ICSE मार्कशीट में नाम बदलने की प्रक्रिया (Step-By-Step Guide)

ICSE मार्कशीट में नाम बदलने की प्रक्रिया (Step-By-Step Guide)

By Abhisheak Kumar

ICSE मार्कशीट में नाम बदलने की प्रक्रिया – Indian Certificate of Secondary Education (ICSE) एक प्रचलित बोर्ड है, और अगर आपने  आईसीएसई से पढ़ाई की है और अपने आईसीएसई मार्कशीट में नाम बदलना चाहते हैं, तो आपको आईसीएसई मार्कशीट में नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया के बारे में अच्छे से मालूम होना चाहिए। आज मार्कशीट में नाम बदलने के लिए गजट प्रकाशित करना जरूरी है। यह केंद्र सरकार की तरफ से प्रकाशित होने वाली पत्रिका है। इसे प्रकाशित करने के लिए एक खास भीम का पालन करना होता है जिसके बारे में पूरी जानकारी नीचे दी गई है। 

Must Read

आईसीएसई मार्कशीट में नाम बदलने की आवश्यकता क्यों पड़ती है 

कुछ ऐसे कारण होते हैं जिनके वजह से आपको मार्केट में नाम बदलना पड़ता है जिसके बारे में नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • आपके मार्कशीट में अगर टाइपिंग मिस्टेक किया स्पेलिंग मिस्टेक हो गया है 
  • आपके मार्कशीट का नाम आपके किसी अन्य दस्तावेज के नाम से मिल ना खाता हो 
  • विवाह, गोद लेने या तलाक होने के बाद नाम में परिवर्तन हो जाता है जिस वजह से मार्कशीट बदलना पड़ता है 
  • किसी ज्योतिषी या व्यक्तिगत कारणों से नाम बदलना 

आईसीएसई बोर्ड में नाम बदलने के लिए आवश्यक शर्त और नियम 

अपने मार्कशीट में नाम बदलने से पहले आपको कुछ आवश्यक शर्त और नियम के बारे में मालूम होना चाहिए। अगर आप एक आईसीएसई स्टूडेंट है तो आपको मालूम होगा कि ICSE और ISC दो प्रकार के बोर्ड को एक ही संस्था द्वारा संचालित किया जाता है। 

  • जब आप 10वीं के मार्कशीट में परिवर्तन करते हैं तो यह ICSE के अंतर्गत होता है और जब आप 12वीं के मार्कशीट में नाम चेंज करते हैं तो यह ICS के अंतर्गत होता है। 
  • अपने इस मार्कशीट में नाम बदलने के लिए आपको गजट प्रकाशित करना होगा। 
  • गजट प्रकाशित करने से पहले आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन और नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करना होगा। 
  • आपके पास पुराना मार्कशीट और मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। 

आईसीएसई मार्कशीट बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको अपने मार्कशीट में नाम बदलना है तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए जिसकी सूची नीचे दी गई है –

  • अपने स्कूल प्रधानाचार्य को एक आवेदन पत्र 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट या शपथ पत्र 
  • दो अलग-अलग समाचार पत्र में नाम परिवर्तन का विज्ञापन
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर 
  • लागू होने के बाद गजट नोटिफिकेशन

आईसीएसई मार्कशीट में नाम बदलने की प्रक्रिया (स्टेप बाय स्टेप)

अगर आप अपने 10वीं या 12वीं के मार्कशीट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताइए एक प्रक्रिया का पालन करना होगा।

सबसे पहले स्कूल में संपर्क करें और आवेदन फार्म दें 

सबसे पहले आपको अपने स्कूल में संपर्क करना है और एक छोटा सा आवेदन पत्र अच्छे से लिखकर जमा करना है। यह आवेदन पत्र अन्य स्कूल के एप्लीकेशन जैसा ही होगा इसमें आपको अपने स्कूल से अनुरोध करना है ताकि वह मार्कशीट में नाम परिवर्तन करने में आपकी सहायता करें और आपके मार्केट में नाम बदलकर एक नया मार्कशीट आपको दे।

नाम परिवर्तन का एफिडेविट करें 

नाम परिवर्तन के लिए गजट प्रकाशित करना जरूरी है जिसके लिए आपको सबसे पहले एफिडेविट बनवाना होगा। इसके लिए आप किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटिस में जाकर एक एफिडेविट बनवा सकते हैं। इस एफिडेविट को बनवाने के लिए किसी वकील की मदद ली जा सकती है और इस तरह का एफिडेविट आमतौर पर 1 दिन में बन जाता है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी अच्छे से लिखकर आपके हस्ताक्षर करना होगा। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

गजट के लिए दूसरा महत्वपूर्ण दस्तावेज नाम परिवर्तन का विज्ञापन है। इस तरह का विज्ञापन आपको स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी करना होगा। सबसे पहले आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार में एक विज्ञापन जारी करना होगाऔर वैसा ही विज्ञापन एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी करना होगा। इसके लिए दोनों तरह के अखबारों का चयन करें और उनके प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें। इसके लिए कुछ पैसे देने होंगे और आपको अपने विज्ञापन में अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता लिखना होगा। इस तरह के विज्ञापन से आप अपने नए नाम को सार्वजनिक कर रहे हैं।

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें 

इसके बाद ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को इकट्ठा करें और गजट कार्यालय भेजें। अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को तैयार करके आपको एक आवेदन पत्र लिखना है जिसमें आने वाली गजट पत्रिका में अपने नए नाम को प्रकाशित करने के लिए गजट कार्यालय से अनुरोध करना है। आपके किए हुए अनुरोध के आधार पर आने वाली गजट पत्रिका में आपका नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन अपने नए नाम का गजट डाउनलोड करें 

ऊपर बताएं निर्देशों को पढ़ने के बाद आपके किए हुए अनुरोध के आधार पर आपका गजट तैयार कर दिया जाएगा जिसे आप गजट के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपना गजट आईसीएसई बोर्ड कार्यालय या फिर अपने स्कूल में जमा करना है। 

गजट और नाम बदलने का आवेदन आईसीएसई काउंसिल को भेजें

आपको अपना गजट और आवेदन स्कूल के साथ-साथ आईसीएसई काउंसिल को भी भेज देना है। बोर्ड का कार्यालय आपके इलाके में कहीं हो सकता है लेकिन अगर नहीं है तो आप इन सभी दस्तावेजों को पास के किसी भी आईसीएसई बोर्ड कार्यालय में डाक के जरिए भेज सकते हैं।

प्रक्रिया पूरी होने में लगेगा समय 

इसके बाद प्रक्रिया पूरी होने में कुछ समय लगेगा और आपके स्कूल या बोर्ड कार्यालय के तरफ से नोटिफिकेशन आपको भेज दिया जाएगा और आपके दिए हुए दस्तावेज के आधार पर आपके मार्कशीट में नाम चेंज कर दिया जाएगा और एक नया मार्कशीट आपको दे दिया जाएगा। 

आईसीएसई मार्कशीट में नाम सुधार और नाम परिवर्तन में क्या अंतर है? 

देखिए, आईसीएसई बोर्ड का मानना है कि जब आपको अपने मार्कशीट या किसी अन्य बोर्ड दस्तावेज में नाम सुधार करना है तो किसी भी स्कूल के पुराने दस्तावेज को आप स्कूल में जमा करवा सकते हैं और अपने मार्कशीट में या किसी अन्य दस्तावेज में नाम सुधार करवा सकते हैं। 

लेकिन जब बात नाम परिवर्तन की आती है तो यह एक लंबी और जटिल प्रक्रिया है। आप शादी के वजह से, तलाक के वजह से, या लिंग परिवर्तन, धर्म परिवर्तन, या किसी अन्य कारण से नाम परिवर्तन कर सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से अनुमति चाहिए जो गजट पत्रिका के जरिए मिलती है। इसलिए आपको पहले गजट पत्रिका में अपना नया नाम प्रकाशित करना होगा और गजट पत्रिका को स्कूल में या बोर्ड कार्यालय में जमा करना होगा जिसके बाद आपके मार्कशीट में नाम परिवर्तन होगा।

नाम बदलने के बाद आईसीएसई मार्कशीट कैसे प्राप्त करें

आपको सबसे पहले ऊपर बताएं निर्देशों का पालन करना होगा और इसके बाद आपके मार्कशीट में नाम चेंज हो जाएगा और कुछ समय के अंदर आपको अपने स्कूल से या बोर्ड कार्यालय की तरफ से एक नया मार्कशीट मिल जाएगा। नया मार्कशीट प्राप्त करने के लिए आपको कुछ भी अतिरिक्त करने की जरूरत नहीं है केवल अपना गजट आवेदन पत्र और नाम परिवर्तन का कोई फॉर्म मिला है तो उसे भरकर जमा करना होगा। इन सभी दस्तावेजों को जमा करने के बाद कुछ समय के अंदर नया मार्कशीट तैयार हो जाएगा जिसमें आपका नया नाम होगा और स्कूल के तरफ से वह आपको मिलेगा इसके लिए स्कूल की तरफ से कॉल आ सकता है या फिर आप स्कूल से संपर्क करके अपने नए मार्कशीट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपने बोर्ड कार्यालय से संपर्क किया है तो बोर्ड कार्यालय की तरफ से आपको मैसेज ईमेल या फोन किया जाएगा इसके अलावा आप खुद भी बोर्ड कार्यालय जाकर जानकारी पता कर सकते हैं। 

ICSE मार्कशीट में नाम बदलने की प्रक्रिया में लगने वाला समय और शुल्क 

आईसीएसई मार्कशीट में नाम चेंज करने में कितना समय लगेगा यह अलग-अलग जगह पर अलग-अलग तरीके से निर्भर करता है। सबसे पहले आपको गजट प्रकाशित करना होता है जिसमें तीन हफ्ते से चार हफ्ते का वक्त लगता है। इसके अलावा अन्य दस्तावेजों को तैयार होने और बोर्ड कार्यालय की तरफ से जवाब आने में कुछ समय लगता है। एक औसत समय सीमा के मुताबिक आप एक महीने से 2 महीने के अंदर अपने ICSE मार्कशीट में नाम चेंज करवा सकते हैं। 

मार्कशीट में नाम परिवर्तन करने का डायरेक्टर कोई शुल्क नहीं लगता है। सबसे पहले आपको नाम परिवर्तन के लिए गजट प्रकाशित करना होता है जिसमें आपको पहले एक एफिडेविट तैयार करना होता है तो एफिडेविट का शुल्क होता है और उसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है जिसमें कुछ शुल्क लगता है और इस तरह अलग-अलग जगह पर कुछ शुल्क देते हुए आप 4000 से ₹5000 के अंदर अपना गजट प्रकाशित करके मार्कशीट में नाम चेंज कर पाते हैं। अगर आप हमारी मदद लेते हैं तो हम बिना किसी परेशानी के तुरंत आपके मार्कशीट में नाम चेंज कर सकते है।

हमारी मदद से अपने ICSE मार्कशीट में नाम बदले

हमारी वेबसाइट के तरफ से मार्कशीट और अन्य दस्तावेजों में नाम बदलने की सुविधा दी जा रही है। आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने मार्कशीट में नाम चेंज कर सकते हैं। ऊपर बताई जानकारी को पढ़कर आप समझ गए होंगे की मार्कशीट में नाम चेंज करने के लिए कितना भाग दौड़ करना पड़ता है। 

इसके लिए आपको हमारे वेबसाइट पर व्हाट्सएप का आइकन दिख रहा होगा जिस पर क्लिक करके आपको हमसे सीधा संपर्क करना है। हमसे संपर्क करने के बाद हम आपके मार्कशीट में नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करेंगे और हमारी मदद से आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के एक नया मार्कशीट प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप आराम से घर बैठे अपने मार्कशीट में नाम बदलने की परेशानी का समाधान प्राप्त करना चाहते हैं तो तुरंत हमसे संपर्क करें। 

FAQ

  1. Q. क्या आईसीसी बोर्ड नाम बदलने हैं के बाद पुरानी मार्कशीट वापस लेता है? 

    नहीं एक बार बोर्ड की तरफ से जब आपके मार्कशीट में नाम चेंज हो जाता है तो नया मार्कशीट मान्य होता है और पुराना मार्कशीट अमान्य कर दिया जाता है। 

  2. Q. अगर नाम परिवर्तन आवेदन अस्वीकार हो जाए तो क्या करें? 

    दस्तावेजों की कमी के कारण आपका नाम परिवर्तन आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है, ऐसे में आपको अपने सभी दस्तावेजों की जांच करनी है उसे सही करना है और दोबारा आवेदन करना है। इस परेशानी से बचने के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं हम आपके लिए आवेदन करेंगे।

  3. Q. क्या गजट नोटिफिकेशन अनिवार्य है? 

    गजट नोटिफिकेशन को राजपत्र भी कहा जाता है यह बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह केंद्र सरकार की तरफ से जारी होने वाली पत्रिका है अगर आपको मार्कशीट या किसी अन्य सरकारी दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो गजट नोटिफिकेशन बहुत जरूरी है।

  4. Q. क्या स्कूल से बाहर के छात्र भी आईसीएसई में नाम बदल सकते हैं? 

    आपने जिस स्कूल से पढ़ाई की है अगर वह स्कूल आईसीएसई बोर्ड का है तो आप अपने मार्कशीट में नाम चेंज करने के लिए आईसीएसई बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं और ऊपर बताइ प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज इस लेख में ICSE मार्कशीट में नाम बदलने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ गए होंगे कि आप अपने बोर्ड के मार्कशीट में नाम परिवर्तन किस प्रकार कर सकते हैं और इसके लिए गजट की आवश्यकता क्यों पड़ती है। हम इस जरूरी दस्तावेज के सभी महत्वपूर्ण निर्देशों को अच्छे से समझाया है अगर आपके मन में अभी भी किसी प्रकार का प्रश्न है तो हमें कमेंट में जरूर पूछे। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call