MP Education Document Name Correction Guide

MP Education Document Name Correction Guide

By Abhisheak Kumar

मध्य प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें – अगर आप मध्य प्रदेश के नागरिक हैं और अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गजट प्रकाशित करना होगा। इसकी एक निर्धारित प्रक्रिया होती है जिसमें आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है। इसके लिए आपको कुछ खास बातों पर ध्यान देने की जरूरत है हम आपको बता दें कि आज के समय में हर चीज ऑनलाइन हो चुकी है इस वजह से हमारी वेबसाइट की तरफ से एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की सुविधा ऑनलाइन दी जा रही है। अगर आप एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को समझना चाहते हैं तो इस लेख के साथ अंत तक बन रहे। 

Must Read

मध्य प्रदेश में एजुकेशन डॉक्यूमेंट क्या है? 

मध्य प्रदेश के लोगों के लिए एजुकेशन डॉक्यूमेंट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जो स्कूल या स्कूल के बोर्ड की तरफ से जारी किया जाता है। इसमें आपका ट्रांसफर सर्टिफिकेट मार्कशीट कैरक्टर सर्टिफिकेट माइग्रेशन सर्टिफिकेट आता है। यह आपका एजुकेशन से जुड़े सभी प्रकार के दस्तावेज होते हैं जो आपके पढ़े-लिखे होने को प्रमाणित करते हैं। एजुकेशन डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल आगे पढ़ाई करने के लिए या नौकरी पाने के लिए किया जाता है इस वजह से इसका पूरी तरह अपडेट होना जरूरी है।

एजुकेशन डॉक्यूमेंट को अपडेट करने के लिए गजट क्या है? 

मध्य प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट को अपडेट करने के लिए गजट की जरूरत होती है। यह केंद्र सरकार की तरफ से जारी होने वाली एक पत्रिका है, इसमें अलग-अलग प्रकार की जानकारी प्रकाशित होती है जिसमें सरकार की तरफ से जारी होने वाला नोटिस अल्टीमेटम और अन्य प्रकार की जानकारी होती है। अगर आपको देश के किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाना है तो इसकी जानकारी पहले गजट में प्रकाशित करनी होती है जिसकी एक खास प्रक्रिया होती है जिसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है। 

मध्य प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज क्यों जरूरी है? 

कुछ ऐसे कारण होते हैं जब आपको मध्य प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना होता है जिसके कारण को नीचे बताया गया है –

  • शादी के बाद या तलाक के बाद नाम परिवर्तन किया जा सकता है 
  • स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक के कारण एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज किया जा सकता है 
  • लिंग परिवर्तन या धर्म परिवर्तन के बाद नाम परिवर्तन किया जा सकता है 
  • किसी कानूनी कारण या ज्योतिषी कारण की वजह से भी आप नाम परिवर्तन कर सकते हैं

मध्य प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको मध्य प्रदेश की एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए – 

  • आपका पुराना एजुकेशन डॉक्यूमेंट जिसमें नाम गलत है 
  • आपका आधार कार्ड पैन कार्ड या इस तरह का कोई भी आइडेंटी कार्ड 
  • आपका मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र

मध्य प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कौन नाम चेंज कर सकता है 

मध्य प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कोई भी व्यक्ति आसानी से नाम चेंज कर सकता है इसके लिए किसी भी प्रकार की खास पात्रता को निर्धारित नहीं किया गया है। इसके लिए आपको केवल ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है। अगर आपके पास सभी दस्तावेज सही तरीके से मौजूद है तो आप नीचे बताएं निर्देशों का इस्तेमाल करते हुए आसानी से अपने डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं इसके लिए किसी भी प्रकार की पात्रता को निर्धारित नहीं किया गया है। 

मध्य प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें 

मध्य प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए आपको कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा – 

सबसे पहले आवेदन पत्र लिखें 

आपको सबसे पहले अपने स्कूल या बोर्ड में एक आवेदन पत्र लिख कर देना है जिसमें नाम परिवर्तन के लिए अनुरोध करना है। आपको अपने आवेदन पत्र में बताना है कि आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम गलत है और आप उसे सही करना चाहते हैं। इसके अलावा आपको अपने आवेदन पत्र के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज और राजपत्र को जोड़कर भेजना है। 

एफिडेविट जारी करें 

गजट या राजपत्र प्रकाशित करने के लिए आपको सबसे पहले एफिडेविट बनवाना होता है। इसके लिए आपको मध्य प्रदेश के किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक वकील की मदद से एफिडेविट जारी करना होगा जिसमें नाम परिवर्तन का कारण और नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी को बताना होगा और आपकी बताई गई जानकारी को सत्यापित करने के लिए नीचे हस्ताक्षर करना होगा। इसके बाद एक दिन के अंदर आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट मिल जाएगा।

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है। इसके लिए आपके अखबार का चयन करना है और अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना है। विज्ञापन में आपका पुराना नाम नया नाम और आपका पता होगा जिसके जरिए आपके नए नाम को सार्वजनिक किया जाएगा। 

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें 

इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजना है जिसमें नाम परिवर्तन की जानकारी बतानी है। इसके अलावा आपको आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना होता है आपके किए हुए अनुरोध के आधार पर गजट में नाम प्रकाशित होता है। अगर आपको इस तरह के आवेदन पत्र का कोई आईडिया नहीं है तो किसी वकील की मदद से अपना आवेदन पत्र लिखवा सकते हैं और ऊपर बताएं सभी दस्तावेजों को इसके साथ जोड़कर डाक के जरिए भेज सकते हैं।

गजल डाउनलोड करें और जमा करें 

इसके बाद आपको ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट से अपना गजट नोटिफिकेशन डाउनलोड करना है और उसमें कुछ अन्य दस्तावेजों को जोड़कर अपने स्कूल या बोर्ड में जाकर जमा करना है। इसके बाद आपको कुछ दिनों का इंतजार करना है जिसके बाद बोर्ड की तरफ से रिस्पांस आएगा और आपके एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आपके नए नाम का एजुकेशन डॉक्यूमेंट आपको मिल जाएगा इसके इस्तेमाल आप कहीं भी कर सकते हैं। 

ऑनलाइन मध्य प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज की सुविधा 

आपको ऑनलाइन मध्य प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। इसके लिए आपको वेबसाइट पर एक व्हाट्सएप का आइकन दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। जब आप ऑनलाइन हमारी वेबसाइट से हमसे संपर्क करेंगे तब हम आपके जानकारी के आधार पर आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करके नया डॉक्यूमेंट आपके घर तक डिलीवर करेंगे। अगर आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे तुरंत अपने किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें। 

मध्य प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में लगने वाला समय और खर्च 

अगर हम मध्य प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में लगने वाला समय की बात करें तो इसकी एक निश्चित समय सीमा नहीं है। अलग-अलग बोर्ड और एजुकेशन डिपार्टमेंट की तरफ से अलग-अलग समय लिया जाता है लेकिन हर जगह गजट प्रकाशित करना होता है जिसमें तीन से चार हफ्ते का वक्त लगता है इसके बाद बोर्ड की तरफ से रिस्पांस आने में 2 से 3 हफ्ते का वक्त लगता है। एक अनुमान के मुताबिक आप अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में एक से दो महीने के अंदर नाम चेंज करवा सकते हैं। 

इसके अलावा अगर एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के दौरान लगने वाले खर्च की बात करें तो बोर्ड की तरफ से सीधा कोई खर्च नहीं लिया जाता है। नाम चेंज करने के दौरान आप एफिडेविट जारी करते हैं जिसके लिए वकील को कुछ पैसे देते हैं इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करते हैं जिसमें अखबार वाले को कुछ पैसे देने होते हैं। कुल मिलाकर इस पूरे प्रक्रिया के दौरान आप 3000 से ₹4000 का खर्च कर देते हैं। आप कम खर्चे में भी आसानी से नाम चेंज कर सकते हैं जिसके लिए हमसे संपर्क करना होगा। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि मध्य प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें इसके अलावा हमने आपको गजट प्रक्रिया के जरिए नाम चेंज करने की पूरी जानकारी दी है। बिना किसी परेशानी के अगर घर बैठे आप अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको हमसे संपर्क करना चाहिए और अगर इससे जुड़ा कोई भी प्रश्न आपके मन में है तो वेबसाइट पर दिए गए किसी भी विकल्प पर क्लिक करके संपर्क करें या अपना कमेंट नीचे दर्ज करें।

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call