
सरनेम कैसे बदलें – जाने नाम चेंज की पूरी प्रक्रिया
सरनेम बदलना कई बार जरूरी हो जाता है, जैसे शादी के बाद, निजी कारणों से या किसी गलती को ठीक करने के लिए। अगर आप सोच रहे हैं सरनेम कैसे बदलें – जाने नाम चेंज की पूरी प्रक्रिया, तो यह काम उतना मुश्किल नहीं है जितना लगता है। एफिडेविट बनवाना, गजट में नाम प्रकाशित कराना और जरूरी दस्तावेजों में बदलाव करना इस प्रक्रिया के अहम हिस्से हैं। अक्सर लोग पूछते हैं सरनेम कैसे बदलें, तो सही जानकारी से आप इसे आसानी से पूरा कर सकते हैं।
सरनेम कैसे बदलें – आमतौर पर शादी के बाद या फिर किसी अन्य कारण से हमें अपने सरनेम में बदलाव करना पड़ता है। ऐसे में सरनेम कैसे बदले या ऑफीशियली सरनेम कैसे बदलता है, एक बड़ा प्रश्न है। आपको बता दें कि सरनेम बदलने के लिए या किसी भी तरह से नाम में परिवर्तन करने के लिए गजट प्रकाशित करना होगा है। इस सरकारी पत्रिका के जरिए आप किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम, लिंग, और धर्म बदल सकते है।

लेकिन एक खास बात इसके बारे में आपको मालूम होना चाहिए वह है – “नाम चेंज की प्रक्रिया”। गजट नोटिफिकेशन में अपना नाम प्रकाशित करने के लिए नाम परिवर्तन का एफिडेविट और विज्ञापन जारी करना होता है। इसकी एक खास प्रक्रिया होती है जो काफी भाग दौड़ भरी होती है। हमने आपको इसके बारे में संपूर्ण जानकारी दी है, और इसके साथ ही घर बैठे ऑनलाइन आसानी से सरनेम बदलने के बारे में भी बताया है।
सरनेम क्या होता है?
Surname या Second Name के बारे में जरूर आपने कहीं पढ़ा या सुना होगा। हर व्यक्ति के नाम के बाद एक शब्द जुड़ा होता है जो व्यक्ति के परिवार, जाती, या समुदाय की जानकारी देता है उसे सरनेम कहा जाता है।

जब दो लोग शादी करते है तब उनके नाम उनका पहचान होता है। हमारी सामाजिक मान्यता के अनुसार शादी के वक्त लड़की अपने नाम में लड़के का सरनेम जोड़ती है। इस वजह से दो अलग-अलग धर्म, जाति या समुदाय में शादी होने पर सरनेम बदलने जरूरी हो जाता है।
किस-किस चीज में सरनेम बदलता है?
जैसा कि आपको मालूम है सरनेम आपका नाम का हिस्सा होता है, इस वजह से अगर इसमें ऑफीशियली बदलाव करना है तो आपको हर सरकारी दस्तावेज में नाम बदलना होगा। इसलिए सरनेम बदलने की ऑफिशियल प्रक्रिया में आपका नाम पासपोर्ट, बर्थ सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पेपर, एजुकेशनल डॉक्यूमेंट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, जैसे सभी सरकारी दस्तावेज में बदलते हैं।

सभी सरकारी दस्तावेज में बारी-बारी से नाम चेंज करने में काफी समय लग जाएगा। इसलिए गजट की प्रक्रिया का विकल्प आपके समक्ष रखा गया है। सभी सरकारी दस्तावेज में आपको सरनेम बदलना होगा है, यह कार्य एक बार गजट प्रकाशित करके किया जा सकता है।
सरनेम बदलने में गजट क्या है?
नाम में ऑफीशियली किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना हो या सरनेम बदलने हो, दोनों ही स्थिति में आप गजट का नाम सुनेंगे। यह एक सरकारी पत्रिका होती है जो केंद्र सरकार द्वारा प्रकाशित किया जाता है। गजट पत्रिका हर हफ्ते राज्य के गजट कार्यालय से प्रकाशित होता है। इस पत्रिका में कुछ सार्वजनिक जानकारी और कुछ सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी लिखी जाती है। इस सरकारी जानकारी के बीच व्यक्ति के लिंग परिवर्तन धर्म परिवर्तन या नाम परिवर्तन की जानकारी को भी प्रकाशित किया जाता है।
अगर आप देश में लिंग या जेंडर परिवर्तन, धर्म परिवर्तन या नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो इसकी जानकारी पहले केंद्र सरकार को गजट पत्रिका के जरिए देनी होगी। इस पत्रिका में जब आपका नाम प्रकाशित होगा तो गजट की आधिकारिक वेबसाइट से आप अपना नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। उस गजट नोटिफिकेशन में आपका नाम होगा जिसका प्रिंट किसी भी सरकारी कार्यालय में जमा करके आप सरकारी दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं।
सरनेम कब बदलना जरूरी है?
इसका जवाब सरल शब्दों में है शादी के बाद। जब आप किसी दूसरे सरनेम वाले व्यक्ति से शादी करते हैं तो अपना मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के लिए या फिर सरकार के द्वारा दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधा का लाभ लेने के लिए दोनों पार्टनर में से किसी एक पार्टनर को दूसरे के सरनेम को अपने नाम में जोड़ना होता है।
शादी के बाद दोनों पार्टनर में कोई भी दूसरे के सरनेम को अपने नाम में जोड़ सकता है। हमारे समाज में आमतौर पर यह कार्य महिलाओं के द्वारा किया जाता है। इसके अलावा आप स्वयं की इच्छा से भी कभी भी अपने सरनेम में बदलाव कर सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि केवल शादी के बाद ही आपको सरनेम बदलने है आप अपनी इच्छा से कभी भी किसी भी कारण से अपने नाम में किसी भी प्रकार का परिवर्तन कर सकते हैं।
नाम परिवर्तन के लिए गजट कैसे प्रकाशित होता है?
नाम परिवर्तन के लिए गजट प्रकाशित करने हेतु आपको पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट और उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। यह दोनों ही कार्य बहुत आसान होते हैं आपको एफिडेविट बनवाने के लिए किसी कोर्ट में जाकर वकील की मदद लेनी होगी। यह एक साधारण एफिडेविट होता है जो आमतौर पर 1 दिन में तैयार हो जाता है जिसमें आपको अपने नाम परिवर्तन का कारण और अन्य जानकारी लिखना होता है और हस्ताक्षर करके सत्यापित करना होता है।
इसके बाद आपके पास नाम परिवर्तन का विज्ञापन होना चाहिए। यह विज्ञापन किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार और एक स्थानीय भाषा के अखबार में होना चाहिए। यह विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए आप दोनों तरह के अखबार के कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित कर सकते हैं। यह विज्ञापन आपके नए नाम को सार्वजनिक करने के लिए होता है जिसमें आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता लिखना होता है। कुछ स्थिति में इसमें आप अपने पिता का नाम लिख सकते हैं ताकि आसानी से आपके बारे में लोगों को पता चल सके। इन दोनों ही प्रकार के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बनवाकर उसका प्रिंट अपने पास रखना होगा।
सरनेम बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप अपने सरनेम में बदलाव करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
सरनेम कैसे बदलें – नाम चेंज की पूरी प्रक्रिया
हमने आपको बताया कि नाम परिवर्तन के लिए गजट बहुत जरूरी है और गजट के लिए नाम परिवर्तन का एफिडेविट और विज्ञापन होना चाहिए। लेकिन नाम परिवर्तन की पूरी प्रक्रिया के बारे में आपको मालूम होना चाहिए ताकि आप आसानी से सरने बदल सके –

- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने इलाके के किसी भी कोर्ट में जाना होगा और वहां नोटरी से या आसपास के किसी वकील से बात करनी होगी और नाम परिवर्तन का एक एफिडेविट बनवाना होगा।
- यह एफिडेविट वकील आपको एक दिन के अंदर या कुछ समय के अंदर ही दे देगा, आपको उस एफिडेविट में अपने नाम परिवर्तन का कारण और आपके नए नाम और पुराने नाम की जानकारी को लिखना होगा। अंत में हस्ताक्षर करके आपको एफिडेविट को सत्यापित करना होगा।
- इसके बाद आप अपने एफिडेविट का जेरोक्स लेकर किसी स्थानीय भाषा के अखबार प्रशासन कार्यालय और फिर किसी भी अंग्रेजी अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाना होगा और नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होगा।
- यह एक साधारण विज्ञापन होता है जो अखबार के किसी भी पन्ने पर किनारे में छपा होता है। इस विज्ञापन में आपका पुराना नाम नया नाम और आपके पिता का नाम ऐसी कुछ जानकारी पता सहित लिखी होती है।
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करने के बाद आपको एक आवेदन पत्र गजट कार्यालय भेजना है। अगर आप खुद से आवेदन पत्र लिख सकते हैं तो सही है अन्यथा इसके लिए भी आपको किसी वकील की मदद लेनी चाहिए।
- आवेदन पत्र में आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी लिखनी है और गजट कार्यालय से अनुरोध करना है ताकि आने वाली गजट पत्रिका में आपका नाम प्रकाशित किया जाए।
- नाम परिवर्तन से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज और आवेदन पत्र एक साथ संगलित करके अपने पासपोर्ट साइज फोटो के साथ डाक के जरिए स्थानीय गजट कार्यालय भेजें।
- इसके बाद कुछ समय इंतजार करना है आमतौर पर तीन हफ्ते से चार हफ्ते का इंतजार होता है और आपके गजट के आधिकारिक वेबसाइट पर आपका नाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
- आप ऑनलाइन गजट की आधिकारिक वेबसाइट से अपने गजट पत्रिका के नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके प्रिंट निकलवा सकते हैं।
- इसके बाद आपको जिस सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करना हो यह गजट उस सरकारी कार्यालय में जमा करें।
हमारी मदद से ऑनलाइन सरनेम बदलें
अगर आपको ऑनलाइन सरनेम बदलने है तो वर्तमान समय में यह सुविधा हमारी वेबसाइट के द्वारा दी जा रही है। आपको हमारी वेबसाइट पर एक व्हाट्सएप का आइकन दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप हमसे चैट कर सकते हैं या फिर आधिकारिक वेबसाइट अर्थात होम पेज पर कॉल का एक आइकन दिखेगा जिस पर क्लिक करके हमसे कॉल पर बात कर सकते हैं।
आपको केवल वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है। इसके बाद हम आपके नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी पूछेंगे और आप घर बैठे आसानी से अपने नाम का गजट प्रकाशित कर सकते हैं और अपने किसी भी सरकारी दस्तावेज में सरनेम बदल सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q. सरनेम बदलने के लिए क्या चाहिए?
सरनेम बदलने के लिए गजट या राजपत्र प्रकाशित करना सबसे जरूरी होता है।
Q. सरनेम कितनी बार बदल सकते हैं?
यह अलग-अलग डॉक्यूमेंट में अलग-अलग होता है जैसे आधार कार्ड में केवल दो बार नाम में परिवर्तन किया जा सकता है और कुछ दस्तावेज में आप जितनी बार चाहे उतनी बार नाम चेंज कर सकते हैं।
Q. सरनेम कौन बदल सकता है?
कोई भी व्यक्ति नाम परिवर्तन का एफिडेविट और विज्ञापन प्रकाशित करके अपना गजट प्रकाशित कर सकता है जिसके आधार पर आसानी से सरनेम बदल सकता है।
Q. सरनेम बदलने में कितना समय लगता है?
यह आवेदन करने की प्रक्रिया और अलग-अलग जगह के अनुसार अलग-अलग होता है। कुछ जगहों पर एक हफ्ते से दो हफ्ते का वक्त और कुछ जगहों पर तीन हफ्ते से चार हफ्ते तक का वक्त लगता है।
Must Read
- गोवा आधार कार्ड मे नाम चेंज कैसे करें
- Aadhar Card Name and Address Change After Marriage: A Complete Guide
निष्कर्ष
आज किस लेख में हमने आपको सरनेम कैसे बदलें के बारे में पूरी जानकारी दी है। सरल शब्दों में यह भी बताने का प्रयास किया है की सरनेम बदलने के लिए गजट की जरूरत कैसे पड़ती है और किस प्रकार गजट और कुछ अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल करके आप आसानी से नाम या सरनेम बदल सकते हैं। इसके अलावा हमारी तरफ से दी जाने वाली ऑनलाइन सुविधा के बारे में भी बताया है अगर आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के नाम बदलना चाहते हैं या सरनेम में किसी प्रकार का परिवर्तन करना चाहते हैं तो वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके संपर्क करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
