
भारत में विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज?
क्या आप भारत में विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं, और क्या आप विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन के लिए इंटरनेट पर जानकारी की तलाश कर रहे हैं? अगर ऐसा है तो आप बिल्कुल सही जगह पर पहुंचे हैं। इस लेख में हम आपको भारत में विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन कैसे करें के बारे में विस्तार से बात करने वाले हैं।
और तो और विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने के लिए जिन दस्तावेजों की जरूरत होगी उसके बारे में भी हम आपको बताने वाले हैं। तो अगर आप नाम बदलने की पूरी जानकारी के बारे में जानना चाहते हैं तो आप इस लेख (भारत में विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन कैसे करें) को पूरा विस्तार से पढिए। चलिए अब बढ़ते हैं आगे की तरफ।
भारत में विवाह प्रमाण पत्र क्या होता है?
अगर आप अपने विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो आपको तो पता ही होगा कि विवाह प्रमाण पत्र क्या है। लेकिन फिर हम आपको बता दें विवाह प्रमाण पत्र पति और पत्नी के जोड़ी को कानूनी मान्यता प्रदान करता है। और साथ में विवाह प्रमाण पत्र विवाह की पुष्टि करता है जो कानूनी प्रक्रियाओं में काम आता है। विवाह प्रमाण पत्र से पता चलता है कि ये दोनों व्यक्ति कानूनी रूप से पती और पत्नी है। विवाह प्रमाण पत्र से व्यक्ति भारत में किसी भी बैंक में अपना अकाउंट खुलवा सकता है।
भारत में विवाह प्रमाण पत्र में नाम कौन बदलवा सकता है?
भारत में जिस भी व्यक्ति को अपने विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवाना है उस व्यक्ति को नीचे दिए गए बिंदुओं के अंतर्गत आना होगा:
- जो व्यक्ति विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करना चाहता है वह भारत देश का नागरिक होना चाहिए।
- जो व्यक्ति विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करना चाहता है उसके पास नाम बदलने का एक ठोस कारण होना चाहिए।
- जो व्यक्ति विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवाना चाहता है उसके पास विवाह प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
भारत में विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन के कारण?
ऐसे बहुत से कारण होते हैं जिससे व्यक्ति भारत में अपने विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं और वो कारण कुछ इस तरह से हैं:
- नाम पसंद नहीं आने के कारण व्यक्ति विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं।
- नाम में कोई गलती के कारण व्यक्ति विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं।
- धर्म परिवर्तन के कारण व्यक्ति विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं।
- जब किसी व्यक्ति को लगता है कि अगर मैं नाम बदल लूँगा तो किस्मत बदल जाएगी तो इस सोच के कारण व्यक्ति विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं।
- जब किसी व्यक्ति को कोई ज्योतिष नाम बदलने की सलाह देता है तो इस कारण से व्यक्ति अपने विवाह प्रमाण पत्र में नाम बदलना चाहते हैं।
- कई व्यक्ति अपने नाम में सरनेम जोड़ना चाहते हैं इसलिए वो विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं।
भारत में विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन के लिए जरूरी दस्तावेज?
भारत में अगर आपको अपने विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करना है तो आपके पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज होने चाहिए।
- विवाह प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आपके पास आपका पुराना विवाह प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- विवाह प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आपके पास सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज गज़ट होना चाहिए और गज़ट क्या है इसके बारे में हम आपको आगे बताने वाले हैं।
- विवाह प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आपके पास आपका दो पासपोर्ट साइज़ फोटो भी होना चाहिए।
- विवाह प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आपके पास आपके माता या पिता का भी कोई आईडी प्रूफ होना चाहिए क्योंकि ये नाम परिवर्तन के लिए जरूरी है।
- विवाह प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आपको एक मोबाईल नंबर की जरूरत होगी जोकि आपके पास होना चाहिए।
भारत में विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन की प्रक्रिया?
भारत में अगर आपको अपने विवाह प्रमाण पत्र में नाम बदलना है तो आपको सरकार द्वारा बनाई गई एक प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। जब आप उस प्रक्रिया को फॉलो कर लेंगे तो आप अपने विवाह प्रमाण पत्र में नाम बदलवा पाएंगे। और उस प्रक्रिया का नाम गज़ट है। और अगर आप गज़ट का नाम पहली बार सुन रहे होंगे तो आपको सोच रहे होंगे कि ये क्या है? तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है गज़ट की ज्यादा जानकारी हम आपको आगे बताने वाले हैं।
भारत में विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने के लिए गजट क्या है?
भारत में विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने के लिए गज़ट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जब आपके पास गज़ट होगा तो उसकी मदद से आप अपने विवाह प्रमाण पत्र में नाम बदलवा पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि गज़ट एक कानूनी दस्तावेज है। गज़ट को केन्द्रीय सरकार द्वारा हप्ते में एक बार जारी किया जाता है। गज़ट में आपकी पूरी जानकारी लिखी गई होती है। आपका नाम, आपके माता और पिता का नाम।
साथ में आपकी नाम बदलने की जानकारी भी लिखी गई होती है। कि आपका नाम ये है, और अब आप अपने नाम को बदलना चाहते हैं और इस कारण से बदलना चाहते हैं। और आपका नया नाम ये है इसी नाम से आपको आगे जाना जाएगा।
भारत में विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने के लिए गजट बनवाने की प्रक्रिया?
जब आप इन तीनों दस्तावेजों को बनवा लेंगे तो भारत में आपका गज़ट बन जाएगा और जब आपका गज़ट बन जाएगा तो उसकी मदद से आप अपने विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवा पाएंगे। और वो तीनों दस्तावेज कुछ इस तरह से हैं:
पहला दस्तावेज : नाम बदलने का आवेदन पत्र बनवाना :
आपको अपना पहला दस्तावेज नाम बदलने का आवेदन पत्र बनवाना होगा। आवेदन पत्र में आप अपने नाम बदलने की सारी जानकारी लिखवाते हैं। कि आपका नाम ये है, और अब आप उसको बदलना चाहते हैं और इस कारण से बदलना चाहते हैं, और आपका नया नाम ये है इसी नाम से आपको आगे जाना जाएगा। इसको बनवाने के लिए आपको किसी वकील से संपर्क करना होगा और उनको नाम बदलने की पूरी जानकारी देनी होगी।
दूसरा दस्तावेज : नाम बदलने का ऐफिडेविट बनवाना :
नाम बदलने का आवेदन पत्र बनवाने के बाद आपको अपने नाम बदलने का ऐफिडेविट बनवाना होगा। ऐफिडेविट में भी आप अपने नाम बदलने की घोसड़ा करते हैं। कि आपका नाम ये है और अब आप उसको बदलना चाहते हैं, और इस कारण से बदलना चाहते हैं और आपका नया नाम ये है इसी नाम से आपको आगे जाना जाएगा। ऐफिडेविट बनवाने के लिए आपको अपने किसी नजदीकी नोटरी कार्यालय या फिर किसी वकील से संपर्क करना होगा और उनको नाम बदलने की सारी जानकारी देनी होगी।
तीसरा दस्तावेज : न्यूजपेपर में नाम बदलने का प्रकाशन भेजना :
जो भी व्यक्ति अपने किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं उनको न्यूजपेपर में नाम बदलने का प्रकाशन छोड़ने की जरूरत पड़ती है। क्योंकि न्यूजपेपर में प्रकाशन डालने के बाद आपकी नाम बदलने की जानकारी सबको पता चल जाती है जिसको एक सबूत माना जाता है। इसके लिए आपको अपने शहर के भाषा के समाचार पत्र और अंग्रेजी दोनों भाषा के समाचार पत्र को चूज करना है और उसमें नाम परिवर्तन की जानकारी लिख कर प्रकाशन भेज देना है।
आवेदन पत्र, प्रकाशन पत्र, ऐफिडेविट पत्र बन जाने के बाद तीनों को एक साथ चिपका लेना है।
- और भारत पे वेबसाईट पर चले जाना है और वहाँ पर गज़ट बनवाने की जितनी भी फीस होती है उसको जमा कर देना है।
- फीस जमा करने के बाद आपको इन्हीं तीनों दस्तावेजों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से या फिर स्वयं के माध्यम से गज़ट ऑफिस जो दिल्ली में स्थित है वहाँ ले जाकर जमा कर गज़ट के लिए अप्लाइ कर देना है।
- गज़ट के लिए अप्लाइ करने के 30 से 40 दिनों के अंदर आपका गज़ट गवर्नमेंट की वेबसाईट पर अपलोड कर दिया जाएगा वहाँ से आप अपना गज़ट डाउनलोड कर सकते हैं।
भारत में गजट की मदद से विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन कैसे करें?
विवाह प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आपको अपना विवाह प्रमाण पत्र और गजट की कॉपी लेना है और उसको मैरिज रजिस्टरर कार्यालय में जाकर जमा कर अपने विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन के लिए सूचित कर देना है। इस तरह से कुछ ही दिनों में आपके विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन कर दिया जाएगा।
भारत में विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने के लिए गजट बनवाने के फायदे?
गज़ट बनवाने के फ़ायदों की लिस्ट कुछ इस तरह से है:
- गज़ट की मदद से आप अपने विवाह प्रमाण पत्र में नाम बदलवा पाएंगे।
- गज़ट की मदद से आप अपने किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करवा पाएंगे।
- गज़ट का इस्तेमाल आप अपना कोई कानूनी काम करवाने के लिए कर पाएंगे।
- गज़ट का इस्तेमाल आप अपने पहचान पत्र के लिए भी कर पाएंगे।
भारत में विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन कैसे करें लेख का निष्कर्ष?
इस लेख में हमने भारत में विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन कैसे करें के बारे में विस्तारपूर्वक बात की है। और अब हमें उम्मीद है इस लेख में बताई गई जानकारी आपको समझ में आ गई होगी और उसकी मदद से आप नाम बदलाव कर पाएंगे।
लेकिन इसके बाद भी अगर आपको कोई दिक्कत वाली बात लग रही है, या फिर अगर आप चाहते हैं कि आपका गज़ट बनवाने में हम आपकी हेल्प करें, तो इसी वेबसाईट पर राइट साइड में व्हाट्सप्प और काल करने का ऑप्शन शो हो रहा हगो उसके माध्यम से आप हमारी टीम से बात कर सकते हैं। हमारी टीम आपकी पूरी हेल्प करेगी।
ज्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न?
प्रश्न : भारत में विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करना क्यों जरूरी है?
उत्तर : भारत में विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करना इसलिए जरूरी है क्योंकि नाम परिवर्तन करने के बाद आप अपने विवाह प्रमाण पत्र का आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे।
प्रश्न : विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने के आवश्यक दस्तावेज?
उत्तर : विवाह प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने के लिए आपके पास पुराना विवाह प्रमाण पत्र, गज़ट, आपकी दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, माता या पिता का कोई आईडी प्रूफ होना चाहिए।
प्रश्न : विवाह प्रमाण पत्र में नाम बदलने की प्रक्रिया?
उत्तर : विवाह प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए एक प्रक्रिया है जिसका नाम है गज़ट। यानि कि आपको अपना गज़ट बनवाना होगा।
प्रश्न : विवाह प्रमाण पत्र में नाम बदलने में कितना समय लगेगा?
उत्तर : देखो इसमें कोई निश्चित समय-सीमा नहीं है, लेकिन फिर भी 1 से 2 महीने का समय लग सकता है।
प्रश्न : क्या विवाह प्रमाण पत्र में नाम बदलने की प्रक्रिया मुश्किल है?
उत्तर : अगर देखा जाए तो नाम बदलने की प्रक्रिया मुश्किल है, लेकिन अगर आप आसानी चाहते हैं तो आप किसी नेम चेंज एजेंट से संपर्क कर सकते हैं। और आप हमसे भी संपर्क कर सकते हैं क्योंकि हम भी एक नेम चेंज एजेंट हैं।
Written by
Vipin
Content Author at YourDoorStep
My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.
