![राजस्थान बोर्ड में गजट के बिना नाम सुधार मुमकिन है [Full Guide]](https://yourdoorstep.co/wp-content/uploads/2025/06/राजस्थान-बोर्ड-में-गजट-के-बिना-नाम-सुधार-मुमकिन-है.webp)
राजस्थान बोर्ड में गजट के बिना नाम सुधार मुमकिन है [Full Guide]
राजस्थान बोर्ड में गजट के बिना नाम सुधार मुमकिन है – आपको बता दे राजस्थान बोर्ड में नाम सुधार करने के लिए गजट बहुत जरूरी दस्तावेज है। लेकिन गजट प्रकाशित करने की प्रक्रिया काफी लंबी होती है जिसमें कुछ महीने का वक्त लग जाता है। अगर आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने बजट पत्रिका के जरिए बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो यह संभव है इसकी जानकारी नीचे दी गई है। लेकिन बिना गजट के राजस्थान बोर्ड में नाम चेंज करना संभव है या नहीं इसके बारे में भी जानकारी दीजिए दी गई है।
राजस्थान बोर्ड में गजट के बिना नाम सुधार मुमकिन है – Overview
| दस्तावेज़ की स्थिति | क्या गजट आवश्यक है? | समाधान का तरीका |
|---|---|---|
| हाल ही में जारी प्रमाणपत्र | नहीं | आवेदन के साथ पहचान प्रमाण जमा करें |
| पुरानी मार्कशीट या प्रमाणपत्र | संभवतः हाँ | कोर्ट एफिडेविट या गजट की आवश्यकता हो सकती है |
| नाम में टाइपिंग मिस्टेक | नहीं | स्कूल या बोर्ड से सही प्रमाण पत्र लें |
| पूरी तरह से नया नाम | हाँ | गजट पब्लिकेशन अनिवार्य |
| उपनाम जोड़ना या हटाना | स्थिति के अनुसार | स्कूल रिकॉर्ड, आधार कार्ड आदि से मिलान करें |
Also Read
- Notary Affidavit Format For Name Correction PDF – YourDoorstep Guide
- What Is the Correct Format for a Name Correction Affidavit in India? | Your Door Step
राजस्थान बोर्ड में नाम चेंज करने के लिए गजट की जरूरत क्यों पड़ती है?
गजट पत्रिका एक सरकारी दस्तावेज है जो हर हफ्ते केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से प्रकाशित होती है। अगर आप राज्य सरकार की गजट पत्रिका प्रकाशित करते हैं तो राज्य के किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं या फिर कोई अन्य प्रकार का अपडेट ला सकते हैं। लेकिन अगर आप केंद्र सरकार के गजट पत्रिका को प्रकाशित करते हैं तो आप किसी भी प्रकार के दस्तावेज में किसी भी प्रकार का अपडेट करवा सकते हैं।
नाम चेंज करवाने का परमानेंट सॉल्यूशन गजट पत्रिका होता है क्योंकि इसके जरिए सरकार अपने सभी प्रकार के दस्तावेजों में नाम चेंज करती है। गजट पत्रिका सरकार की तरफ से जारी किया जाता है ताकि देश के नागरिकों को सभी प्रकार की जानकारी मिल सके। मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन की स्थिति में किया जाता है। वर्तमान समय में किसी भी प्रकार के दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए यह बहुत जरूरी हो गया है।
राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में कब नाम चेंज करवाया जाता है
कुछ ऐसी स्थिति होती है जब राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवाना जरूरी हो जाता है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- शादी के बाद बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवाना होता है।
- तलाक के बाद पति का नाम हटाने के लिए बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना होता है।
- धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाने के बाद नाम चेंज करवाना पड़ सकता है।
- इसके अलावा आप अपने सुविधा के अनुसार कभी भी नाम चेंज करवा सकते हैं।
- आम तौर पर स्पेलिंग मिस्टेक को टाइपिंग मिस्टेक की स्थिति में नाम चेंज करवाया जाता है।
राजस्थान बोर्ड में गजट के बिना नाम सुधार मुमकिन है?
देखिए गजट के जरिए नाम चेंज होता है तो सरकार के सभी दस्तावेज में नाम चेंज होता है और यह परमानेंट नाम चेंज है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सरकार की तरफ से एक परमिशन चाहिए होता है जो एफिडेविट के रूप में कोर्ट की तरफ से मिलता है। यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी है इसमें महीनों का वक्त लग जाता है।
लेकिन आपको बता दे की राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में अगर कोई छोटी-मोटी गलती हुई है तो आप गजट के बिना भी नाम चेंज कर सकते हैं। आम तौर पर टाइपिंग मिस्टेक या स्पेलिंग मिस्टेक या कैपिटल लेटर स्मॉल लेटर की कोई गलती होती है तो उसके लिए गजट की जरूरत नहीं होती है यह एक माइनर करेक्शन है।
राजस्थान बोर्ड में दो तरह से नाम चेंज होता है
राजस्थान बोर्ड में दो तरह से नाम चेंज होता है पहले माइनर नाम चेंज दूसरा मेजर नाम चेंज –
- माइनर नाम चेंज – अगर आपके सर्टिफिकेट में कोई बहुत छोटी सी गलती है जैसे कैपिटल लेटर स्मॉल लेटर या फिर किसी एक शब्द में कोई गलती है तो इसे माइनर मिस्टेक कहा जाता है इसके लिए गजट की जरूरत नहीं होती है इसके लिए आपको कोई भी अन्य दस्तावेज जिसमें सही नाम लिखा हो उसे यूनिवर्सिटी या राजस्थान बोर्ड ऑफिस में जमा करना होता है।
- मेजर नामचेंज – जब आपको पूरा सरनेम या पूरा नाम बदलना होता है जो मुख्य रूप से धर्म परिवर्तन लिंग परिवर्तन या शादी के बाद या डिवोर्स के बाद होता है तो ऐसी स्थिति में गजट की जरूरत होती है। क्योंकि आपके पास पहले से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं होता है इस वजह से गजट को राजस्थान बोर्ड ऑफिस में जमा करना होता है।
बिना गजट के राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें
अगर आपने राजस्थान बोर्ड से पढ़ाई की है और बिना गजट के नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ निर्देशों का पालन करना होगा –
- सबसे पहले आपके पास कोई ऐसा दस्तावेज होना चाहिए जिसमें सही नाम लिखा हो।
- इसके बाद आपका नाम में बहुत छोटा कोई मिस्टेक होना चाहिए जैसे कोई स्पेलिंग मिस्टेक या कोई सिंगल अल्फाबेट मिस्टेक।
- इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र लिखना है जिसमें अपने सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने की जानकारी आपको अच्छे से लिखनी है और सही दस्तावेज के जेरॉक्स को अपने गलत सर्टिफिकेट के साथ राजस्थान बोर्ड के ऑफिस में जाकर जमा करना है।
- इसके अलावा आप अपने यूनिवर्सिटी में भी जाकर संपर्क कर सकते हैं और वहां से भी आप अपना दस्तावेज जमा करके नाम चेंज करवा सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में परमानेंट नाम चेंज
शादी के बाद डिवोर्स के बाद या किसी अन्य कारण की वजह से आपको अपने नाम में बदलाव करना है या फिर आपको अपना सरनेम बदलने है तो ऐसी स्थिति में आपका पूरा नाम बदल रहा है और आपको गजट की जरूरत होगी। इसके लिए आपको नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा –
- सबसे पहले आपको स्थानीय कोर्ट या नोटरी में एक एफिडेविट जारी करना होगा। इसके लिए किसी वकील की मदद लेनी होगी और एक दिन के अंदर आपका एफिडेविट तैयार हो जाएगा इसमें आपको केवल अपने नाम चेंज का कारण बताना होता है।
- इसके बाद किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी के बारे में बताना होता है।
- इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र लिखना है और गजट ऑफिस में जमा करना है जिसमें आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है।
- आपको अपने आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों के फोटो को एक सीडी में इकट्ठा करके जमा करना है। आप जो फोटो और आवेदन पत्र गजट ऑफिस में जमा करेंगे उसके आधार पर आने वाली गजट पत्रिका में आपका नया नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा।
- इसके बाद गजट के आधिकारिक वेबसाइट से आपको अपना गजट डाउनलोड कर लेना है और उसमें आपका नया नाम प्रकाशित होगा जिसे आपको राजस्थान बोर्ड के ऑफिस या फिर यूनिवर्सिटी में जाकर जमा करना है।
- आपकी गलत सर्टिफिकेट और गजट को जमा करने के बाद उसे वेरीफाई किया जाएगा और आपके सर्टिफिकेट में नाम चेंज करके आपके घर तक भेज दिया जाएगा। इसके अलावा आपके कॉलेज में भी दिया जा सकता है जहां से आप सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
घर बैठे ऑनलाइन राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करें
वर्तमान समय में घर बैठे ऑनलाइन राजस्थान बोर्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको हमारी मदद लेनी होगी। इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। हम आपसे कुछ जानकारी प्राप्त करेंगे और गजट प्रकाशित करेंगे इसके अलावा आपके राजस्थान बोर्ड के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने में आपकी सहायता करेंगे और आपके घर तक नया सर्टिफिकेट डिलीवर करेंगे।
ऊपर बताए गए सभी निर्देशों का पालन करते हुए आप आसानी से नाम चेंज कर सकते हैं लेकिन इसमें काफी भाग दौड़ करना पड़ेगा। यह प्रक्रिया काफी लंबी है इसमें 1 से 2 महीने का वक्त भी लग सकता है। इन सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए घर बैठे आसानी से अपने सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए आपको हमारी मदद लेनी चाहिए इसके लिए हमसे तुरंत संपर्क करें।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि राजस्थान बोर्ड में बिना गजट के नाम सुधारना मुमकिन है या नहीं। इसके अलावा आपको गजट प्रक्रिया के बारे में पुरी जानकारी दी गई है अगर आप बिना किसी परेशानी के अपने राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको हमसे संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा आप किसी अन्य कानूनी सलाहकार से भी संपर्क कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं नाम चेंज के लिए दी गई सभी जानकारी आपको अच्छे से समझ आई होगी और आप आसानी से अपना नाम चेंज कर पाएंगे।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
