Your Door Step के साथ पासपोर्ट का नाम बदलें | Name change in Passport

Your Door Step के साथ पासपोर्ट का नाम बदलें | Name change in Passport

अगर आपको अपने पासपोर्ट में अपना या अपने माता या पिता का नाम बदलना है, तो हम आपको बता दें अगर आपको पासपोर्ट में नाम बदलने की जानकारी नहीं पता है तो पासपोर्ट में नाम बदलना आपके लिए एक काफी थकाऊ प्रक्रिया हो सकती है। इसमें आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अगर आप इस लेख को पढ़ रहे हैं तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। 

Your Door Step के माध्यम से इस लेख में हम आपको पासपोर्ट में नाम कैसे बदलें की सभी जानकारी के बारे में बताने वाले हैं। इसलिए पासपोर्ट में नाम बदलना आपके लिए काफी आसान होने वाला है। 

इसलिए पासपोर्ट में नाम कैसे बदलें की जानकारी के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़िए। 

चलिए अब बिना किसी देरी के हम इस लेख की शुरुआत करते हैं। 

पासपोर्ट में नाम बदलने के कारण?

क्या आपको पता है पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए आपके पास एक कारण होना आवश्यक है और वो कारण कुछ इस प्रकार के हो सकते हैं। 

  • अगर आपके पासपोर्ट में पहले से दर्ज नाम में कोई गलती हुई है तो इस कारण से आप अपने पासपोर्ट में नाम बदलवा सकते हैं। 
  • अगर आपको लगता है कि पासपोर्ट में नाम बदलने से आपकी जिंदगी बदल जाएगी तो इस कारण से आप नाम बदल सकते हैं। 
  • अगर आपको अपना नाम पसंद नहीं है तो नाम पसंद नहीं आने के कारण आप नाम बदलवा सकते हैं। 
  • शादी के बाद नाम बदलने के कारण आप अपने पासपोर्ट में नाम बदलवा सकते हैं। 
  • नाम में सरनेम जोड़ने के कारण आप अपने पासपोर्ट में नाम बदलवा सकते हैं। 
  • माता पिता का नाम बदलने के कारण आप अपने पासपोर्ट में नाम बदलवा सकते हैं। 
  • धर्म बदलने के कारण आप अपने पासपोर्ट में नाम बदलवा सकते हैं। 
  • लिंग बदलने के कारण आप अपने पासपोर्ट में नाम बदलवा सकते हैं। 

इसी तरह से आपके पास पासपोर्ट में नाम बदलने का एक कारण होना चाहिए। 

पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज? 

आपके पास पासपोर्ट में नाम बदलने बदलने का कारण होने के साथ आपके पास आगे बताए गए सभी दस्तावेज भी होने चाहिए क्योंकि पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए ये जरूरी है। 

मूल दस्तावेज:

मूल दस्तावेज यानी आपके पास वो दस्तावेज होना चाहिए जिसमें आप नाम बदलना चाहते हैं, और आप अपने पासपोर्ट में नाम बदलना चाहते हैं इसलिए आपके पास आपका पुराना पासपोर्ट दस्तावेज होना चाहिए। 

माता और पिता की आईडी:

पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए आपके पास आपके माता और पिता की कोई एक आईडी कार्ड होना आवश्यक है। जैसे – आधार, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड। 

आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो:

अगर आपको अपने पासपोर्ट में अपने माता या पिता का नाम बदलना है तो उनका दो पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए, लेकिन अगर आपको अपना नाम बदलना है तो आपका दो पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए। 

गजट नोटिफिकेशन: 

अब बात करते हैं पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज की जिसका नाम गजट है। गजट की मदद से आप अपने पासपोर्ट में नाम बदल पाएंगे। इसलिए आपके पास आपका गजट होना चाहिए। और गजट के बारे में ज्यादा जानकारी हम आपको आगे बताने वाले हैं। 

पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए गजट नोटिफिकेशन क्या है? 

जब भी बात आती है पासपोर्ट mr कानूनी तरीके से नाम बदलने की तो उस वक्त गजट दस्तावेज के बारे में बात किया जाता है। क्योंकि गजट एक ऐसा दस्तावेज है जो सभी कानूनी दस्तावेजों के लिए मान्य होता है। इसलिए गजट की मदद से आप अपने पासपोर्ट में नाम बदलवा पाएंगे।

गजट को केंद्र सरकार द्वारा हप्ते में एक बार जारी किया जाता है। गजट में आपकी सभी जानकारी लिखी गई होती है। कि अब आप अपना या अपने माता या पिता का नाम बदलना चाहते हैं और इस कारण से बदलना चाहते हैं, और आपका या आपके माता या पिता का नया नाम ये है इसी नाम से ही आपको आगे जाना जाएगा। 

पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी कैसे करवाएं? 

पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी करवाने के लिए आपको इन तीन दस्तावेजों को बनवाना होगा। 

एफिडेविट:

एफिडेविट जिसमें आप अपना या अपने माता या पिता की नाम बदलने की शपथ लेते हैं। एफिडेविट बनवाने के लिए आपको अपने किसी नजदीकी नोटरी कार्यालय में जाना होगा और उनको नाम बदलने की सभी जानकारी देनी होगी। 

अखबार में विज्ञापन:

आपको अपने राज्य के भाषा के समाचार पत्र और अंग्रेजी दोनों भाषा के समाचार पत्र को चूज करना है और उसमें नाम बदलने की सभी जानकारी लिख कर प्रकाशन छोड़ देना है। 

आवेदन पत्र: 

आवेदन पत्र बनवाने के लिए आपको अपने शहर के किसी वकील से कॉन्टैक्ट करना है और उनको पासपोर्ट में नाम बदलने की सभी जानकारी साझा करना है। फिर आपका आवेदन पत्र भी बन जाएगा। 

जब आपका आवेदन पत्र, एफिडेविट और विज्ञापन पत्र बन जाएगा फिर आपको इन तीनों को अटेस्ट कर लेना है। 

  1. और भारत पे वेबसाइट पर जाकर अपना गजट जारी करवाने की फीस जमा कर फीस जमा कर देना है। 
  2. उसके बाद आपको इन तीनों दस्तावेजों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से या स्वयं के माध्यम से गजट ऑफिस जो दिल्ली में स्थित है वहां ले जाकर जमा कर देना है और गजट जारी करने के लिए आवेदन कर देना है। 
  3. फिर अगले 30 से 40 दिनों में आपका गजट नोटिफिकेशन गवर्नमेंट वेबसाइट या गजट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा वहां से आप अपना गजट डाउनलोड कर सकते हैं। 

गजट की मदद से पासपोर्ट में नाम कैसे बदलें? 

गजट बन जाने के बाद पासपोर्ट में नाम बदलना आसान हो जाएगा। पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए आपको अपना पुराना पासपोर्ट और गजट की कॉपी लेना है और उसको अपने नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस में ले जाकर जमा कर देना है और पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए आवेदन कर देना है। 

फिर जब पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी उसके अगले 15 से 20 दिनों में आपका नया पासपोर्ट पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आपके घर भेज दिया जाएगा। 

पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए गजट बनवाने के फायदे? 

गजट बन जाने के बाद आपको ये सभी फायदे होंगे:

  • गजट की मदद से आप अपने पासपोर्ट में नाम बदलवा पाएंगे। 
  • गजट की मदद से आप अपने किसी भी दस्तावेज में कानूनी तरीके से नाम बदलवा पाएंगे। 
  • गजट की मदद से सरकार द्वारा चलाए जाने वाले अभियानों और सेवाओं का आप लाभ उठा पाएंगे। 
  • गजट नोटिफिकेशन का इस्तेमाल आप अपने पहचान पत्र के लिए भी कर पाएंगे। 

पासपोर्ट में नाम कैसे बदलें लेख का निष्कर्ष? 

इस लेख को पढ़ने से आपको पासपोर्ट में नाम बदलने की सभी जानकारी समझ में आ गई होगी और आप अपने पासपोर्ट में नाम बदलवा पाएंगे। लेकिन इसके बाद भी अगर आपको कोई दिक्कत वाली बात लग रही है, या फिर अगर आपका कोई सवाल है तो आप उसको कमेंट में पूंछ सकते हैं। 

Your Door Step के साथ पासपोर्ट का नाम बदलवाएं? 

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें हम भारत में एक नेम चेंज कंसल्टेंट की तरह कार्य करते हैं और हम लोगों के पासपोर्ट में नाम बदलवाने में उनकी सेवा करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि पासपोर्ट का नाम बदलवाने में हम आपकी सेवा करें, 

  • तो वेबसाइट पर व्हाट्सएप या कॉल का ऑप्शन दिखा दे रहा होगा उसके माध्यम से आप हम से संपर्क कर सकते हैं। 

लोगों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न? 

प्रश्न: पासपोर्ट में नाम चेंज कैसे करें? 

उत्तर: पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए आपको उसकी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा और उस प्रक्रिया के बारे में हमने इस लेख में बात की है। 

प्रश्न: पासपोर्ट में नाम की गलती कैसे बदलें? 

उत्तर: पासपोर्ट में नाम की गलती बदलने के लिए आपको अपना गजट बनवाना होगा और गजट बनवाने की जानकारी हमने इसी लेख में बताई है। 

प्रश्न: पासपोर्ट में नाम बदलने में कितने दिन लगेंगे?

उत्तर: पासपोर्ट में नाम बदलने में कुल 30 से 60 दिनों का समय लगेगा। 

प्रश्न: क्या भारत में पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए गजट पर्याप्त है? 

उत्तर: जी हां जब आप अपना गजट बनवा लेंगे तो उसकी मदद से आप भारत में अपने पासपोर्ट में नाम बदलवा पाएंगे। 

प्रश्न: क्या हम पासपोर्ट में सरनेम बदल सकते हैं? 

उत्तर: जी हां आप अपने पासपोर्ट में सरनेम बदल सकते हैं। 

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call