भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज?

भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज?

By Vipin

भारत में आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी जरूरत कदम-कदम पर पड़ती है। चाहे आपको बैंक में अकाउंट खुलवाना हो, निवेश अकाउंट खुलवाना हो, स्कूल या कॉलेज में दाखिला लेना हो हर जगह पर आधार कार्ड दस्तावेज का उपयोग किया जाता है। पर भारत में रहने वाले कई व्यक्ति के साथ ऐसा होता है कि किसी कारणवश व्यक्ति के आधार कार्ड में नाम गलत दर्ज हो जाता है या फिर नाम बदल जाता है तो इस कारण से व्यक्ति अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इसलिए वो भारत में आधार कार्ड में नाम बदलना चाहते हैं। और इसलिए वो भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज की तलाश करते हैं। 

और अगर आप इस लेख को पढ़ रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके भी आधार कार्ड में नाम गलत हो गया है जिसको आप बदलवाना चाहते हैं और आप जरूरी दस्तावेजों के बारे में जानना चाहते हैं। अगर ऐसा है तो आपका इस लेख में स्वागत है। इस लेख में हम आपको भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज के बारे में बताने वाले हैं। और साथ में हम आपको भारत में आधार कार्ड में नाम अपडेट कैसे करें की भी जानकारी बताने वाले हैं। 

इसलिए पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख (भारत में आधार कार्ड में नाम अपडेट कैसे करें) को पूरा अंत तक पढिए। चलिए अब लेख की शुरुआत करते हैं। 

भारत में आधार कार्ड क्या है? 

भारत में रहने वाला सायद ही कोई व्यक्ति होगा जो सोचना समझना जानता है और उसको आधार कार्ड के बारे में नहीं पता हो। आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल व्यक्ति अपने पहचान पत्र के लिए करते हैं। आधार कार्ड में व्यक्ति की सभी जानकारी लिखी गई होती है। व्यक्ति का नाम, व्यक्ति के पिता का नाम, व्यक्ति के पता का नाम, व्यक्ति का फोटो, साथ में आधार कार्ड संख्या भी लिखी गई होती है जो व्यक्ति बायोमेट्रिक से जुड़ा होता है। 

भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के फायदे? 

भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के बाद आपको बहुत सारे फायदे होंगे और वो फायदे कुछ इस तरह से हैं: 

  • जब आप अपने आधार कार्ड में नाम बदल लेंगे उसके बाद आप अपने आधार कार्ड का उपयोग नौकरी पाने के लिए कर सकते हैं। 
  • जब आप अपने आधार कार्ड में नाम बदल लेंगे उसके बाद आप अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल अपने पहचान पत्र के लिए कर पाएंगे। 
  • आधार कार्ड में नाम बदलने के बाद आप अपने आधार कार्ड का उपयोग अपनी आगे की पढ़ाई चालू करने के लिए किसी स्कूल या कॉलेज में दाखिल लेने में कर सकते हैं। 
  • आधार कार्ड में नाम बदलने के बाद आप अपने आधार कार्ड का हर उस जगह पर इस्तेमाल कर पाएंगे जहां आधार कार्ड की जरूरत होती है। 

भारत में आधार कार्ड में नाम कौन व्यक्ति बदलवा सकता है? 

अगर आपको भारत में अपने आधार कार्ड में नाम बदलवाना है तो आपको इन बिंदुओं के अंतर्गत आना होगा: 

  • भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना महत्वपूर्ण है। 
  • भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए व्यक्ति के पास नाम बदलने का कारण महत्वपूर्ण है। 
  • भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आपके पास आपका पुराना आधार कार्ड होना भी जरूरी है। 

भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के पीछे कौन-से कारण होते हैं? 

भारत में जो कोई भी व्यक्ति अपने आधार कार्ड में नाम बदलना है चाहता है उसके पीछे जरूर कोई न कोई कारण होता है और वो कारण कुछ इस तरह से हो सकते हैं: 

  • नाम पसंद नहीं आने के कारण व्यक्ति नाम बदलना चाहते हैं। 
  • नाम गलत दर्ज होने के कारण व्यक्ति नाम बदलना चाहते हैं। 
  • नाम में स्पेलिंग मिस्टैक के कारण व्यक्ति नाम बदलना चाहते हैं। 
  • लिंग परिवर्तन के कारण व्यक्ति आधार कार्ड में नाम बदलना चाहते हैं। 
  • धर्म परिवर्तन के कारण व्यक्ति अपने आधार कार्ड में नाम बदलना चाहते हैं। 
  • जब किसी व्यक्ति को लगता है अगर मैं नाम बदल लूँगा तो किस्मत बदल जाएगी इस सोच के कारण व्यक्ति नाम बदलना चाहते हैं। 

जब किसी व्यक्ति को कोई ज्योतिष नाम बदलने की सलाह देता है तो इस कारण से व्यक्ति अपने आधार कार्ड में नाम बदलना चाहते हैं। 

भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज? 

अब हम इस लेख के सबसे महत्वपूर्ण पहलू के बारे में बात करने वाले हैं और वो है आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज। तो नीचे कुछ जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताया गया है जो भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए जरूरी है। 

मूल दस्तावेज होना चाहिए : 

जैसे कि आप भारत में अपने आधार कार्ड में नाम बदलना चाहते हैं इसलिए आपके पास आपका पुराना आधार कार्ड होना चाहिए जिसको मूल दस्तावेज भी कहते हैं। 

गज़ट दस्तावेज होन चाहिए : 

भारत में जब भी बात आती है आधार कार्ड में नाम बदलने की तो उस वक्त गज़ट के बारे में बात किया जाता है। क्योंकि गज़ट एक कानूनी दस्तावेज है जो दस्तावेजों में कानूनी तरीके से नाम बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गज़ट की मदद से आप अपने आधार कार्ड में नाम बदल पाएंगे। वैसे गज़ट के बारे में हम आपको आगे डीटेल में बताने वाले हैं। 

दो पासपोर्ट साइज़ फोटो होना चाहिए : 

आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए पहचान के तौर पर आपको दो पासपोर्ट साइज़ फोटो की जरूरत होगी। 

माता या पिता की आईडी होनी चाहिए : 

आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए साथ में आपके पास आपके माता या पिता का कोई आईडी प्रूफ होना चाहिए। 

भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए गज़ट दस्तावेज क्या है? 

भारत में जब भी बात आती है किसी भी दस्तावेज में कानूनी तरीके से नाम बदलने की तो उस वक्त गज़ट के बारे में बात न हो ऐसा नहीं हो सकता है। क्योंकि गज़ट एक कानूनी दस्तावेज है जिसको भारत राजपत्र के नाम से जाना जाता है। गज़ट को केन्द्रीय सरकार द्वारा जारी किया जाता है। गज़ट सभी दस्तावेजों के लिए मान्य होता है। इसलिए गज़ट की मदद से आप भारत में अपने किसी भी दस्तावेज में कानूनी तरीके से नाम बदलवा सकते हैं।

गज़ट में लिखा होता है कि आपका नाम और आपके माता और पिता का नाम ये है, और अब आप अपना नाम बदलना चाहते हैं और इस कारण से बदलना चाहते हैं, और आपका नया नाम ये है इसी नाम से आपको आगे जाना जाएगा। फिर जब आप अपना गज़ट बनवा लेंगे तो उसकी मदद से आप नाम बदलवा पाएंगे। 

भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए गज़ट बनवाने की पूरी प्रक्रिया? 

जिस तरह से आप कोई काम करवाते या फिर कोई दस्तावेज बनवाते हैं तो उसको बनवाने की एक प्रक्रिया होती है। ठीक उसी तरह से भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए गज़ट बनवाने की भी एक प्रक्रिया है और वो प्रक्रिया है नीचे दिए गए तीनों स्टेप्स को फॉलो करना। तीनों स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना गज़ट बनवा सकते हैं। 

स्टेप 1: नाम बदलने का ऐफिडेविट बनवाना : 

नाम बदलने का ऐफिडेविट एक पत्र है जिसको नोटरी पत्र भी कहते हैं। ऐफिडेविट में आप अपने नाम बदलने की पूरी जानकारी लिखवाते हैं। ऐफिडेविट बनवाने के लिए आपको किसी वकील से संपर्क करना होगा या फिर आप किसी नजदीकी नोटरी कार्यालय से संपर्क करके नाम बदलने की जानकारी देकर अपना ऐफिडेविट बनवा सकते हैं। 

स्टेप 2: न्यूजपेपर में नाम बदलने का प्रकाशन भेजना : 

जब आपका नाम बदलने का ऐफिडेविट बन जाएगा उसके बाद आपको अपने नाम बदलने की जानकारी को न्यूजपेपर में प्रकाशित करना होगा ताकि आपके नाम बदलने की जानकारी सबको पता चले जिसे एक सबूत के तौर पर माना जाता है। न्यूजपेपर में प्रकाशन भेजने के लिए आपको अपने शहर के लोकल भाषा के समाचार पत्र और अंग्रेजी दोनों भाषा के समाचार पत्र को चूज करना है और उसमें नाम बदलने की जानकारी लिख कर प्रकाशन भेज देना है। 

स्टेप 3: सीडी फाइल बनवाना : 

जब आपका प्रकाशन पत्र और ऐफिडेविट पत्र बन जाएगा उसके बाद आपको अपना तीसरा दस्तावेज सीडी फाइल बनवाना होगा। सीडी फाइल एक फाइल होता है जिसमें आप अपने नाम बदलने की घोसड़ा करते हैं। इसको बनवाने के लिए आपको अपने किसी डिवाइस में एमएस वर्ड सॉफ्टवेयर को ओपन करना है और उसमें नाम बदलने की जानकारी लिख कर उस वर्ड फाइल को बर्न कर देना है। 

जब आप तीनों दस्तावेजों को बनवा लेंगे उसके बाद आपको तीनों को एक साथ चिपका लेना है। 

  • और गज़ट बनवाने की फीस जमा करने के लिए भारत पे वेबसाईट पर चले जाना है और वहाँ पर गज़ट बनवाने की फीस जमा कर देना है। 
  • उसके बाद आपको इन्हीं तीनों दस्तावेजों को लेना है और गज़ट ऑफिस जो दिल्ली में स्थित है वहाँ ले जाकर जमा कर गज़ट के लिए अप्लाइ कर देना है। 
  • फिर आपके अप्लाइ करने के अगले 30 से 40 दिनों में आपका गज़ट गवर्नमेंट की वेबसाईट पर अपलोड कर दिया जाएगा वहाँ से आप अपना गज़ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

भारत में गज़ट की मदद से आधार कार्ड में नाम अपडेट कैसे करें? 

फिर जब आपको आपका गज़ट मिल जाएगा उसके बाद गज़ट की मदद से आप अपने आधार कार्ड में नाम बदलवा पाएंगे। आधार कार्ड में नाम बदलवाने के लिए आपको अपना पुराना आधार कार्ड, और गज़ट की कॉपी लेना है और उसको आधार कार्ड की ऑफिस में ले जाकर जमा कर आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए सूचित कर देना है। फिर अगले 10 से 15 दिनों में आपका नया आधार कार्ड पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आपके घर भेज दिया जाएगा। 

भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए गज़ट बनवाने के फायदे? 

जैसा कि हमने आपको बताया गज़ट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो सभी दस्तावेजों के लिए मान्य होता है। और क्योंकि यह सभी दस्तावेजों के लिए मान्य होता है इसलिए आप गज़ट की मदद से अपने आधार कार्ड में नाम बदलवा पाएंगे। साथ में आप अपने किसी भी दस्तावेज में कानूनी तरीके से नाम बदलवा पाएंगे। 

भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज लेख का निष्कर्ष? 

इस लेख में हमने भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज के बारे में तो बात की ही है साथ में हमने भारत में आधार कार्ड में नाम अपडेट कैसे करें की पूरी जानकारी बताई हुई है। और अब हमें यकीन है इस लेख में बताई गई जानकारी की मदद से आप अपने आधार कार्ड में नाम बदलवा पाएंगे। 

लेकिन इसके बाद भी अगर आपको कोई दिक्कत या परेशानी वाली बात लग रही है तो आप उसको कमेन्ट में पूंछ सकते हैं हम आपको रिप्लाइ करेंगे। 

लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका गज़ट बनवाने में हम आपकी हेल्प करें जिससे आप भारत में अपने आधार कार्ड में नाम बदलवा पाएंगे। तो राइट साइड में व्हाट्सप्प और काल करने का ऑप्शन शो हो रहा होगा उसके माध्यम से आप हमारी टीम से बात कर सकते हैं। हमारी टीम आपकी पूरी हेल्प करेगी।

ज्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न? 

प्रश्न : भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए कौन-से दस्तावेज जरूरी हैं?

उत्तर : भारत में आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आपके पास आपका पुराना आधार कार्ड, दो फोटो, माता या पिता की आईडी, और गज़ट दस्तावेज होना चाहिए। 

प्रश्न : आधार कार्ड में कौन व्यक्ति नाम बदलवा सक्तेय है?

उत्तर : जो व्यक्ति भारत में रहता है, उसके पास नाम बदलने का कारण है, उसके पास पुराना आधार कार्ड है वो व्यक्ति नाम बदलवा सकता है। 

प्रश्न : आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए नेम चेंज एजेंट की हेल्प क्यों लें?

उत्तर : आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें आधार कार्ड में नाम बदलने की प्रक्रिया एक जटिल प्रक्रिया होती है जिसको एक नेम चेंज एजेंट आपके लिए आसान करता है। इसलिए नेम चेंज एजेंट से संपर्क करना चाहिए। 

प्रश्न : क्या आधार कार्ड में नाम बदलना जरूरी है? 

उत्तर : जी हाँ अगर आप अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको अपने आधार कार्ड में नाम बदलना जरूरी है। 

प्रश्न : आधार कार्ड में नाम बदलने में कितने दिन का समय लगेगा?

उत्तर : आधार कार्ड में नाम बदलने में कुल एक से दो महीने का समय लगेगा?

Vipin✍️

Written by

Vipin

Content Author at YourDoorStep

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call