
Rajasthan Board Name Change Application कैसे लिखे? जानिए आवेदन पत्र का सही प्रारूप नियम और जरूरी दस्तावेज 2025
Rajasthan Board Name Change Application – आज के समय में अगर आपको राजस्थान बोर्ड के सर्टिफिकेट मार्कशीट जैसे किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो इसके लिए गजट प्रकाशित करना होगा। और इसके लिए आपको एक आवेदन पत्र लिखकर गजट कार्यालय और राजस्थान बोर्ड ऑफिस में जमा करना होगा। इसलिए आज के लिए एक में हम आपको बताएंगे कि नियमों के अनुसार आवेदन पत्र कैसे लिखा जाता है और आपको इसमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
| Topics | Information |
|---|---|
| आवेदन का उद्देश्य | नाम सुधार या परिवर्तन (छोटा, लंबा, टाइपो, विवाह के बाद आदि) |
| आवेदन कहाँ देना है | राजस्थान बोर्ड, अजमेर कार्यालय |
| आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन (फिजिकल आवेदन पत्र) |
| आवश्यक दस्तावेज़ | एफिडेविट, गजट, पुरानी मार्कशीट, आधार, पासपोर्ट फोटो |
| आवेदन पत्र की भाषा | हिंदी या अंग्रेज़ी (Board द्वारा स्वीकार्य) |
| पत्र में शामिल करने योग्य जानकारी | नाम, रोल नंबर, परीक्षा वर्ष, सुधार का कारण, प्रमाण |
| आवेदन की स्वीकृति | दस्तावेज़ सत्यापन के बाद |
| नया प्रमाणपत्र प्राप्ति | 30–60 दिन में |
Also Read
- Name Change Consultants In Bangalore – Name Change Procedure In Bangalore
- अरुणाचल प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें
राजस्थान बोर्ड में नाम परिवर्तन के लिए आवेदन कब करना चाहिए
राजस्थान बोर्ड में नाम चेंज करने के लिए आप कब आवेदन कर सकते हैं इसकी जानकारी नीचे सूचित की गई है –
- नाम गलत छप हो तब राजस्थान बोर्ड में नाम चेंज के लिए आवेदन करना होगा।
- नाम में कोई टाइपिंग मिस्टेक हो गया हो तो नाम चेंज के लिए आवेदन करना होगा।
- राजस्थान बोर्ड के सर्टिफिकेट या मार्कशीट जैसे किसी दस्तावेज़ में नाम गलत है तो आपको शुरुआती वर्ष के 1 से 5 वर्ष के भीतर ही आवेदन करना होगा।
आवेदन पत्र लिखने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
नाम चेंज के लिए अगर आप आवेदन पत्र लिख रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरीहै –
- सही फॉर्मेट का चयन करें
- सही फॉर्मेट में सटीक और स्पष्ट रूप से जानकारी को साफ-साफ लिखें
- अपनी जानकारी सटीक और स्पष्ट रूप से साफ सुथरा लिखें एक सफेद कागज पर इसे लिखने की कोशिश करें।
- आवेदन पत्र के साथ आपको सभी सर्पोटिंग डॉक्युमेंट्स को तैयार रखना है और इसके साथ अटैच करके जमा करना है।
राजस्थान बोर्ड नेम चेंज एप्लीकेशन का फॉर्मेट कैसा होना चाहिए
राजस्थान बोर्ड के किसी दस्तावेज़ में नाम चेंज करने के लिए एक आवेदन पत्र लिखना होता है जिसका फॉर्मेट नीचे दिया गया है –
- प्रारंभ में संबोधन से शुरू करें – सेवा में, सविनय, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, जैसे शब्दों का इस्तेमाल करें।
- इसके बाद विषय एक लाइन में छोटा सा लिखे जैसे – नाम परिवर्तन हेतु आवेदन
- आपको अपने पत्र के मुख्य भाग में
- छात्र का पुराना नाम और नया नाम
- परीक्षा वर्ष
- कक्षा और रोल नंबर
- सुधार का कारण
- दस्तावेजों की सूची
- अंत में धन्यवाद दिनांक हस्ताक्षर नाम पता मोबाइल नंबर जैसे शब्दों का इस्तेमाल करें
राजस्थान बोर्ड में नाम चेंज के लिए आवेदन पत्र – एक आवेदन पत्र का सैंपल नीचे प्रस्तुत किया गया है
सेवा में,
सचिव महोदय,
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,
अजमेर, राजस्थान।
विषय: नाम परिवर्तन हेतु आवेदन
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं ___________________________ [अभिभावक का नाम], निवासी ______________________ राजस्थान बोर्ड से वर्ष [______] में कक्षा [10वीं/12वीं] उत्तीर्ण किया है। मेरी मार्कशीट/सर्टिफिकेट में मेरा नाम [गलत नाम] छपा हुआ है, जबकि मेरा सही नाम [सही नाम] है। मैंने विधिवत गजट में नाम परिवर्तन करवाया है और एफिडेविट की प्रति संलग्न है।
अतः आपसे अनुरोध है कि मेरे प्रमाणपत्रों में नाम को सही करने की कृपा करें।
संलग्न:
- पुरानी मार्कशीट की प्रति
- गजट नोटिफिकेशन
- एफिडेविट
- आधार कार्ड की प्रति
- पासपोर्ट साइज फोटो
दिनांक: _ आपका विश्वासी [सही नाम] मोबाइल:
हस्ताक्षर: __________________
कौन-कौन से दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ जोड़ने चाहिए
राजस्थान बोर्ड में नाम चेंज के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों को अपने आवेदन पत्र के साथ जोड़ना जरूरी है –
- आपका पुराना राजस्थान बोर्ड का दस्तावेज
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- गजट नोटिफिकेशन
- आधार कार्ड, पैन कार्ड वोटर आईडी में से कोई एक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
राजस्थान बोर्ड में नाम परिवर्तन के लिए आवेदन पत्र हिंदी में लिखें या अंग्रेजी में?
राजस्थान बोर्ड के किसी भी दस्तावेज में अगर आपको नाम चेंज करना है तो आपका आवेदन पत्र –
- हिंदी भाषा में आवेदन ज्यादा उपयुक्त है क्योंकि राजस्थान बोर्ड क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता देता है।
- यदि स्कूल से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होती है तो आपको अंग्रेजी में आवेदन पत्र लिखना चाहिए वह भी स्वीकार हो जाएगा।
राजस्थान बोर्ड में नाम चेंज के लिए आवेदन कहां और कैसे करें
राजस्थान बोर्ड के किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करें –
नाम परिवर्तन का एफिडेविट
सबसे पहले आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट बनाना चाहिए, इसके लिए आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर किसी वकील से संपर्क करना चाहिए। और वकील की मदद से आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट बनवाना है जिसके लिए केवल नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा। इसके बाद आपका नाम परिवर्तन का एफिडेविट तैयार हो जाएगा जिसे आप एक दिन के अंदर कोर्ट से प्राप्त कर सकते हैं।
इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होगा। इन दोनों अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करें जिसमें आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता प्रकाशित करना होगा। इसके बाद आपके दिए हुए नाम परिवर्तन के विज्ञापन के आधार पर नाम परिवर्तन का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा इसके लिए आपको अपना विज्ञापन गजट ऑफिस में जमा कर देना है।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखें
इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र गजट ऑफिस में लिखना है जिसमें आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। आपके किए हुए अनुरोध के आधार पर गजट पत्रिका प्रकाशित कर दी जाएगी जिसे आप आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज और आवेदन पत्र को गजट ऑफिस में जमा करें। आपको सभी दस्तावेज के फोटो खींचकर एक सीडी में इकट्ठा करना है और उसे भी गजट ऑफिस में जमा कर देनाहै।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
इसके बाद आपको गजट की आधिकारिक वेबसाइट से गजट डाउनलोड करना है और उसे राजस्थान बोर्ड ऑफिस में जमा कर देना है। राजस्थान बोर्ड ऑफिस में जो गजट आप जमा करेंगे उसके आधार पर आपके सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आपके घर तक नया सर्टिफिकेट डिलीवर कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन घर बैठे राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें
अगर आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। नाम चेंज करने के लिए आपको हमारे वेबसाइट पर बहुत सारे विकल्प मिल जाएंगे। आपको केवल हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करके आपके घर तक नए दस्तावेज डिलीवर करेंगे।
राजस्थान बोर्ड में आवेदन फार्म की मिस्टेक जिनसे बचना जरूरी है
राजस्थान बोर्ड के किसी भी दस्तावेज में अगर आपको नाम चेंज करना है तो इसके लिए आवेदन फार्म जमा करना होगा इसके कुछ मिस्टेक से आपको बचना चाहिए –
- अपने आवेदन फार्म में आपको गलत नाम या गलत स्पेलिंग नहीं लिखनी है वरना परेशानी बढ़ सकती है।
- आपको अपने आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेज को अटैच करके भेजना है केवल आवेदन पत्र भेजने से आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा।
- आपको आवेदन पत्र में सारे फॉर्मेट का सही तरीके से पालन करना है और सारे दस्तावेज में सही और सटीक जानकारी होनी चाहिए।
- आपको अपना पुराना दस्तावेज और प्रमाण पत्र जरूर भेजना है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में समझाने का प्रयास किया कि राजस्थान बोर्ड में नाम परिवर्तन की प्रक्रिया एक सही विनम्र और नियमों के अनुसार लिखा गया आवेदन पत्र है आपकी आधी परेशानी इससे दूर हो सकती है। यदि आप सही तरीके से आवेदन पत्र लिखते हैं और सारे दस्तावेज को सही तरीके से अटैच करके भेजते हैं तो आसानी से आपका आवेदन प्राप्त कर लिया जाएगा अतः अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
