आंध्र प्रदेश में आधार कार्ड में नाम बदलने की प्रक्रिया | Andhra Pradesh Me Aadhar Card Me Name Change Kaise Kare

आंध्र प्रदेश में आधार कार्ड में नाम बदलने की प्रक्रिया | Andhra Pradesh Me Aadhar Card Me Name Change Kaise Kare

By Abhisheak Kumar

Andhra Pradesh Me Aadhar Card Me Name Change Kaise Kare – आज के समय में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, यह हमारी आइडेंटिटी को दर्शाता है। किसी भी प्रकार के कार्य के लिए आज के समय में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इस वजह से देश के सभी नागरिकों को अपने आधार कार्ड को अपडेट रखने की जरूरत है। अगर किसी कारण से आपका नाम में कोई परिवर्तन हुआ है या फिर अपना नाम आप आधार कार्ड में चेंज करना चाहते हैं, तो आंध्र प्रदेश में आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। 

आधार कार्ड पर नाम बदलने के लिए गजट पत्रिका सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है। यह एक सरकारी पत्रिका होती है जो हर हफ्ते केंद्र सरकार के अंतर्गत जारी होती है। इसमें अपने नए नाम को प्रकाशित करने हेतु आपको कुछ निर्देशों का पालन करना होता है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है।

Must Read

आंध्र प्रदेश में आधार कार्ड क्या है? 

आंध्र प्रदेश राज्य में यूआईडी की तरफ से एक कार्ड चलाया जाता है जिसे केंद्र सरकार द्वारा संचालित किया जाता है जिसका नाम आधार कार्ड है। देश के सभी नागरिकों के लिए यह कार्ड एक आइडेंटी कार्ड की तरह काम करता है जिसका इस्तेमाल करके विभिन्न प्रकार की सरकारी सुविधाओं का लाभ लिया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक देश के सभी नागरिकों के पास आधार कार्ड होना चाहिए और वह उनके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। 

ऐसे में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन जाता है। आधार कार्ड आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए पहचान पत्र के रूप में काम करता है जो बैंक अकाउंट खुलवाने सरकारी योजना का लाभ लेने और लगभग सभी प्रकार के कार्यों के लिए यह जरूरी दस्तावेज है। 

आंध्र प्रदेश में आधार कार्ड का महत्व 

इस महत्वपूर्ण दस्तावेज का लाभ लेने के लिए आपको कुछ आवश्यक महत्व के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • आधार कार्ड आंध्र प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण पहचान पत्र है। 
  • इसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जाता है। 
  • किसी भी अन्य सरकारी दस्तावेज को बनाने के लिए अपडेटेड आधार कार्ड की जरूरत होती है। 

आंध्र प्रदेश में आधार कार्ड में कब नाम चेंज कर सकते हैं 

आंध्र प्रदेश में आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए कौन-कौन सी स्थिति हो सकती है उसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • अगर आपके आधार कार्ड के नाम में कोई गलती हो गई हो तो चेंज कर सकते हैं। 
  • शादी के बाद सरनेम में चेंज होने पर आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं 
  • तलाक के बाद अगर आप चाहे तो आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • किसी ज्योतिषी कारण से अगर आप अपने नाम में कोई शब्द या संख्या जोड़ना चाहते हैं तो उसे आधार कार्ड में चेंज करना होगा।
  • किसी दूसरे सरकारी दस्तावेज में अपना नाम चेंज करना है तो आधार कार्ड में भी चेंज कर लेना चाहिए। 

आधार कार्ड में नाम चेंज कौन करता है? 

आज से कुछ समय पहले यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए केवल एक फॉर्म भरने के लिए कहता था। लेकिन हाल ही में यूआईडीएआई के तरफ से एक नया अपडेट लाया गया है जिसके मुताबिक आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए गजट पत्रिका में नया नाम जोड़ना अनिवार्य हो गया है। 

अब आप आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड में नाम नहीं सुधनवा सकते हैं। आधार कार्ड में नाम सुधरवाने के लिए आपको अपने नए नाम का एफिडेविट और विज्ञापन तैयार करना होगा और इसे एक आवेदन पत्र के साथ गजट कार्यालय भेजना होगा। 

आंध्र प्रदेश में आधार कार्ड में नाम चेंज करने की प्रक्रिया 

अगर आप आंध्र प्रदेश के नागरिक हैं और अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो एक निर्धारित प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे समझना जरूरी है – 

  • सबसे पहले नाम चेंज का एफिडेविट – किसी भी कोर्ट से नाम परिवर्तन के लिए एक एफिडेविट बनवा लें। 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापनजारी करें – अपने नए नाम को सार्वजनिक करने के लिए नए नाम और पुराने नाम को अखबार में विज्ञापन के रूप में प्रकाशित करें।
  • आवेदन पत्र गजट कार्यालय भेजें – इसके बाद अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को गजट कार्यालय में भेजें और आने वाली गजट पत्रिका में अपने नए नाम को प्रकाशित करें। 
  • गजट पत्रिका में नया नाम प्रकाशित होने के बाद उसका इस्तेमाल करके अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं, इसके बाद आधार कार्ड में ऑनलाइन भी नाम चेंज हो जाएगा।

आंध्र प्रदेश में आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

अगर आप अपने आंध्र प्रदेश के आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • नाम चेंज का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र

आंध्र प्रदेश में गजट क्या है? 

आंध्र प्रदेश में गजट एक महत्वपूर्ण पत्रिका है जिसे केंद्र सरकार द्वारा हर हफ्ते गजट कार्यालय से जारी किया जाता है। इस पत्रिका में सरकार की योजना और अन्य विशेष नीतियों की जानकारी होती है। गजट पत्रिका जानकारी देने के अलावा धर्म परिवर्तन और नाम परिवर्तन की जानकारी को प्रकाशित करता है। 

हाल ही में आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तरफ से एक अपडेट में बताया गया कि आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए व्यक्ति को अपना नाम गजट पत्रिका में प्रकाशित करना होगा। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा या फिर आप हमसे सीधा संपर्क कर सकते हैं। 

आंध्र प्रदेश में आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें 

अगर आप आधार कार्ड में नाम चेंज गजट पत्रिका के जरिए करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताए गए कुछ आवश्यक निर्देशों का पालन करना होगा – 

सबसे पहले नाम चेंज का एफिडेविट तैयार करें 

सबसे पहले आपको नाम चेंज का एक एफिडेविट तैयार करना होगा इसके लिए आप आंध्र प्रदेश के किसी भी स्थानीय कोर्ट में जा सकते हैं और किसी अधिवक्ता की मदद से एक एफिडेविट तैयार कर सकते हैं। जिसमें आपको अपना पुराना नाम नया नाम नाम परिवर्तन का कारण और अन्य जानकारी को लिखकर अपना हस्ताक्षर करना होगा। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद अपने नए नाम को सार्वजनिक करने हेतु आपको दो प्रकार के विज्ञापन जारी करने हैं। पहले किसी स्थानीय भाषा के अखबार में और दूसरा किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में, दोनों तरह के विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम पिता का नाम और पता लिखना है इसके बाद दोनों विज्ञापन का जेरोक्स अपने पास जरूर रखना है। 

नाम परिवर्तन के लिए आवेदन पत्र गजट कार्यालय भेजें 

इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र गजट कार्यालय भेजना है। आपको अपने आवेदन पत्र में गजट कार्यालय से आने वाली गजट पत्रिका में आपके नए नाम को प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। अपने आवेदन पत्र के साथ आपके ऊपर बताएं सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी भेजना है। 

आवेदन पत्र भेजने के बाद कुछ समय इंतजार करना है जिसके कुछ दिनों के अंदर एक नया गजट पत्रिका जारी किया जाएगा जिसमें आपका नया नाम प्रकाशित हो जाएगा और इसे आप यूआइडीएआइ की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करके अपने नाम को चेंज कर सकते हैं। 

ऑनलाइन आंध्र प्रदेश में आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें 

घर बैठे ऑनलाइन अगर आंध्र प्रदेश के लोग अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारी मदद ले सकते हैं। ऊपर बताएं सभी निर्देशों का पालन करते हुए आप अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं लेकिन गजट पत्रिका में अपना नाम प्रकाशित करना काफी भाग दौड़ भरा कार्य है। 

अगर आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको हमारी मदद लेनी चाहिए। इस वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क के विकल्प पर क्लिक करें और हमसे सीधा संपर्क करें। हम आपके आधार कार्ड में गजट पत्रिका के जरिए नाम चेंज करेंगे और आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के तुरंत अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करवा पाएंगे। 

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q. आंध्र प्रदेश में कितने दिन में आधार कार्ड में नाम चेंज होता है? 

आंध्र प्रदेश के लोग अपने आधार कार्ड में 7 से 15 दिन के अंदर नाम चेंज करवा पाएंगे। 

Q. गजट प्रक्रिया से आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें? 

अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको सबसे पहले एफिडेविट जारी करना है उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है फिर एक आवेदन पत्र के साथ गजट कार्यालय में सभी दस्तावेजों को भेजना है। इन सभी प्रक्रियाओं को जल्दी करने के लिए आप हमारी मदद ले सकते हैं। 

Q. आंध्र प्रदेश में आधार कार्ड में कौन नाम चेंज करता है? 

आधार कार्ड में अब गजट पत्रिका से नाम चेंज होता है इस वजह से आंध्र प्रदेश में गजट कार्यालय के द्वारा नाम चेंज किया जाता है। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि आंध्र प्रदेश में आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें इसके अलावा आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत है और किस प्रकार आप आसानी से घर बैठे हमारी मदद से अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं इससे जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी सरल शब्दों में बताई गई है अतः आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न है तो कमेंट में पूछे और दिए गए संपर्क बटन पर क्लिक करके हमसे जरूर संपर्क करें।

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call