
राजस्थान बोर्ड मार्कशीट में नाम कैसे बदलें – स्टेप बाय स्टेप गाइड
राजस्थान बोर्ड मार्कशीट में नाम कैसे बदलें – कई बार कुछ साधारण मिस्टेक के कारण हमें बोर्ड के मार्कशीट में नाम बदलना पड़ता है ऐसे में आपको कुछ जरूरी निर्देशों के बारे में मालूम होना चाहिए। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की मार्कशीट एक महत्वपूर्ण शैक्षिक दस्तावेज होती है। लेकिन यदि उसमें आपका नाम गलत छप जाता है तो भविष्य में आपको विभिन्न प्रकार की परेशानी हो सकती है। मुख्य रूप से स्कूल में एडमिशन लेने में दिक्कत आएगी कॉलेज डिग्री में नाम मिसमैच करेगा जो आगे चलकर आपके आइडेंटी में दिक्कत पैदा करेगी। इसके अलावा अलग-अलग सरकारी नौकरी या सरकारी योजना में भी दिक्कत होगा आप पासपोर्ट के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। इन सभी जरूरी बातों को ध्यान में रखते हुए आज हमने राजस्थान बोर्ड मार्कशीट में नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाने का प्रयास किया है।
राजस्थान बोर्ड मार्कशीट में नाम कैसे बदलें – Overview
| जरूरी स्टेप्स | विवरण (Short Info) |
|---|---|
| कारण स्पष्ट करें | टाइपिंग मिस्टेक, नाम में बदलाव, गजट आदि |
| दस्तावेज़ इकट्ठा करें | गजट/एफिडेविट, पुरानी मार्कशीट, आईडी प्रूफ |
| आवेदन पत्र तैयार करें | स्कूल से प्रमाणित फॉर्म जरूरी |
| शुल्क भुगतान | ₹300–₹500 तक डिमांड ड्राफ्ट से |
| आवेदन कहां जमा करें | राजस्थान बोर्ड, अजमेर कार्यालय |
| प्रमाणपत्र में बदलाव का समय | लगभग 30–60 कार्य दिवस |
| अस्वीकृति की स्थिति में | त्रुटि सुधारकर दोबारा आवेदन करें |
Also Read
- Notary Affidavit Format For Name Correction PDF – YourDoorstep Guide
- Name Change Affidavit Format – Easy Step By Step Guide
राजस्थान शिक्षा बोर्ड में नाम बदलवाने की सामान्य परिस्थितियां
कुछ ऐसी स्थिति होती है जब बोर्ड के मार्कशीट में नाम बदलना पड़ता है उसकी जानकारी हम ने नीचे दी हैं –
- आमतौर पर टाइपिंग मिस्टेक किया स्पेलिंग मिस्टेक के कारण मार्कशीट में नाम गलत हो जाता है।
- कोई भी अक्षर या शब्द दो बार लिखा जाता है जो गलत टाइपिंग के कारण होता है।
- शादी के बाद सरनेम परिवर्तन करना पड़ता है इस वजह से दिक्कत होती है।
- धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन जैसी स्थिति में भी नाम चेंज होता है।
- इसके अलावा आप अपनी सुविधा के अनुसार भी नाम चेंज कर लेते हैं।
राजस्थान बोर्ड के मार्कशीट में नाम बदलने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए
अगर आपको राजस्थान बोर्ड के मार्कशीट में नाम चेंज करना है तो कुछ आवश्यक दस्तावेज की सूची नीचे दी गई है –
| दस्तावेज़ का नाम | उद्देश्य / कारण |
|---|---|
| 1. पुरानी मार्कशीट की फोटोकॉपी | प्रूफ कि पहले नाम क्या छपा था |
| 2. स्कूल प्रधानाचार्य का पत्र | यह प्रमाणित करता है कि स्कूल रिकॉर्ड में क्या है |
| 3. जन्म प्रमाण पत्र / आधार कार्ड | सही नाम का आधिकारिक प्रमाण |
| 4. शपथ पत्र (Notarized Affidavit) | नाम परिवर्तन के लिए कानूनी स्वीकृति |
| 5. गजट नोटिफिकेशन की कॉपी (अगर हो) | यदि नाम गजट में प्रकाशित किया गया है |
| 6. पासपोर्ट साइज़ फोटो | फॉर्म के साथ पहचान हेतु |
| 7. आवेदन पत्र (RBSE से निर्धारित फॉर्म) | आधिकारिक प्रोसेस के लिए |
इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत होगी
- अगर आपने शादी के बाद नाम चेंज किया है तो विवाह सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- अगर आपने डिवोर्स के बाद नाम चेंज किया है तो तलाक सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- अगर बच्चे के गोद लेने के बाद उसके नाम में परिवर्तन किया है तो इसमें एडॉप्शन डीड की जरूरत होगी।
- अगर बच्चे के जन्म के बाद उसके नाम में परिवर्तन किया है तो बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
कहां और कैसे आवेदन करें | Apply for Rajasthan Board Name Change
अगर आपको राजस्थान बोर्ड के मार्कशीट में नाम चेंज करना है तो इसके मुख्य दो तरीके हैं पहले ऑफलाइन आवेदन दूसरा ऑनलाइन आवेदन –
ऑनलाइन Rajasthan Board मे आवेदन कैसे करें
अब ऑनलाइन आवेदन भी दो तरह से हो सकता है। पहले राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर एप्लीकेशन लिंक एक्टिवेट किया जाता है जहां लॉगिन करके आपको कलेक्शन का एक क्षेत्र मिलेगा जहां जाकर आप अपने मार्कशीट को अपडेट करने के लिए बोल सकते हैं। लेकिन यह सुविधा कब एक्टिव होती है और कब एक्टिव नहीं होती है इसकी जानकारी बताना मुश्किल है।
ऐसे में ऑनलाइन अपने मार्कशीट में नाम चेंज करने के लिए आपको किसी कानूनी सलाहकार की मदद लेनी चाहिए। यह सुविधा हमारे द्वारा भी उपलब्ध है आपको हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा और हम आपके मार्कशीट में नाम चेंज करके नया मार्केट आपके घर तक डिलीवर करेंगे।
ऑफलाइन Rajasthan Board में नाम चेंज कैसे करें
ऑफलाइन अपने राजस्थान बोर्ड के मार्कशीट में नाम चेंज करने के लिए आपको एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –
- सबसे पहले आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर किसी वकील की मदद से एक एफिडेविट तैयार करना होगा।
- इसके बाद आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होगा जिसमें नाम परिवर्तन करने वाले व्यक्ति का पुराना नाम नया नाम लिखना होगा।
- इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र और ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेज के फोटो को सीडी में करके गजट ऑफिस में जमा करना होगा।
- इसके बाद आपके दिए हुए आवेदन पत्र और सीडी के आधार पर गजट पत्रिका प्रकाशित की जाएगी जिसमें आपका नया नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा।
- इसके बाद गजट के आधिकारिक वेबसाइट से आप अपना नया गजट डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें आपका नया नाम होगा जिसे यूनिवर्सिटी में जमा करके आप अपने मार्कशीट में नाम चेंज करवा सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड मार्कशीट में नाम चेंज करने में हम आपकी मदद कैसे कर सकते हैं
हमारी वेबसाइट पर आपको संपर्क का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप हमें नाम चेंज की जानकारी बताएंगे। इसके बाद हम आपके बोर्ड मार्कशीट में नाम चेंज करेंगे और इसके लिए हम आपका गजट प्रकाशित करेंगे। आपको केवल हमसे संपर्क करना है और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे। उसके बाद बिना किसी परेशानी के आपके मार्कशीट में नाम चेंज करेंगे और नया मार्कशीट आपके घर तक डिलीवर करेंगे। वगैरा बिना किसी भाग दौड़ के घर बैठे अपने राजस्थान बोर्ड के मार्केट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको केवल हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा।
मार्कशीट में करेक्शन के लिए आवेदन की समय सीमा
कुछ स्थिति होती है जब नाम करेक्शन आसानी से हो जाता है और कुछ ऐसी स्थिति होती है जब आपको गजट की जरूरत होती है जिसे नीचे बताया गया है –
| स्थिति | समयसीमा / शर्तें |
|---|---|
| Result घोषित होने के 1 साल के भीतर | बिना विलंब शुल्क के नाम बदल सकते हैं |
| 1 साल बाद (2-3 साल तक) | विलंब शुल्क देना पड़ सकता है + स्पेशल अप्रूवल |
| 3 साल से अधिक पुराने मामलों में | बोर्ड से विशेष अनुमति और अतिरिक्त दस्तावेज़ जरूरी |
राजस्थान बोर्ड मार्कशीट में नाम चेंज करने के दौरान क्या करें और क्या ना करें
अगर आपको मार्कशीट में नाम चेंज करना है तो आपको क्या-क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इसे एक टेबल के रूप में बताया गया है –
| करें | न करें |
|---|---|
| सही दस्तावेज़ों की स्व-सत्यापित कॉपी लगाएं | फॉर्म में कटिंग या Overwriting न करें |
| Original नाम के प्रूफ साथ लगाएं | किसी और की आईडी प्रूफ संलग्न न करें |
| आवेदन Registered Post से ही भेजें | बिना ट्रैकिंग के डाक से न भेजें |
| फॉर्म के साथ स्पष्ट फोटो और साइन करें | अधूरा फॉर्म या फोटो के बिना फॉर्म न भेजें |
आपको नई मार्केट मिलने में कितना समय लगता है
अगर आप ऊपर बताएं तरीके से आवेदन करते हैं तो सबसे पहले आपको गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होती है जिसमें अधिकतम 60 दिन का वक्त लग जाता है। इसके बाद आपको अपना गजट यूनिवर्सिटी में जमा करना होता है और इसमें 30 से 60 दिन का अतिरिक्त वक्त लगता है। कुल मिलाकर यह प्रक्रिया काफी लंबी होती है जिसमें दो से तीन महीने का वक्त लग जाता है। अगर आप इतने लंबे समय के लिए भाग दौड़ नहीं करना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल पर क्लिक करके हमसे संपर्क कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि राजस्थान बोर्ड मार्कशीट में नाम सही करवाना एक सरल लेकिन सावधानीपूर्वक कार्य है (राजस्थान बोर्ड मार्कशीट में नाम कैसे बदलें) इसके अलावा आपको बताया कि यह भविष्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है और इससे आपको कितने सारे लाभ मिल सकते हैं। अगर आप दस्तावेज सही रखते हैं और सही समय पर जमा करते हैं तो बिना किसी परेशानी की यह प्रक्रिया आपको बहुत अच्छी मदद करेगी।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
