आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदले | Surname Change Process for Aadhar Card

आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदले | Surname Change Process for Aadhar Card

By Abhisheak Kumar

आधार कार्ड में सरनेम बदलने की प्रक्रिया उन लोगों के लिए ज़रूरी है जो शादी, कानूनी कारणों या अन्य किसी व्यक्तिगत कारण से अपना सरनेम अपडेट करना चाहते हैं। यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि आपके आधार कार्ड पर आपका सही और अपडेटेड नाम हो, जिससे यह एक वैध और सटीक पहचान पत्र बना रहे। आधार कार्ड में सरनेम बदलना ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आसानी से किया जा सकता है। आधार कार्ड सरनेम अपडेट करने के सही चरणों को समझना ज़रूरी है ताकि किसी भी प्रकार की देरी या गलती से बचा जा सके।

आधार कार्ड में सरनेम बदलने के लिए सबसे सुविधाजनक तरीका चुनें

आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदले – आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है। यूआईडीएआई के मुताबिक आधार कार्ड में केवल दो बार नाम चेंज किया जा सकता है। इसके अलावा अभी हाल ही में एक अपडेट जारी किया गया है जिसके मुताबिक आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए व्यक्ति को अपने नाम का गजट प्रकाशित करना होगा। इसके बाद आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदले इसकी प्रक्रिया में काफी बड़ा बदलाव आया है। अगर आप आधार कार्ड उपभोक्ता है और शादी के बाद या किसी अन्य कारण से अपने सरनेम में बदलाव करना चाहते हैं तो गजट के जरिए एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। 

आज हम आपको आधार कार्ड में सरनेम बदलने के बारे में बताएंगे। आपको बता दें आप घर बैठे ऑनलाइन हमारी मदद से आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं जिसके लिए आपको किसी भी प्रकार के भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन अगर आप ऑफलाइन प्रक्रिया को समझना चाहते हैं तो उसके बारे में भी पूरी जानकारी दी गई है।

आधार कार्ड क्या है? 

भारत के लोगों के लिए आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है। यह केंद्र सरकार की तरफ से जारी होने वाला दस्तावेज है जिसमें व्यक्ति का पूरा नाम उसके पिता या पति का नाम और पता लिखा होता है। इसके अलावा आधार कार्ड में 12 अंक का एक नंबर होता है जो सभी आधार कार्ड धारकों के लिए अलग-अलग होता है। इसके अलावा सरकार इसमें नागरिक की बायोमेट्रिक जानकारी रखती है जिसके जरिए सरकारी सुविधा सीधे सही नागरिक तक पहुंच पाती है। आधार कार्ड एक सफल और महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे केंद्र सरकार के द्वारा 2008 से शुरू किया गया है। यह एक तरह से देश के सभी नागरिकों के लिए आइडेंटी कार्ड के रूप में काम करता है। किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा को सही तरीके से प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड का पूरी तरह अपडेट रहना जरूरी है। इसमें आप क्या अपडेट कर सकते हैं और कितनी बार अपडेट कर सकते हैं यह आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तरफ से बताया गया है।

अधार कार्ड में क्या क्या बदला जा सकता है।

आधार कार्ड में सरनेम कितनी बार बदल सकते हैं? 

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के तरफ से बताया गया है कि आधार कार्ड में नाम में किसी भी प्रकार का परिवर्तन पूरे जीवन काल में केवल दो बार किया जा सकता है। जिसके अनुसार अगर आपको सरनेम में चेंज करना है तो ऐसा केवल दो बार किया जा सकता है। 

इसके अलावा डेट ऑफ बर्थ में केवल एक बार परिवर्तन और जेंडर में भी केवल एक बार परिवर्तन किया जा सकता है। आप अपना मोबाइल नंबर और अपना पता जितनी बार चाहे उतनी बार आधार कार्ड में अपडेट कर सकते हैं इस पर किसी भी प्रकार के लिमिट नहीं है। 

आधार कार्ड में सरनेम कितने दिन में बदल जाता है? 

आधार कार्ड में नाम में किसी भी प्रकार का अगर परिवर्तन करना है तो पहले गजट प्रकाशित करना होगा जिसमें अलग-अलग जगह के अनुसार अलग-अलग वक्त लगता है। आम तौर पर दो हफ्ते से चार हफ्ते तक का वक्त लगेगा उसके बाद गजट को आधार सुधार केंद्र में जमा करके आधार कार्ड में नाम चेंज किया जाएगा जिसमें अधिकतम 90 दिन का वक्त और न्यूनतम कुछ दिनों का वक्त भी लग सकता है। 

आधार कार्ड पर सरनेम बदलना एक चरण-दर-चरण समयरेखा

इस वजह से हम ऐसा मान सकते हैं कि आधार कार्ड में सरनेम बदलने में अधिकतम एक महीने तक का वक्त लग सकता है। हमारी मदद से आप यह कार्य जल्दी और बिना किसी भाग दौड़ के कर सकते हैं इसके लिए हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करना होगा।

आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदले

आधार कार्ड में सरनेम बदलने के लिए आपको पहले गजट प्रकाशित करना होगा। इसके लिए आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। उसके बाद एक आवेदन पत्र गजट कार्यालय भेजने पर आपका गजट प्रकाशित हो जाएगा। इस गजट का इस्तेमाल आप कहीं भी पहचान पत्र के रूप में कर सकते हैं, इसके अलावा गजट को आधार सुधार केंद्र में जमा करके ही नाम चेंज किया जाता है। 

इसके लिए आपको सबसे पहले नाम परिवर्तन का एक एफिडेविट बनवाना होगा उसके बाद नाम परिवर्तन का एक विज्ञापन जारी करना होगा और अपना गजट बनवाने के बाद उसे आधार सुधार केंद्र में ले जाकर जमा करना होगा। इसके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है। 

आधार कार्ड में सरनेम चेंज करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

आधार कार्ड में सरनेम बदलने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज राजपत्र या गजट है इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत होती है जिसे नीचे बताया गया है –

  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • पुराना आधार कार्ड 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर
आधार कार्ड में सरनेम चेंज करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

सरनेम चेंज करने के लिए गजट क्या है? 

जैसा कि आप समझ पाए होंगे गजट किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए बहुत जरूरी होता है। यह केंद्र सरकार की तरफ से जारी होने वाला एक साप्ताहिक पत्रिका है। इसे केंद्र सरकार द्वारा हर हफ्ते गजट कार्यालय से जारी किया जाता है, इस जरूरी पत्रिका में आपका नाम एक बार प्रकाशित हो गया तो आप इसका इस्तेमाल कहीं भी पहचान पत्र के रूप में कर सकते हैं। गजट में अपना नाम प्रकाशित करने के लिए आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन और नाम परिवर्तन का एफिडेविट बनवाना होता है। गजट प्रकाशित करने की एक खास प्रक्रिया होती है जिसके अनुसार आपके कार्य करना होता है जिसके बारे में पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। 

आधार कार्ड में सरनेम बदलने की पूरी प्रक्रिया | आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए गजट अधिसूचना की प्रक्रिया

अगर आप आधार कार्ड में सरनेम बदलना चाहते हैं तो आपको नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा

आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए गजट अधिसूचना की प्रक्रिया

सबसे पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट बनवाना होगा 

नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करने के लिए आपको सबसे पहले किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट बनवाना होगा। इसके लिए आप किसी वकील की मदद लेंगे और अपने एफिडेविट में नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को लिखेंगे अंत में अपना हस्ताक्षर करके नाम परिवर्तन के कारण को सत्यापित करेंगे। आप इस एफिडेविट का जेरोक्स भी अपने पास अच्छे से रख लेंगे।

इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा 

आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में विज्ञापन जारी करना होगा। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम, नया नाम और अपना पता बताना होगा। आप इस विज्ञापन के जरिए खुद को सार्वजनिक करने का प्रयास कर रहे हैं। अपने नाम परिवर्तन के विज्ञापन को प्रकाशित करने के बाद उसका जेरोक्स अपने पास निकाल कर जरूर रखें।

अब आपको गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजना है 

इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजना है। इस आवेदन पत्र में आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को अच्छे से लिखना है। इसके साथ ही गजट कार्यालय से अनुरोध करना है ताकि आने वाली गजट पत्रिका में आपका नाम प्रकाशित किया जा सके। आपके किए हुए आवेदन के साथ-साथ आपके ऊपर बताएं सभी आवश्यक दस्तावेजों को एक साथ संगलित करके डाक के जरिए गजट कार्यालय भेजना है जिसके आधार पर आने वाली गजट पत्रिका में आपका नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा। 

आधार सुधार केंद्र में गजट जमा करें 

इसके बाद आपको गजट की आधिकारिक वेबसाइट से अपने नाम का गजट नोटिफिकेशन डाउनलोड कर लेना है। उसका प्रिंट निकलवा लेना है और आधार सुधार केंद्र में जाकर गजट को जमा करना है। आपके दिए हुए गजट में आपका जो नया नाम होगा उसे आधार कार्ड में चेंज कर दिया जाएगा और आपके पते पर नया आधार कार्ड भेज दिया जाएगा। इस तरह आप आसानी से अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करेंगे और नए नाम का एक नया आधार कार्ड प्राप्त कर पाएंगे। 

ऑनलाइन आधार कार्ड में सरनेम चेंज करने की सुविधा 

हमारी वेबसाइट के तरफ से नाम परिवर्तन करने और गजट प्रकाशित करने की ऑनलाइन सुविधा दी जा रही है। आपको अगर किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो उसके लिए गजट प्रकाशित करना होगा और ऊपर बताइ प्रक्रिया को पढ़कर आप समझ गए होंगे कि नाम परिवर्तन करने के लिए कितना भाग दौड़ करना पड़ता है। अगर आप बिना किसी भाग दौड़ के घर बैठे अपने आधार कार्ड में सरनेम चेंज करना चाहते हैं तो हमारे वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें और हम आपके नाम का तुरंत गजट प्रकाशित करेंगे और किसी भी सरकारी दस्तावेज में तुरंत नाम चेंज करके आपको डिलीवर करेंगे। 

हमारे द्वारा यह कार्य बहुत आसानी से किया जाएगा इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आपको वर्तमान वेब पेज पर दिए गए व्हाट्सएप आइकॉन पर क्लिक करके हमसे चैट करना होगा या फिर हमारे ऑफिशल वेबसाइट पर कॉल के आइकॉन पर क्लिक करके हमसे कॉल से संपर्क करना होगा। हमसे संपर्क करने के बाद हम आपकी सारी परेशानी का संविधान देंगे और तुरंत आपके लिए ऑनलाइन नाम चेंज करके नया दस्तावेज नए नाम के साथ आपके घर डिलीवर करेंगे। 

Must Read

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q. आधार कार्ड में सरनेम कितनी बार बदल सकते हैं? 

आधार कार्ड में सरनेम पूरे जीवन काल में केवल दो बार बदल सकते हैं। यूआईडीएआई के मुताबिक आधार कार्ड में नाम परिवर्तन केवल दो बार हो सकता है। 

Q. आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सुविधा?

आधार कार्ड में नाम चेंज करने की ऑनलाइन सुविधा दी जा रही है इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। 

Q. आधार कार्ड में सरनेम बदलने के लिए क्या चाहिए? 

आधार कार्ड में सरनेम बदलने के लिए आपके पास राजपत्र या गजट होना चाहिए जिसे प्रकाशित करने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है। 

Q. आधार कार्ड में कितने दिन में सरनेम चेंज हो जाता है? 

आधार कार्ड में आप अधिकतम दो हफ्ते से चार हफ्ते के अंदर सरनेम चेंज कर सकते हैं या नाम बदल सकते हैं। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदले के बारे में पूरी जानकारी दी है। जिसे पढ़ कर आप आसानी से समझ गए होंगे की सरनेम बदलने के लिए आपको क्या-क्या करना होता है। इसके अलावा गजट पत्रिका का इस्तेमाल करके आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे किया जाता है। आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए गजट कितना महत्वपूर्ण है और इसका इस्तेमाल कैसे होता है इसे अच्छे से समझ गए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें और अपनी समस्या का समाधान पाए।

आधार कार्ड में उपनाम बदलने की प्रक्रिया का निष्कर्ष

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call