CBSE मार्कशीट में नाम सुधार के लिए एफिडेविट कैसे बनाए

CBSE मार्कशीट में नाम सुधार के लिए एफिडेविट कैसे बनाए

By Abhisheak Kumar

CBSE मार्कशीट में नाम सुधार के लिए एफिडेविट कैसे बनाए – जब सीबीएसई मार्कशीट में नाम सुधार की जरूरत होती है तब गजट प्रकाशित करना होता है। इसके लिए सबसे पहले एफिडेविट उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है। यह पूरी प्रक्रिया काफी जटिल होती है इसके लिए आपको हर चीज की सटीक जानकारी होनी चाहिए आज इस लेख में हम आपको सरल शब्दों में बताएंगे कि सीबीएसई मार्कशीट में नाम बदलने के लिए एफिडेविट नाम परिवर्तन का विज्ञापन और गजट कैसे तैयार किया जाता है। 

Must Read

सीबीएसई मार्कशीट में नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट क्या है? 

एफिडेविट कोर्ट की तरफ से जारी होने वाला एक लीगल डॉक्यूमेंट होता है जिसके जरिए कोर्ट आपको नाम परिवर्तन की अनुमति देता है। नाम परिवर्तन या धर्म परिवर्तन से आपका पहचान बदलता है इस वजह से आपको सबसे पहले कोर्ट से अनुमति लेनी होती है। एफिडेविट के जरिए सरकार आपको अनुमति देता है कि आप अपना नाम परिवर्तन या पहचान में बदलाव कर सकते हैं। एक लीगल डॉक्यूमेंट जो कानूनी तौर पर यह सत्यापित करें कि आप नाम परिवर्तन करने के लिए पूरी तरह तैयार है ऐसे डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है जो आपका नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद करता है।  

सीबीएसई मार्कशीट में नाम परिवर्तन के लिए गजट क्या है? 

एफिडेविट का इस्तेमाल गजट प्रकाशित करने के लिए किया जाता है। नाम परिवर्तन के लिए गजट बहुत ही जरूरी दस्तावेज है इसका इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार के कार्य के लिए किया जाता है। गजट केंद्र सरकार की तरफ से जारी होने वाली पत्रिका है जो हर हफ्ते गजट कार्यालय के तरफ से जारी होती है। इस पत्रिका में केंद्र सरकार की तरफ से अलग-अलग प्रकार की जानकारी प्रकाशित होती है मुख्य रूप से नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन और लिंग परिवर्तन की जानकारी गजट में प्रकाशित की जाती है। 

यह केंद्र सरकार की तरफ से जारी किया जाता है जो इस बात को प्रमाणित करता है कि सरकार ने आपके निर्धारित परिवर्तन को अपने खाते में बदल लिया है। गजट का इस्तेमाल करके आप किसी भी सरकारी दस्तावेज में अपने मन के अनुसार बदलाव कर सकते हैं। अगर आप किसी कारण से सीबीएसई मार्कशीट में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे बताएं कुछ आवश्यक निर्देशों का पालन करना होगा। 

नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट बनवाने में क्या चाहिए

अगर आप सीबीएसई मार्कशीट में नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए किसी भी प्रकार के अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं होती है। आपको नाम परिवर्तन का कारण बताना होता है अगर आपके पास नाम परिवर्तन के कारण का कोई सर्टिफिकेट है तो उसे किसी कोर्ट या नोटरी में जमा करके आप एफिडेविट बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको केवल अपने स्थानीय कोर्ट में जाकर किसी वकील की मदद लेनी होगी और एक एफिडेविट बनवाने के लिए कहना होगा। आपको वकील को एफिडेविट बनवाने की कुछ फीस देनी होगी और इस तरह का एफिडेविट आसानी से एक दिन के अंदर बन जाता है जिसमें केवल नाम परिवर्तन का कारण बताना होता है और अपने कारण को सत्यापित करने के लिए एफिडेविट में हस्ताक्षर करना होता है। 

सीबीएसई मार्कशीट में नाम सुधार के लिए एफिडेविट कैसे बनवाएं 

अगर आपको सीबीएसई मार्कशीट में नाम परिवर्तन के लिए एक एफिडेविट तैयार करना है तो उसके लिए नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा –

  • सबसे पहले आपको अपने इलाके के किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाना होगा। 
  • इसके बाद आपको वहां किसी वकील से संपर्क करना होगा और एफिडेविट बनवाने के लिए एक फीस जमा करनी होगी। 
  • इसके बाद आपको नोटरी से एक कागज मिलेगा जिस पर आपका वकील कुछ जानकारी लिखेगा और आपके नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी बतानी है। 
  • अगर आपके पास नाम परिवर्तन के कारण का कोई सर्टिफिकेट है तो एफिडेविट बनवाने के दौरान उसे जमा करना है। 
  • इसके बाद कोर्ट की तरफ से हस्ताक्षर होगा और आपका एफिडेविट एक दिन के अंदर तैयार हो जाएगा और उस वकील से आप अपना एफिडेविट प्राप्त कर पाएंगे। 

सीबीएसई मार्कशीट में नाम चेंज कैसे करें 

ऊपर बताइए जानकारी से आप समझ गए होंगे कि सीबीएसई मार्कशीट में नाम चेंज करने के लिए एफिडेविट की जरूरत होती है। लेकिन केवल एफिडेविट से नाम परिवर्तन नहीं होता है इसके लिए आपको नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा –

  • सबसे पहले आपको नाम परिवर्तन का एक एफिडेविट तैयार करना होगा जो आप किसी भी कोर्ट या नोटरी से तैयार कर सकते हैं।
  • इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है जो किसी स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी होगा। 
  • इसके बाद गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना है जिसमें नाम परिवर्तन की पूरी जानकारी और आने वाली गजट पत्रिका में अपना नया नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। 
  • इसके बाद अपने गजट नोटिफिकेशन को गजट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना है और बोर्ड कार्यालय में या अपने स्कूल के कार्यालय में जमा करना है। 
  • इसके बाद आपको बोर्ड की तरफ से आने वाले जवाब का इंतजार करना है जिसमें आपको नया मार्कशीट दिया जाएगा और उसमें आपका नया नाम ऐड कर दिया जाएगा।

मार्कशीट में नाम परिवर्तन के लिए हमारी ऑनलाइन सुविधा 

अगर आपको एफिडेविट जारी करने में किसी प्रकार की परेशानी होती है और आपको इसके बारे में अच्छे से नहीं समझ आता है तो आप सीबीएसई मार्कशीट में नाम परिवर्तन करने के लिए हमारी मदद ले सकते हैं। इसके लिए हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके आपको संपर्क करना है। आपको वेबसाइट पर व्हाट्सएप का आइकन दिखेगा जिस पर क्लिक करके आपको हमसे संपर्क करना है और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे जिसमें हम आपके लिए एफिडेविट भी जारी करेंगे।

अगर आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे आसानी से अपने पासपोर्ट में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऊपर बताएं सभी निर्देशों का पालन करना होगा और हम आपके मार्कशीट में नाम चेंज करने में आपकी सहायता करेंगे। 

Frequently Asked Questions (FAQ)

  1. Q. नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट जारी होने में कितना समय लगता है? 

    नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट जारी होने में 1 दिन का समय लगता है। 

  2. Q. नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट कैसे बनवा सकते हैं? 

    किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर किसी वकील की मदद से 1 दिन के अंदर आसानी से नाम परिवर्तन का एफिडेविट बनवा सकते हैं। 

  3. Q. नाम परिवर्तन का एफिडेविट बनवाने में क्या लगता है? 

    अलग-अलग जगह के अनुसार अलग-अलग प्रकार का शुल्क लगता है इसके अलावा आपको अपने नाम परिवर्तन का कारण बताना होता है अगर आपके पास नाम परिवर्तन के कारण का सर्टिफिकेट है तो उसे भी जमा करना होगा। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में CBSE मार्कशीट में नाम सुधार के लिए एफिडेविट कैसे बनाए के बारे में पूरी जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि सीबीएसई मार्कशीट में नाम परिवर्तन कैसे किया जाता है और किस प्रकार आप आसानी से घर बैठे अपने मार्केट में नाम सुधार कर सकते हैं। अगर बिना किसी परेशानी के आप अपने घर बैठे अपने सीबीएसई मार्केट में नाम परिवर्तन कर पाते हैं और इसके लिए हमारे द्वारा दी गई सुविधा को प्राप्त कर पाते हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने किसी भी सवाल का जवाब प्राप्त करने के लिए वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके संपर्क करें। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call