
झारखंड शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें ? – आसान गाइड
झारखंड शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें – झारखंड के किसी भी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले व्यक्ति के पास शेयर सर्टिफिकेट जरूर होगा। यह बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आपके कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट के ownership को प्रमाणित करने में परेशानी हो जाएगी। ऐसे में शेयर सर्टिफिकेट को अपडेट रखना जरूरी है अगर आप झारखंड शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें के बारे में जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आसानी से किस प्रकार घर बैठे शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज किया जा सकता है। इसके अलावा शेयर सर्टिफिकेट क्या है, इसकी उपयोगिता और इसके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी को भी साझा किया जाएगा।
Must Read
- आधार कार्ड नाम चेंज ऑनलाइन | Aadhar Card Name Change Online
- How to Obtain an Unmarried Certificate in India: A Complete Guide
झारखंड शेयर सर्टिफिकेट क्या है?
झारखंड के कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के तरफ से जारी होने वाला ऐसा सक्रिय दस्तावेज जिसमें सोसायटी के फ्लैट के लिए भुगतान की गई राशि और कुछ अन्य जानकारी लिखी होती है, उसे शेयर सर्टिफिकेट कहा जाता है। आमतौर पर इसे उस कंपनी के तरफ से जारी किया जाता है जिसमें आपकी कोई हिस्सेदारी होती है। लेकिन ज्यादातर इस कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के तरफ से जारी किया जाता है जो सोसाइटी में आपके फ्लैट के हिस्सेदारी को प्रमाणित करता है।
अगर आप झारखंड के किसी भी जगह पर किसी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं तो यह दस्तावेज आपके लिए बहुत जरूरी है। आपके फ्लैट की सुरक्षा के लिए और एक प्रमाण पत्र के रूप में यह सक्रिय दस्तावेज है। इसमें अगर आप अपना नाम चेंज करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
झारखंड में शेयर सर्टिफिकेट का इस्तेमाल क्या है?
झारखंड के निवासी शेयर सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कहां करते हैं इसके बारे में कुछ जानकारी नीचे दी गई है –
- किसी सरकारी संस्था में इस सर्टिफिकेट को पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- आपके कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट के ओनरशिप की रक्षा इस सर्टिफिकेट के द्वारा होती है।
- इस सर्टिफिकेट में आपके फ्लैट की पूरी जानकारी और किए गए भुगतान के बारे में जानकारी होती है।
झारखंड के शेयर सर्टिफिकेट में कब नाम चेंज कर सकते हैं?
झारखंड के निवासी अपने शेयर सर्टिफिकेट में कब नाम चेंज कर सकते हैं इसे समझना भी जरूरी है –
- शादी के बाद नाम में परिवर्तन होने पर अपने शेयर सर्टिफिकेट में भी नया नाम ऐड करें।
- तलाक के बाद अगर आप अपने नाम पर प्रॉपर्टी रखना चाहते हैं और नाम में चेंज होता है तो शेयर सर्टिफिकेट को चेंज करना होगा।
- जब आप प्रॉपर्टी किसी और के नाम पर करते हैं तो उस प्रॉपर्टी के शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना होता है।
- किसी ज्योतिषी कारण के वजह से नाम में परिवर्तन होने पर
- सर्टिफिकेट में किसी प्रकार की त्रुटि होने के कारण सर्टिफिकेट में नया नाम ऐड करना होता है।
झारखंड में शेयर सर्टिफिकेट में कहां नाम चेंज होता है?
आमतौर पर शेयर सर्टिफिकेट रजिस्टार ऑफिस के तरफ से जारी किया जाता है। लेकिन कुछ पुराने कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में सोसाइटी के सेक्रेटरी के तरफ से भी शेयर सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। इसलिए शेयर सर्टिफिकेट में किसी भी प्रकार का चेंज यहां से हो जाएगा लेकिन नाम में परिवर्तन करने के लिए पहले आपको गजट कार्यालय जाना होगा।
लेकिन अगर आप गजट कार्यालय नहीं जाना चाहते तो आप घर बैठे भी ऑनलाइन शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं। हम अपने वेबसाइट के जरिए आपके घर बैठे शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने की सुविधा दे रहे हैं।
शेयर सर्टिफिकेट झारखंड में नाम चेंज करने के लिए क्या चाहिए?
अगर आपको शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना है तो आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए –
- झारखंड का मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- नाम चेंज का एफिडेविट
- नाम चेंज करने के कारण का सर्टिफिकेट
- नाम चेंज का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
झारखंड में गजट क्या है?
झारखंड के निवासियों के लिए गजट एक सरकारी पत्रिका है जिसमें सरकार की योजना के साथ-साथ धर्म परिवर्तन और नाम परिवर्तन की जानकारी प्रकाशित होती है। अगर आप किसी भी सरकारी दस्तावेज में अपना नाम या धर्म चेंज करना चाहते हैं तो आपको इसकी जानकारी गजट पत्रिका में प्रकाशित करनी होती है।
किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करवाने के लिए गजट बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। हर राज्य की राजधानी में गजट का कार्यालय होता है, वहां आपको अपना आवेदन पत्र भेजने होता है जिसके आधार पर आपके दस्तावेज में परिवर्तन किए जाते हैं। गजट पत्रिका में परिवर्तन की प्रक्रिया को समझने के लिए नीचे बताई गई जानकारी को पढ़ें।
झारखंड शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें ? – आसान गाइड
अगर आप झारखंड के शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताए गए कुछ आवश्यक निर्देशों का पालन करना होगा –
- सबसे पहले एफिडेविट तैयार करें
आप झारखंड में जहां भी रहते हैं, वहां के स्थानीय कोर्ट में जाकर आप एक एफिडेविट तैयार कर सकते हैं। नाम चेंज का एफिडेविट तैयार करने के लिए आप कोर्ट की नोटरी में जा सकते हैं या फिर किसी अधिवक्ता की मदद ले सकते हैं। उस एफिडेविट में पुराना नाम नया नाम और नाम परिवर्तन का कारण अच्छे से बताना होगा और अपना हस्ताक्षर करके सत्यापित करना होगा।
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करें
इसके बाद आपको स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में एक विज्ञापन प्रकाशित करना है। यह आप अखबार प्रकाशित होने के कार्यालय में जाएंगे और वहां विज्ञापन के रूप में अपना पुराना नाम नया नाम पिता का नाम पता प्रकाशित करेंगे और दोनों अखबार में प्रकाशित इस विज्ञापन का जेरोक्स निकाल लेंगे।
- अब आपको एक आवेदन पत्र लिखना होगा
इसके बाद गजट कार्यालय को आप एक आवेदन पत्र लिखेंगे। इस आवेदन पत्र में आप गजट कार्यालय के मुखिया से गजट पत्रिका में अपने नए नाम को प्रकाशित करने का अनुरोध करेंगे। अपने इस पत्र के साथ आपके ऊपर बताएं सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी भेजना है। सभी दस्तावेजों के जेरॉक्स को और आवेदन पत्र को डाक से भेज सकते हैं।
अब आपको कम से कम 15 दिन तक इंतजार करना है गजट पत्रिका का नया प्रकाशन होगा उसमें आपका नया नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा, जिसका इस्तेमाल करके आप किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन कर पाएंगे।
ऑनलाइन झारखंड शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें?
आज के समय में हर काम ऑनलाइन हो रहा है, ऐसे में आप आसानी से घर बैठे अपने शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको हमारी मदद लेनी चाहिए, शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए ऑनलाइन सुविधा हमारे द्वारा दी जा रही है।
आपको हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क के विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है। हम आपके सभी दस्तावेजों को चेक करेंगे और आपके शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करके आप तक डिलीवर करेंगे। आप बिना किसी भाग दौड़ के घर बैठे आसानी से अपने शेयर सर्टिफिकेट में तुरंत नाम चेंज करवा सकते हैं।
झारखंड शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लाभ
जैसा कि हमने बताया यह एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है इसमें नाम चेंज करने के बहुत सारे फायदे होते हैं –
- शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने पर आपके फ्लैट का ओनरशिप अपडेट रहता है।
- शेयर सर्टिफिकेट आपके कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट के लिए बहुत जरूरी है इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की गलती नहीं होनी चाहिए।
- जब आपका शेयर सर्टिफिकेट अपडेटेड रहता है तब सरकार के तरफ से आने वाले योजनाओं का लाभ भी आप ले सकते हैं।
- एक अपडेटेड शेयर सर्टिफिकेट का इस्तेमाल पहचान पत्र और अन्य सरकारी कार्य के लिए भी किया जा सकता है।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q. झारखंड शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करते हैं?
झारखंड के शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए सबसे पहले नाम चेंज का एफिडेविट बनाएं अखबार में विज्ञापन प्रकाशित करें और उसके बाद एक आवेदन पत्र गजट कार्यालय में भेजे, उसके कुछ दिनों बाद आपका गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित होगा और आप अपने दस्तावेज में नया नाम ऐड कर पाएंगे।
Q. झारखंड के शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कहां होता है?
गजट कार्यालय में आप शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं इसके लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है इसके अलावा ऑनलाइन हमारी वेबसाइट के जरिए भी आप शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं।
Q. झारखंड के शेयर सर्टिफिकेट में कितने दिन में नाम चेंज होता है?
अगर आप झारखंड के निवासी हैं और बताए गए तरीके का पालन करते हैं तो आप आसानी से 7 से 15 दिन के अंदर अपने शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर पाएंगे।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में बताया कि झारखंड शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें किया जाता है। उम्मीद है इसे पढ़ने के बाद आप आसानी से समझ पाए होंगे कि शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे किया जाता है। इसके अलावा आप आसानी से यह भी समझ पाए होंगे कि शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए कौन-कौन से चीजों की जरूरत होती है अगर आपके पास कोई प्रश्न रह गया है तो कमेंट में जरूर लिखें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
