कारण की वजह से या किसी भी अन्य कारण से आप अपना नाम बदल सकते हैं
- धर्म परिवर्तन नाम परिवर्तन या लिंग परिवर्तन की स्थिति में नाम बदल सकते हैं
सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप सीबीएसई में नाम बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आपका पुराना सीबीएसई डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी या इस तरह का कोई भी आइडेंटी कार्ड
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलने के लिए आवेदन पत्र
सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलने के लिए आपको एक आवेदन पत्र भरकर जमा करना होता है। नाम करेक्शन आवेदन फार्म आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा जिसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी बतानी होती है और उसके आधार पर आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट से नाम चेंज हो जाता है।
आप अपने आवेदन फार्म को अपने सीबीएसई स्कूल से या फिर सीबीएसई के बोर्ड कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप बिना किसी भाग दौड़ के घर बैठे सीबीएसई के नाम करेक्शन फॉर्म को प्राप्त करना चाहते हैं तो सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई में नाम चेंज करने के लिए एफिडेविट और विज्ञापन की क्या जरूरत है
सीबीएसई के किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में अगर आपको नाम चेंज करना है तो इसके लिए गजट की जरूरत पड़ती है। इसके लिए आपको सबसे पहले एफिडेविट और उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है। एफिडेविट एक लीगल डॉक्यूमेंट होता है जो कोर्ट की तरफ से जारी किया जाता है इसका इस्तेमाल करके आप कोर्ट की तरफ से नाम परिवर्तन की मंजूरी प्राप्त करते हैं। नाम परिवर्तन करने से आपका पहचान बदलता है और अपने पहचान को बदलने के लिए आपके पास एक लीगल डॉक्यूमेंट होना चाहिए जो बताएं कि आप यह करने से पहले सरकार को इसके बारे में जानकारी दी है और एफिडेविट इसी का काम करता है।
इसके बाद नाम परिवर्तन की जानकारी को अपने इलाके में सार्वजनिक करने हेतु आपको सबसे पहले अपने स्थानीय भाषा के अखबार में विज्ञापन जारी करना होता है। इसके बाद ऐसा ही एक विज्ञापन आपको अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी करना होता है।
सीबीएसई में नाम बदलने के लिए आवेदन पत्र कैसे भरें
सीबीएसई में नाम बदलने के लिए आपको आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई तरीके से भरना होगा –
- सबसे पहले आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
- इसके बाद आपको फोन डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा जहां से आपको नाम करेक्शन फॉर्म डाउनलोड करना है
- इसके बाद आपको फॉर्म में अपना नाम, पता और अन्य साधारण जानकारी को ध्यान पूर्वक भरना है
- उस आवेदन फार्म में आपसे कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट भी मांगे जाएंगे आपको उन सभी डॉक्यूमेंट के जेरॉक्स को जोड़ना है जिसमें मुख्य रूप से एफिडेविट और गजट शामिल है
- अपने सभी डॉक्यूमेंट को एक साथ जोड़कर आवेदन फार्म अच्छे से भरकर उसमें अपना पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर लिखना है और उसके बाद इसे अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय में जमा कर देना है।
- जमा करने के बाद कुछ समय का इंतजार करना है उसके बाद आपके सीबीएसई डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर दिया जाएगा।
सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदलता है
अगर आपको अपने सीबीएसई के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो नीचे बताए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़े और पूरी प्रक्रिया अच्छे से समझे –
नाम परिवर्तन फॉर्म डाउनलोड करके भरे
आपको सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट से नाम करेक्शन फॉर्म मिल जाएगा इसके अलावा आप अपने सीबीएसई के स्कूल या फिर सीबीएसई बोर्ड कार्यालय से भी अपने नाम करेक्शन फॉर्म को प्राप्त कर सकते हैं। इस फॉर्म में आपसे कुछ साधारण जानकारी पूछी जाएगी और कुछ आवश्यक दस्तावेजों के फोटोकॉपी को जोड़ने को कहा जाएगा सभी निर्देशों का अच्छे से पालन करके फॉर्म भरकर तैयार करना है।
सबसे पहले एफिडेविट जारी करना होता है
सबसे पहले आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करना होगा, इसके लिए आपको किसी वकील की मदद लेनी होगी। आपका एफिडेविट एक दिन के अंदर बन जाएगा इसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी बतानी होगी और अंत में अपना हस्ताक्षर करके जानकारी को सत्यापित करना होगा।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। इसके लिए आपको अपने चुने हुए अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाना होगा और कुछ पैसे देकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। इसमें आपका पुराना नाम नया नाम और पता होगा जो आपके नए नाम को सार्वजनिक करेगा।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें
इसके बाद आपको गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजना है, जिसमें आपको आने वाली गजट पत्रिका में अपने नए नाम को प्रकाशितकरने के लिए अनुरोध करना है आपके आवेदन पत्र के आधार पर गजट पत्रिका में आपका नाम प्रकाशित होगा इस वजह से आपको आवेदन पत्र अच्छे से लिखना है अगर इसकी जानकारी नहीं है तो किसी वकील की मदद ले सकते हैं। आपको अपने आवेदन पत्र के साथ ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को संकलित करके डाक के जरिए गजट कार्यालय भेजना है।
गजट डाउनलोड करके जमा करें
ऊपर बताएं तरीके का पालन करने के बाद आपका गजट नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा जिसे आप गजट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपना गजट अपने स्कूल में या बोर्ड कार्यालय में जमा करना होगा और उसके बाद आपके सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आपको नया डॉक्यूमेंट मिल जाएगा।
ऑनलाइन हमारी तरफ से सीबीएसई में नाम बदलने की सुविधा
आपको हमारी तरफ से सीबीएसई के किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए आपको केवल हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। हमारी वेबसाइट पर आपको व्हाट्सएप का आइकन दिखेगा जिस पर क्लिक करके आपको हमसे चैट करना है और हम आपके यह गजट प्रकाशित करेंगे उसके बाद आप अपने गजट के जरिए आसानी से अपने सीबीएसई डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं इसके लिए हम आपकी सहायता करेंगे और आपको नया डॉक्यूमेंट प्राप्त करने में मदद करेंगे।
निष्कर्ष
आज इस लेख में CBSE में नाम बदलने के लिए आवेदन पत्र कैसे भरें के बारे में पूरी जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे किया जाता है, इसके अलावा गजट के इस्तेमाल और नाम परिवर्तन की पूरी प्रक्रिया के बारे में अच्छे से बताया गया है अगर हमारे द्वारा ताजा जानकारी को पढ़ने के बाद आप नाम परिवर्तन को अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में जरूर बताएं। अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न है तो वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना ना भूले।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
