गांव में रहते हुए कैसे करें आधार कार्ड में नाम सुधार – आसान तरीका

गांव में रहते हुए कैसे करें आधार कार्ड में नाम सुधार – आसान तरीका

By Abhisheak Kumar

गांव में रहते हुए कैसे करें आधार कार्ड में नाम सुधार – अगर आप किसी गांव में रहते हैं और अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो वर्तमान समय में नाम चेंज करने की प्रक्रिया काफी आसान हो चुकी है आप घर बैठे हमारी मदद से अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं। इसके अलावा आप किस प्रकार UIDAI की संस्था या वेबसाइट के द्वारा कैसे नाम चेंज कर पाएंगे इसकी जानकारी भी आज के लेख में दी गई है। 

गांव में रहते हुए कैसे करें आधार कार्ड में नाम सुधारOverview

जरूरी चीज़ेंजानकारी
इंटरनेट कनेक्शननाम सुधार के लिए ऑनलाइन पोर्टल तक पहुँच के लिए आवश्यक
मोबाइल नंबर लिंक होनाOTP वेरिफिकेशन के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य
पहचान प्रमाण पत्रसही नाम के साथ वोटर ID, पैन कार्ड, या स्कूल/कॉलेज प्रमाण पत्र जरूरी
पता प्रमाण पत्रगांव का वैध पता जैसे राशन कार्ड, बिजली बिल, बैंक पासबुक आदि
नजदीकी CSC सेंटरअगर ऑनलाइन सुविधा न हो तो गांव में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से आवेदन करें
गजट नोटिफिकेशन (यदि लागू हो)नाम में बड़ा बदलाव हो तो गजट प्रमाण पत्र की आवश्यकता हो सकती है

Also Read

आधार कार्ड में नाम चेंज कौन कर सकता है 

आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको एक निश्चित पात्रता को पूरा करना होता है जिसे नीचे सूचित किया गया है –

  • आपको भारत देश का नागरिक होना होगा और आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। 
  • आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और अगर ऐसा नहीं है तो आपके माता-पिता को एक आवेदन पत्र भेजना होगा। 
  • आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए और निर्धारित तरीके से आपको आवेदन करना होगा। 

आधार कार्ड में अब नाम चेंज कैसे होता है 

गांव में रहते हुए आपको यह मालूम चला होगा कि आधार कार्ड में नाम चेंज करने की प्रक्रिया बदल चुकी है। पहले यूआइडीएआइ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपने आधार कार्ड के नाम में चेंज कर पाते थे लेकिन अब इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है। आप आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किसी भी प्रकार का परिवर्तन खुद से नहीं कर सकते हैं। आप केवल एड्रेस और कुछ अन्य जानकारी को खुद बदल सकते हैं लेकिन आधार कार्ड में नाम और मोबाइल या बायोमेट्रिक बदलने के लिए आपको आधार सुधार केंद्र जाना होगा। 

आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि यूआईडीएआई के तरफ से यह सूचित किया गया है कि आधार कार्ड में नाम चेंज का कोई मेजर कलेक्शन करने के लिए अब गजट पत्रिका प्रकाशित करना अनिवार्य है। गजट पत्रिका प्रकाशित करने के लिए आपको कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होता है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। 

गांव में रहते हुए आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें 

इसके लिए आपको नीचे बताया कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा –

  • सबसे पहले आपको यह चेक करना होगा कि आपका आधार कार्ड में माइनर नेम करेक्शन करना है या मेजर नेम करेक्शन करना है। 
  • इसके बाद आपको अपने पास कुछ दस्तावेज देखना होगा जिसमें आपके पास किसी अन्य दस्तावेज में आपका करेक्ट नाम लिखा हुआ है या नहीं। 
  • अगर आप अपना नाम पूरी तरह से चेंज कर रहे हैं, तो यह एक मेजर चेंज है जिसके लिए गजट की जरूरत होती है। 
  • आपको अपने नाम चेंज का कारण भी स्पष्ट होना चाहिए और आपके पास एक से दो महीने का वक्त भी होना चाहिए। 

चेक करें कि आधार कार्ड में किस तरह का नाम चेंज करना है 

अगर आपको आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आप किस तरह का नाम चेंज करना चाहते हैं यह देखना भी जरूरी है –

  • अगर आधार कार्ड में कोई छोटा-मोटा नाम चेंज करना है तो इसे माइनर नेम करेक्शन कहा जाता है। इसके लिए आपको आधार सुधार केंद्र में जाना होता है। इस के लिए आपके पास पहले से ही कोई ऐसा दस्तावेज होना चाहिए जिसमें आपका सही नाम लिखा हो।
  • इसके अलावा शादी के बाद नाम चेंज करना होता है या फिर तलाक के बाद नाम चेंज करना होता है या फिर धर्म चेंज के कारण नाम चेंज करना होता है। इन सभी स्थिति के दौरान आपके नाम चेंज करना होता है जिसमें नाम चेंज करने के लिए आपको गजट की जरूरत होती है। इसमें दो महीने का वक्त लगता है गजट पत्रिका प्रकाशित होती है और उसे आधार सुधार केंद्र में जमा करना होता है जिसके बाद आपका नाम चेंज होता है। 

गांव में आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए कौन सा दस्तावेज चाहिए 

आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए होता है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • आपका पुराना आधार कार्ड 
  • नाम परिवर्तन एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र

नाम चेंज करने के लिए कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज 

  • शादी के बाद अगर नाम चेंज कर रहे हैं तो विवाह सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। 
  • तलाक के वादा का नाम चेंज कर रहे हैं तो डिवोर्स सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। 
  • बच्चे के जन्म के बाद आधार कार्ड में नाम चेंज कर रहे हैं तो बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। 
  • किसी बच्चे को गोद लेने के बाद उसके नाम में चेंज कर रहे हैं तो उसे एडॉप्शन डीड की जरूरत होगी।

नाम चेंज के लिए कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी 

नाम चेंज के लिए एड्रेस प्रूफ करना होता है जिसके लिए कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत होगी जैसे –

  • पैन कार्ड 
  • वोटर आईडी 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • बैंक पासबुक 
  • रेंट एग्रीमेंट 
  • बिजली का बिल 
  • 10th का मार्कशीट

गांव के लोग कौन सी स्थिति में आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते है 

कुछ ऐसी स्थिति होती है जब आधार कार्ड में नाम चेंज करना जरूरी हो जाता है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • शादी के बाद सरनेम चेंज करने के दौरान आधार कार्ड में नाम चेंज करना जरूरी होता है। 
  • तलाक के बाद पति का नाम नाम से हटाने के लिए आधार कार्ड में नाम परिवर्तन जरूरी है। 
  • धर्म परिवर्तन के बाद नाम चेंज करना जरूरी है। 
  • लिंग परिवर्तन के बाद नाम चेंज करना जरूरी है। 
  • आधार कार्ड में टाइपिंग मिस्टेक होने के बाद नाम चेंज करना जरूरी है। 
  • इसके अलावा आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं।

आधार कार्ड में छोटा-मोटा नाम चेंज कैसे होता है 

अगर आप अपने आधार कार्ड में छोटा-मोटा कोई नाम करेक्शन करना चाहते हैं तो नीचे बताएं निर्देशों का पालन करें –

  • सबसे पहले आप ऐसा स्थानीय आधार सुधार केंद्र में जाकर कर सकते हैं लेकिन तभी तक जब आप पहली बार अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करें। 
  • इसके लिए आपको अपने साथ कोई ऐसा दस्तावेज लेकर जाना है जिसमें आपका सही नाम लिखा हो। 
  • अपने सही नाम वाले दस्तावेज को पुराने आधार कार्ड के साथ आधार सुधार केंद्र में जमा करना है और एक आवेदन पत्र भरना है। 
  • इसके बाद आधार सुधार केंद्र में आपका नाम करेक्शन में छोटा-मोटा चेंज जो है वह कर दिया जाएगा और आप नया आधार कार्ड 7 से 30 दिन के अंदर प्राप्त कर पाएंगे। 

आधार कार्ड में पूरा नाम चेंज कैसे करें 

अगर आपको आधार कार्ड में अपना पूरा सरनेम या फिर पूरा नाम बदलना है या दूसरी बार अपने नाम में चेंज करनी है तो इसके लिए नीचे बताएं निर्देशों का पालन करें –

  • सबसे पहले एफिडेविट जारी करें – इसके लिए किसी स्थानीय कोर्ट या नौकरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होगा। इसके लिए किसी वकील की मदद लेनी होगी और एक दिन के अंदर आपका एफिडेविट तैयार हो जाएगा जिसे गजट ऑफिस में जमा करना होगा। 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें – इसके लिए किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। इसमें अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता प्रकाशित करना होगा और अपने इस विज्ञापन को गजट ऑफिस में जमा करना होगा।
  • सभी जरूरी दस्तावेज और गजट कार्यालय को आवेदन पत्र – इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज के फोटो को एक सीडी में इकट्ठा करके सीडी गजट ऑफिस में जमा करनी होगी। इस तरह सभी दस्तावेज के फोटो को सीडी में ही जमा किया जाता है। इसके बाद एक आवेदन पत्र गजट ऑफिस में जमा करना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की आवश्यक जानकारी को बताना है। 
  • गजट डाउनलोड करें और जमा करें – इसके बाद गजट के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपना गजट डाउनलोड कर सकते हैं। और उसे आधार सुधार केंद्र में जमा करना होगा इसके बाद कुछ दिनों का इंतजार करना होगा जिसके बाद एक नया आधार कार्ड आपके दिए हुए पते पर नए नाम के साथ भेज दिया जाएगा। 

गांव के लोग ऑनलाइन आधार कार्ड में नाम करेक्शन कैसे करें 

अगर आप ऑनलाइन अपने गांव के घर में बैठे हुए अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारी मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क पोर्टल पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा हम आपके आधार कार्ड में नाम चेंज करेंगे और बिना किसी परेशानी के आप घर बैठे अपना नया आधार कार्ड प्राप्त कर पाएंगे। इस तरह आप आसानी से एक नया आधार कार्ड प्राप्त कर पाएंगे और आपको कहीं भी भाग दौड़ नहीं करना पड़ेगा। आपको केवल हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे तुरंत संपर्क करना होगा। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे किया जाता है और किस प्रकार आसानी से आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं। हमने आपको नाम चेंज करने की गजट प्रक्रिया और अन्य जानकारी के बारे में भी अच्छे से बताया है। अगर आप आधार कार्ड नाम करेक्शन के बारे में आप अच्छे से पढ़ पाए हैं और समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call