
Your Door Step के साथ आधार कार्ड का नाम अपडेट करें। Name Change in Aadhaar Card
वैसे अगर देखा जाए तो आधार कार्ड में नाम अपडेट करना एक काफी मुश्किल प्रक्रिया है, आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के लिए आपको कई कदम उठाने पड़ सकते हैं जिसमें आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन क्योंकि अभी आप इस लेख को पढ़ रहे हैं तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नही है। हम एक नेम चेंज कंसल्टेंट हैं और Your Door Step के माध्यम से इस लेख में हम आपको आधार कार्ड का नाम अपडेट करने की पूरी जानकारी के बारे में बताने वाले हैं।
और जब आप इस लेख में बताई जानकारी को समझ लेंगे तो उसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड का नाम अपडेट करवा पाएंगे।
तो अगर आपको आधार कार्ड का नाम अपडेट करने की सभी जानकारी के बारे में जानना है तो आप इस लेख को अंत तक पढ़िए।
आधार कार्ड क्या होता है?
भारत में सायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसको आधार कार्ड के बारे में न पता हो। क्योंकि आधार कार्ड एक कानूनी दस्तावेज है जिसको भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है। आधार कार्ड का इस्तेमाल व्यक्ति अपने पहचान के लिए करते हैं। आधार कार्ड में व्यक्ति की सभी जानकारी लिखी गई होती है। व्यक्ति का नाम, व्यक्ति के पिता का नाम, पता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, साथ में 12 अंको की एक यूनिक संख्या भी लिखी गई होती है।
आधार कार्ड का नाम अपडेट करने की एलिजिबिलिटी क्या है?
आधार कार्ड में नाम अपडेट करने के लिए कुछ जरूरी पॉइंट्स हैं जिनके अंतर्गत आपको आना होगा।
- आधार कार्ड में नाम अपडेट करने के लिए आपके पास आपका पुराना आधार कार्ड होना चाहिए।
- आधार कार्ड में नाम अपडेट करने के लिए आपके पास आधार अपडेट करने का एक ठोस कारण होना चाहिए।
- आधार कार्ड नाम अपडेट करने के लिए आपके पास आधार अपडेट करने का एक ठोस कारण होना चाहिए।
आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के कारण?
आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के लिए आपके पास नाम अपडेट करने का एक ठोस कारण होना चाहिए और वो कारण कुछ ऐसा हो सकते हैं।
- नाम पसंद नहीं आने के कारण आप अपने आधार कार्ड का नाम अपडेट कर सकते है।
- नाम में त्रुटि के कारण आप अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।
- नाम में सरनेम जोड़ने के कारण आप अपने आधार कार्ड का नाम अपडेट कर सकते हैं।
- अगर आपको किसी ज्योतिष ने नाम अपडेट करने की सलाह दी है तो आप अपने आधार कार्ड का नाम अपडेट कर सकते हैं।
- अगर आपको लगता है नाम अपडेट कर लूंगा तो आपकी जिंदगी अपडेट हो जाएगी तो इस कारण से आप नाम अपडेट कर सकते हैं।
- धर्म बदलाव के कारण आप अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।
- लिंग बदलने के कारण आप अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।
आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के लिए आपके पास कुछ इस तरह का एक कारण होना चाहिए।
आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के लिए जरूरी दस्तावेज?
जिस तरह से किसी कानूनी काम को करने के लिए कोई न कोई दस्तावेज की जरूरत होती है और उन दस्तावेजों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है।
मूल दस्तावेज:
आपके पास आपका पुराना आधार कार्ड दस्तावेज होना चाहिए क्योंकि उसी में ही आप नाम बदलना चाहते हैं।
माता पिता की आईडी प्रूफ:
आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के लिए आपके पास आपके माता और पिता का कोई एक आईडी प्रूफ होना चाहिए। जैसे – आधार, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड में से कोई एक।
आवेदक की फोटो:
अगर आपको अपने आधार कार्ड में पिता का नाम बदलना है तो उनका दो पासपोर्ट साइज फोटो, और अगर अपना नाम बदलना है तो आपका दो पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।
गजट नोटिफिकेशन:
आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के लिए आपके पास आपका गजट होना चाहिए जिसको आपको बनवाना होगा। वैसे गजट के बारे में हम आपको आगे बताने वाले हैं।
आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के लिए गजट क्या है?
अब जैसे कि आधार कार्ड एक कानूनी दस्तावेज है इसलिए आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के लिए आपको कानूनी प्रक्रिया को अपनाना होगा। और गजट कानूनी तरीके से नाम अपडेट करने की प्रक्रिया का एक माध्यम है। गजट एक कानूनी दस्तावेज है जिसको भारत राजपत्र के नाम से भी जाना जाता है। गजट का इस्तेमाल दस्तावेजों में कानूनी तरीके से नाम बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
गजट को केंद्रीय सरकार द्वारा जारी किया जाता है। गजट में आपकी सभी जानकारी लिखी गई होती है। आपका नाम, आपके माता पिता का नाम, और साथ में ये भी लिखा होता है कि अब आप अपना या अपने माता या पिता का नाम अपडेट करना चाहते हैं और इस कारण से से अपडेट करना चाहते हैं और आपका या आपके माता या पिता का नया नाम ये है, इसी नाम से ही आपको या आपके माता या पिता को जाना जाएगा।
आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के लिए गजट कैसे बनवाएं?
जब आप आगे बताए गए तीनों दस्तावेजों को बनवा लेंगे तो आपका गजट बन जाएगा।
पहला दस्तावेज – एफिडेविट:
एफिडेविट के बारे में हम आपको बता दें, एफिडेविट एक कानूनी दस्तावेज होता है। एफिडेविट में आप अपने आधार कार्ड का नाम अपडेट करने की सभी जानकारी लिखवाते हैं। एफिडेविट बनवाने के लिए आपको किसी नोटरी कार्यालय से संपर्क करना होगा और उनको आधार कार्ड का नाम अपडेट करने की सभी जानकारी देनी होगी।
दूसरा दस्तावेज – विज्ञापन पत्र:
समाचार पत्र में विज्ञापन हर उस व्यक्ति को डालना पड़ता है जो कानूनी तौर पर नाम अपडेट करना चाहता है। न्यूजपेपर में नाम अपडेट करने का प्रकाशन भेजने के लिए आपको अपने राज्य के भाषा के समाचार पत्र और अंग्रेजी दोनों भाषा के समाचार पत्र को चूज करना है और उसमें नाम अपडेट करने की सभी जानकारी लिख देना है।
तीसरा दस्तावेज – आवेदन पत्र:
आवेदन पत्र एक दस्तावेज होता है जिसमें आपके आधार कार्ड में नाम अपडेट करने की सभी जानकारी लिखी गई होती है। आवेदन पत्र बनवाने के लिए आपको किसी वकील से संपर्क करना होगा और उनको नाम अपडेट करने की सभी जानकारी देनी होगी।
जब आपका एफिडेविट, विज्ञापन पत्र, और आवेदन पत्र बन जाए फिर आपको इन तीनों को एक साथ चिपका लेना है।
- और भारत पे वेबसाइट पर जाकर अपना गजट बनवाने की फीस जमा कर देना है।
- फिर आपको ऊपर बताए तीनों दस्तावेजों को लेना है और उसको गजट ऑफिस (दिल्ली में स्थित है) में ले जाकर जमा कर गजट जारी करने के लिए आवेदन कर देना है।
- जब आप गजट जारी करने के लिए आवेदन कर देंगे उसके अगले 40 दिनों में आपका गजट गवर्नमेंट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा वहां से आप अपना गजट डाउनलोड कर सकते हैं।
गजट की सहायता से आधार कार्ड का नाम अपडेट कैसे करें?
गजट डाउनलोड कर लेने के बाद आपको अपना आधार और गजट की कॉपी लेना है और आधार कार्ड सेंटर में ले जाकर दोनों दस्तावेजों को जमा कर देना है और आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के लिए आवेदन कर देना है फिर अगले 10 से 15 दिनों में आपका नया आधार पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आपके घर भेज दिया जाएगा।
आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के फायदे?
आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के बाद आपको ये फायदे होंगे।
- आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के बाद आप अपने आधार कार्ड का उपयोग अपने पहचान के लिए कर पाएंगे।
- आधार कार्ड में नाम अपडेट करने के बाद आप अपने आधार का उपयोग नौकरी में कर पाएंगे।
- आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के बाद आप अपने आधार का उपयोग अपने पढ़ाई यानी स्कूल और कॉलेज में कर पाएंगे।
- आधार कार्ड की मदद से आप कानूनी काम करवा पाएंगे।
आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के लिए गजट बनवाने के फायदे?
गजट बनवाने के बाद आपको ये सभी फायदे होंगे।
- गजट की मदद से आप अपने आधार का नाम अपडेट कर पाएंगे।
- गजट की मदद से आप अपने पैन कार्ड में नाम अपडेट कर पाएंगे।
- गजट की मदद से आप अपने पासपोर्ट में नाम अपडेट कर पाएंगे।
- गजट की मदद से आप अपने किसी भी दस्तावेज में कानूनी तरीके से नाम अपडेट करवा पाएंगे।
- गजट का उपयोग आप अपने पहचान के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे।
आधार कार्ड का नाम अपडेट कैसे करें लेख का निष्कर्ष?
Your Door Step के माध्यम से इस लेख में हमने आधार कार्ड का नाम अपडेट करने की सभी जानकारी के बारे में बता दिया है। और अगर आपने इस लेख को यहां तक पढ़ लिया है तो हमें यकीन है इस लेख में बताई सभी जानकारी आपको समझ में आ गई होगी और उसकी मदद से आप अपने आधार का नाम अपडेट कर पाएंगे।
अब अगर आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल है तो आप उसको कमेंट में पूंछ सकते हैं।
आधार कार्ड का नाम अपडेट करवाने में हम आपकी सेवा कर सकते हैं?
भारत में हम एक नेम चेंज कंसल्टेंट हैं और Your Door Step नाम से हमारी एक कंपनी है जिसके जरिए हम आपके आधार कार्ड का नाम अपडेट करवाने की सेवा प्रदान करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि हम आपके आधार कार्ड का नाम अपडेट करवाने की सेवा दें,
तो वेबसाइट पर व्हाट्सएप और कॉल करने का आइकन दिखाई दे रहा होगा उसके माध्यम से आप हमारी टीम से बात कर सकते हैं।
लोगों द्वारा ज्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न: आधार कार्ड का नाम अपडेट कौन करवा सकता है?
उत्तर: जिस व्यक्ति के पास उसका पुराना आधार कार्ड, आधार कार्ड का नाम अपडेट करने का कारण, और वो भारतीय है ऐसा व्यक्ति आधार कार्ड का नाम अपडेट कर सकता है।
प्रश्न: आधार कार्ड का नाम अपडेट करने की प्रक्रिया?
उत्तर: आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के लिए सरकार ने एक कानूनी प्रक्रिया बनाई हुई है जिसका नाम गजट है जिसको आपको फॉलो करना होगा, गजट के बारे में हमने इस लेख में बात की है।
प्रश्न: आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के लिए जरूरी दस्तावेज?
उत्तर: आधार कार्ड का नाम अपडेट करने के लिए आपके पास आपका पुराना आधार, माता और पिता की आईडी, गजट दस्तावेज, आवेदक की फोटो होना चाहिए।
प्रश्न: आधार कार्ड का नाम अपडेट करने में कितना वक्त लगेगा?
उत्तर: आधार कार्ड का नाम अपडेट करने में लगभग 2 महीनों का समय लग सकता है।
प्रश्न: आधार कार्ड में नाम अपडेट करने के लिए नेम चेंज कंसल्टेंट का हेल्प लेना कैसा है?
उत्तर: क्या आपको पता है एक नेम चेंज कंसल्टेंट को नाम अपडेट करने की प्रक्रिया की गहरी जानकारी होती है इसलिए नेम चेंज कंसल्टेंट का चुनाव करना आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।