10वीं की मार्कशीट में नाम कैसे बदलें – Guide to Change Name in 10th Marksheet

10वीं की मार्कशीट में नाम कैसे बदलें – Guide to Change Name in 10th Marksheet

By Abhisheak Kumar

10वीं की मार्कशीट में नाम कैसे बदलें – 10वीं की मार्कशीट में नाम कैसे बदलें – अगर आपको अपने 10वी के मार्कसीट मे नाम बदलना है तो आपको कुछ निर्देशों का पालन करना होगा जिसके बारे मे पूरी जानकारी नीचे दी गई है। आपको बता दें की 10वीं के मार्कसीट मे नाम बदलने के लिए गजट प्रकाशित करना होता है, जिसके लिए आपको पहले विज्ञापन और उसके बाद गज़ट कार्यालय को पत्र लिखना होता है। जिसकी एक खास प्रक्रिया होती है उसके बारे मे अच्छे से इस लेख मे बताया गया है, आप किस तरह आसानी से बिना किसी परेसनी के अपने मार्कसीट मे नाम बादल सकते है और इसमे हम आपकी कैसे शहायता कर सकते है इसके बारे मे पूरी जानकारी दी गई है।

Must Read

10वीं की मार्कशीट मे नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ती है?

कुछ ऐसी परिसतिथी आ जाती है जब हमे अपने 10वीं की मार्कसीट मे नाम बदलना पड़ता है, यह प्र्रकरिया काफी भाग दौड़ भरी होती है इसके लिए आपको कुछ कारणो के बारे मे अच्छे से मालूम होना चाहिए – 

  • नाम की स्पीलिंग मे गलती 
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड या किसी अन्य दस्तावेज़ मे नाम की त्यपिंग मिस्टेक हो जाने या कोई गलती होने पर
  • शादी या तलाक के बाद नाम बदलता है 
  • धर्म परिवर्तन करने पर नाम मे बदलाव भी होता है 
  • किसी ज्योतिषी कारण से आप अपना नाम बादल सकते है 
  • इसके अलावा किसी भी कारण से आप अपने मार्कसीट मे नाम बादल सकते है

10वीं की मार्कसीट मे नाम बदलने के लिए आवध्यक दस्तावेज़ 

अगर आपको अपने 10वीं के मार्कसीट मे नाम बदलना है तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज़ होना चाहिए जिसकी एक सूची नीचे दी गई है – 

  • आपका पुराना मार्कसीट जिसमे आपका नाम गलत है 
  • सही नाम का प्रमाण पत्र जिसमे आप आधार, पैन कार्ड, पासपोर्ट मे किसी एक का इस्तेमाल कर सकते है। 
  • एक आफ़िडेविट जिसे कोर्ट से प्राप्त कर सकते है 
  • समाचार पत्र जिसमे आप अपना पुराना नाम प्रकाशित करेंगे 
  • स्कूल से प्राप्त नाम सुधार के लिए आवेदन पत्र 
  • राजपत्र या गजट जिसका इस्तेमाल नाम चेंज के लिए किया जाएगा।

10वीं की मार्कसीट मे नाम बदलने की प्रकारिया – Step-By-Step Guide 

अगर आपको अपने 10वीं की मार्कसीट मे नाम बदलना है तो आपको कुछ निश्चित प्रकारिया का पालन करना होगा जिसके बारे मे अच्छे से बताया गया है – 

  • सबसे पहले आफ़िडेविट तयार करें – इसके लिए आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी मे जाकर किसी वकील की मदद से आफ़िडेविट के लिए आवेदन करना होगा और इस तरह का आफ़िडेविट आपको आसानी से एक दिन के अंदर मिल जाएगा। 
  • इसके बाद समाचार पत्र प्रकाशित करना है – आपको किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार और उसके बाद किसी स्थानीय भाषा के अखबार मे अपना पुराना नाम, नया नाम और अपना पता प्रकाशित करवाना है। इसके जरिये आप आपने नए नाम को सार्वजनिक कर रहे है। 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र – आपको एक आवेदन पत्र लिखना है और गजट कार्यालय मे जमा करना है, इस आवेदन पत्र मे आपको अलग अलग जानकारी देनी है और अन्य दस्तावेज़ के साथ नाम चेंज करना है। 
  • गजट प्राप्त करें – इसके बाद आपको गजट की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना है और अपने नाम का गजट डौन्लोड कर लेना है, आपके आवेदन और अन्य दस्तावेज़ के आधार पर आपके नए नाम का गजट प्रकाशित कर दिया जाएगा। 
  • स्कूल मे मार्कसीट पर नाम चेंज के लिए आवेदन करें – आपको अपने स्कूल के मार्कसीट पर अपना नया नाम चाहिए तो एक आवेदन पत्र स्कूल को देना है जिसमे आपको अपने नए नाम का गजट भी जोड़ना है, इसके बाद स्कूल के तरफ से या बोर्ड के तरफ से एक आवेदन फॉर्म दिया जाएगा जिसे अच्छे से भर देना है। 
  • स्कूल के अलावा आपको शिक्षा बोर्ड को भी आवेदन करना होता है, कुछ स्कूल के तरफ से ये आवेदन कर दिया जाता है। और कुछ स्कूल के तरफ से आपको खुद बोर्ड की वैबसाइट या बोर्ड कार्यालय मे आवेदन करना होता है। 
  • अपना नया मार्कसीट प्राप्त करें – इसके बाद आपको अपने स्कूल से अपना नया मार्कसीट मिल जाएगा जिसमे आपका नया नाम होगा और उसका इस्तेमाल आप अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते है।

हलफनामा बनवाने की प्रक्रिया 

आफ़िडेविट को ही हलफनामा कहा जाता है और इसे आप किसी कोर्ट या नोटरी से बनवा सकते है। इसमे आपके नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी होती है, यह कोर्ट के तरफ से नाम चेंज के लिए दिया गया लीगल प्रूफ होता है। इसमे नाम बदलने के लिए आपको सबसे पहले किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी मे किसी वकील की मदद से एक कागज पर अपने नाम परिवर्तन की पूरी जानकारी देनी होती है। और इसमे आपको आधिकतम 1 दिन का वक़्त लगेगा, आसानी से हलफनामा तयार हो जाएगा कोई भी वकील इसे बना कर देगा और आप इसे कोर्ट या नोटरी से प्रपट कर पाएंगे। एक बात का ख्याल रखना है इसमे दी गई जानकारी को स्त्यपित करने के लिए आपको इसमे अपना हस्तकझर करना होगा। 

समाचार पत्र मे नाम परिवर्तन की सूचना कैसे प्रकाशित करें 

जैसा की हमने आपको बताया नाम चेंज करने के लिए आपको हलफनामा के बाद अपने नए नाम को सार्वजनिक करने के लिए इसे 2 तरह के अखबार मे प्रकाशित करना होता है। आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और एक किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार मे नाम चेंज की सूचना प्रकाशित करनी होती है। इसके लिए किसी खास प्रारूप की जानकारी नहीं होती है, अगर आप अपने चुने हुये अखबार के प्रकाशन कार्यालय मे जाकर नाम चेंज के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने को कहेंगे तो वो खुद ही इस तरह का विज्ञापन प्रकाशित कर देंगे। नाम परिवर्तन के विज्ञापन मे आपका पुराना नाम, नया नाम और आपका पता लिखा होता है। इसके लिए आपको अलग से फीस देनी होगी जो अलग अलग जगह पर अलग अलग होती है और अखबार के अनुसार भी फीस चेंज होती रहती है।

शिक्षा बोर्ड मे नाम बदलने के लिए आवेदन कैसे करें 

लगभग सभी बोर्ड मे नाम बदलने की प्रकारिया एक जैसी ही होती है, इसके लिए आपको सबसे पहले अपने स्कूल या कॉलेज मे जाकर एक आवेदन पत्र देना होता है और उसके बाद एक राजपत्र तयार करके नाम बदलने की प्रक्रिया का पालन करना होता है इसके बारे मे कुछ तरीके नीचे सूचीबद्ध किए गए है – 

  • सबसे पहले आपको अपने स्कूल या कॉलेज मे जाना होता है, और एक एप्लिकेशन फॉर्म जमा करना होता है जिसमे नाम चेंज करने का अनुरोध करना होता है। 
  • इसके बाद आपको कोर्ट से एक आफ़िडेविट और 2 अखबार मे अपने नए नाम का विज्ञापन ले कर गज़ट कार्यालय को आवेदन पत्र देना होता है। 
  • इसके बाद आप अपने नए नाम का राजपत्र या गजट नोटिफ़िकेशन प्राप्त कर सकते है। 
  • इसके बाद आप आसानी से अपना गजट स्कूल या बोर्ड कार्यालय मे जमा कर देंगे। 
  • इसके आधार पर कुछ डीनो के अनादर आपके मार्कसीट मे नाम चेंज कर दिया जाएगा और उसे अपने स्कूल से या बोर्ड कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। 

नाम बदलने के बाद अन्य दस्तावेज़ मे अपडेट कैसे करे 

जिस तरह आपने अपने नाम को 10वी के मार्कसीट मे बदला है ठीक उसी तरह आपको अन्य दस्तावेज़ को भी अपडेट करना होगा क्यूंकी सभी दस्तावेजों मे एक जैसा ही नाम होना चाहिए। केवल अगर आपके मार्कसीट मे किसी प्रकार की गलती हुई थी तो किसी अन्य दस्तावेज़ को अपडेट करने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर, आपको अपना कोई दूसरा दस्तावेज़ अपडेट करना है तो उसकी प्रकारिया भी सेम है। उसके लिए भी आपको गजट या राजपत्र तयार करवाना होगा जिसके लिए पहले आफ़िडेविट और उसक्के बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। हमने अपने वैबसाइट पर अन्य दस्तावेज़ मे भी नाम बदलने की पूरी जानकारी अच्छे से बता राखी है, जिसे आप आसानी से पढ़ कर अपने सभी सवालों का जवाब प्राप्त कर सकते है। 

10वीं के मार्कसीट मे नाम बदलने के लिए हमारी मदद लें 

हमारे द्वारा 10वीं के मार्कसीट मे नाम बदलने की सुविधा दी जा रही है। आपको केवल वैबसाइट पर दिये गए संपर्क के विकल्प पर क्लिक करके हमसे बात करनी है और अपने किसी भी सरकारी दस्तावेज़ मे नाम बदलना है। हम काफी लंबे समाये से लोगो के लिए गजट प्रकाशित करने का काम कर रहे है और इसके लिए अलग अलग सुविधा भी दे रहे है। अगर आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने 10वीं के मार्कसीट मे नाम बदलना चाहते है तो आपको वैबसाइट पर दिये गए संपर्क के विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। हम आपकी जानकारी लेंगे और आसानी से आपके मार्कसीट मे नाम चेंज करने मे आपकी सहायता करेंगे।  

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

  1. Q. क्या बिना गजट पब्लिकेशन के 10वीं की मार्कशीट में नाम बदला जा सकता है?

    नहीं, आप बिना गजट या राजपत्र के 10वीं के मार्कसीट मे नाम नहीं बादल सकते है। 

  2. Q. अगर स्कूल या बोर्ड नाम बदलने से मना कर दे तो क्या करें?

    अगर आपने सही से अपना गजट बनाया है और आपका नया नाम आपके गजट पर है तो स्कूल या बोर्ड को उस गजट के हिसाब से आपका नाम बदलना ही होगा, अगर वो ऐसा नहीं करते है तो आप कोर्ट मे इसके लिए अपील कर सकते है। 

  3. Q. क्या पुरानी और नई मार्कशीट दोनों मान्य रहेंगी?

    नहीं, जब आप एक बार अपना नाम बादल लेते है तब केवल आपकी नई वाली मार्कसीट मान्य रहेगी और आप दूसरी वाली का इस्तेमाल किसी भी लीगल काम के लिए नहीं कर सकते है। 

  4. Q. सरकारी और प्राइवेट स्कूल में प्रक्रिया अलग होती है क्या?

    नहीं, चाहे आपने सरकारी स्कूल से पढ़ा हो या किसी प्राइवेट स्कूल से दोनों ही प्रिसतिथि मे आपको अपना गजट बना कर एक आवेदन पत्र के साथ जमा करना होता है तभी 10वीं के मार्कसीट मे नाम चेंज होता है। 

निष्कर्ष 

आज इस लेख मे हमने आपको आसानी से 10वीं की मार्कशीट में नाम कैसे बदलें के बारे मे बताया है और आप समझ गए होंगे की नाम बदलने की प्रक्रिया कैसी होती है और इसमे आप हमारी मदद कैसे ले सकते है। इसके अलावा आपको कुछ अन्य दस्तावेज़ से जुड़ी जानकारी भी अच्छे से दी गई है, तो इसे अपने मित्रों के साथ भी जरूर साझा करें।

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call