
बिहार शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें | Bihar Share Certificate Me Name Change Kaise Kare
बिहार शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें – शेयर सर्टिफिकेट एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है जो किसी क्षेत्र में आपके हिस्सेदारी का प्रमाण होता है। इस सर्टिफिकेट में नाम में गलती होने पर विभिन्न प्रकार की परेशानी हो सकती है। इसलिए आज हम आपको बिहार शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें से जुड़ी कुछ रोचक और सभी प्रकार की आवश्यक जानकारी देने जा रहे हैं। वैसे तो किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करने की प्रक्रिया काफी जटिल होती है। लेकिन आप किस प्रकार घर बैठे शेयर सर्टिफिकेट में ऑनलाइन नाम चेंज कर पाएंगे इसमें हम आपकी मदद करने वाले हैं।
शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने से पहले आपको गजट के बारे में मालूम होना चाहिए। यह एक सरकारी पत्रिका होती है जिसमें धर्म परिवर्तन या नाम परिवर्तन से पहले जानकारी प्रकाशित करना अनिवार्य होता है। इसी वजह से सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करने की प्रक्रिया जटिल और काफी समय लेने वाली हो जाती है। इसलिए आपको इस प्रक्रिया के बारे में जो भी जानना चाहिए उसे नीचे साझा किया गया है।
Must Read
- Name Change in Share Certificate or Stock Certificate: Full Guide For Shareholders
- How To Name Change In Share Certificate In India?
बिहार में शेयर सर्टिफिकेट क्या होता है?
बिहार में शेयर सर्टिफिकेट किसी कंपनी के शेयर खरीदने पर कंपनी के तरफ से जारी किया जाता है। इसके अलावा कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में कोई फ्लैट लेने पर सोसाइटी के कमेटी मेंबर की तरफ से जारी किया जाता है। मुख्य रूप से यह दस्तावेज मूल मलिक के तरफ से उन लोगों के लिए जारी किया जाता है जो उस चीज में हिस्सेदारी रख रहे हैं।
बिहार में कहीं भी कोई कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में फ्लैट ले रहे हैं तो शेयर सर्टिफिकेट आपके लिए आवश्यक दस्तावेज है। सोसाइटी में आपके हिस्सेदारी कितनी रहेगी इसकी जानकारी रजिस्टर और ऑफिस में सर्टिफिकेट के बनते वक्त तय होती है। इस सर्टिफिकेट में भुगतान की गई राशि और उसके बदले मिलने वाले फ्लैट की जानकारी होती है। यह दस्तावेज कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में आपके हिस्सेदारी का सक्रिय प्रमाण होता है।
बिहार में शेयर सर्टिफिकेट का महत्व
शेयर सर्टिफिकेट जैसे आवश्यक दस्तावेज का महत्व बिहार राज्य में कितना है और क्या है इसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- यह आपके हिस्सेदारी का प्रमाण होता है।
- आप कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में कोई घर ले याफिर किसी कंपनी का कोई शेयर लें दोनों ही स्थिति में आपके हिस्सेदारी को प्रमाण करने के लिए शेयर सर्टिफिकेट होताहै।
- यह एक सक्रिय दस्तावेज होता है जो आपके कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी का प्रमाण होता है इसका इस्तेमाल प्रमाण पत्र के रूप में भी किया जा सकता है।
- कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में आपका घर आपको कब मिला और उसे सोसाइटी में आपके हिस्सेदारी का क्या महत्व है इसकी जानकारी को स्पष्ट करता है।
- इस दस्तावेज को समिति के सेक्रेटरी या कमेटी मेंबर की तरफ से प्राप्त किया जाता है।
बिहार में शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कब कर सकते हैं
शेयर सर्टिफिकेट में कौन-कौन सी स्थिति में नाम चेंज करवाया जा सकता है इसे भी समझना जरूरी है इसलिए मुख्य बिंदुओं को नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

- शादी के बाद नाम चेंज होने पर शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं।
- तलाक के बाद नाम चेंज होने पर शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं।
- किसी दूसरे धर्म या जाति में शादी या तलाक होने पर या किसी अन्य स्थिति में नाम चेंज होने पर।
- किसी ज्योतिषी कारण से अपने नाम में किसी प्रकार का परिवर्तन करने पर।
- किसी भी प्रकार की त्रुटि के कारण शेयर सर्टिफिकेट में गलती होने पर आपका नाम चेंज कर सकते हैं।
- प्रॉपर्टी किसी दूसरे के नाम करते वक्त शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना हो सकता है।
बिहार शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने की प्रक्रिया
शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने की प्रक्रिया काफी भाग दौड़ भरीहै। लेकिन हम इसमें आपकी सहायता कर सकते हैं जिसके लिए आपको हमसे सीधा संपर्क करना होगा –
- देखिए बिहार के इस सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए सबसे पहले आपको किसी भी स्थानीय कोर्ट से एक एफिडेविट तैयार करना होगा।
- इसके बाद स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन की जानकारी प्रकाशित करनी होगी।
- इसके बाद एक आवेदन पत्र लिखना होगा जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी पूरी जानकारी होगी और इसे गजट कार्यालय भेजना होगा।

शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
नाम चेंज करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र
- जिस कारण से नाम परिवर्तन कर रहे हैं उसका सर्टिफिकेट (अगर संभव हो पाए)
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का स्थानीय भाषा और अंग्रेजी भाषा का विज्ञापन
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- नाम परिवर्तन के लिए गजट में आवेदन पत्र

बिहार में गजट क्या होता है?
गजट एक केंद्र सरकार द्वारा संचालित कार्यालय है जिसमें देश के सभी नागरिकों की जानकारी होती है। देश के प्रत्येक राज्य में गजट का ऑफिस होता है। यहां से हर हफ्ते गजट पत्रिका प्रकाशित की जाती है जिसमें धर्म परिवर्तन नाम परिवर्तन और सरकार की विभिन्न योजना नीति की जानकारी होती है।
बिहार में गजट का कार्यालय पटना शहर में है, आपको उसे कार्यालय में एक आवेदन पत्र भेजना होगा और नाम परिवर्तन की जानकारी प्रकाशित करनी होगी। अगर आपको किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन या धर्म परिवर्तन करवाना है तो इस कार्यालय में आवेदन करना अनिवार्य होता है।
Bihar Share Certificate Me Name Change Kaise Kare | बिहार शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें
अगर आप बिहार राज्य से हैं और आप घर बैठे अपने शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको पहले पूरी प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
Step 1 – सबसे पहले आपको स्थानीय कोर्ट की नोटरी में जाना है और वहां नाम परिवर्तन का एक एफिडेविट तैयार करना है जिसमें पुराना नाम नया नाम और नाम परिवर्तन का कारण जैसी आवश्यक जानकारी लिखी होगी।
Step 2 – इसके बाद आपको स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होगा। इस विज्ञापन में पुराना नाम नया नाम और अपने पिता का नाम के साथ अपना पता लिखना होगा।
Step 3 – अब आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेज एफिडेविट और विज्ञापन के साथ एक आवेदन पत्र लिखना होगा और गजट कार्यालय में भेजना होगा।
Step 4 – गजट कार्यालय में इन सभी दस्तावेजों के आधार पर आपका नया नाम गजट पत्रिका में प्रकाशित कर दिया जाएगा इसके बाद आप किसी भी दस्तावेज में अपने नए नाम का इस्तेमाल गजट पत्रिका का जेरोक्स दिखाकर कर सकते हैं।
Note – यह पूरी प्रक्रिया काफी जटिल होती है जिसे सरल बनाने के लिए आप तो हमसे संपर्क कर सकते हैं हम आपका यह पूरा कार्य करेंगे आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बिहार शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लाभ
अगर आप इस दस्तावेज में नाम परिवर्तन करते हैं तो आपको किस प्रकार का लाभ होगा इसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

- नाम परिवर्तन होने पर आप अपने इस दस्तावेज का इस्तेमाल अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं।
- एक सही शेयर सर्टिफिकेट पहचान पत्र के रूप में काम आता है।
- आपके घर और फ्लैट में आपकी हिस्सेदारी का प्रमाण होना जरूरी है इस वजह से शेयर सर्टिफिकेट आज के समय में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें सही नाम रखना जरूरी हो गया है।
- अपने नाम में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होने पर आप आसानी से इस दस्तावेज में नाम परिवर्तन करके हिस्सेदारी को सुरक्षित कर सकते हैं।
घर बैठे बिहार शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें
अगर आप घर बैठे बिहार राज्य में अपने शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। इसके लिए आपको इस वेब पेज पर व्हाट्सएप का आइकन दिख रहा होगा जिस पर क्लिक करके आप हमसे सीधा संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा पेज पर संपर्क का बटन होगा जिस पर क्लिक करके आप हमसे संपर्क करेंगे।
हम आपके सभी दस्तावेजों के फोटोकॉपी को व्हाट्सएप पर मांगेंगे और सभी जानकारी को समझने के बाद आपका शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करके तुरंत आपको दिया जाएगा। आप आसानी से घर बैठे अपने पैसे और समय की बचत करते हुए तुरंत शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर पाएंगे।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q. बिहार शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें?
बिहार के शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए सबसे पहले एक एफिडेविट तैयार करें उसके बाद स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में विज्ञापन प्रकाशित करें उसके बाद एक आवेदन पत्र लिखकर अपने सभी दस्तावेज और विज्ञापन को गजट कार्यालय भिजवाए उसके बाद गजट पत्रिका में आपका नया नाम प्रकाशित हो जाएगा।
Q. शेयर सर्टिफिकेट बिहार में कितने दिन में नाम परिवर्तन होता है?
शेयर सर्टिफिकेट में नया नाम प्रकाशित होने में 7 दिन से 15 दिन तक का समय लगता है।
Q. शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने में क्या लगता है?
बिहार शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने में आपको आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो एफिडेविट नाम चेंज का विज्ञापन और एक गजट कार्यालय को नाम परिवर्तन के लिए लिखा गया लेटर लगेगा।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में समझाया कि बिहार शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे किया जाता है और किस प्रकार आप आसानी से घर बैठे शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं। अगर इस आवश्यक दस्तावेज के बारे में आप समझ पाए हैं और आपके लिए यह भाग दौड़ भरा कार्य आसान हो गया है तो कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
बिहार शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें, बिहार शेयर सर्टिफिकेट क्या है, बिहार में शेयर सर्टिफिकेट का महत्व, बिहार में शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कब कर सकते हैं, बिहार शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने की प्रक्रिया, शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए आवश्यक दस्तावेज, बिहार में गजट क्या है,
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
