मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदले – Matric Certificate Name Change Process

मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदले – Matric Certificate Name Change Process

By Abhisheak Kumar

बोर्ड के मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम बदलना देख कर मुश्किल लग सकता है, लेकिन सही प्रक्रिया अपनाकर इसे आसानी से किया जा सकता है। चाहे स्पेलिंग की गलती ठीक करनी हो या आधिकारिक रूप से नाम बदलवाना हो, यह प्रक्रिया आपके सर्टिफिकेट को सही और मान्य बनाती है। इस गाइड में, हम आपको मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम बदलने का तरीका और इसे आसान बनाने के महत्वपूर्ण सुझाव देंगे। सभी स्टेप्स ध्यान से फॉलो करें ताकि किसी गलती से बचा जा सके और अपना नया सर्टिफिकेट आराम से प्राप्त किया जा सके।

मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलें

मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदले – मैट्रिक का सर्टिफिकेट बहुत जरूरी दस्तावेज होता है। इसका इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है और अलग-अलग दस्तावेज बनवाने के दौरान भी होता है। अगर किसी कारण से आप मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी नीचे दी गई है। आपको बता दे मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए राजपत्र प्रकाशित करना होता है जिसके लिए नोटरी से एफिडेविट और नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होता है। इससे जुड़ी पूरी जानकारी आज के लेख में अच्छे से बताई गई है।

Must Read

मैट्रिक सर्टिफिकेट क्या है? | What is Matric Certificate?

यह स्कूल के तरफ से जारी होने वाला एक प्रमाण पत्र है जो आपके दसवीं पास होने को प्रमाणित करता है। प्राथमिक शिक्षा के प्रमाण पत्र को मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट या मैट्रिक सर्टिफिकेट कहा जाता है। इस प्रमाण पत्र में आपके दसवीं के अंक और विद्यार्थी का नाम, उसके पिता का नाम और इस तरह की कुछ अन्य साधारण जानकारी होती है। भारत में मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट राज्य के शिक्षा बोर्ड की तरफ से दिया जाता है लेकिन इसके अलावा कुछ अन्य संस्था भी है – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई/आईसीएसई), माध्यमिक शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीय सामान्य प्रमाणपत्र (आईजीसीएसई), राज्य शिक्षा बोर्ड (एसईबी)।

मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम बदलने की प्रक्रिया 

किसी कारण से अगर मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम गलत हो गया है तो इसके लिए आपको निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा –

मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम बदलने की प्रक्रिया 
  • सबसे पहले आपको एक नाम परिवर्तन का आवेदन पत्र लिखना होगा और अपने स्कूल के प्रिंसिपल से साइन करवा कर उस पर स्कूल का मोहर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको कोर्ट से एक एफिडेविट तैयार करना होगा जिसमें नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा। 
  • उसके बाद स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होगा। 
  • इसके बाद गजट कार्यालय में एक आवेदन पत्र भेजना होगा ताकि आपका नाम का गजट या राजपत्र प्रकाशित किया जा सके। 
  • इसके बाद अपना गजट और स्कूल से लिया गया आवेदन पत्र और कुछ अन्य जरूरी दस्तावेजों को संगलित करके अपने शिक्षा बोर्ड के कार्यालय में भेज देना है।

मैट्रिक सर्टिफिकेट में कब नाम चेंज होता है? 

अपने मैट्रिक के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवाने के लिए आपके ऊपर बधाई भीम का पालन करना होगा। यह काफी भाग दौड़ भरा कार्य है, लेकिन इस आसन बनाने के लिए आप हमारी मदद ले सकते हैं। आपको बता दें मैट्रिक सर्टिफिकेट में आप कभी भी नाम चेंज कर सकते हैं इसके लिए किसी खास प्रकार की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया या पात्रता को पूरा करने की जरूरत नहीं होती है। 

मैट्रिक सर्टिफिकेट में कब नाम चेंज होता है? 

कोई भी व्यक्ति आसानी से नीचे बताएं निर्देशों का पालन करते हुए अपने मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकता है। हालांकि नाम चेंज करने की प्रक्रिया काफी लंबी और भाग दौड़ भरी होती है जिसे आसान बनाने के लिए आप हमारी मदद ले सकते हैं। जिसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। 

मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

अगर आप अपने दसवीं के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए दस्तावेज
  • आधार कार्ड 
  • पुराना मैट्रिक सर्टिफिकेट 
  • स्कूल से नाम परिवर्तन का आवेदन पत्र 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर

मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए गजट क्या है | What is Gazette for Name Change?

अपने मैट्रिक के सर्टिफिकेट पर नाम बदलने के लिए गजट एक सरकारी दस्तावेज है। यह एक सरकारी पत्रिका होती है जो केंद्र सरकार द्वारा संचालित गजट कार्यालय के तरफ से हर हफ्ते जारी किया जाता है। इसमें योजना से जुड़ी और केंद्र सरकार द्वारा संचालित कुछ सार्वजनिक जानकारी के बारे में लिखा होता है। देश में किसी को भी नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाना होता है तो पहले उसकी जानकारी को गजट में प्रकाशित किया जाता है। अगर आप अपने मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए गजट या राजपत्र में अपना नाम प्रकाशित करना होगा। गजट को ही राजपत्र कहा जाता है और इसमें जानकारी प्रकाशित करने की एक प्रक्रिया होती है जिसके बाद आप अपने नाम का गजट नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर पाते हैं। 

मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदले | Matric Certificate Me Name Change Kaise Kare

मैट्रिक के सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए आपको एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होता है जिसके बारे में पूरी जानकारी नीचे दी गई है –

मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम बदलने की प्रक्रिया

सबसे पहले नाम परिवर्तन का आवेदन पत्र स्कूल से प्राप्त करें 

आपने जिस स्कूल से पढ़ाई की है उस स्कूल के प्रिंसिपल के सिग्नेचर और स्कूल के मोहर के साथ एक आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। इस आवेदन पत्र में आपको अपने मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के बारे में बताना होगा और नाम चेंज करने का कारण भी बताना होगा। इसके बाद आपको स्कूल के मोहर का एक आवेदन पत्र मिल जाएगा जिसका इस्तेमाल आगे नाम परिवर्तन के लिए किया जाएगा।

अब आपको स्थानीय कोर्ट से एक एफिडेविट बनवाना है 

नाम परिवर्तन के लिए किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी से जाकर एक नाम परिवर्तन का एफिडेविट बनवाना होगा। इसके लिए आप किसी वकील की मदद ले सकते हैं इसमें आपको अलग-अलग प्रकार की जानकारी लिखनी होगी और नाम परिवर्तन के करण को भी स्पष्ट करना होगा। इस तरह का एफिडेविट आमतौर पर 1 दिन में तैयार हो जाता है, इसके बाद आप स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट तैयार कर सकते हैं। 

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना है 

इसके बाद आपको स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में दो प्रकार के विज्ञापन को प्रकाशित करना होगा। दोनों विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम, नया नाम और अपना पता लिखना होगा। इस तरह आप अपने नए नाम को सार्वजनिक करेंगे, इसके बाद आपको दोनों विज्ञापन वाले अखबार का जेरोक्स अपने पास रखना है। 

अब आपको नाम परिवर्तन के लिए गजट कार्यालय को आवेदन पत्र देना है 

इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र लिखना है जिसकी एक कॉपी गजट कार्यालय भेजनी है। उस आवेदन पत्र में आपको अपने नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी अच्छे से लिखनी है इसके अलावा आपको आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। आपकी किए हुए अनुरोध के आधार पर गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा। 

इसके बाद शिक्षा बोर्ड में गजट को जमा करें 

ऊपर बताएं निर्देश अनुसार आपको गजट या राजपत्र मिल जाएगा जिसे ऊपर बताएं सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संगलित करके डाक के जरिए अपने शिक्षा बोर्ड के कार्यालय में भेजना है। इन सभी दस्तावेजों को भेजने के बाद कुछ दिनों के अंदर आपके 10th मार्कशीट में नाम चेंज कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में काफी लंबा समय लग जाता है इसे जल्दी और आसान बनाने के लिए आपको हमारी मदद लेनी चाहिए। 

घर बैठे ऑनलाइन मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलें 

अगर आप घर बैठे ऑनलाइन मैट्रिक्स सर्टिफिकेट में नाम बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके संपर्क करना होगा। इस काम को सरल बनाने के लिए आपको हमारे वेबसाइट पर कॉल का आइकन मिलेगा जिस पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने में आपकी सहायता करेंगे। 

मैं अपने मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलूं

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q. दसवीं मार्कशीट में नाम चेंज कैसे करें? 

10वीं मार्कशीट में नाम चेंज करने के लिए स्कूल से एक आवेदन पत्र पर सिग्नेचर करवाना होता है उसके बाद नाम परिवर्तन का एफिडेविट और नाम परिवर्तन का विज्ञापन बनवाना होता है जिसके बाद गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजकर इन सभी जरूरी दस्तावेजों को शिक्षा बोर्ड कार्यालय में भेजना होता है और आपके मार्कशीट में नाम चेंज हो जाएगा। 

Q. क्या 10वीं मार्कशीट में नाम चेंज करने के लिए कोर्ट जाना होता है? 

दसवीं के मार्कशीट में नाम चेंज करने के लिए आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट बनवाने के लिए कोर्ट जाना पड़ता है। लेकिन इसके अलावा अगर आपने एग्जाम फॉर्म में अलग नाम और अपने स्कूल में अलग नाम दिया है जिसके अनुसार आपके मार्कशीट में नाम चेंज करना है तो ऐसी स्थिति में कोर्ट में अपील करना पड़ सकता है। 

Q. 10वीं मार्कशीट में कितने दिन में नाम चेंज हो जाता है?

दसवीं के मार्कशीट में नाम चेंज होने में कितना समय लगेगा यह आपके बोर्ड और आपकी जगह पर निर्भर करता है आमतौर पर इसमें एक महीने तक का समय लग सकता है। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदले के बारे में अच्छे से लेख लिखा गया है जिसे पढ़कर आप आसानी से मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं। अगर आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले। इसके अलावा आप आसानी से किस प्रकार हमारी मदद से मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं इसे समझने के लिए आपको हमसे संपर्क करना चाहिए। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call