
How to Change Name in CBSE Marksheet & Certificate
CBSE सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए गजट नोटिफिकेशन – सीबीएसई के मार्कशीट में अगर आपको नाम परिवर्तन करना है तो गजट प्रकाशित करना बहुत जरूरी है। गजट या राजपत्र केंद्र सरकार द्वारा जारी होने वाली एक पत्रिका है जो हर हफ्ते केंद्र सरकार की तरफ से जारी की जाती है। इसमें सरकार की अलग-अलग प्रकार की जानकारी होती है अगर किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाना होता है तो उस जानकारी को पहले गजट में प्रकाशित किया जाता है। आपके सीबीएसई सर्टिफिकेट में नाम बदलने की गजट नोटिफिकेशन कैसे प्रकाशित हो सकती है इसकी पूरी जानकारी सूचीबद्ध तरीके से नीचे बताई गई है।
Must Read
सीबीएसई सर्टिफिकेट में नाम बदलने की जरूरत कब पड़ती है
कुछ ऐसी स्थिति होती है जब आपको अपने सीबीएसई सर्टिफिकेट में नाम बदलना पड़ता है उन सभी कारण को नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- शादी के बाद या तलाक के बाद नाम बदलने की जरूरत पड़ती है।
- आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे आइडेंटी कार्ड में नाम मैच न होने पर नाम चेंज करने की जरूरत पड़ती है।
- स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक होने पर नाम चेंज करने की जरूरत पड़ती है।
- धर्म परिवर्तन नाम परिवर्तन या लिंग परिवर्तन या किसी भी कानूनी कारण की वजह से सर्टिफिकेट में नाम बदलने की जरूरत पड़ती है
गजट नोटिफिकेशन क्या होता है और यह कैसे काम करता है?
गजट या राजपत्र केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक पत्रिका होती है। यह पत्रिका हर हफ्ते केंद्र सरकार के तरफ से जारी होती है इसे गजट कार्यालय के तरफ से प्रकाशित किया जाता है। इसमें सरकार अलग-अलग प्रकार की जानकारी प्रकाशित करती है इसमें मुख्य रूप से नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन लिंग परिवर्तन जैसी जानकारी प्रकाशित होती है। यह एक तरह से सरकार का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें केंद्र सरकार सीधे तौर पर किसी व्यक्ति को कोई आदेश या चेतावनी देता है। जब सरकार को किसी प्रकार का अल्टीमेटम जारी करना होता है तब भी गजट प्रकाशित होता है इसके अलावा जब भी किसी का पहचान बदलता है और सरकार यह जानकारी अपने दस्तावेज में बदलता है तो इस बात को सुनिश्चित करने के लिए गजट प्रकाशित होता है।
यह केंद्र सरकार की तरफ से जारी होने वाला बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जो केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाले परमिशन को दर्शाता है इसलिए अगर आपको किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करना है तो इसके लिए गजट प्रकाशित करना जरूरी है।
सीबीएसई मार्कशीट में नाम बदलने के लिए गजट आवेदन करने की प्रक्रिया – स्टेप बाय स्टेप गाइड
अपने सीबीएसई सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए अगर आपको गजट जारी करना है तो इसके लिए नीचे बताइए भीम का पालन करना जरूरी है –
सबसे पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें
सबसे पहले आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करना होता है इसके लिए आपको किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होता है जिसके लिए किसी वकील की मदद लेनी होती है। वकील को कुछ फीस देकर आप अपने एफिडेविट बनवा सकते हैं आमतौर पर इस प्रकार का एफिडेविट 1 दिन के अंदर बन जाता है। इसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की आवश्यक जानकारी बतानी है और अंत में अपना हस्ताक्षर करके बताई हुई जानकारी को सत्यापित करना है।
इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है, यह विज्ञापन स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी होगा। सबसे पहले आपको अपने अखबार का चयन करना है उसके बाद उसे अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर कुछ पैसे देकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना है। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता प्रकाशित करना होता है। इसके जरिए आप अपने नए नाम की जानकारी को सार्वजनिक कर रहे हैं।
इसके बाद गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखें
अब आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना है इस आवेदन पत्र में आपको अपने नाम परिवर्तन की पूरी जानकारी सरल शब्दों में बतानी है और आने वाली गजट पत्रिका में अपने नए नाम को प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। अगर आपको इस तरह के आवेदन पत्र की जानकारी नहीं है तो किसी वकील की मदद से आवेदन पत्र लिखवा सकते हैं। आपके दिए हुए आवेदन के आधार पर आपका गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
अपने बोर्ड कार्यालय में गजट जमा करें
इसके बाद आपका गजट नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा जिसे आप गजट के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अपने गजट में आपको अपना नया नाम मिल जाएगा आप इस गजट का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में कहीं भी कर सकते हैं। आपको अपने बोर्ड कार्यालय में अपना गजट जमा करना है और इसके आधार पर आपका नाम परिवर्तन कर दिया जाएगा और आपको सीबीएसई का नया सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
सीबीएसई सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज
गजट प्रक्रिया के जरिए अगर आपको अपने सीबीएसई सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करना है तो कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आपका पुराना सीबीएसई सर्टिफिकेट जिसमें नाम गलत है
- आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी या इस तरह का कोई भी आइडेंटी कार्ड
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- गजट नोटिफिकेशन
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
सीबीएसई सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए ऑनलाइन गजट नोटिफिकेशन हमारी मदद से जारी करें
सीबीएसई सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए गजट नोटिफिकेशन बहुत जरूरी है। आजकल हर काम ऑनलाइन हो गया है इस वजह से हमारे द्वारा गजट नोटिफिकेशन को ऑनलाइन जारी करने की सुविधा दी जा रही है। आप आसानी से हमारी मदद से घर बैठे बिना किसी परेशानी के अपना गजट बनवा सकते हैं और उसे गजट के जरिए अपने सीबीएसई सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवा सकते हैं। अगर आपको यह सुविधा चाहिए तो हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें।
इसके लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप के आइकॉन पर क्लिक करके हमसे चैट करना होगा और हमसे बात करने के बाद हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे जिस स्कूल या बोर्ड कार्यालय में जमा करके आप आसानी से अपने सीबीएसई सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं हम आपके लिए सर्टिफिकेट में नाम चेंज करेंगे और आपको नए दस्तावेज लेने में मदद करेंगे।
गजट प्रक्रिया से सीबीएसई सर्टिफिकेट में नाम बदलने में कितना समय लगता है
सीबीएसई सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए गजट बहुत जरूरी है। गजट या राजपत्र जारी होने में 3 हफ्ते से चार हफ्ते का वक्त लगता है, इसके लिए आपको ऊपर बताइए भीम का पालन करना होगा और जब आपका गजट जारी हो जाएगा तब आपको अपने बोर्ड कार्यालय में उसे जमा करना है और बोर्ड की तरफ से जवाब आने में भी दो हफ्ते से तीन हफ्ते का वक्त लगेगा। कुल मिलाकर गजट प्रक्रिया के जरिए सीबीएसई सर्टिफिकेट में नाम बदलने में डेढ़ महीने से 2 महीने का वक्त लग जाता है।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q. गजट नोटिफिकेशन के बिना नाम बदलना संभव है क्या?
जी नहीं गैजेट नोटिफिकेशन जारी किए बिना आप किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन नहीं कर सकते हैं।
Q. शादी के बाद नाम बदलने में कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे?
शादी के बाद नाम बदलने के लिए आपको केवल अपना मैरिज सर्टिफिकेट और गजट या राजपत्र देना होगा।
Q. सीबीएसई सर्टिफिकेट में माता-पिता का नाम भी बदला जा सकता है क्या?
जी हां, गजट प्रकाशित करके आप अपने सीबीएसई सर्टिफिकेट में अपने माता-पिता का नाम परिवर्तन भी करवा सकते हैं।
Q. नाम बदलने के बाद पुराने मार्कशीट मान्य होती है या नहीं?
नहीं नाम बदलने के बाद आपकी पुरानी मार्कशीट बिल्कुल मान्य नहीं रहेगी।
निष्कर्ष
आज इस लेख में CBSE सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए गजट नोटिफिकेशन के बारे में पूरी जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ गए होंगे कि किसी सीबीएसई सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए गजट की कितनी अहमियत है। अपने गजट या राजपुत्र का इस्तेमाल आप पहचान पत्र के रूप में कैसे कर सकते हैं इसके अलावा नाम बदलने के बाद इसका इस्तेमाल आप किस प्रकार कर पाएंगे इसकी पूरी जानकारी सरल शब्दों में बताई गई है। अगर बताई गई जानकारी के आधार पर आप अपने नए मार्कशीट को प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें और अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
