कर्नाटक आधार कार्ड मे नाम बदलने की पूरी जानकारी | Karnataka Aadhar Card Me Name Change Kaise Kare

 कर्नाटक आधार कार्ड मे नाम बदलने की पूरी जानकारी | Karnataka Aadhar Card Me Name Change Kaise Kare

By Abhisheak Kumar

Karnataka Aadhar Card Me Name Change Kaise Kare – देखिए कर्नाटक के मूल निवासियों के लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी है सरकार की तरफ से दी जाने वाली विभिन्न योजना के साथ-साथ अन्य सभी दस्तावेजों को बनवाने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत होती है। ऐसे में आधार कार्ड को पूरी तरह से अपडेट रखना जरूरी है अगर आप अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो बता दे की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव आया है जिस वजह से कर्नाटक आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें कुछ समझना बहुत जरूरी है जिसके बारे में आज का पूरा लेख लिखा गया है। 

यूआईडीएआई के तरफ से बताया गया है कि अब अगर आधार कार्ड में किसी को नाम चेंज करना है तो इसके लिए गजट प्रकाशित करना होगा। गजट एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है इसका इस्तेमाल अलग-अलग कार्यों के लिए किया जाता है अगर आप इससे जुड़ी पूरी जानकारी समझना चाहते हैं तो हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहे।

Must Read

कर्नाटक में आधार कार्ड क्या है?

कर्नाटक के लोगों के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार के कार्यों के लिए किया जाता है। आधार कार्ड में नागरिक की साधारण जानकारी और बायोमेट्रिक जानकारी होती है जो केंद्र सरकार के पास सुरक्षित होती है इसके जरिए केंद्र सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी सभी नागरिकों तक पहुंच पाते हैं। आधार कार्ड का इस्तेमाल परीक्षा के दौरान किया जाता है इसके अलावा विभिन्न दस्तावेजों को बनवाने के लिए किया जाता है इस वजह से इसे पूरी तरह अपडेट रखना जरूरी है। 

कर्नाटक आधार कार्ड में नाम चेंज का अपडेट 

हाल ही में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से बताया गया कि अगर किसी भी नागरिक को कर्नाटक के आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो इसके लिए गजट प्रकाशित करना होगा। गजट एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज होता है इसका इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है। यूआईडीएआई के तरफ से यह घोषणा इसलिए की गई है ताकि आधार कार्ड में बढ़ रहे फ्रॉड और डुप्लीकेट के मामलों को काम किया जा सके। पहले आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए एक आवेदन फार्म के आधार सुधार केंद्र में जमा करना होता था लेकिन अब इस प्रक्रिया को थोड़ा जटिल और लंबा कर दिया गया है। हालांकि आप हमारी मदद से आसानी से घर बैठे अपने आधार कार्ड में नाम परिवर्तन कर सकते हैं। 

कर्नाटक आधार कार्ड में नाम परिवर्तन की पात्रता 

कोई भी कर्नाटक का नागरिक अगर अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहता है तो निश्चित पात्रता को पूरा करना होगा – 

  • आपके पास पुराना आधार कार्ड होना चाहिए 
  • आवेदक कर्नाटक का मूल निवासी होना चाहिए 
  • आधार कार्ड पर आपका कर्नाटक का पता लिखा होना चाहिए 
  • कर्नाटक आधार कार्ड में नाम परिवर्तन के लिए कोई उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है 
  • कर्नाटक का कोई भी नागरिक जीवन में केवल दो बार आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकता है

कर्नाटक आधार कार्ड में नाम चेंज के लिए आवश्यक दस्तावेज 

अगर आप कर्नाटक के मूल निवासी हैं और अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी – 

  • कर्नाटक का मूल निवासप्रमाण पत्र 
  • पुराना आधार कार्ड 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • दो अखबार में विज्ञापन
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 

कर्नाटक में गजट क्या है? 

गजट एक सरकारी पत्रिका है जिसे केंद्र सरकार की तरफ से गजट कार्यालय के द्वारा संचालित किया जाता है इसे हर हफ्ते गजट कार्यालय के तरफ से प्रकाशित किया जाता है इसमें सरकार की विभिन्न जानकारी और नीति को प्रकाशित किया जाता है। गजट महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज होता है यह पहचान पत्र के रूप में भी काम आता है। अगर आप देश के किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन या धर्म परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो इसके लिए गजट कार्यालय में नाम प्रकाशित करना बहुत जरूरी होता है। गजट का इस्तेमाल किस प्रकार किया जाता है इसे समझने के लिए आपको नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा। 

कर्नाटक आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें 

कर्नाटक आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको कुछ आवश्यक निर्देशों का पालन करना होगा अगर आप कर्नाटक के मूल निवासी हैं तो नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करें – 

सबसे पहले एफिडेविट जारी करें 

इसके लिए कर्नाटक के किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट बनवाना होगा इसके लिए किसी वकील की मदद ले सकते हैं और अपने एफिडेविट में नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को लिखकर अपने नाम परिवर्तन के कारण को स्पष्ट करते हुए अंत में हस्ताक्षर करके सभी बातों को सत्यापित करना है और एफिडेविट अपने पास रखना है।

इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको दो अलग-अलग अखबार में विज्ञापन जारी करना है सबसे पहले कर्नाटक के किसी स्थानीय भाषा के अखबार में विज्ञापन जारी करना है उसके बाद अंग्रेजी भाषा के अखबार में विज्ञापन जारी करना है दोनों अखबारों के कार्यालय में जाकर आप विज्ञापन जारी कर सकते हैं। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और पता लिखना है ताकि स्थानीय लोगों के बीच आपके नए नाम की जानकारी सार्वजनिक हो सके दोनों ही विज्ञापन का जेरोक्स अपने पास जरूर रखना है। 

इसके बाद गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें 

अंत में आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजना है जी आवेदन पत्र में आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी स्पष्ट शब्दों में लिखती है और आने वाली गजट पत्रिका में अपने नाम को प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। आपके किए गए अनुरोध के आधार पर आने वाली गजट पत्रिका में आपका नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा। इसके बाद गजट की आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी अपलोड होगी और आप वहां से अपना गजट डाउनलोड कर सकते हैं। 

आधार सुधार केंद्र में जमा करें 

इसके बाद आपको अपना गजट आधार सुधार केंद्र में जमा करना है और उसके बाद एक छोटा सा आवेदन फॉर्म भर कर जमा करना है फिर कुछ दिनों के अंदर आपका आधार कार्ड में नाम चेंज कर दिया जाएगा। आपके दिए हुए पते के आधार पर आपका आधार कार्ड आपके घर तक डिलीवर कर दिया जाएगा। 

कर्नाटक आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सुविधा 

कोई भी नागरिक अगर कर्नाटक का मूल निवासी है और अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहता है तो इसके लिए आप हमारी सहायता ले सकते हैं। हमारी वेबसाइट के तरफ से आधार कार्ड में नाम सुधारने के लिए गजट प्रकाशित करने का कार्य किया जाता है हम आपका गजट तुरंत प्रकाशित करेंगे और आपके आधार कार्ड में तुरंत आपका नाम चेंज करवाएंगे। वैसे तो यह काम काफी जटिल है और काफी भाग दौड़ भरा है हम आपका काम किया जल्दी करवा सकते हैं इसके लिए वेबसाइट पर दिए गए संपर्क के विकल्प पर क्लिक करके आपको हमसे संपर्क करना चाहिए। 

FAQ 

Q. कर्नाटक आधार कार्ड में कितने दिन में नाम चेंज होता है? 

कर्नाटक आधार कार्ड में नाम चेंज के लिए गजट प्रकाशित करना होता है जिसमें 10 से 15 दिन का वक्त लगता है इसके बाद आधार कार्ड में नाम चेंज होने में अधिकतम 90 दिन का वक्त लगता है। 

Q. कर्नाटक आधार कार्ड में नाम चेंज के लिए आवश्यक दस्तावेज? 

कर्नाटक का कोई भी नागरिक अगर अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहता है तो कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जैसे पुराना आधार कार्ड नाम परिवर्तन का एफिडेविट नाम परिवर्तन का विज्ञापन बजट कार्यालय को आवेदन पत्र आदि। 

Q. कर्नाटक आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें? 

कर्नाटक के आधार कार्ड में आप आसानी से नाम चेंज कर सकते हैं इसके लिए आपके ऊपर बताएं सभी निर्देशों का पालन करना होगा। अगर आप आसानी से घर बैठे अपना काम करना चाहते हैं तो इसके लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि किस प्रकार आसानी से आप अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं। कर्नाटक आधार कार्ड में नाम चेंज करने के सभी आवश्यक जानकारी को सरल शब्दों में आपके समक्ष प्रस्तुत किया गया अगर इस जानकारी को पढ़कर आप गजट कार्यालय और गजट प्रक्रिया के जरिए नाम परिवर्तन की सभी जानकारी समझ पाए हैं, तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में जरूर बताएं। अगर आप अपना काम जल्दी करवाना चाहते हैं तो व्हाट्सएप आइकॉन या फिर संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे तुरंत संपर्क करें और अपने सवालों का उत्तर पाएं।

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call