नाम बदलने के बाद राजस्थान बोर्ड से नया प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें? जानिए पूरी प्रक्रिया, दस्तावेज और समय सीमा [2025 गाइड]

नाम बदलने के बाद राजस्थान बोर्ड से नया प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें? जानिए पूरी प्रक्रिया, दस्तावेज और समय सीमा [2025 गाइड]

नाम बदलने के बाद राजस्थान बोर्ड से नया प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें – राजस्थान बोर्ड में नाम बदलने के लिए खास प्रक्रिया का पालन करना होता है और गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होती है। कई बार शादी धर्म परिवर्तन तूफान मिस्टेक या कानूनी कारण से नाम बदलना पड़ता है। नाम बदलने के बाद पुराने बोर्ड प्रमाण पत्र में अपना अलग नाम होने से दिक्कत हो जाती है। इस वजह से आज के रेट में हम आपको बताएंगे कि पुराना सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदल जाता है और इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज की जरूरत होती है इसके अलावा कौन सी प्रक्रिया का पालन करना होता है और आपको कितना समय लगेगा इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है। 

नाम बदलने के बाद राजस्थान बोर्ड से नया प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करेंOverview

ज़रूरी स्टेपजानकारी (संक्षेप में)
नाम बदलवाने का कारणशादी, तलाक, गलती, उपनाम जोड़ना आदि
पहले क्या करना होगागजट नोटिफिकेशन या एफिडेविट बनवाना
कहाँ आवेदन करेंराजस्थान बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में
आवश्यक दस्तावेज़पुराना सर्टिफिकेट, नया नाम प्रमाण, गजट या एफिडेविट
आवेदन का माध्यमऑफलाइन या डाक द्वारा
नया प्रमाण पत्र मिलने में समय15 से 30 कार्य दिवस (लगभग)

Also Read

राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम बदलना क्यों जरूरी है? 

कुछ कारण की वजह से राजस्थान बोर्ड के सर्टिफिकेट में नाम बदलना जरूरी हो जाता है –

  • शादी के बाद राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम बदलना जरूरी हो जाता है। 
  • तलाक के बाद राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम बदलना जरूरी हो जाता है। 
  • धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन के बाद सर्टिफिकेट में नाम बदलना जरूरी हो जाता है। 
  • किसी अन्य कारण की वजह से अगर आपका नाम अन्य सरकारी दस्तावेज पर मैच नहीं करता है तो नाम बदलना जरूरी हो जाता है।

नाम बदलने के बाद नया प्रमाण पत्र क्यों जरूरी होता है? 

अगर किसी कारण से आपका नाम बदल गया है और आप राजस्थान बोर्ड से नया प्रमाण पत्र प्राप्त करना चाहते हैं तो इसकी जरूरत कब होती है इसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • दस्तावेज में एक जैसा नाम बनाए रखने के लिए नाम चेंज होने के बाद नए प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। 
  • पासपोर्ट पैन कार्ड बैंक अकाउंट वोटर आईडी जैसे सभी दस्तावेजों को अपडेट करना होता है और इसके लिए सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। 
  • कॉलेज या जॉब वेरिफिकेशन में दिक्कत से बचने के लिए आपको अपने नए नाम को सर्टिफिकेट में भी अपडेट करना होता है।

राजस्थान बोर्ड में नाम बदलने के बाद प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कब करें 

अगर आपको राजस्थान बोर्ड में नाम बदलने के बाद प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना है तो ऐसा आप कब कर सकते हैं इसकी जानकारी नीचे सूचित की गई है –

  • अगर आपका नाम बदल चुका है और अपने नए नाम को आप सर्टिफिकेट में चेंज करना चाहते हैं तो सबसे पहले नया नाम का गजट प्रकाशित करना होगा। 
  • सभी दस्तावेज एकत्रित करने होंगे और सभी दस्तावेज में एक जैसा नाम करना होगा। 
  • पुराने सर्टिफिकेट जारी होने के 1 से 5 साल के भीतर आप आसानी से नाम चेंज कर सकते हैं। 

राजस्थान बोर्ड से नया सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए दस्तावेज की सूची

अगर आपको राजस्थान बोर्ड से नया प्रमाण पत्र या सर्टिफिकेट चाहिए तो आपको कुछ जरूरी सूची का पालन करना होगा –

  • सबसे पहले आपके पास पुराना प्रमाण पत्र होना चाहिए जो 10वीं या 12वीं का मार्कशीट हो सकता है। 
  • गजट नोटिफिकेशन की कॉपी होनी चाहिए। 
  • आपके पास एक नाम परिवर्तन का एफिडेविट और नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, में से कोई एक दस्तावेज 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर 
  • राजस्थान बोर्ड को एक आवेदन पत्र 
  • स्कूल से सत्यापित किया हुआ एक नाम परिवर्तन का आवेदन फॉर्म

इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत पड़ सकती है 

  • अगर शादी के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो विवाह सर्टिफिकेट की जरूरत हो सकती है। 
  • अगर तलाक के बाद पति का नाम सर्टिफिकेट से हटाना है तो डिवोर्स सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ सकती है। 
  • किसी बच्चे के जन्म के बाद उसके नाम में परिवर्तन करना है तो बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। 
  • किसी बच्चे को गोद लेने के बाद उसके नाम में परिवर्तन करना है तो एडॉप्शन डीड की जरूरत होगी।

राजस्थान बोर्ड से नया प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया 

अगर आपको राजस्थान बोर्ड में नया प्रमाण पत्र प्राप्त करना है तो नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा –

सबसे पहले एफिडेविट जारी करें 

इसके लिए आपको सबसे पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी से जारी करना होता है। इसके लिए किसी वकील की मदद लेनी होगी नाम परिवर्तन के बारे में जानकारी देनी होगी और हो सकता है किसी वकील को कुछ पैसा देना पड़े। इसके बाद आपका एफिडेविट जारी हो जाएगा, और एफिडेविट आसानी से कोर्ट से प्राप्त कर सकते हैं। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है जो किसी स्थानीय भाषा के अकबर और अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी करना है। इसके लिए चुने हुए अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता प्रकाशित करना होगा। इसके जरिए आप अपने नए नाम को सार्वजनिक करने का प्रयास करेंगे। और अपने इस जेरॉक्स को गजट ऑफिस में जमा करना होगा जो नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। 

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र और अन्य दस्तावेज जमा करें 

इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी बतानी है और आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। इसके बाद आपके ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेज के फोटो खींचकर एक सीडी के माध्यम से गजट ऑफिस में जमा करना है। वर्तमान समय में सभी दस्तावेज के फोटो को सीडी के रूप में जमा किया जा रहा है। 

इसके बाद गजट डाउनलोड करें और जमा करें 

इसके बाद आपको गजट की आधिकारिक वेबसाइट से अपना गजट डाउनलोड करना है और उसे राजस्थान बोर्ड की ऑफिस में जमा करना है। राजस्थान बोर्ड कार्यालय में गजट के साथ-साथ एक आवेदन पत्र भी जमा करना होगा और अपना पुराना गलत नाम वाला सर्टिफिकेट जमा करना होगा। इसके बाद कुछ समय का इंतजार करना होगा जिसके बाद आपका नया सर्टिफिकेट जारी हो जाएगा जिसे आपके स्कूल या कॉलेज में भेज दिया जाएगा। 

ऑनलाइन घर बैठे राजस्थान बोर्ड से नया प्रमाण पत्र प्राप्त करें 

आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे राजस्थान बोर्ड से नया प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए आपको हमारी मदद लेनी होगी। हमारे वेबसाइट के तरफ से नाम चेंज की सुविधा दी जा रही है जिसके लिए आपको वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके दस्तावेज में नाम चेंज करेंगे। अगर आप बिना किसी भाग दौड़ के घर बैठे अपने किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना चाहते हैं या अपने घर तक राजस्थान बोर्ड में नया नाम चेंज करवा कर प्राप्त करना चाहते हैं तो तुरंत हमसे संपर्क करें। 

राजस्थान बोर्ड के नाम चेंज के बाद नया प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कितना समय लगता है 

राजस्थान बोर्ड की तरफ से नया सर्टिफिकेट या नया प्रमाण पत्र प्राप्त करने में 2 से 3 महीने का वक्त लग जाता है। क्योंकि शुरुआत में 2 महीने गजट प्रकाशित करने में लग जाते हैं उसके बाद गजट और आवेदन पत्र राजस्थान बोर्ड ऑफिस में जमा करना होता है और उसके बाद राजस्थान बोर्ड के तरफ से नया सर्टिफिकेट बनकर स्कूल में दिया जाता है जो अमूमन एक महीने का वक्त होता है। इस पूरी प्रक्रिया में अधिकतम 2 से 3 महीने का वक्त लग सकता है लेकिन अगर आप इसे जल्दी करना चाहते हैं तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।

नया अपडेट हो जाने के बाद किन-किन जगहों पर सूचना देना जरूरी होता है 

अगर आपके किसी भी दस्तावेज में नया अपडेट हुआ है और आप अपने सर्टिफिकेट का इस्तेमाल अपडेट के लिए करना चाहते हैं तो कुछ जगहों पर इसकी सूचना देना जरूरी होता है –

  • आपको अपना सर्टिफिकेट अपडेट या फिर किसी भी दस्तावेज में नाम अपडेट की जानकारी स्कूल या कॉलेज में देनी होती है। 
  • आपको अपने बैंक और अन्य वित्तीय शाखों में अपने नाम अपडेट की जानकारी देनी होती है। 
  • पासपोर्ट सेवा केंद्र आधार कार्ड सेवा केंद्र और पैन कार्ड सेवा केंद्र जैसे संस्थानों पर भी अपने नाम चेंज की जानकारी देनी होती है।  
  • सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान भी आपको नाम चेंज की जानकारी देनी होती है।

सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन के बाद नया प्रमाण पत्र न मिलने पर क्या करें? 

अगर अपने नाम परिवर्तन के लिए आवेदन किया है और आपको नया प्रमाण पत्र नहीं मिलता है तो आपको नीचे बताए गए कुछ निर्देशों का पालन करना होगा –

  • सबसे पहले आपको राजस्थान बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर या कार्यालय से संपर्क करना होगा। 
  • अगर आपका काम नहीं होता है तो आपको आरटीआई डालना होगा। 
  • इसके बाद अगर आपका आवेदन रिजेक्ट हो जाता है तो आप दोबारा आवेदन कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा आप कोर्ट में अपील कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको नाम बदलने के बाद नया प्रमाण पत्र प्राप्त करने और एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया को पूरा करने के बारे में पूरी जानकारी दी है जिसे सही दस्तावेज और स्टेप बाय स्टेप दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आसानी से पूरा किया जा सकता है। अगर आपको सभी जानकारी स्पष्ट रूप से मिली है और आप राजस्थान बोर्ड से नया सर्टिफिकेट प्राप्त करने में सफल हो पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें। याद रखें कि समय पर आवेदन और दस्तावेजों की शुद्धता किस प्रक्रिया को आसान बनाती है। 

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call