
2025 में घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें? जानिए आसान तरीका और नियम
घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें – अगर आप घर बैठे अपने आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का नाम करेक्शन करना चाहते हैं तो ऐसा संभव है। लेकिन यह प्रक्रिया थोड़ी सी बदल गई है जिसके बारे में आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए। वर्तमान समय में आधार कार्ड में सुरक्षा की दृष्टि से यूआईडीएआई के तरफ से एक बड़ा बदलाव किया गया है जिसके मुताबिक आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए गजट पत्रिका की जरूरत होती है। लेकिन यह पत्रिका हर वक्त इस्तेमाल नहीं होती है ऐसे में आपको नाम चेंज करने के लिए पूरी प्रक्रिया के बारे में अच्छे से मालूम होना चाहिए।
घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें – Overview
| ज़रूरी जानकारी | विवरण |
|---|---|
| क्या घर से नाम बदलना संभव है? | हाँ, ऑनलाइन माध्यम से कुछ स्थितियों में संभव है। |
| किन बदलावों पर गजट जरूरी है? | शादी, तलाक, कानूनी नाम परिवर्तन आदि के मामलों में। |
| ऑनलाइन क्या जरूरी होगा? | मोबाइल नंबर लिंक होना, पहचान और पता प्रमाण, सही फॉर्मेट में दस्तावेज़। |
| किन माध्यमों से आवेदन करें? | UIDAI वेबसाइट, mAadhaar App, या नजदीकी CSC केंद्र। |
| कितने दिन में अपडेट होता है? | सामान्यतः 7 से 15 कार्य दिवस के भीतर। |
| बिना गजट किन बदलावों की अनुमति है? | टाइपो एरर, स्पेलिंग सुधार, या मामूली बदलाव – सही दस्तावेज़ होने पर। |
Also Read
- How to Change Name in Aadhaar Card in Assam – Complete Step-by-Step Guide
- Court Marriage Procedure Online In India – Court Marriage Registration
आधार कार्ड में नाम चेंज का बड़ा अपडेट
आईटी एक्ट 2000 के अंतर्गत UIDAI के तरफ से आधार कार्ड में नाम चेंज करने का एक बड़ा बदलाव किया गया है। आधार कार्ड की संस्था की तरफ से यह सुनिश्चित कर दिया गया है कि अब अगर आधार कार्ड में किसी को भी नाम में बदलाव करना है तो उसे अपना गजट पत्रिका प्रकाशित करना होगा। गजट प्रकाशित करना अनिवार्य होने के बाद आधार कार्ड में नाम चेंज की प्रक्रिया थोड़ी जटिल हो गई है।
लेकिन इसके लिए आपको आधार कार्ड में नाम करेक्शन का मेजर चेंज और माइनर चेंज के बारे में मालूम होना चाहिए। क्योंकि जब आपका आधार कार्ड में कोई माइनर चेंज होगा तब गजट की जरूरत नहीं होती है लेकिन मेजर चेंज के दौरान गजट की जरूरत होती है।
आधार कार्ड में नाम चेंज किस तरह का होता है
आधार कार्ड में नाम चेंज दो तरह का होता है जिसके बारे में मालूम होना चाहिए –
Minor name correction – आधार कार्ड में जब आपका नाम में कोई छोटा-मोटा करेक्शन करना होता है जिस वजह से नाम में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होता है। और आपके पास एक दस्तावेज पहले से होता है जिसमें सही नाम लिखा होता है तो इसे माइनर नाम चेंज कहा जाता है। ऐसे में आपके पुराने दस्तावेज को देखकर आधार कार्ड में नाम करेक्शन किया जाता है।
Major Name Change Correction – शादी के बाद या तलाक के बाद जब सरनेम बदलने होता है या फिर धर्म परिवर्तन के बाद आप नाम चेंज करते हैं तो इस मेजर नेम करेक्शन कहा जाता है। किसी भी तरह से आधार कार्ड के नाम या सरनेम को अगर पूरी तरह से बदला जाता है तो यह मेजर नेम करेक्शन में आता है या फिर आपके पास कोई भी दूसरा दस्तावेज मौजूद नहीं होता है जिसमें आपका सही नाम लिखा हो तब आपका नाम चेंज मेजर नाम चेंज कहलाता है जो गजट प्रक्रिया के जरिए होता है।
आधार नाम करेक्शन का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया
आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए अगर आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे जानकारी दी गई है –
आधार कार्ड में ऑफलाइन नाम चेंज – वर्तमान समय में आधार कार्ड में नाम करेक्शन पूरी तरह से ऑफलाइन हो रहा है। चाहे आप अपने आधार कार्ड में छोटा नाम चेंज करना चाहते हो या कोई बड़ा बदलाव करना चाहते हैं दोनों ही प्रक्रिया में आपको ऑफलाइन ही नाम चेंज करना होगा। आप खुद से आधार कार्ड में नाम को लेकर कोई भी प्रकार का बदलाव नहीं कर सकते हैं इसके लिए आपको ऑफलाइन या तो गजट ऑफिस या फिर आधार सुधार केंद्र में जाना होगा।
आधार कार्ड में ऑनलाइन नाम चेंज – आधार कार्ड में ऑनलाइन नाम चेंज करने के लिए आप किसी कानूनी सलाहकार की मदद ले सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आप हमारी मदद ले सकते हैं और हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमें अपनी जानकारी दे सकते हैं। हम आपके दस्तावेज में नाम चेंज करेंगे और आपका आधार कार्ड में हम भाग दौड़कर के नाम चेंज करेंगे और आपके घर तक नया आधार कार्ड भेजेंगे।
नाम करेक्शन के लिए आधार सुधार केंद्र कब जाते हैं
आधार कार्ड में नाम करेक्शन के लिए आधार सुधार केंद्र कब जाना होता है इसकी सूची नीचे दी गई है –
- अगर आपको आधार कार्ड में कोई छोटा-मोटा नाम चेंज करना होता है।
- जब आप पहली बार अपने आधार कार्ड में कोई करेक्शन करते हैं और वह करेक्शन बहुत मामूली होता है।
- आपके पास पहले से कोई दस्तावेज होता है जिसमें सही नाम चेंज लिखा होता है और उसे देखकर आधार कार्ड में नाम करेक्शन करना होता है।
आधार कार्ड में नाम करेक्शन के लिए गजट पत्रिका की जरूरत
कुछ स्थिति में आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए गजट पत्रिका की जरूरत होती है जिसकी प्रक्रिया नीचे बताई गई है –
- इसमें सबसे पहले एफिडेविट जारी करें – सबसे पहले किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट तैयार करना होता है। इसके लिए किसी वकील की मदद लेनी होती है और नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी बतानी होती है। इसके आधार पर आपका एफिडेविट तैयार किया जाता है और उसे गजट ऑफिस में जमा करके आप अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं।
- इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करें – इसके बाद आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होता है। विज्ञापन प्रकाशित करने के बाद इस विज्ञापन के जेरॉक्स को गजट ऑफिस में जमा करना होता है।
- इसके बाद दस्तावेज और सीडी जमा करें – आपको सभी जरूरी दस्तावेज के फोटो को एक सीडी में इकट्ठा करके जमा करना होता है। आप सभी दस्तावेज को अच्छे से गजट ऑफिस में जमा करेंगे और उसके बाद आपका नया नाम गजट पत्रिका में प्रकाशित कर दिया जाएगा।
- गजट डाउनलोड करें और जमा करें – इसके बाद आपको गजट पत्रिका आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करनी है और उसे स्थानीय आधार सुधार केंद्र में जाकर जमा करना है। आपके दिए हुए गजट के आधार पर आपका आधार कार्ड में नाम चेंज कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें
अगर आपको ऑनलाइन घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको हमारी मदद लेनी चाहिए। हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके आपको हमसे संपर्क करना होगा उसके बाद हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके आधार कार्ड या किसी भी अन्य दस्तावेज में नाम चेंज करने में आपकी सहायता करेंगे। आसानी से आप अपने आधार कार्ड में घर बैठे नाम चेंज करवा पाएंगे और आपके घर तक हम नया आधार कार्ड डिलीवर करेंगे।
खुद से आधार कार्ड में नाम करेक्शन कैसे करें
आपको बता दे वर्तमान समय में यूआईडीएआई के तरफ से एक अपडेट जारी किया गया है जिसके मुताबिक कोई भी व्यक्ति घर बैठे खुद से यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड के नाम में करेक्शन नहीं कर सकता है। आप किसी भी परिस्थिति में किसी भी तरह से अपने आधार कार्ड में खुद नाम करेक्शन नहीं कर सकते हैं।
छोटा या बाद किसी भी तरह का अगर आधार कार्ड के नाम में करेक्शन करना है तो आपको या तो आधार सुधार केंद्र में जाना होगा जहां अपना कोई दूसरा दस्तावेज दिखाकर अपने आधार कार्ड में कोई छोटा-मोटा चेंज कर सकते हैं। लेकिन अगर शादी के बाद तलाक के बाद या धर्म चेंज के बाद या फिर किसी अन्य कारण से नाम में ऐसा परिवर्तन करना है जिसका कोई दस्तावेज आपके पास उपस्थित नहीं है तो गजट ऑफिस में जाकर गजट पत्रिका प्रकाशित करके कुछ महीनो का इंतजार करके अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना होगा।
इसके अलावा ऑनलाइन आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आप हमारे जैसे किसी सलाहकार की मदद ले सकते हैं। हमारे द्वारा आप अपने आधार कार्ड में कभी भी किसी भी तरह का चेंज कर सकते हैं और आपको किसी भी तरह का भाग दौड़ नहीं करना पड़ेगा।
Note – आप स्वयं खुद से आधार कार्ड में नाम में कोई चेंज नहीं कर सकते हैं।
निष्कर्ष
अगर हमारे द्वारा साझा जानकारी को पढ़ने के बाद आप आसानी से समझ पाए हैं कि आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे किया जाता है। और अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज की जरूरत पड़ती है या फिर गजट पत्रिका क्या है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें और अपने सुझाव और विचार कमेंट में जरूर बताएं।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
