
बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार कैसे करें
बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार कैसे करें – बोनाफाइड सर्टिफिकेट एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है, जब किसी निश्चित व्यक्ति को किसी संस्था से जुड़े होने के लिए प्रमाणित करना होता है तब संस्था की तरफ से बोनाफाइड सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। आम तौर पर यह स्कूल या यूनिवर्सिटी से जारी किया जाता है ताकि बच्चे को उस स्कूल से संबंधित दर्शाया जा सके। बोनाफाइड सर्टिफिकेट की ज़रूरत नौकरी के दौरान भी होती है आप जिस संस्था के लिए नौकरी करते हैं वह बोनाफाइड सर्टिफिकेट जारी करती है ताकि यह प्रमाणित हो सके कि आप उस संस्था के साथ जुड़े हुए हैं। अगर आपको बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो गजट प्रकाशित करके यह प्रक्रिया कैसे पूरी होती है इसके बारे में जानकारी नीचे दी गई है।
Must Read
- Gazette Name Change Procedure in Maharashtra: Step By Step Guide
- IGNOU डिग्री में नाम कैसे बदलें | Name Change in IGNOU Dgree
बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार की जरूरत क्यों पड़ती है?
कुछ ऐसे कारण होते हैं जिनके लिए आपको वोडाफोन सर्टिफिकेट में नाम सुधार की जरूरत हो सकती है जिसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है –
- किसी कानूनी कारण की वजह से बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार की जरूरत होती है।
- आधार कार्ड, पैन कार्ड या इस तरह के किसी अन्य दस्तावेज में नाम मेल ना खाने पर।
- स्पेलिंग मिस्टेक टाइपिंग मिस्टेक होने के कारण भी नाम चेंज करने की जरूरत होती है।
- स्कूल कॉलेज के किसी सर्टिफिकेट में नाम गलत हो जाने पर आपको अपने बोनाफाइड सर्टिफिकेट को जारी करके उसमें सही नाम दर्ज करना होता है।
बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार की प्रक्रिया
अगर आपको अपने बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार करना है तो इसके लिए आपको गजट प्रकाशित करना होगा और नीचे बताई निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा –
सबसे पहले अपनी संस्था को आवेदन पत्र दें
आपको जिस संस्था की तरफ से बोनाफाइड सर्टिफिकेट मिला है और आपको उसमें नाम चेंज करना है तो सबसे पहले अपनी संस्था को एक आवेदन पत्र लिखें। यह आवेदन पत्र स्कूल में लिखे जाने वाले एक एप्लीकेशन की तरह होगा इस आवेदन पत्र में आपको अपने नाम चेंज का कारण और अन्य जानकारी अच्छे से समझनी है और बताना है कि आपको बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नए नाम की जरूरत है, इसलिए आप अपने नए नाम का गजट अपने आवेदन पत्र के साथ जोड़कर भेज रहे हैं। इसके बाद आपको अपना गजट भी जमा करना है।
सबसे पहले एफिडेविट जारी करें
इसके लिए आपको सबसे पहले एक एफिडेविट जारी करना होता है जो आप किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी की मदद से जारी कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले किसी वकील से संपर्क करना होगा और इस तरह का एफिडेविट कोर्ट की तरफ से एक दिन के अंदर में बन जाता है। इसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी लिखनी होती है और हस्ताक्षर करके अपनी जानकारी को प्रमाणित करना होता है।
इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है जो दो अलग-अलग अखबार में जारी करना होता है। पहले किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में और दूसरा किसी स्थानीय भाषा के अखबार में। इसके लिए आपके अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाना होता है, और नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होता है। इसके लिए आपको कुछ फीस देना होगा और अपने विज्ञापन में अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता लिखना होगा। इस विज्ञापन के जरिए आप अपने नए नाम को सार्वजनिक करने का प्रयास करेंगे।
इसके बाद गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र तैयार करना है जिसमें आपको आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। अपने आवेदन पत्र के साथ आपके ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को एक साथ संकलित करके डाक के जरिए गजट कार्यालय भेजना है।
गजट नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और संस्था में जमा करें
ऊपर बताएं निर्देश के अनुसार आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे आप गजट नोटिफिकेशन की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपना गजट अपने संस्था में जमा करना है अगर आपको नौकरी के लिए बोनाफाइड सर्टिफिकेट चाहिए तो अपने नौकरी की संस्था में जमा करें अगर आपको अपने स्कूल में पढ़ने का बोनाफाइड सर्टिफिकेट चाहिए तो अपने स्कूल या कॉलेज में गजट को जमा करें। आपके गजट को जमा करने के बाद आपको बोनाफाइड सर्टिफिकेट दिया जाएगा और उसमें नाम चेंज किया जाएगा।
बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आपको अपने बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आधार कार्ड पैन कार्ड जन्म प्रमाण पत्र या इस तरह का कोई भी अन्य आइडेंटी कार्ड
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार के लिए आवेदन पत्र
अगर आपको अपने बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी संस्था को एक आवेदन पत्र देना होगा। एक आवेदन पत्र लिखना है जिसमें आपको नाम परिवर्तन के लिए अनुरोध करना है, इस आवेदन पत्र के आधार पर संस्था आपके लिए एक नया बोनाफाइड सर्टिफिकेट तैयार करेगी लेकिन आमतौर पर आपको इस आवेदन पत्र के साथ अपना गजट पत्रिका जमा करना होता है। अगर आप अपना गजट जमा नहीं करते हैं तो संस्था की तरफ से गजट की मांग की जाएगी। बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए आपको इस तरह का आवेदन पत्र देना होगा उसके आधार पर आपका नाम चेंज किया जाएगा।
बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार के लिए एफिडेविट और गजट की जरूरत
एफिडेविट कोर्ट की तरफ से जारी होने वाला एक लीगल नोटिस होता है जो आपका नाम चेंज की परमिशन देता है। आपका नाम आपका पहचान पत्र होता है बोनाफाइड सर्टिफिकेट या किसी भी अन्य सरकारी दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए सरकार की तरफ से परमिशन लेने की जरूरत होती है। एफिडेविट लीगल दस्तावेज होता है जो यह प्रमाणित करता है कि आपका नाम चेंज होना चाहिए। इसकी जोड़ी एक लीगल परमिशन कोर्ट की तरफ से मिलती है इसमें आपको अपने नाम परिवर्तन का कारण और अन्य जरूरी जानकारी लिखनी होती है।
गजट या राजपत्र केंद्र सरकार की तरफ से जारी होने वाला महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र होता है। यह एक पत्रिका होती है जो केंद्र सरकार की तरफ से हर हफ्ते गजट कार्यालय के जरिए जारी की जाती है। इसमें सरकार अलग-अलग प्रकार की जानकारी प्रकाशित करती है अगर आपको नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाना होता है तो इससे जुड़ी जानकारी आपको गजट में प्रकाशित करनी होतीहै। इसकी एक खास प्रक्रिया भी होती है जिसके बारे में इस लेख में जानकारी दी गई है।
बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार की समय सीमा और शुल्क
बोनाफाइड सर्टिफिकेट एक जरूरी दस्तावेज है इसमें नाम सुधार करने के लिए आपको गजट की जरूरत होती है और एक गजट प्रकाशित करने में तीन हफ्ते से चार हफ्ते तक का वक्त लगता है इसके बाद बोनाफाइड सर्टिफिकेट आपकी संस्था की तरफ से जल्द ही जारी कर दिया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार करने के लिए आपको अधिकतम 1 महीने तक का वक्त लग सकता है।
अगर बोनाफाइड सर्टिफिकेट नेम चेंज के दौरान लगने वाले शुल्क की बात करें तो वर्तमान समय में इसके लिए डायरेक्ट शुल्क नहीं लिया जाता है। आपको नाम परिवर्तन करने के लिए सबसे पहले एफिडेविट उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है और इस पूरी प्रक्रिया के दौरान 3000 से ₹4000 तक का खर्च करेंगे। लेकिन आप हमारी मदद से बहुत ही कम पैसे में से नाम चेंज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
हमारे द्वारा बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार करने की सुविधा
हमारी वेबसाइट की तरफ से बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार की सुविधा दी जा रही है। अगर आपके घर बैठे अपने बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आप हमारी मदद ले सकते हैं। आपको केवल हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क में कल पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। हमारी वेबसाइट पर आपको व्हाट्सएप का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप हमसे चैट कर सकते हैं इसके जरिए हम आपसे कुछ जानकारी प्राप्त करेंगे और आपके लिए कैसे प्रकाशित करेंगे। आसानी से हम आपके लिए बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करेंगे और बिना किसी परेशानी के आप तुरंत अपने सर्टिफिकेट में नया नाम प्राप्त कर पाएंगे।
बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार के बाद अन्य दस्तावेज को अपडेट कैसे करें
बोनाफाइड सर्टिफिकेट एक जरूरी दस्तावेज है यह अलग-अलग संस्था की तरफ से जारी किया जाता है। मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल इसलिए किया जाता है ताकि व्यक्ति स्वयं को एक निश्चित संस्था से जुड़ा हुआ प्रमाणित कर सके। इस वजह से बोनाफाइड सर्टिफिकेट का नया नाम आपका आधार कार्ड पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज से मेल खाना चाहिए अगर ऐसा नहीं होता है तो आपको अपने आधार कार्ड पैन कार्ड पासपोर्ट जैसे अन्य दस्तावेजों को अपडेट करना होगा। आपको अपने सभी दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए गजट की जरूरत होगी हमारे वेबसाइट पर अलग-अलग दस्तावेज को अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है।
अगर आप अपने बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर लिए हैं और उसी नाम को अन्य दस्तावेज में भी अपडेट करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर अलग-अलग दस्तावेज की कैटेगरी में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सुविधा के अनुसार आपको बता दें कि आप अपने बनाए हुए गजट को सभी निर्धारित दस्तावेज के कार्यालय में जाकर जमा करेंगे तो उसके आधार पर आपके दस्तावेज को अपडेट कर दिया जाएगा।
बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार कैसे करें (FAQ)
Q. बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार कैसे करें?
अपने बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार करने के लिए संस्था को एक आवेदन पत्र लिखें और राजपत्र या गजट जमा करें।
Q. बोनाफाइड सर्टिफिकेट में कितने दिन में नाम चेंज हो जाता है?
बोनाफाइड सर्टिफिकेट में 1 महीने के अंदर नाम चेंज हो जाता है।
Q. बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए कहां जाना होता है?
आपको अपनी संस्था में एक आवेदन पत्र लिखना होता है जहां से आपको बोनाफाइड सर्टिफिकेट चाहिए और वहां गजट जमा करके आप अपना नाम चेंज कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम सुधार कैसे करें इसके अलावा अलग-अलग प्रकार की अन्य जानकारी भी दी गई है। उम्मीद करते हैं आप आसानी से समझ गए होंगे कि बोनाफाइड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना क्यों जरूरी है इससे आप अपने नए नाम को आसानी से किस तरह अन्य दस्तावेजों में भी अपडेट कर सकते हैं। दी गई जानकारी को पढ़ने के बाद अगर आप अच्छे से अपने बोनाफाइड सर्टिफिकेट को अपडेट कर पाते हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
