
कॉलेज डिग्री में नाम बदलने की प्रक्रिया – Full Guide By Yourdoorstep
कॉलेज डिग्री में नाम बदलने की प्रक्रिया – कॉलेज डिग्री एक जरूरी दस्तावेज़ होता है। इसे पूरी तरह अपडेट रखना चाहिए, कॉलेज की डिग्री आपके अधिकतम शिक्षा को प्रमाणित करती है। इसका इस्तेमाल नौकरी के दौरान या अन्य पढ़ाई के दौरान किया जाता है। कुछ ऐसे कारण होते है जब कॉलेज की डिग्री मे नाम बदलना पड़ता है ऐसे मे आपको गजट प्रकाशित करना पड़ता है और कुछ अन्य अवस्यक बातों का भी ध्यान रखना होता है। आज इस लेख मे हम आपको बताएँगे की कॉलेज डिग्री मे नाम कौन बादल सकता है और कैसे नाम बदला जाता है। इसके अलावा हमारे द्वारा दी जा रही नाम बदलने की सुविधा के बारे मे भी आपको बताएंगे।
Must Read
- जम्मू कश्मीर में नाम बदलने की प्रक्रिया | Jammu Kashmir Aadhar Card Me Name Change Kaise Kare
- Telangana Passport Me Name Change Kaise Kare | तेलंगाना पासपोर्ट में नाम चेंज कैसे करे
कॉलेज डिग्री मे नाम बदलने की आवश्यकता क्यूँ पड़ती है?
कॉलेज डिग्री बहुत जरूरी है इसको पूरी तरह अपडेट रखना होता है, और आप अपना नाम अपनी आवश्यकता अनुसार बादल सकते है। इसे समझाने हेतु नाम बदलने की कुछ जरूरी बातों को नीचे बताया गया है –
- तलाक या शादी के बाद आप अपना नाम बादल सकते है
- कॉलेज डिग्री मे किसी प्रकार की गलती होने पर आप बादल सकते है
- किसी सुविधा को प्राप्त करने के लिए अगर नाम बदलना पड़ता है तो आप अपना नाम बादल सकते है
- धर्म परिवर्तन करने के बाद आप अपने डिग्री मे नाम बादल सकते है
कॉलेज डिग्री मे नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज़
अगर आप कॉलेज की डिग्री मे नाम बदलना चाहते है तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ रखना होगा जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है –
- आपका आधार कार्ड
- पुराना कॉलेज का डिग्री (जिसमे गलत नाम है)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- नाम परिवर्तन का आफ़िडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
कॉलेज डिग्री में नाम बदलने की प्रक्रिया – Step-By-Step
अगर आप अपने कॉलेज की डिग्री मे नाम बदलना चाहते है तो आपको नीचे दिये कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा –
Step 1 – सबसे पहले आफ़िडेविट बनवाना होगा
सबसे पहले आपको किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी मे जाकर एक आफ़िडेविट बनवाना होगा, इसके लिए किसी वकील की मदद लेनी होगी। इस तरह का आफ़िडेविट आसानी से 1 दिन मे बन जाता है। जिसमे आपको अपने नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी देनी होती है, इसके अलावा आप आपको अपने आफ़िडेविट मे नाम परिवर्तन कप कारण बताना होगा और अगर संभव हो सके तो नाम चेंज के कारण का एक सर्टिफिकेट भी देना होगा। इसके अलावा आपको अपने आफ़िडेविट मे हस्तक्चर करना होगा।
Step 2 – नाम चेंज का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको किसी भी स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार मे अपने नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। इसके लिए आपको चुने हुये अखबार के प्रकाशन कार्यालय मे जाना होगा और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करने को केओहना होगा, इस विज्ञापन मे आपका पुराना नाम, नया नाम और पता लिखना होगा। अगर आपका विज्ञापन अच्छे से बन जाता है तो यह आपके नए नाम को सार्वजनिक कर देगा और आप आसानी से अपना गजट प्राप्त कर लेंगे।
Step 3 – अब गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजना होगा।
आपको एक आवेदन पत्र तयार करना होगा और उसमे अपने नाम परिवर्तन ए जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को अच्छे से लिख कर जिसमे आपको अपना पुराना नाम, नया नाम और कुछ अन्य आवश्यक जानकारी को अच्छे से लिख कर एक पत्र के रूप मे तयार करके इसे डाँक के जरिये भेजना होता है। अगर आपको इस तरह के पत्र का कोई आइडिया नहीं है तो आप इसे किसी वकील की मदद से बनवा सकते है।
Step 4 – आपका गजट तयार हो जाएगा
आप अपना गजट आसानी से गजट की आधिकारिक वैबसाइट से डौन्लोड कर सकते है, गजट कुछ जरूरी जानकारी होती है जिसका इस्तेमाल आप एक पहचान पत्र के रूप मे काही भी कर सकते है। इसके बाद आपको अपना गजट अपने यूनिवरसिटि या कॉलेज मे जमा करना होगा और उसके बाद आपके डिग्री मे आसानी से नाम चेंज हो जाएगा।
Step 5 – अपने कॉलेज या यूनिवरसिटि मे आपको आवेदन पत्र देना होगा
इसके बाद आपको अपने कॉलेज या यूनिवरसिटि मे एक आवेदन पत्र भेजना होगा जिसमे आपको अपना नाम चेंज करने का अनुरोध करना है। इसके बाद आपसे गजट मांगा जाएगा अगर आप प्रक्रिया को जल्दी करना चाहते है तो आपको गजट के साथ हियापना आवेदन पत्र भेजना चाहिए। आपके आवेदन और गजट मे दी गई जानकारी के आधार पर कुछ दिनों के अंदर आपके डिग्री मे नाम चेंज हो जाएगा।
कॉलेज डिग्री मे नाम बदलने की सुविधा हमारे द्वारा दी जा रही है?
आप अपने कॉलेज डिग्री मे नाम बदलने के लिए ऊपर वाले तरीके का इस्तेमाल कर सकते है, पर अगर आप अपने घर बैठे बिना किसी भाग दौड़ के अपने कॉलेज डिग्री मे नाम बदलना चाहते है तो इसके लिए आपको हमारी मदद लेनी चाहिए। हमारी वैबसाइट पर आपको एक संपर्क का विकल्प दिखहेगा जैस्पर क्लिक करके आप आसानी से हमसे बात कर सकते है और अपने डिग्री मे नाम बादल सकते है। हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आप घर बैठे अपना नया नाम वाला कॉलेज का डिग्री आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।
डिग्री मे नाम बदलने के लिए आवेदन कहाँ और कैसे करें?
कॉलेज की डिग्री बहुत जरूरी दस्तावेज़ होती है, अगर किसी कारण से आपको अपने डिग्री मे नाम चेंज करना है तो आपको पहले गजट के लिए आवेदन करना होगा। इस वजह से हम ऐसा कह सकते है की डिग्री मे नाम बदलने के लिए आपको अपने यूनिवरसिटि मे आवेदन करना होगा और इसके लिए गजट प्रकाशित करना होगा। हमने गजट प्रकाशित करने की पूरी प्रक्रिया के बारे मे अच्छे से इस लेख मे बताया है। और गजट को आप अपने यूनिवरसिटि मे जमा करके उनमे दी गई जानकारी के आधार पर अच्छे से नाम चेंज कर सकते है।
कॉलेज और यूनिवरसिटि मे नाम परिवर्तन के लिए जरूरी फॉर्म
आम तौर पर कॉलेज और यूनिवरसिटि मे नाम परिवारतान का आवेदन पत्र देने पर एक जरूरी फॉर्म भरवाया जाता है, यह फॉर्म आपको आपके कॉलेज या यूनिवरसिटि के तरफ से ही दिया जाएगा और इसके अलावा आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी भी वहाँ से मिल जाएगी। कुछ कॉलेज मे नाम परिवर्तन के फॉर्म को लेने के लिए कुछ फीस देना होता है और कुछ कॉलेज मे यह फ्री होता है, तो आप अपनी सुविधा के अनुसार अपने कॉलेज या यूनिवरसिटि मे जाकर फॉर्म लेकर एक आवेदन पत्र के साथ नाम चेंज करने के लिए इसको जमा कर देंगे।
डिग्री मे नाम बदलने मे कितना समय लगता है?
आम तौर पर 3 से 4 हफ़्तों मे गजट तयार होता है और गजट को जमा करना होता है उसके बाद यूनिवरसिटि आपके डिग्री मे नाम चेंज करती है जिसमे लाग्ने वाला सामी यूनिवरसिटि पर निर्भर करता है। कुछ यूनिवरसिटि मे यह समय कुछ हफ़्तों का होता है तो कुछ यूनिवरसिटि मे यह समय कुछ महीनो का भी हो सकता है। यह काम आप हमारी मदद से जल्दी करवा सकते है, अगर हम लगने वाले समय की बात करें तो यह कम से कम 4 हफ़्तों से 5 हफ़्तों का होता है।
कॉलेज डिग्री मे नाम बदलने के लिए आफ़िडेविट और गजट की जरूरत क्यूँ होती है?
देखिये, कॉलेज डिग्री मे नाम बदलने के लिए एक लीगल परमिसन की जरूरत होती है, आफ़िडेविट कोर्ट की तरफ से दिया गया एक लीगल ऑर्डर होता है जो सरकारी और लिखित रूप से यह कन्फ़र्म करता है की आप अपने कॉलेज की डिग्री मे नाम बादल सकते है। इसके अलावा गजट एक सरकारी पत्रिका है जिसमे अलग अलग जानकारी प्रकाशित होती है, और देश मे जब किसी को नाम परिवर्तन, धर्म परिवर्तन, या लिंग परिवर्तन करवाना होता है तो पहले इस जानकारी को गजट या राजपत्र के रूप मे प्रकाशित करना होता है, ताकि यह नाम बदलने की जानकारी केंद्र सरकार के पास जा सके। तो आप आसानी से अगर अपने कॉलेज डिग्री मे नाम बदलना चाहते है तो नीचे दिये निर्देशों का अच्छे से पालन करें।
क्या नाम बदलने के बाद पुरानी डिग्री मान्य रहती है?
नहीं, एक बार नाम बदलने के बाद पुरानी डिग्री मान्य नहीं रहेगी। आप नाम बादल लेंगे उसके बाद आपके कॉलेज या यूनिवरसिटि के तरफ से एक नया डिग्री दिया जाएगा जिसमे आपका नया नाम होगा और हर जगह अब आपके नए नाम वाले डिग्री का इस्तेमाल होगा।
निष्कर्ष
आज इस लेख मे हमने आपको बताया की कैसे आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के अपने कॉलेज डिग्री में नाम बदलने की प्रक्रिया और इसके लिए आपको कौन कौन सी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए, हमने पूरी प्रकारिया अच्छे से बताई है और आपको हमारे द्वारा दी जाने वाली सुविधा के बारे मे भी बताया है। गजट बनवाने की पूरी प्रक्रिया का अच्छे से ख्याल रखे और आप बिना किसी परेशानी के नाम चेंज कर सकते है, अतः इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें और अपना कोई सुझाओ कमेंट मे जरूर बताए।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
