
स्कूल सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलें – Process to Change Name in School Certificate
स्कूल सर्टिफिकेट में नाम बदलना कभी-कभी मुश्किल लग सकता है, लेकिन अगर सही कदम उठाए जाएं, तो यह काम आसानी से किया जा सकता है। बहुत से लोग “स्कूल सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलें” का समाधान ढूंढते हैं, क्योंकि या तो उनके नाम में गलती होती है या वे अपना नाम कानूनी रूप से अपडेट करना चाहते हैं। जरूरी दस्तावेज और आधिकारिक प्रक्रिया को समझकर, आप बिना किसी परेशानी के अपने स्कूल सर्टिफिकेट में नाम बदल सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि कहां से शुरुआत करें या स्कूल सर्टिफिकेट में नाम सुधार के लिए आसान तरीका ढूंढ रहे हैं, तो यह गाइड आपको हर कदम पर मदद करेगी।
स्कूल सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलें – कई बार विभिन्न कारणों की वजह से स्कूल सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने की नौबत आती है। अगर आप भी अपने स्कूल के सर्टिफिकेट मे नाम बदलना चाहते है, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। देखिये, स्कूल सर्टिफिकेट आपकी शिक्षा को प्रमाणित करने के लिए बहुत जरूरी होता है इसका इस्तेमाल आप अपने करीर मे करते है और कई जगहों पर तो पहचान के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए गज़ट प्रकाशित करना होता है, जिसमे नाम परिवर्तन का विज्ञापन, गजट कार्यालय को आवेदन पत्र और कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज़ की जरूरत होती है जिसके बारे मे विस्तार से नीचे बताया गया है।
Must Read
- The Ultimate Guide to the Name Change Procedure in Amritsar
- Why Should You Change Your Name After Marriage – Change Your Surname After Marriage
स्कूल सर्टिफिकेट में नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ती है?
अलग अलग कारणो से स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम बदलने की जरूरत पड़ सकती है, इनमे से कुछ जरूरी कारणो को नीचे सरल शब्दो मे समझाने का प्रयास किया गया है।
- टाइपो या स्पेलिंग मिस्टेक के कारण
- शादी या तलाक के बाद अगर आप अपने नाम मे कोई चेंज करना चाहते है
- ज्योतिषी कारणो से अपने नाम मे कुछ बदलाओ करना चाहते है
- किसी भी अन्य कारणों से अगर नाम मे कुछ बदलना चाहते है तो सर्टिफिकेट मे नाम बादल सकते है
नाम परिवर्तन के लिए आवश्यक दस्तावेज
एडुकेशन सर्टिफिकेट मे नाम बदलने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज़ की जरूरत होती है जिसके बारे मे एक सूची नीचे दी गई है –
- आपका पुराना एडुकेशन सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र
- नाम परिवर्तन का आफ़िडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम बदलने के लिए गजट
आपको बता दें अगर आपको अपने स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम बदलना है तो आपको गजट की जरूरत होती है। यह एक सरकारी पत्रिका है, जिसमे अलग अलग योजना और अन्य जानकारी को प्रकाशित किया जाता है। इसका इस्तेमाल नाम परिवर्तन, धर्म परिवर्तन, लिंग परिवर्तन जैसे काम के दौरान किया जाता है। इसके अलावा आपको बता दें की नाम बदलने के लिए गजट प्रकाशित करने की एक खास प्रक्रिया होती है जिसके बारे मे पूरी जानकारी विस्तार से नीचे बताई गई है। वैसे गजट केंद्र सरकार के द्वारा संचालित गजट कार्यालय की तरफ से हफ्ते मे एक बार प्रकाशित होता है। इस सरकारी पत्रिका मे बहुत सारी जरूरी जानकारी प्रकाशित की जाती है और नाम परिवर्तन के लिए गजट नोटिफ़िकेशन प्रकाशित करने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है।
स्कूल सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलें?
अगर आप स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम बदलना चाहते है तो एक निश्चित प्रकारिया का पालन करना होगा, जिसके बारे मे पूरी जानकारी बताई गई है –
- स्कूल संस्था या बोर्ड कार्यालय मे आवेदन करें – सबसे पहले आपको अपने स्कूल मे जाकर स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम बदलने के लिए एक आवेदन करना है। इसके बाद आपको बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट या स्थानीय बोर्ड कार्यालय मे जाकर सर्टिफिकेट मे नाम बदलने का फॉर्म भर्ना है। इन दोनों आवेदनो को करने के बाद आपको गजट की जरूरत पड़ेगी जिसके लिए नीचे बताए तरीके का पालन करना होगा।
गजट बनवाने के लिए –
- सबसे पहले आफ़िडेविट बनवाना होगा – यह एक कोर्ट का ऑर्डर होता है जिसे आप किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी से बनवा सकते है। आफ़िडेविट बनवाने के लिए किसी वकील की मदद लेनी होगी, इस तरह का आफ़िडेविट आम तौर पर एक दिन मे बन जाता है, आपको इसमे अपना पुराना और नया नाम, इसके साथ साथ नाम बदलने का कारण लिखना होता है और अपना हस्तकझर करना होता है।
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें – इसके बाद आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार मे नाम बदलने का विज्ञापन जारी करना है। इस विज्ञापन मे आपको अपना पुराना और नया नाम बताना है और इसके साथ साथ अपना पता बताना है। इसके जरिये आप अपने नए नाम को सार्वजनिक कर रहे है।
- गजट कार्यालय मे आवेदन करें – इसके बाद आपको गजट कार्यालय मे आवेदन करना है, अगर इस तरह के आवेदन पत्र को तयार करने का कोई आइडिया नहीं है तो आप किसी वकील की मदद ले सकते है। अपने आवेदन पत्र मे आपको कुछ जरूरी जानकारी और अन्य सभी जरूरी दस्तावेजो को संगलित करके गजट कार्यालय भेजना होगा।
नया सर्टिफिकेट प्राप्त करें –
इसके बाद आपको गजट की आधिकारिक वैबसाइट पर अपने नाम का गजट नोटिफ़िकेशन मिल जाएगा, और आप आसानी से अपने गजट को डौन्लोड कर सकते है। इसके बाद आप अपने गजट को अपने स्कूल बोर्ड कार्यालय मे जमा करेंगे और आपके गजट मे दिये हुये नए नाम के आधार आप आपके सर्टिफिकेट मे नाम चेंज कर दिया जाएगा।
नाम बदलने के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप
आपको दो आवेदन पत्र लिखने है, पहला अपने स्कूल मे नाम परिवर्तन की जानकारी देते हुये आपने बोर्ड से सर्टिफिकेट मे नाम बदलने का अनुरोध करना है। इसके अलावा दूसरा आवेदन पत्र अपने नाम का गजट नोटिफ़िकेशन प्रकाशित करने के लिए करना है, जिसमे आपको गजट प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। हालाकि गजट कार्यालय मे भेजने वाला पत्र आप किसी वकील की मदद से लिखवा सकते है, मगर स्कूल या बोर्ड को देने वाला पत्र आपको खुद लिखना होगा जो बिलकुल स्कूल के अन्य आवेदन पत्र जैसा होगा, जिसमे आपको अपने स्कूल और बोर्ड को के सूचित करना है की सर्टिफिकेट पर आप किसी कारण से अपना नाम चेंज करना चाहते है और नए नाम से अपना सर्टिफिकेट लेने का अनुरोध करना है। यह एक साधारण पत्र होता है जैस्पर आपके हस्तकझर होते है और इसके लिए कुछ जरूरी जानकारी भी नीचे दी गई है।
| आवेदन पत्र का खंड | विवरण |
| नाम | स्कूल में जिस नाम से पढ़ाई किया गया है |
| रोल नंबर | स्कूल में आपका रोल नंबर |
| नाम परिवर्तन का कारण | पत्र में कारण अच्छे से बताइए |
| दस्तावेज | सभी दस्तावेजों को एक साथ संग्लित करना है |
बोर्ड (CBSE, ICSE, स्टेट बोर्ड) के नियम और दिशानिर्देश
अलग अलग बोर्ड मे स्कूल सर्टिफिकेट नाम चेंज करने का तरीका अलग अलग होता है, इसके लिए कुछ खास नियम और दिशानिर्देश हो सकते है जिसके बारे मे पूरी जानकारी नीचे दी गई है –
CBSE बोर्ड
- अगर आप सीबीएसई के स्टूडेंट है तो आपको पहले अपने स्थानीय बोर्ड कार्यालय मे जाकर आवेदन पत्र देना होगा।
- इसके अलावा स्कूल मे भी अपने स्कूल सर्टिफिकेट नाम चेंज की जानकारी देनी होगी।
- इसके बाद आपको गजट प्रकाशित करना होगा और इसके लिए पहले कोर्ट से आफ़िडेविट बनवाना होगा और उसके बाद अखबार मे नाम प्रवर्तन का विज्ञापन देना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज़ के साथ गजट कार्यालय मे आवेदन पत्र भेजना होगा।
- इसके बाद आपका गजट तयार हो जाएगा और बताए गए तरीके के अनुसार उसमे नया नाम जोड़ दिया जाएगा, जिसे आपको अपने cbse board कार्यालय मे जमा करना होगा और उसके बाद आप आसानी से आपके स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम चेंज हो जाएगा।
ICSE बोर्ड
- आपको सबसे पहले आपने स्कूल मे जा कर स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम बदलने हेतु एक आवेदन पत्र देना होगा।
- इसके बाद ICSE बोर्ड की वैबसाइट पर जा कर बोर्ड से नाम चेंज के लिए संपर्क करना होगा या फिर स्कूल के तरफ से आपको आवेदन पत्र दिया जाएगा जिसे भर कर सबमिट करना होगा।
- इसके आपको आपको अपने नए नाम गजट देना होगा जिसको बनवाने के लिए पहले कोर्ट मे आफ़िडेविट देना होगा और उसके बाद नाम परिवर्तन का अखबार मे विज्ञापन देना होगा।
- इसके बाद गजट की आधिकारिक वैबसाइट पर आपके नए नाम का गजट नोटिफ़िकेशन जारी किया जाएगा जिसका प्रिंट निकलवा कर स्कूल मे जमा करना होगा।
- इसके बाद आपके स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम चेंज कर दिया जाएगा और आप आसानी से अपना नया स्कूल सर्टिफिकेट प्रपट कर सकते है।
State Board
- अगर आपने अपने राज्य के बोर्ड से पढ़ाई की है, तो आपको पहले अपने स्टेट बोर्ड के स्कूल या स्टेट बोर्ड के हैड्क्वार्टर मे जाना है और एक स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम बदलने हेतु आवेदन पत्र देना है।
- उसके बाद आपको आपके नए नाम के राज पत्र को जमा करना होगा, राजपत्र या गजट बनवाने के लिए कोर्ट का आफ़िडेविट, नाम चेंज का विज्ञापन, और गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लगता है।
- इसके बाद आपको अपना गजट जमा करना है और उसमे दी गई जानकारी के आधार पर आप आसानी से नाम चेंज कर सकते है।
नोटरी एफिडेविट और समाचार पत्र में विज्ञापन क्यों जरूरी है?
आपने ऊपर दी गई जानकारी को पढ़ा तो आप समझ गए होंगे की नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना जरूरी है और उसके लिए आपको कोर्ट के आफ़िडेविट और समाचार पत्र मे विज्ञापन की जरूरत होती है। इस वजह से यह कम थोड़ा भाग दौढ़ भरा हो जाता है। आपको बता दें इसकी जरूरत प्रमाण के लिए होती है। नाम चेंज करना कोई आसान बात नहीं है, यह आपके पहचान को बादल देता है इस वजह से कोर्ट का ऑर्डर चाहिए होता ताकि यह पता रहे आपके अनुरोध पर कोर्ट ने नाम बदलने का ऑर्डर दिया था और इस चीज का लीगल प्रमाण कोर्ट के आफ़िडेविट से होता है। इसके बाद आपको समाचार पत्र मे अपना नया नाम और पुराना नाम बताना होता है ताकि आपके इलाके के लोगों के बीच आपके नए नाम की जानकारी हो सके, सरल शब्दो मे आपके नाम को सार्वजनिक करने के लिए समाचार पत्र मे नाम देना होता है। और इन दोनों की मदद से ही आप गजट प्रकाशित कर सकते है जिसके बाद किसी भी स्कूल सर्टिफिकेट मे आसानी से नाम चेंज हो जाएगा।
स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम बदलने मे हम आपकी सहायता करेंगे
हमारे द्वारा गजट प्रकाशित करने और स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए आपको केवल वैबसाइट पर दिये गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। हम आपकी जानकारी लेंगे और आपका गजट प्रकाशित करेंगे जिसके बाद आप आसानी से गजट स्कूल मे जमा करके नया नाम सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते है। हमारी मदद से आपको कोई भाग दौढ़ नहीं करना पड़ेगा, बस घर बैठे बिना किसी परेशानी के आप अपने स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम बादल सकते है।
Frequently Asked Questions (FAQ)
स्कूल सर्टिफिकेट मे कितने दिन मे नाम चेंज हो जाता है?
स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम चेंज करने मे 3 हफ्ते से 4 हफ्ते तक का वक़्त लग सकता है।
स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम चेंज कहाँ होता है?
आपको अपने स्कूल मे एक आवेदन पत्र देना होगा इसके अलावा आपको बोर्ड कार्यालय मे भी एक आवेदन पत्र देना होगा, जिसके बाद अपना गजट बोर्ड को दे कर आप अपने स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम चेंज कर सकते है।
स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम बदलने मे कितना खर्च आता है?
स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम बदलने मे अधिकतम 4000 से 5000 तक का खर्च आ सकता है, लेकिन हमारी मदद से आप और कम पैसे मे अपने नाम को बादल सकते है।
निष्कर्ष
उम्मीद करते है आप समझ गए होंगे की स्कूल सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलें जाता है और कैसे आप आसानी से हमारी मदद से अपने स्कूल सर्टिफिकेट मे नाम बादल सकते है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी को पढ़ कर आसानी से नाम बदलने की प्रक्रिया और अन्य जानकारी समझ पाये है तो इसे अपने मित्रो के साथ भी साझा करें और अपने विचार कमेंट मे बताना ना भूले।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
