आंध्र प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें: आसान तरीका और जरूरी जानकारी

आंध्र प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें: आसान तरीका और जरूरी जानकारी

By Abhisheak Kumar

आंध्र प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें  – भारत के दक्षिण में स्थित एक राज्य आंध्र प्रदेश है, अगर आप यहां के निवासी हैं और भारत के किसी भी बोर्ड से अपनी पढ़ाई पूरी की है उसके बाद किसी कारण से अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में आपको नाम चेंज करने की जरूरत पड़ रही है तो आज का लेख आपके लिए लिखा गया है। किस लेख में हम बताएंगे कि गजट के माध्यम से आप किस प्रकार अपने आंध्र प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं। 

जैसा कि हम सब जानते हैं आज के समय में हर चीज ऑनलाइन हो रही है ऐसे में आप घर बैठे अपने आंध्र प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी हमारे द्वारा दी जा रही है। हम आपके नाम चेंज करने की सुविधा देते हैं मगर इससे पहले आपको नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में अच्छे से बताने जा रहे हैं। 

Must Read

आंध्र प्रदेश में एजुकेशन डॉक्यूमेंट क्या है? 

आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए एजुकेशन डॉक्यूमेंट एक जरूरी दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है।यह एक ऐसा दस्तावेज है जो आपकी एजुकेशन बोर्ड की तरफ से जारी किया जाता है जिसमें आपके मार्कशीट ट्रांसफर सर्टिफिकेट और इस तरह के सभी दस्तावेज जाते हैं जो आपकी पढ़ाई लिखाई को प्रमाणित करते हैं। एजुकेशन डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल आगे पढ़ाई करने और आगे नौकरी पाने के लिए किया जाता है। यह आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक होता है इस वजह से इसे पूरी तरह अपडेट रखना जरूरी है। 

आंध्र प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज क्यों जरूरी है? 

कुछ ऐसी स्थिति होती है जब आपको अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना पड़ता है हम आपको कुछ ऐसी ही स्थिति के बारे में नीचे सूचीबद्ध जानकारी दे रहे हैं – 

  • जब आधार कार्ड पैन कार्ड या इस तरह के किसी अन्य दस्तावेज का नाम आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट से मैच ना करें 
  • आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट में स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक हो जाए 
  • शादी के बाद या तलाक के बाद किसी कारण से अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट का नाम चेंज कर सकते हैं 
  • धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाने की स्थिति में नाम चेंज कर सकते हैं 
  • किसी कहानी कारण से या ज्योतिषीकरण से अगर नाम परिवर्तन कर रहे हैं तो एजुकेशन डॉक्यूमेंट अपडेट होगा 

आंध्र प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आप आंध्र प्रदेश के नागरिक हैं और अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • आपका पुराना एजुकेशन डॉक्यूमेंट जिसमें गलत नाम है 
  • आपका आधार कार्ड पैन कार्ड या इस तरह का कोई भी आइडेंटी कार्ड 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • आपका गजट नोटिफिकेशन 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर

आंध्र प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की पात्रता 

वर्तमान समय में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की कोई पात्रता निर्धारित नहीं की गई है। कोई भी व्यक्ति ऊपर बताएं सभी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकता है। अगर आप आंध्र प्रदेश के नागरिक है और आपने किसी भी बोर्ड से पढ़ाई की है जिसमें आप नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो इसके लिए किसी खास प्रकार की पात्रता को पूरा करने की जरूरत नहीं है आपके पास केवल ऊपर बताएं सभी दस्तावेज सही तरीके से होने चाहिए उसके बाद आप नीचे बताए निर्देशों का पालन करते हुए नाम चेंज कर सकते हैं।

आंध्र प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें

अगर आपको आंध्र प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट का नाम चेंज करना है तो नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना जरूरी है –

सबसे पहले आवेदन पत्र लिखें 

आपको एक आवेदन पत्र अपने आंध्र प्रदेश के स्कूल या बोर्ड में जमा करना है। यह एक साधारण एप्लीकेशन होगा जिसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी बतानी होगी और स्कूल से या बोर्ड कार्यालय से अनुरोध करना होगा ताकि आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नया नाम प्रकाशित करके आपको नया एजुकेशन डॉक्यूमेंट दिया जाए। आपको अपने इस आवेदन पत्र के साथ गजट पत्रिका को भी जोड़कर भेजना है। 

नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें 

इसके लिए आपको सबसे पहले किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट बनवाना होगा जिसके लिए आप किसी वकील की मदद ले सकते हैं। इस तरह का एफिडेविट आमतौर पर एक दिन के अंदर बन जाता है इसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ साधारण जानकारी बतानी होती है उसके बाद आपको कोर्ट की तरफ से एक एफिडेविट मिल जाएगा और आपको अपने एफिडेविट का जरूर निकलवाना है।

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का एक विज्ञापन जारी करना है यह विज्ञापन किसी स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में होगा। इस विज्ञापन में आपका पुराना नाम नया नाम और आपका पता लिखा गया होगा। इस विज्ञापन को जारी करने के लिए आपको अपने चुने हुए अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना है। इसके लिए अखबार को कुछ पैसे भी दिए जाते हैं इस तरह के विज्ञापन के जरिए आपके नए नाम को सार्वजनिक करने का प्रयास किया जा रहा है। 

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें 

इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र लिखना है जो गजट कार्यालय भेजना है जिसमें आपको अपने नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी बतानी है और आने वाली गजट पत्रिका में नए नाम को प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। अगर आपको इस तरह के आवेदन पत्र का कोई आईडिया नहीं है तो आप किसी वकील की सहायता लेकर अपना गजट कार्यालय को आवेदन पत्र तैयार कर सकते हैं।

इसके बाद गजट डाउनलोड करके जमा करें 

ऊपर बताएं सभी निर्देशों का पालन करते हुए आप अपना गजट तैयार कर लेंगे जिसे आप गजट के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अपने गजट को डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकलवाना है और अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय में इसे जमा करना है। इसके बाद कुछ समय का इंतजार करना है और आपके एजुकेशन बोर्ड की तरफ से एक नया डॉक्यूमेंट तैयार करके आपको भेज दिया जाएगा जिसमें आपका नया नाम होगा और उसका इस्तेमाल आप अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी कर सकते हैं। 

नाम परिवर्तन के लिए गजट क्या है? 

आंध्र प्रदेश में नाम परिवर्तन करने के लिए गजट एक सरकारी पत्रिका है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग कार्यों से किया जाता है। गजट हर हफ्ते केंद्र सरकार के द्वारा बजट कार्यालय के जरिए प्रकाशित किया जाता है इसमें नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन और लिंग परिवर्तन जैसी जानकारी प्रकाशित होती है इसके अलावा सरकार अपनी तरफ से कुछ योजना की जानकारी या नोटिस भी जारी करते हैं। गजट एक पहचान पत्र के रूप में भी काम आता है अगर आपको अपना नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाना है तो सबसे पहले अपना गजट प्रकाशित करना होता है जिसके लिए ऊपर बताए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होता है।

ऑनलाइन आंध्र प्रदेश में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें 

आप घर बैठे ऑनलाइन अपने आंध्र प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं इसके लिए आपको हमारी सहायता लेनी चाहिए और नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना चाहिए – 

  • घर बैठे एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए सबसे पहले आपको हमसे संपर्क करना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप के आइकॉन पर क्लिक करके हमसे चैट करना होगा। 
  • इसके अलावा आप वेबसाइट पर दिए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क कर सकते हैं। 
  • हम आपसे कुछ साधारण जानकारी प्राप्त करेंगे उसके आधार पर आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे। 
  • इसके अलावा आपके एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में आपकी सहायता करेंगे और आपके घर तक नया डॉक्यूमेंट पहुंचाएंगे। 
  • हमारी मदद से आप कम पैसे में और कम समय में अपने लिए एक नया एजुकेशन डॉक्यूमेंट नए नाम के साथ प्राप्त कर सकते हैं। 

Frequently Asked Questions (FAQ)

  1. Q. आंध्र प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में कितना समय लगता है?

    आंध्र प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में 1 से 2 महीने का वक्त लगता है। 

  2. Q. आंध्र प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में कितना खर्च लगता है? 

    आंध्र प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में सीधा कोई खर्च नहीं लगता है इसमें एफिडेविट जारी करने और नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करने में 3000 से 4000 का खर्च लगता है।

  3. Q. आंध्र प्रदेश में नाम परिवर्तन का विज्ञापन कैसे जारी करें? 

    आंध्र प्रदेश में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करने के लिए आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन और गजट प्रकाशित करना होगा जिसकी पूरी प्रक्रिया ऊपर बताई गई है। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि आंध्र प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें। इसके अलावा आपको कुछ अन्य साधारण जानकारी के बारे में भी बताया गया है अगर आपको हमारे द्वारा साझा की गई जानकारी के जरिए यह समझ में आया है कि गजट प्रकाशित करके किस प्रकार आसानी से आप नाम परिवर्तन कर सकते हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने किसी भी प्रकार के सुझाव को कमेंट में बताना ना भूले। अगर आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न है तो आप वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call