बिना गजट के आधार कार्ड में नाम सुधार मुमकिन है? जान सच्चाई नियम और आसान उपाय

बिना गजट के आधार कार्ड में नाम सुधार मुमकिन है? जान सच्चाई नियम और आसान उपाय

By Abhisheak Kumar

बिना गजट के आधार कार्ड में नाम सुधार मुमकिन है – आधार कार्ड एक बहुत जरूरी दस्तावेज बन चुका है। आज के समय में लगभग सभी प्रकार की सरकारी और गैर सरकारी सुविधा प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है। लेकिन यदि आपके आधार में नाम की स्पेलिंग गलत हो जाए या कोई और गलती हो जाए तो आपका काम रुक सकता है। इस वजह से आधार कार्ड के नाम को अपडेट करना चाहिए जिसके लिए गजट जरूरी है। 

ऐसे में कई लोग पूछते हैं क्या बिना गजट के आधार में नाम सुधार संभव है? कुछ हद तक यह संभव भी है और कुछ हद तक संभव नहीं भी है। आज इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी हम इस लेख में जानने वाले हैं। 

Reason of Correctionगजट जरूरी है या नहीं?आवश्यक दस्तावेज़
टाइपो / एक-दो अक्षर की गलतीजरूरी नहींपहचान प्रमाण (PAN, Passport)
उपनाम जोड़ना / हटाना (Surname change)जरूरी (कई मामलों में)गजट नोटिफिकेशन, प्रमाणपत्र
शादी के बाद नाम में बदलावजरूरीविवाह प्रमाणपत्र, गजट
तलाक के बाद नाम हटानाजरूरीतलाक प्रमाणपत्र, गजट
बच्चों के नाम में मामूली सुधारजरूरी नहींजन्म प्रमाणपत्र, स्कूल ID
पूरा नाम बदलनाअनिवार्यकोर्ट ऑर्डर, गजट नोटिफिकेशन

Also Read

बिना गजट के आधार में नाम सुधार – यह कैसे संभव हैं?

UIDAI कुछ सीमित नाम सुधार की अनुमति देता है जो बिना गजट डॉक्यूमेंट के संभव नहीं है। मगर टाइपिंग एरर या एक दो अक्षरों की गलती हो जाती है तब बिना गजट के भी सुधार संभव होता है। 

अगर बिना गजट के आपको आधार में नाम सुधार करना है तो केवल सही पहचान प्रमाण पत्र देकर अपडेट कराया जा सकता है। लेकिन ऐसा तभी तक कराया जा सकता है जब तक आधार कार्ड में कोई छोटी-मोटी गलती हो। 

कौन सी स्थिति में गजट की आवश्यकतानहीं होती है? 

कुछ ऐसी स्थिति होती है, जब बिना गजट के भी आप अपने आधार में नाम सुधार सकते है – 

  • नाम में जब कोई हल्की-फुल्की गलती होती है या एक शब्द में कोई गलती होती है तब गजट की जरूरत नहीं होती है। 
  • आधार कार्ड में माता-पिता के नाम में कोई छोटी-मोटी गलती होती है तो गजट की जरूरत नहीं होती है। 
  • जब पहली बार आप अपने नाम में किसी गलती को सुधारने की कोशिश करते हैं तब गजट की जरूरत नहीं होती है। 
  • जब आपको सरनेम चेंज करना होता है या फिर पूरे नाम को बदलकर कोई दूसरा नाम लिखना होता है केवल तभी गजट की जरूरत होती है। 

किन मामलों में गजट अनिवार्य होता है 

कुछ ऐसी स्थिति होती है जब गजट बहुत जरूरी हो जाता है जिसे नीचे सूचित किया गया है –

  • जब नाम में कोई मेजर चेंज करना होता है तब गजट जरूरी होता है। 
  • शादी या तलाक के कारण अगर नाम में परिवर्तन हो रहा है तब गजट जरूरी होता है। 
  • धर्म परिवर्तन के कारण अगर नाम परिवर्तन हो रहा है तब गजट जरूरी होता है। 
  • कोर्ट से नाम परिवर्तन करवाने का कोई आदेश मिलता है तब आपको गजट प्रकाशित करना होता है।

आधार कार्ड में नाम सुधारने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको आधार कार्ड में नाम सुधारना है तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है, जिसे नीचे सूचित किया गया है –

  • पुराना आधार कार्ड 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर

पहचान पत्र के लिए कुछ दस्तावेज की जरूरत होगी 

  • पैन कार्ड 
  • पासपोर्ट 
  • वोटर आईडी 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • रेंट एग्रीमेंट 
  • बैंक पासबुक

कुछ अन्य डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ सकती है 

  • अगर शादी के बाद नाम चेंज करवाना है तो विवाह सर्टिफिकेट 
  • अगर तलाक के बाद नाम चेंज करवाना है तो तलाक सर्टिफिकेट की जरूरत होगी 
  • अगर बच्चे के जन्म के बाद नाम परिवर्तन करना है तो बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होगी 
  • अगर किसी बच्चे को गोद लेते हैं तो एडॉप्शन सर्टिफिकेट की जरूरत होगी 

ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आधार कार्ड में नाम सुधार 

ऑफलाइन तरीका – अगर आप ऑफलाइन अपने आधार कार्ड में नाम सुधार करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधार कार्ड में कैसा चेंज करना है यह सुनिश्चित करना होगा। अगर आपको अपने आधार कार्ड में कोई छोटा-मोटा चेंज करना है तो इसके लिए आपको आधार सुधार केंद्र जाना होगा और अपना सही डॉक्यूमेंट जमा करना होगा जिसे देखकर आधार कार्ड में नाम चेंज किया जाएगा। अगर आप दूसरी बार आधार कार्ड में नाम चेंज कर रहे हैं या फिर कोई बहुत मेजर चेंज करवा रहे हैं तो इसके लिए गजट कार्यालय जाकर एक गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होगी और उसे आधार सुधार केंद्र में जमा करना होगा। 

ऑनलाइन तरीका – वर्तमान समय में घर बैठे अपने आधार कार्ड में नाम सुधार करने का केवल एक तरीका है कि आप तो हमारे जैसे किसी कानूनी सलाहकार की मदद लेने। आप खुद यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नाम में कोई परिवर्तन नहीं कर सकते हैं। अगर आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो हमारे इस वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें और हम आपके आधार कार्ड में तुरंत नाम चेंज करेंगे। 

गजट के जरिए आधार कार्ड में नाम सुधार कैसे होता है 

अगर आपको गजट या राजपत्र का इस्तेमाल करके अपने आधार कार्ड में नाम सुधार करना है तो आपको कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा –

सबसे पहले अपना एफिडेविट जारी करें 

सबसे पहले आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट तैयार करना होगा। इसके लिए किसी वकील की मदद लेनी होगी और एक छोटा सा आवेदन पत्र देना होगा। इसके बाद आप नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ साधारण जानकारी को बता कर अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं।

इस तरह का एफिडेविट आपको एक दिन के अंदर कोर्ट की तरफ से मिल जाएगा और उसे गजट ऑफिस में जमा करके आप अपने नाम परिवर्तन का काम शुरू कर सकते हैं। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करें 

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना है जिसके लिए आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होगा। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम, नया नाम और नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा। इसके बाद विज्ञापन प्रकाशित हो जाएगा जिसका जेरॉक्स अपने पास जरूर रखें। 

इसके बाद गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखें 

इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र लिखना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी बतानी है और आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने का अनुरोध करना है। आपके दिए हुए संवेदन पत्र के साथ आपको एक सीडी भी देना है जिसमें सभी दस्तावेजों के फोटो को इकट्ठा करना है। वर्तमान समय में सभी दस्तावेज को सीडी के रूप में जमा किया जा रहा है और इसके साथ-साथ एक आवेदन पत्र भी देना होता है। 

इसके बाद गजट डाउनलोड करें और जमा करें 

इसके बाद आपको कुछ समय का इंतजार करना है जिसके बाद आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड करना है और उसके बाद इसे आधार सुधार केंद्र में जमा करना है। आपके दिए हुए गजट के आधार पर आपका आधार कार्ड में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आपको नया आधार कार्ड आपके दिए हुए पते पर भेज दिया जाएगा। 

ऑनलाइन घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें 

आप बिना किसी पास परेशानी के घर बैठे अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। आप हमसे संपर्क करेंगे और हम आपके आधार कार्ड में नाम चेंज से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त करेंगे और आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे इसके बाद आपकी किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करेंगे। आप आसानी से घर बैठे अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी आपको केवल तुरंत हमसे संपर्क करना होगा। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि बिना गजट के आधार कार्ड में नाम चेंज हो सकता है या नहीं। उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा दी गई जानकारी को पढ़कर आप आसानी से समझ पाए होंगे कि आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे होता है और इसके लिए नाम चेंज कौन कर सकता है अगर हमारे द्वारा सजा जानकारी आपको लाभदायक लगी है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने विचार कमेंट में बताना ना भूले। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call