आंध्र प्रदेश पासपोर्ट में नाम चेंज कैसे करें | How to Name Change Passport in Andra Pradesh

आंध्र प्रदेश पासपोर्ट में नाम चेंज कैसे करें | How to Name Change Passport in Andra Pradesh

अगर आप आंध्र प्रदेश में रहते हैं और अपने पासपोर्ट में नाम बदलना चाहते हैं, तो आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे होगा। पासपोर्ट में नाम बदलना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन अगर आप सही कदम जानते हैं, तो यह एक आसान प्रक्रिया है। इस गाइड में, हम आपको बताएंगे कि आंध्र प्रदेश में पासपोर्ट में नाम कैसे बदलें। चाहे आपने शादी की हो, कानूनी रूप से अपना नाम बदलवाया हो, या किसी और कारण से नाम अपडेट करना चाहते हों, हम आपको वो सूचनाएं देंगे जिनकी आपको इस बदलाव को सुचारू रूप से करने के लिए जरूरत है। चलिए, आंध्र प्रदेश पासपोर्ट में नाम बदलने के कदमों के बारे में जानते हैं।

आंध्र प्रदेश पासपोर्ट में नाम चेंज कैसे करें – आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए पासपोर्ट बहुत जरूरी है। बड़े पैमाने पर आंध्र प्रदेश के कुछ लोग तीर्घाटन के लिए नौकरी के लिए बिजनेस के लिए विदेश जा रहे हैं ऐसे में पासपोर्ट का पूरी तरह से अपडेट रहना बहुत जरूरी है। पासपोर्ट में आपका नाम पता और कुछ अन्य जानकारी होती है जिसके जरिए केंद्र सरकार आपको देश की नागरिकता प्रमाणित करती है। विदेश में आप स्वयं को भारत देश के प्रमाणित करने के लिए पासपोर्ट दिखाएंगे। ऐसे में अगर आपका पासपोर्ट में नाम गलत हो गया है या फिर नाम चेंज करना है तो इसके लिए गजट प्रकाशित करना होता है जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है। 

गजट केंद्र सरकार की तरफ से जारी किया जाने वाला एक पत्रिका है लिंग परिवर्तन धर्म परिवर्तन के नाम परिवर्तन के लिए इसमें जानकारी प्रकाशित की जाती है। अगर आपको किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो गजट का नोटिफिकेशन जारी करवाना पड़ता है इसकी ऑनलाइन सुविधा भी मौजूद है जो हमारी वेबसाइट के जरिए दी जा रही है।

Must Read

आंध्र प्रदेश में पासपोर्ट क्या है? | What is Passport in Andra Pradesh?

केंद्र सरकार की तरफ से आंध्र प्रदेश के लोगों को एक खास किस्म का दस्तावेज दिया जाता है जिसमें आपका नाम पता डेट ऑफ बर्थ और इस तरह की कुछ साधारण जानकारी होती है मगर उसके जरिए आप स्वयं की नागरिकता को प्रमाणित कर सकते हैं जिसे पासपोर्ट कहा जाता है। पासपोर्ट बहुत जरूरी दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार के कार्य के लिए किया जाता है मुख्य रूप से यह एक पहचान पत्र है। पर अगर इस पासपोर्ट में आपका नाम गलत हो गया है या आपको नाम चेंज करना है तो पासपोर्ट में नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है। 

आंध्र प्रदेश पासपोर्ट में कौन नाम बदल सकता है 

पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए कुछ साधारण पात्रता को पूरा करना जरूरी हो जाता है –

  • आंध्र प्रदेश के नागरिक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तब वह अपने पासपोर्ट में नाम चेंज कर सकता है। 
  • व्यक्ति के पास पुराना पासपोर्ट और आधार कार्ड होना चाहिए। 
  • आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र नाम परिवर्तन का एफिडेविट और नाम परिवर्तन का विज्ञापन भी होना चाहिए। 
  • इसके अलावा किसी खास किस्म की पात्रता को निर्धारित नहीं किया गया है कोई भी व्यक्ति आसानी से नीचे बताएं निर्देश अनुसार नाम चेंज कर सकता है।

आंध्र प्रदेश पासपोर्ट में नाम बदलने की प्रक्रिया | Process for Andra Pradesh Passport Name Change

आंध्र प्रदेश पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए आपको खास किस्म की प्रक्रिया का पालन करना होता है –

  • सबसे पहले नाम परिवर्तन का एक एफिडेविट किसी स्थानीय कोर्ट से बनवाना होता है। 
  • इसके बाद नाम परिवर्तन का एक विज्ञापन जारी करना होता है जिसे अंग्रेजी भाषा के अखबार और किसी स्थानीय भाषा के अखबार में जारी किया जाता है।
  • इसके बाद आपको गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजने होता है और आपका गजट नोटिफिकेशन जारी हो जाता है। 
  • इसे आपको पासपोर्ट कार्यालय में जाकर जमा करना होता है जिसके बाद नया पासपोर्ट आपके घर डिलीवर हो जाता है।

आंध्र प्रदेश पासपोर्ट में कब नाम चेंज करना जरूरी है 

कुछ ऐसी स्थिति होती है जो पासपोर्ट में नाम चेंज करना जरूरी हो जाता है जिसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है –

  • शादी के बाद अगर आपका नाम चेंज होता है तो पासपोर्ट में नाम चेंज करना जरूरी है। 
  • डिवोर्स के बाद अगर आप अपना पुराना नाम चाहते हैं तो पासपोर्ट में नाम चेंज कर सकते हैं।
  • किसी पासपोर्ट में अगर गलती हो जाती है तो नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • किसी कारण से अगर आप अपने पासपोर्ट में नया नाम चाहते हैं तो अपने नए नाम के लिए गजट बनाना होता है।

आंध्र प्रदेश पासपोर्ट में नाम चेंज के लिए आवश्यक दस्तावेज 

आंध्र प्रदेश के नागरिक अगर अपने पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो उनके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • आंध्र प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • उम्र प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड

आंध्र प्रदेश में गजट क्या है? | Gazette in Andra Pradesh?

अगर आप आंध्र प्रदेश में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो उसके लिए गजट प्रकाशित करना होता है। यह एक सरकारी पत्रिका होती है जो हर हफ्ते केंद्र सरकार की तरफ से गजट कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है। इस दस्तावेज में कुछ साधारण जानकारी होती है मुख्य रूप से योजना की जानकारी और कुछ सार्वजनिक जानकारी लिखी जाती है अगर आपको देश में नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाना है तो उसकी जानकारी पहले गजट पत्रिका में प्रकाशित करनी होती है। 

आंध्र प्रदेश पासपोर्ट में नाम चेंज कैसे करें | Andra Pradesh Passport Me Name Change Kaise Kare

आंध्र प्रदेश पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए आपको कुछ आवश्यक जानकारी के बारे में मालूम होना चाहिए और नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा –

नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें 

सबसे पहले आपको किसी स्थानीय कोठियां नोटरी से जाकर नाम परिवर्तन का एक एफिडेविट जारी करना होगा जिसके लिए आप किसी वकील की मदद ले सकते हैं। इस तरह का एफिडेविट आम तौर पर एक दिन के अंदर बन जाता है इस एफिडेविट में आपको अपना नया नाम पुराना नाम और इस तरह की अन्य जानकारी को लिखना होता है। इसके बाद सभी जानकारी को सत्यापित करने के लिए अंत में अपना हस्ताक्षर करना होता है और इसका जेरॉक्स निकलना होता है।

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का एक विज्ञापन जारी करना होता है। उस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और पता लिखना होता है। इस विज्ञापन के जरिए आप अपने नए नाम को सार्वजनिक कर रहे हैं। आपको यह विज्ञापन अंग्रेजी भाषा के अखबार और एक स्थानीय भाषा के अखबार में जारी करना होता है। नाम परिवर्तन के विज्ञापन को जारी करने के बाद उसकी जेरोक्स अपने पास जरूर है।

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें 

इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजने होता है। अगर आपको इस तरह के आवेदन पत्र को बनाना नहीं आता तो किसी वकील की मदद ले सकते हैं। इस आवेदन पत्र में आपको कुछ साधारण जानकारी लिखनी होती है और गजट कार्यालय से अनुरोध करना होता है ताकि आने वाली गजट पत्रिका में आपका नया नाम प्रकाशित किया जा सके। आपको अपने आवेदन पत्र के साथ ऊपर बताएं सभी आवश्यक दस्तावेजों को एक साथ संकलित करके डाक के जरिए गजट कार्यालय भेजना है। इसके आधार पर एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिसके जरिए आप गजट कार्यालय में नाम चेंज कर सकते हैं। 

पासपोर्ट कार्यालय में गजट जमा करें 

आपको अपना गजट लेकर पासपोर्ट कार्यालय जाना है और वहां अपना गजट जमा करना है। उसमें दिए हुए नए नाम को आपका पासपोर्ट में चेंज कर दिया जाएगा और दिए हुए पते पर एक नया पासपोर्ट नया नाम के साथ डिलीवर कर दिया जाएगा। इस तरह आपको एक नया पासपोर्ट मिल जाएगा जिसका इस्तेमाल आप अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी कर सकते हैं। 

ऑनलाइन पासपोर्ट में नाम चेंज करने की सुविधा 

आप पासपोर्ट में नाम चेंज करने की ऑनलाइन सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। ऑफलाइन पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए काफी भाग दौड़ करना पड़ता है जिसके बारे में आपको बताया गया अगर आप पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके आपको हमसे संपर्क करना चाहिए इसके अलावा आप हमारे आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए कॉल के आइकॉन पर क्लिक करके हमसे कॉल पर भी बात कर सकते हैं। हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और बिना किसी परेशानी के आपका पासपोर्ट में नाम चेंज करके आपको डिलीवर करेंगे। आप आसानी से बिना किसी परेशानी के घर बैठे ऑनलाइन पासपोर्ट में नाम चेंज कर सकते हैं। 

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q. आंध्र प्रदेश पासपोर्ट में कितने दिन में नाम चेंज होता है?

आंध्र प्रदेश पासपोर्ट में तीन से चार हफ्तों के अंदर नाम चेंज हो जाता है।

Q. आंध्र प्रदेश पासपोर्ट में कौन नाम चेंज कर सकता है? 

कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वह आंध्र प्रदेश पासपोर्ट में नाम चेंज कर सकता है इसके लिए ऊपर बताएं सभी आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होती है। 

Q. पासपोर्ट में नाम चेंज करने में कितना खर्चा आता है? 

आंध्र प्रदेश के नागरिक 5000 से ₹6000 खर्च करके आसानी से पासपोर्ट में नाम चेंज कर सकते हैं। 

निष्कर्ष

आज हमने आंध्र प्रदेश पासपोर्ट में नाम चेंज कैसे करें के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है और किस प्रकार आसानी से आप गजट प्रकाशित करके पासपोर्ट में नाम चेंज कर सकते हैं।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call