
कर्नाटक एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें | Karnatak Education Document Name Change Process
कर्नाटक एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें – कर्नाटक के लोगों के लिए एजुकेशन डॉक्यूमेंट बहुत जरूरी दस्तावेज होता है। इसका इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार के कार्य के लिए किया जाता है। अगर किसी भी कारण से आपको अपने कर्नाटक के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना पड़ रहा है तो इसके लिए राजपत्र या गजट प्रकाशित करना होगा जिसकी पूरी प्रक्रिया आज के लेख में बताई गई है। एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की प्रक्रिया काफी जटिल और भाग दौड़ भरी होती है लेकिन हमारी मदद से आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे आसानी से अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं।
Must Read
- Jharkhand Education Document Name Change Process
- CBSE मार्कशीट नाम सुधार ऑनलाइन प्रक्रिया [Full Guide]
कर्नाटक में एजुकेशन डॉक्यूमेंट क्या है?
कर्नाटक के लोगों के लिए एजुकेशन डॉक्यूमेंट एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज होता है जो आपके स्कूल या बोर्ड के तरफ से जारी किया जाता है। इसका इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार के कार्य के लिए किया जाता है मुख्य रूप से इसमें मार्कशीट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट आता है। अगर आप किसी भी कारण से अपने इस तरह के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गजट या राजपत्र प्रकाशित करना होगा। इसका इस्तेमाल नौकरी पाने के लिए या आगे पढ़ाई करने के लिए किया जाता है इस वजह से यह बहुत ही जरूरी दस्तावेज है जिसे पूरी तरह से अपडेट रखना जरूरी है।
किस कारण से एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना पड़ता है?
कर्नाटक के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए कुछ जरूरी कारण होते हैं जिन्हें नीचे बताया गया है –
- आपका आधार कार्ड पैन कार्ड या इस तरह के किसी भी अन्य सरकारी दस्तावेज की जानकारी एजुकेशन डॉक्यूमेंट से मैच न करने पर
- शादी के बाद या डिवोर्स के बाद आप अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं
- ज्योतिषीकरण की वजह से या सरकारी करण की वजह से आप अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं
कर्नाटक एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए क्या चाहिए
कर्नाटक के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आपका पुराना एजुकेशन डॉक्यूमेंट जिसमें नाम गलत है
- आधार कार्ड, पैन कार्ड या इस तरह का कोई भी आइडेंटी कार्ड
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
कर्नाटक एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज के लिए गजट क्या है?
गजट केंद्र सरकार की तरफ से जारी होने वाली एक पत्रिका है जो हर हफ्ते केंद्र सरकार द्वारा संचालित गजट कार्यालय के तरफ से जारी होती है। सप्ताह में एक बारी से जारी किया जाता है इसमें सरकार नोटिस या कोई अल्टीमेटम या फिर कोई खास योजना की जानकारी प्रकाशित करती है। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को अगर नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाना होता है तो इसकी जानकारी भी पहले गजट में प्रकाशित करनी होती है। अगर आप किसी भी कारण से अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो गजट आपके लिए बहुत जरूरी है इसे जारी करने की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है जिसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है।
कर्नाटक एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलने की प्रक्रिया
अगर आपको कर्नाटक के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो आपको किसी भी प्रकार की जरूरी निर्देशों को अच्छे से समझना होगा –
सबसे पहले आवेदन पत्र लिखें
सबसे पहले आपको कर्नाटक के अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना होगा इस आवेदन पत्र में आपको बताना होगा कि आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम गलत है जिसे आप सही करना चाहते हैं। इस आवेदन पत्र को एक साधारण एप्लीकेशन की तरह लिखना है और अपनी सभी जानकारी को अच्छे से लिखने के बाद उसके साथ गजट जोड़कर भेजना है।
नाम परिवर्तन का एफिडेविट तैयार करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट तैयार करना है जिसके लिए आपको कर्नाटक के किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट बनवाना होगा। इसके लिए आपको किसी वकील की मदद लेनी होगी और नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी को बताना होगा। अंत में आपको अपना हस्ताक्षर करके एफिडेविट का जेरॉक्स निकाल लेना होगा।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करने के लिए आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार का चयन करना होगा। अपने अखबार का चयन करने के बाद अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाना होगा और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। इसके लिए आपके अखबार वाले को कुछ पैसा देना होगा और आपके इस विज्ञापन में आपका पुराना नाम नया नाम और आपका पता होगा जिसके जरिए आपके नए नाम को सार्वजनिक किया जाएगा।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखें
इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी को बताना है और आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध कर रहा है। अगर आपको इस तरह के आवेदन पत्र की कोई जानकारी नहीं है तो किसी वकील की मदद से इसे तैयार कर सकते हैं और ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ डाक के जरिए इस गैजेट कार्यालय भेजना होगा।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
दिए हुए निर्देश का पालन करने पर आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपना गजट स्कूल या बोर्ड कार्यालय में जाकर जमा करना है जिसके बाद आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कुछ दिनों के अंदर नाम चेंज हो जाएगा और उसका इस्तेमाल आप अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी कर सकते हैं।
ऑनलाइन कर्नाटक एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें
हमारे द्वारा ऑनलाइन कर्नाटक के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है इसके लिए आपको केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। हमारे वेबसाइट पर आपको व्हाट्सएप का आइकन मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप हमसे संपर्क कर सकते हैं और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और उसके बाद आप अपनी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में आसानी से नाम चेंज कर सकते हैं। हम आपकी मदद करेंगे और आपके लिए नया एजुकेशन डॉक्यूमेंट तैयार करके आपके घर तक डिलीवर करेंगे।
कर्नाटक एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में कितना समय लगता है
कर्नाटक के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में कितना समय लगेगा यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। पर एक अनुमान के मुताबिक एफिडेविट तैयार करने में तीन से चार हफ्ते का वक्त लगता है जिसके बाद आपको अपना गजट जमा करना होता है जिसका रिस्पांस आने में 2 से 3 हफ्ते का वक्त लगता है। इसके बाद आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट से नाम चेंज हो जाता है जिसमें कुल मिलाकर एक से दो महीने का वक्त लग सकता है।
अगर आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे तुरंत अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। हम कम खर्चे में कम समय में आपके लिए नाम चेंज कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के बारे में बताया है अगर आप कर्नाटक एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें के बारे में अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले। अगर आपके मन में गजट प्रक्रिया से जुड़ा कोई भी सवाल है तो वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
