
आधार नाम की स्पेलिंग या टाइप मिस्टेक ऐसे करें सही – आसान स्टेप बाय स्टेप गाइड
आधार नाम की स्पेलिंग या टाइप मिस्टेक ऐसे करें सही – बहुत सारे लोगों के आधार कार्ड में गलत स्पेलिंग या टाइपिंग मिस्टेक हो जाता है उसे अपडेट करने के लिए आपको आधार सुधार केंद्र जाना होता है। यह आपको बता दे की आधार कार्ड में नाम चेंज या नाम अपडेट करने के लिए अब गजट प्रकाशित करना अनिवार्य है। ऐसे में सबसे पहले गजट ऑफिस जाकर एक गजट पत्रिका या राजपत्र प्रकाशित करना होता है उसके बाद आप उसे आधार सुधार केंद्र में जमा करके नाम चेंज कर सकते हैं। सरकार ने यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से उठाए हैं और इसका पालन किस प्रकार किया जाएगा इसकी जानकारी नीचे दी गई है।
आधार नाम की स्पेलिंग या टाइप मिस्टेक ऐसे करें सही – Overview
| Important Information | Detail |
|---|---|
| किस स्थिति में ज़रूरी है | नाम में टाइपो या स्पेलिंग गलती हो |
| कौन-कौन से डॉक्युमेंट लगेंगे | सही नाम वाला पहचान पत्र (PAN, Passport, etc.) |
| कहां से अपडेट किया जा सकता है | ऑनलाइन (myAadhaar पोर्टल) या आधार सेवा केंद्र |
| कितना समय लगता है | सामान्यतः 7 से 10 कार्य दिवस |
| शुल्क कितना लगता है | ₹50 तक |
| स्पेलिंग सुधारने के लिए जरूरी बात | डॉक्युमेंट्स और आवेदन फॉर्म में नाम एक जैसा होना चाहिए |
Also Read
- सिक्किम आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें | Sikkim Aadhar Card Me Name Change Kaise Kare
- केरल आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें | Kerala Aadhar Card Me Name Change Kaise Kare
आधार कार्ड में नाम चेंज कब कर सकते हैं
अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम चेंज या अपडेट करना है तो कौन-कौन से कारण में ऐसा किया जा सकता है उसकी जानकारी नीचे दी गई है –
- शादी के बाद आधार कार्ड में नाम चेंज किया जा सकता है।
- तलाक के बाद आधार कार्ड पर नाम चेंज किया जा सकता है।
- किसी बच्चे को गोद लेते हैं तब उसके नाम को बदल सकते हैं।
- धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाने की स्थिति में नाम चेंज किया जा सकता है।
- ज्योतिषीकरण के वजह से भी नाम चेंज किया जाता है।
- आधार कार्ड में टाइपिंग मिस्टेक या स्पेलिंग मिस्टेक होने पर नाम चेंज किया जाता है।
- इसके अलावा किसी भी अन्य कारण से आप अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं।
आधार कार्ड में नाम अपडेट करने में कितना समय लगता है
पहले आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको आधार सुधार केंद्र में जाना होता था लेकिन अब इस प्रक्रिया में थोड़ा सा परिवर्तन किया गया है और गजट ऑफिस जाकर गजट पत्रिका प्रकाशित करना होता है। हालांकि इस अपडेट के बाद आधार कार्ड में नाम परिवर्तन का समय नहीं बदला है। पहले भी आधार कार्ड में नाम चेंज करने में अधिकतम 2 महीने का वक्त लगता था और वर्तमान समय में भी इतना ही समय लग रहा है। इसमें शुरुआत का एक महीना आपको गजट पत्रिका प्रकाशित करने में लगेगा।
आधार कार्ड में कौन नाम चेंज कर सकता है
आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको आवश्यक एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना जरूरी है –
- इसके लिए आपको भारत का नागरिक होना होगा और आपके पास इसका सर्टिफिकेट होना चाहिए इसके अलावा मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। अगर आपकी उम्र कम है तो आपके माता-पिता को एक आवेदन पत्र देना होगा।
- आपके पास नाम परिवर्तन का एक अच्छा कारण होना चाहिए और उसका एक सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
- आपके ऊपर किसी भी तरह का केस नहीं होना चाहिए यानी क्रिमिनल केस या सिविल केस के बाद आप नाम चेंज नहीं कर सकते हैं।
आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आपको आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए जिसकी सूची नीचे दी गई है –
- आपका पुराना आधार कार्ड जिसमें नाम गलत है
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- एड्रेस प्रूफ का दस्तावेज
- मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो
इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत
नाम चेंज के दौरान कुछ ऐसी स्थिति होती है जब अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ सकती है –
- शादी के बाद अगर नाम चेंज कर रहे हैं तो विवाह सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- तलाक के बाद अगर अपने नाम में परिवर्तन करना है तो तलाक सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।
- बच्चे के जन्म लेने के बाद उसके नाम में किसी प्रकार का परिवर्तन करना है तो उसके बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- अगर आप किसी बच्चे को गोद लेते हैं तो उसके नाम में परिवर्तन करने के लिए एडॉप्शन डीड की जरूरत होती है।
नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट क्यों जरूरी है
आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए एफिडेविट बहुत जरूरी होता है क्योंकि इसके बाद ही गजट पत्रिका प्रकाशित होती है। गजट एक सरकारी पत्रिका होती है जिसमें नाम प्रकाशित करने के लिए आपको कोर्ट से एक परमिशन लेना होता है और एफिडेविट इसी परमिशन का काम करता है। इसे आपको कोर्ट या पब्लिक नोटरी से प्राप्त करना होगा और गजट ऑफिस में जमा करना होगा जिसके बाद ही नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
नाम परिवर्तन के लिए विज्ञापन की जरूरत
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा जिसमें कुछ अन्य आवश्यक जानकारी के बारे में बताया गया होगा। इस विज्ञापन के लिए आपको स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार के कार्यालय में जाना होगा। इसके बाद आपका नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित हो जाएगा और यह आपका नाम को सार्वजनिक करने में मदद करेगा जिसके बाद आप गजब पत्रिका प्रकाशित कर पाएंगे।
सभी दस्तावेज को सीडी में जमा करना होगा
वर्तमान समय में गजट ऑफिस पूरी तरह से डिजिटल हो चुका है यहां हर दस्तावेज को डिजिटल रूप में चेक किया जा रहा है इस वजह से सभी दस्तावेज के फोटो को सीडी में इकट्ठा करके जमा करना होगा। आपको सभी आवश्यक दस्तावेज की सूची ऊपर दी गई है और सभी के हाई क्वालिटी फोटो को एक सीडी में इकट्ठा करके गजट ऑफिस में एक आवेदन पत्र के साथ देना होगा। आपके आवेदन पत्र और सभी दस्तावेज की सीडी के आधार पर गजट पत्रिका प्रकाशित की जाएगी हालांकि कुछ दस्तावेज के वेरिफिकेशन के लिए उसकी जेरोक्स कॉपी मांगा जा सकता है।
आधार कार्ड में टाइपिंग मिस्टेक के बाद नाम चेंज कैसे करें
अगर आपके आधार कार्ड में टाइपिंग मिस्टेक हो गया है और आपके नाम चेंज करना है तो आपको नीचे बताएं जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा –
सबसे पहले एफिडेविट जारी करें
आपको सबसे पहले किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होगा। इसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी और करण को बताना होगा जिसके बाद वकील की मदद से एक दिन के अंदर आपका एफिडेविट तैयार हो जाएगा। यह किसी भी कोर्ट या नोटरी से जारी किया जा सकता है इसमें एक वकील की मदद लेनी होगी और उसे कुछ फीस देना पड़ सकता है। एफिडेविट जारी होने के बाद आगे किसी भी प्रक्रिया में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और इस गजट ऑफिस में जमा करना होगा।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है जिसमें आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता बताना होता है। इस विज्ञापन को आप किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी कर सकते हैं। इस विज्ञापन को जारी करने के लिए आपके अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। इसके लिए आपको कुछ फीस देना पड़ सकता है।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र और सभी दस्तावेज
इसके बाद आपको ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेज कुछ सीडी में लेकर एक आवेदन पत्र के साथ गजट ऑफिस में जमा करना होगा। इस आवेदन पत्र में आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी बताते हुए आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। इसके बाद आपको कुछ देर का इंतजार करना होगा जिसके बाद आपका गजट प्रकाशित कर दिया जाएगा।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
इसके बाद आपको गजट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने नए नाम का गजट नोटिफिकेशन आपको मिल जाएगा जिसे डाउनलोड कर लेना है। इसके बाद आपको अपना गजट डाउनलोड करके प्रिंट निकलवाना है और इस आधार सुधार केंद्र में जमा कर देना है। इसके बाद आपको कुछ दिनों का इंतजार करना है जिसके बाद आधार सुधार केंद्र से रिस्पांस आएगा और आपके आधार कार्ड में नाम चेंज कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन आधार कार्ड में नाम चेंज करने कीसुविधा
आपको बता दे वर्तमान समय में ऑनलाइन आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सुविधा हमारे द्वारा दी जा रही है। इसके लिए आपको हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है। आपको हमें नाम चेंज से जुड़ी सभी साधारण जानकारी के बारे में बताना होगा उसके बाद हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने में मदद करेंगे। अगर हमारी मदद से आप घर बैठे अपने किसी भी दस्तावेज में आसानी से बिना किसी भाग दौड़ के नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको हमारे वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा।
आधार कार्ड में नाम चेंज के दौरान इन बातों को याद रखें
आधार कार्ड में नाम चेंज करने के दौरान आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है जिसकी एक सूची नीचे प्रस्तुत की गई है –
- आपको सभी दस्तावेज का जेरोक्स निकाल कर रखना है क्योंकि किसी भी दस्तावेज को वेरिफिकेशन के लिए गजट ऑफिस में मांगा जा सकता है।
- आपको सभी दस्तावेज में सही और स्पष्ट जानकारी देनी है क्योंकि किसी में भी अगर अधूरी या गलत जानकारी पाई जाती है तो नाम परिवर्तन का आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
- आधार कार्ड में आप केवल एक बार नाम अपडेट कर सकते हैं उसके बाद यह प्रक्रिया और कठिन हो जाती है इस वजह से पहली बार में सही जानकारी भरे।
- नाम चेंज करने में थोड़ा समय लगेगा इस वजह से धीरज से काम ले यह प्रक्रिया 1 महीने से 2 महीने तक चलने वाली है।
- आधार कार्ड में नाम चेंज करने के दौरान आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है, जैसे आप हमारे जैसे किसी कानूनी सलाहकार की मदद ले सकते हैं।
- अगर आपको नाम चेंज के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो आप हमारे वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके कभी भी संपर्क कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि आधार कार्ड में टाइपिंग मिस्टेक होने पर नाम चेंज कैसे किया जाता है। अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप आसानी से नाम चेंज कर पा रहे हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें। गजट पत्रिका के जरिए नाम चेंज कैसे किया जाता है इसे सरल शब्दों में समझाने का प्रयास किया गया है अतः अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
