नाम बदलवाना है उत्तराखंड एजुकेशन डॉक्यूमेंट में? ये है सबसे आसान तरीका!

नाम बदलवाना है उत्तराखंड एजुकेशन डॉक्यूमेंट में? ये है सबसे आसान तरीका!

By Abhisheak Kumar

उत्तराखंड एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें – अगर आप उत्तराखंड के निवासी हैं और अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गजट प्रकाशित करना होगा। एजुकेशन डॉक्यूमेंट बहुत जरूरी दस्तावेज होता है इसे पूरी तरह से अपडेट रखना जरूरी है। इसलिए अगर आप उत्तराखंड के किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने को लेकर परेशान है तो गजट ऑफिस के जरिए आप कैसे नाम चेंज कर सकते हैं और इसके लिए हम आपकी कैसे सहायता कर सकते हैं इसके बारे में आज जानकारी दी गई है। 

Must Read

उत्तराखंड में एजुकेशन डॉक्यूमेंट क्या है? 

उत्तराखंड के लोगों के लिए एजुकेशन डॉक्यूमेंट एक बहुत जरूरी दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार के कार्य के लिए किया जाता है। इसमें उत्तराखंड के स्कूल या बोर्ड की तरफ से जारी होने वाले कैरेक्टर सर्टिफिकेट मार्कशीट माइग्रेशन सर्टिफिकेट जैसे अलग-अलग दस्तावेज आते हैं। आगे पढ़ाई करने के लिए या नौकरी प्राप्त करने के लिए एजुकेशन डॉक्यूमेंट बहुत जरूरी होता है। लेकिन कुछ ऐसी स्थिति होती है जब आपको एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना पड़ता है ऐसे में आपको कौन सी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए इसके बारे में जानकारी दी गई है। 

उत्तराखंड की एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कौन नाम चेंज कर सकता है 

अगर आप उत्तराखंड के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ निर्धारित पात्रता होनी चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए 
  • आप भारत के नागरिक होने चाहिए और इसका प्रमाण किसी दस्तावेज़ के रूप में होना चाहिए 
  • आपके पास उत्तराखंड का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए 
  • आपके पास पुराना एजुकेशन डॉक्यूमेंट जिसमें नाम गलत है और कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज होने चाहिए 

उत्तराखंड एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की जरूरत क्यों पड़ती है 

कुछ ऐसी स्थिति आती है जब आपको अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना जरूरी हो जाता है –

  • शादी के बाद या तलाक के बाद आपका नाम में परिवर्तन हो सकता है 
  • लिंग परिवर्तन या धर्म परिवर्तन करवाने के बाद आपका नाम में परिवर्तन होता है 
  • स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक होने के बाद आपको अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना होता है 
  • इसके अलावा कोई भी कानूनी कारण या ज्योतिषी कारण की वजह से आप नाम चेंज कर सकते हैं 

उत्तराखंड एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो उत्तराखंड के लोगों को नीचे बताएं जरूरी दस्तावेजों की जरूरत है –

  • आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी जैसा कोई भी आइडेंटी कार्ड 
  • उत्तराखंड का मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • आपका गजट नोटिफिकेशन 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर

उत्तराखंड एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए एफिडेविट की जरूरत क्यों है? 

एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए गजट या राजपत्र सबसे जरूरी दस्तावेज है जिसे बनवाने के लिए एफिडेविट की जरूरत होती है। एफिडेविट कोर्ट या नोटरी के तरफ से जारी होने वाला एक ऐसा दस्तावेज है जो आपका नाम चेंज की प्रक्रिया को लीगल बनता है। नाम बदलना आपके पहचान बदलने जैसा है जिसमें सरकार से परमिशन लेना जरूरी है एफिडेविट एक लीगल परमिशन है जो कोर्ट की तरफ से जारी होता है और आपका नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण होता है। 

एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज के लिए गजट क्या है? 

उत्तराखंड के लोगों के लिए गजट केंद्र सरकार की तरफ से जारी होने वाला एक महत्वपूर्ण पत्रिका है। यह पत्रिका हर हफ्ते केंद्र सरकार की तरफ से जारी होता है। यह हर हफ्ते गजट कार्यालय से प्रकाशित होता है जिसमें सरकार योजना और नीति की जानकारी प्रकाशित करती है इसके अलावा इसमें सरकार कुछ अपडेट और नोटिस भी जारी करती है। देश में किसी को भी अगर नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाना होता है तो उसे अपनी जानकारी गजट में प्रकाशित करनी होती है। अगर आप उत्तराखंड के नागरिक हैं और अपने किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन या धर्म परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको गजट प्रकाशित करना होगा जिसकी एक निर्धारित प्रक्रिया होती है जो नीचे बताई गई है। 

उत्तराखंड एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें 

उत्तराखंड एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए आपको नीचे बताएं जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा –

नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें 

सबसे पहले आपको उत्तराखंड के किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाना होगा और एक एफिडेविट बनवाना होगा। यह एफिडेविट एक दिन के अंदर बन जाता है इसके लिए आपको किसी वकील की मदद लेनी चाहिए। वकील को कुछ पैसा देना होगा और अपना पुराना नाम नया नाम बताना होगा इसके साथ ही आपको नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा और कुछ अन्य जानकारी को बताने के बाद एक हस्ताक्षर करना होगा जिसके बाद आपका एफिडेविट जारी हो जाएगा। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको उत्तराखंड के स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में विज्ञापन जारी करना होगा। इसके लिए आप किसी भी प्रकार के अखबार का चयन कर सकते हैं और उसके प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित कर सकते हैं। इसमें भी आपके अखबार वाले को कुछ पैसा देना होगा और आपका विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद दोनों प्रकार के नाम परिवर्तन के विज्ञापन का जेरोक्स कॉपी अपने पास जरूर रखें। 

इसके बाद गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखें 

इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना है जिसमें नाम परिवर्तन के बारे में पूरी जानकारी बतानी है। इसके साथ आपको आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है और अपने इस आवेदन पत्र के साथ ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेज को एक साथ भेजना है। इस तरह का आवेदन पत्र आप किसी वकील की मदद से भी लिखवा सकते हैं और गजट कार्यालय में सभी दस्तावेजों के साथ इस आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं।

गजट डाउनलोड करें और जमा करें 

इसके बाद आपको दो से तीन हफ्ते का इंतजार करना होगा जिसके बाद आपके सभी दस्तावेजों को चेक किया जाएगा और अगर वह पूरी तरह से दुरुस्त है तो आपका गजट तैयार कर दिया जाएगा। आप आसानी से घर बैठे गजट की आधिकारिक वेबसाइट से अपने नाम का गजट नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद अपने इस गजट नोटिफिकेशन को स्कूल या बोर्ड कार्यालय में जमा करना होगा और कुछ दिन का इंतजार करना होगा जिसके बाद आपका नया एजुकेशन डॉक्यूमेंट नए नाम के साथ आपको मिल जाएगा जिसका इस्तेमाल आप कहीं भी कर सकते हैं।

उत्तराखंड एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में कितना समय लगता है 

उत्तराखंड के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में अगर लगने वाले समय की बात करें तो यह निश्चित नहीं है। अलग-अलग बोर्ड और अलग-अलग स्कूल के तरफ से अलग-अलग समय लगता है। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक पहले आपको गजट प्रकाशित करना होता है जिसमें तीन से चार हफ्ते का वक्त लगता है उसके बाद आपको अपना गजट और एक आवेदन पत्र स्कूल में जमा करना होता है और कुछ समय का इंतजार करना होता है उनके रिस्पांस के लिए जिसमें दो से तीन हफ्ते का वक्त लगता है। कुल मिलाकर उत्तराखंड के किसी भी स्कूल या बोर्ड से एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में आपको एक से दो महीने का वक्त लग सकता है। 

उत्तराखंड एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में कितना खर्च लगता है

वर्तमान समय में उत्तराखंड एजुकेशन डॉक्यूमेंट में लगने वाले खर्च को भी निश्चित रूप से नहीं बताया जा सकता है। क्योंकि उत्तराखंड में गजट प्रकाशित करने में 700 से ₹900 गजट कार्यालय को देना होता है यह इस बात पर निर्भर होता है कि प्रकाशित होने वाले गजट में आपको सार्वजनिक सूचना की जरूरत है या नहीं। 

इसके बाद गजट प्रकाशित करने के लिए आपको एफिडेविट जारी करना होता है और नाम परिवर्तन का विज्ञापन अखबार में जारी करना होता है जिसके लिए कुछ पैसे खर्च करने होते हैं। कुल मिलाकर 4000 से ₹5000 के खर्च के बाद आप अपने गजट को प्रकाशित करके स्कूल में जमा कर पाएंगे।

ऑनलाइन उत्तराखंड एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की सुविधा 

अगर आपको ऑनलाइन उत्तराखंड एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको हमसे मदद लेनी चाहिए। हमारी मदद से आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं।

इसके लिए आपको हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। वेबसाइट पर आपको व्हाट्सएप का आइकन या कॉल का आइकन दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप हमसे बात कर सकते हैं जिसके बाद हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके अलग-अलग दस्तावेज में नाम चेंज करने में आपकी सहायता करेंगे। आप बिना किसी परेशानी के बिना किसी भाग दौड़ के आसानी से अपने किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं। अगर आपके मन में नाम परिवर्तन से जुड़ा कोई भी सवाल है जिसका जवाब आप जानना चाहते हैं तो हम एक लीगल एडवाइजर है जिसमें आप हमसे संपर्क करके किसी भी नाम चेंज की प्रक्रिया पर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि उत्तराखंड एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें। इसके अलावा नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया गया है और हमारे तरफ से दी जा रही सुविधा के बारे में भी बताया गया है। अगर आप हमारी सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं या फिर इस पूरी प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाना चाहते हैं तो हमारे वेबसाइट के साथ जुड़े रहे और तुरंत हमसे संपर्क करें। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call