
असम बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें – Full Guide in Hindi
असम बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें – अगर आप असम में रहने वाले एक स्थाई नागरिक हैं और किसी कारणवश आपके मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम अलग हो चुका है और अब आप अपना नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी।
इस लेख को अंत तक पढ़ने के बाद आप यह समझ जाएंगे कि असम बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए प्रक्रिया क्या है और इसके लिए किन आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। साथ ही साथ इस लेख में हम आपको यह भी बताएंगे कि नाम परिवर्तन में कितना समय और कितना शुल्क लगता है।
असम बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें – Overview
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| किन दस्तावेजों में बदलाव? | 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, सर्टिफिकेट |
| कारण क्या हो सकते हैं? | टाइपिंग मिस्टेक, स्पेलिंग एरर, नाम बदलवाना (गजट, विवाह, कोर्ट आदेश आदि से) |
| जरूरी डॉक्यूमेंट्स | पुराना सर्टिफिकेट, नया नाम प्रमाण (गजट/अफिडेविट), आधार कार्ड, आवेदन पत्र |
| आवेदन कहां करें? | स्कूल/कॉलेज से फॉरवर्ड कर बोर्ड कार्यालय में |
| प्रोसेस कितने दिन में? | लगभग 20 से 30 कार्य दिवस |
| फीस कितनी लगती है? | ₹500 से ₹1500 (बोर्ड के नियमों पर निर्भर) |
| सही समय क्या है? | रिजल्ट के बाद जितनी जल्दी हो सके |
Also Read
असम बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना क्यों जरूरी है
सबसे पहले तुम आपको यह बता दे कि अगर आपका नाम में किसी प्रकार की गलती हो गई है और आप सोच रहे हैं कि इससे कोई दिक्कत नहीं होगी तो आप गलत सोच रहे हैं। असम बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाना बहुत जरूरी है इसके कुछ पॉइंट्स नीचे बताए गए हैं।
- असम बोर्ड कार्यालय की तरफ से दिया गया आपका दसवीं या बारहवीं का सर्टिफिकेट आपकी पहचान का काम करेगा। ऐसे में जब आप आगे एडमिशन लेना चाहेंगे और अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहेंगे तो नाम चेक किया जाएगा।
- अगर आपने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और आपके दस्तावेज में नाम मेल नहीं खा रहा है तो नौकरी के दौरान सारे डॉक्यूमेंट वैलिडेट करते समय यह आपके लिए एक समस्या बन सकता है।
- किसी भी राज्य सरकार के बोर्ड कार्यालय की तरफ से दिया गया दसवीं या बारहवीं का सर्टिफिकेट एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र के रूप में काम करता है इसलिए सभी दस्तावेजों में एक ही नाम रहना अनिवार्य है।
- जब आप अपना नया नाम परिवर्तन करवाने जाएंगे तो आपको इसकी जानकारी गजट कार्यालय में देनी होगी ताकि आपका नया नाम सभी जगह पर अपडेट किया जा सके।
असम बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के कारण
सभी लोगों के लिए किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करवाने के अपने कारण हो सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण कारणों की सूची नीचे दी गई है।
- यदि आप असम में रहने वाली एक महिला है जिनकी हाल फिलहाल में शादी हुई है और आप शादी के बाद अपने नाम में परिवर्तन करवाना चाहती हैं तो नीचे बताई गई प्रक्रिया आपके काम आएगी।
- यदि आप स्थाई रूप से असम में रहने वाले एक नागरिक है जो असम कार्यालय की सहायता से तलाक के बाद अपने नाम में परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो आपको भी इन्हीं प्रक्रियाओं का पालन करना है।
- अगर आप अपने धर्म या लिंग में किसी प्रकार का परिवर्तन करवा रहे हैं तो इसके बाद भी आपको नाम चेंज करवाना पड़ेगा।
- हो सकता है कि आपका दसवीं या 12वीं के मार्कशीट में और किसी अन्य सरकारी दस्तावेज में आपका नाम की स्पेलिंग में मिस्टेक हो गई हो तब आप नाम चेंज करवा सकते हैं।
- अगर इसके अलावा आपकी कोई पर्सनल इच्छा है जिस वजह से आप नाम चेंज करवा रहे हैं तो भी आप गजट कार्यालय की सहायता लेकर अपने नाम में परिवर्तन करवा सकते हैं।
नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज
असम बोर्ड मार्कशीट या सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाने के लिए आपको किन जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता होगी इसकी एक साधारण सूची नीचे दी गई है। नाम परिवर्तन करवाने के लिए नीचे बताए गए सभी दस्तावेज आपके पास होना अनिवार्य है।
- सर्वप्रथम आपके पास आपका पुराना मार्कशीट होना चाहिए जिसमें आपका नाम साफ दिख रहा हो।
- आपको अपने नजदीकी कोर्ट या नोटरी में जाकर वकील की सहायता लेकर एक एफिडेविट तैयार करना है तभी आपका नाम परिवर्तन किया जाएगा।
- गजट कार्यालय के ऑफिस में जाकर आपको नाम परिवर्तन के लिए विज्ञापन प्रकाशित करवाना होगा।
- नाम परिवर्तन करवाने से पहले आपको गजट कार्यालय को इसकी जानकारी देनी है जिसके लिए आपको एक आवेदन पत्र लिखकर डाक की सहायता से इसे भिजवाना है।
- असम का अस्थाई मूल निवास प्रमाण पत्र आपके पास होना जरूरी है।
- इसके साथ ही आपके पास एक सक्रिय मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज की 2 फोटो होना चाहिए।
एड्रेस प्रूफ के लिए जरूरी दस्तावेज
जैसा कि हमने आपको बताया असम बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन केवल असम के स्थाई नागरिक ही करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपना एड्रेस प्रूफ देना होगा कि आप असम के अस्थाई निवासी हैं। इसके लिए यदि आप चाहे तो अपना आधार कार्ड या पैन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस को भी मान्यता दी जाएगी। साथ ही साथ इलेक्ट्रिक बिल, राशन कार्ड, कोई बैंक स्टेटमेंट और रेंट एग्रीमेंट को भी एड्रेस के लिए प्रूफ माना जाएगा।
कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज
जब आप गजट कार्यालय में नाम परिवर्तन के लिए आवेदन करेंगे तो वह आपसे नाम परिवर्तन का कारण पूछा जाएगा। ऐसे में अगर आपका नाम परिवर्तन का कारण शादी या डिवोर्स है तो आपको कुछ अन्य दस्तावेज की आवश्यकता पड़ सकती है।
- अगर आप शादी के बाद अपने नाम में परिवर्तन करवा रहे हैं तो आपके पास कोर्ट से तैयार किया गया मैरिज सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
- यदि आप डिवोर्स के बाद अपने नाम में परिवर्तन करना चाहते हैं तो भी आपके पास नजदीकी कोर्ट से दिया गया डाइवोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- यदि आप एक ऐसी दंपति हैं जिनकी कोई संतान नहीं है और आप किसी नए बालक को अडॉप्ट कर रहे हैं तो ऐसे में आपके पास कोर्ट द्वारा एडॉप्शन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
- जैसे कि हमने आपको बताया आपको अपना एड्रेस प्रूफ देना होगा जिसके लिए आप बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
असम बोर्ड मार्कशीट या सर्टिफिकेट में छोटी गलती का सुधार
सबसे पहले तो आपको बता दे असम बोर्ड मार्कशीट या सर्टिफिकेट में छोटी गलतियां भी बहुत ज्यादा मायने रखती है। अगर ऐसी छोटी यानी कि माइनर मिस्टेक आपके सर्टिफिकेट में है तो आप नीचे बताए गए तरीके का पालन करके इसे ठीक कर सकते हैं।
- गलतियों का सुधार करने के लिए सबसे पहले आपको असम बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
- यदि किसी कारणवश आपको ऑनलाइन फॉर्म नहीं मिलता है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है आप अपने पुराने स्कूल से यह फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन फार्म पूरा करने के बाद आपको स्कूल के प्रिंसिपल से सत्यापित करवा कर इस आवेदन फार्म को बोर्ड ऑफिस में जमा करना होगा।
- आप अपना नया और सही नाम जो रखना चाहते हैं उसके लिए आपको कोई दस्तावेज जमा करनी होगी और आवेदन का शुल्क देना होगा।
- इसकी बात कुछ समय इंतजार करने के बाद स्कूल में आपका नया मार्कशीट आ जाएगा जिसमें आपकी माइनर मिस्टेक को सही कर दिया गया होगा।
असम बोर्ड सर्टिफिकेट में पूरा नाम कैसे चेंज करें
अगर आपके बोर्ड सर्टिफिकेट में कोई बड़ी त्रुटि है जिस वजह से आप अपना पूरा नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया का आदेश अनुसार पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी कोर्ट या फिर नोटरी में जाकर एक एफिडेविट तैयार करवाना होगा।
- आपको बता दे एफिडेविट तैयार करवाने के लिए आप किसी वकील की सहायता ले सकते हैं।
- इसके अलावा आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखकर अपने पुराने नाम और नए नाम की जानकारी देनी होगी।
- इस आवेदन पत्र में आपको गजट कार्यालय को नाम परिवर्तन करने का कारण भी बताना होगा।
- इसके बाद आपको स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में विज्ञापन जारी करना होगा।
- विज्ञापन जारी करने के बाद गजट पत्रिका में आपका नया नाम प्रकाशित किया जाएगा।
- अंत में, आपको एक आवेदन पत्र और सभी दस्तावेजों को एकत्रित करके बोर्ड कार्यालय में जमा करना होगा।
- कुछ दिनों बाद गजट को असम बोर्ड ऑफिस में जमा करें और अपना नया सर्टिफिकेट प्राप्त करें।
ऑनलाइन असम बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें
यदि आप असम में रहने वाले एक स्थाई नागरिक है जिसके बोर्ड सर्टिफिकेट में किसी प्रकार की त्रुटि हो गई है और आप नाम चेंज करवाने के लिए आसान तरीका ढूंढ रहे हैं तो आप सीधा हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम कम से कम समय में आपके सर्टिफिकेट पर आपका नया नाम परिवर्तन करवाकर आपके घर तक डिलीवर करेंगे। इसके लिए आप ऑनलाइन रूप से व्हाट्सएप या फिर दिए गए मोबाइल नंबर से हमसे संपर्क कर सकते हैं।
असम बोर्ड ऑफिस में नाम चेंज के दौरान इन बातों का ध्यान रखें
अगर आप असम बोर्ड कार्यालय जा रहे हैं और अपने नाम परिवर्तन के लिए आपने सभी दस्तावेज भी एकत्रित कर लिए हैं तो भी आपको नीचे बताई गई इन बातों का ध्यान रखना है ताकि आपसे किसी प्रकार की गलती ना हो।
- सबसे पहले तो आपको नाम चेंज की पूरी प्रक्रिया के बारे में पता होना चाहिए।
- सभी जरूरी दस्तावेज आपके पास होने चाहिए।
- आपके पास आवेदन शुल्क होना चाहिए तभी आप आवेदन पूरा कर पाएंगे।
- यदि आपको नाम चेंज की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है तो जरूरत पड़ने पर आप हमसे मदद भी ले सकते हैं।
निष्कर्ष
हम आशा करते हैं कि ऊपर दी गई सभी जानकारी को पढ़ने के बाद आप आसानी से समझ पाए होंगे कि असम बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे कर सकते हैं। यदि अभी भी आपके मन में किसी प्रकार का कोई प्रश्न है तो आप हमसे पूछ सकते हैं। अगर आप नाम चेंज कम से कम समय में और घर बैठे करवाना चाहते हैं तो आप हमसे सीधा संपर्क कर सकते हैं।
बोर्ड सर्टिफिकेट एक जरूरी सरकारी दस्तावेज है अगर इसमें आपका नाम में थोड़ी सी भी गलती है तो इसे नजरअंदाज ना करें वरना बाद में आपको ज्यादा मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए ऊपर बताई गई प्रक्रिया का पालन करें और जल्द से जल्द अपने सभी दस्तावेजों में एक जैसा नाम कर ले।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
