उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें | Uttar Pradesh Me Pan Card Me Naam Kaise Badlen

उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें | Uttar Pradesh Me Pan Card Me Naam Kaise Badlen

By Vipin

उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें?:- क्या आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं? और क्या आपके पैन कार्ड में आपका नाम गलत हो गया है? क्या आपके पैन कार्ड में आपके पिता का नाम गलत हो गया है? और क्या नाम गलत होने से आप अपना काम नहीं करवा पा रहे हैं? अगर ऐसा है, तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इस लेख के माध्यम से हम आपको सरल भाषा में बताने वाले हैं कि आप उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें? नाम बदलने के लिए आपके पास कौन-से दस्तावेज होने चाहिए?

तो अगर आपको इसी की पूरी जानकारी चाहिए तो आप इस लेख को पूरा अंत तक पढिए।

उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड क्या है | Uttar Pradesh Me Pan Card Kya Hai 

उत्तर प्रदेश में रहने वालों को पता होगा कि उनके लिए पैन कार्ड कितना जरूरी है। उत्तर प्रदेश के व्यक्ति को अगर अपना डिमेट अकाउंट खोलना है, बैंक में खाता खुलवाना है, किसी दस्तावेज में कोई परिवर्तन करवाना है तो प्रूफ के तौर पर पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। अगर पैन कार्ड न हो, या हो भी लेकिन उसमें नाम गलत हो तो भी व्यक्ति अपना काम नहीं करवा पाते हैं। इसलिए पैन कार्ड होना और उसमें नाम सही होना बहुत ही जरूरी है।

लेकिन अगर आपका नाम गलत हो गया है तो इस लेख में बताई गई जानकारी की मदद से आप उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम बदलने के कारण | Uttar Pradesh Me Pan Card Me Naam Badalne Ke Karan 

कुछ ऐसे कारण जिससे व्यक्ति उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम चेंज करवाना चाहते हैं।

  • जब किसी व्यक्ति को नाम पसंद नहीं आता है तो वो अपना नाम बदलना चाहते हैं।
  • जब किसी व्यक्ति के नाम में कोई स्पेलिंग मिसटेक हो जाती है तो व्यक्ति नाम बदलना चाहते हैं।
  • जब किसी व्यक्ति का धर्म परिवर्तन हो जाता है तो इस कारण से व्यक्ति नाम परिवर्तन करना चाहते हैं।
  • किसी महिला की शादी के बाद नाम में पती का सरनेम जोड़ने के कारण नाम परिवर्तन करना चाहती हैं।
  • किसी महिला का शादी के बाद तलाक हो जाता है तो इस कारण से व्यक्ति नाम परिवर्तन करना चाहते हैं।
  • जब किसी व्यक्ति को कोई ज्योतिष सलाह दे देते हैं कि आप अपना नाम बदल लीजिए तो इस कारण व्यक्ति नाम परिवर्तन करना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज | Uttar Pradesh Me Pan Card Me Naam Badalne Ke Liye Jaruri Dastavej 

उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज

उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम बदलने के लिए आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेज होने चाहिए।

  • पुराना पैन कार्ड।
  • पासपोर्ट साइज़ दो फोटो।
  • आपका कोई आईडी प्रूफ।
  • माता या पिता का कोई आईडी प्रूफ। 
  • सबसे जरूरी दस्तावेज गज़ट बनवाना (जिसके बारे में हम आगे बात करने वाले हैं)

गज़ट क्या है | Gazette Kya Hai 

गज़ट एक कानूनी दस्तावेज है। इसको केंद्र सरकार द्वारा दस्तावेजों में नाम परिवर्तन करने के लिए जारी किया जाता है। और इसको जारी किया जाता है ताकि व्यक्ति अपने दस्तावेजों में परिवर्तन कर सकें। और इसीलिए इसकी मदद से आप अपने किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन कर सकते हैं। गज़ट को केंद्र सरकार द्वारा हप्ते में एक बार जारी किया जाता है। इसमें आपके नाम बदलने की सारी जानकारी लिखी गई होती है।

कि आपका नाम ये है, आपके माता पिता का नाम ये है। या फिर इस तरह से लिखा होगा कि आपके पास जीतने भी दस्तावेज हैं उन सभी में आपका नाम, या आपके माता पिता का नाम गलत लिखा है। और अब आप अपना या अपने माता पिता का नाम बदलना चाहते हैं। और उसकी जगह अपना नया नाम रखना चाहते हैं। और आपका या आपके माता पिता का नया नाम ये है।

उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम बदलने के लिए गज़ट बनवाने की पूरी प्रक्रिया | Uttar Pradesh Me Pan Card Me Naam Badalne Ke Liye Gazette Banwane Ki Puri Prakriya

उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम बदलने के लिए गज़ट बनवाने की पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम बदलवाने के लिए आपको तीन दस्तावेज बनवाने होंगे। और उन तीनों दस्तावेजों की जानकारी नीचे बताई गई है। जब आप उनको बनवा लेंगे उसके बाद आपका गज़ट बन जाएगा।

दस्तावेज 1. एफ़िडेविट (शपथ पत्र बनवाना) – शपथ पत्र बनवाने के लिए आपको कम से कम 10 रुपये का स्टाम्प पेपर बनवाना होगा। ये राज्य के हिसाब से ज्यादा भी हो सकता है। इसमें आपको यही लिखवाना होता है कि आपका नाम या आपके माता पिता का नाम ये है। और अब आप अपना या अपने माता पिता का नाम बदलना चाहते हैं। और अब आपको इसी नाम से जाना जाएगा। इसको बनवाने के लिए आपको किसी वकील से संपर्क करना होगा और उनको नाम बदलने की सारी जानकारी देनी होगी।

दस्तावेज 2. समाचार पत्र में प्रकाशन भेजना – अब आपको अपने नाम बदलने की जानकारी को पब्लिक करना होगा। जिसके लिए आपको 2 समाचार पत्र में प्रकाशन भेजना है।

पहला – अपने राज्य के लोकल भाषा के समाचार पत्र में नाम बदलने की जानकारी लिख कर प्रकाशन भेजना।

दूसरा – अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्र में नाम बदलने की जानकारी लिख कर प्रकाशन भेजना जो राष्ट्रीय लेवल पर मान्य होगी।

दस्तावेज 3. सीडी बनवाना – सीडी के लिए आपको माइक्रोसॉफ्ट की वर्ड ऐप्लकैशन को ओपन करना है और उसमें नाम बदलने की जानकारी दर्ज कर सीडी को बर्न कर देना है। इस तरह से आपका सीडी बन जाएगा।

जब आपके तीनों दस्तावेज (शपथ पत्र, प्रकाशन पत्र, सीडी) बन जाएंगे उसके बाद तीनों को चिपका कर इकट्ठा कर लेना है। और उसको ले जाकर गज़ट ऑफिस (दिल्ली में स्थिति है) में जमा कर देना है। और गज़ट के लिए जारी कर देना है।

जब आप ऐसा कर लेंगे उसके 30 से 40 दिन के अंदर आपका गज़ट गवर्नमेंट की वेबसाईट पर अपडेट कर दिया जाएगा। जहां से आप अपना गज़ट डाउनलोड कर सकते हैं।

फिर आपको अपना गज़ट, पुराना पैन कार्ड, आईडी प्रूफ लेना है और उसको नजदीकी पैन कार्ड ऑफिस में ले जाकर जमा कर नाम बदलने के लिए सूचित कर देना है। फिर 30 दिन में आपका नया पैन कार्ड पोस्ट ऑफिस के द्वारा आपके घर भेज दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम बदलने के लिए गज़ट बनवाने के फायदे | Uttar Pradesh Me Pan Card Me Naam Badalne Ke Liye Gazette Banwane Ke Fayde 

हम आपको एक गुड न्यूज बता देते हैं जब आप अपना गज़ट बनवा लेंगे उसके बाद आप अपने गज़ट की मदद से अपने किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन, धर्म परिवर्तन, सरनेम परिवर्तन कर पाएंगे। क्योंकि गज़ट सभी दस्तावेजों के लिए मान्य होता है। और इसको केन्द्रीय सरकार द्वारा जारी किया जाता है।

उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें लेख का निष्कर्ष – 

इस लेख में हमने यही बताया है कि आप उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें? नाम बदलने के लिए आपके पास कौन से दस्तावेज होने चाहिए? गज़ट क्या है? इसके बारे में हमने डीटेल में बात की है। और अगर आपने इस लेख को यहाँ तक पढ़ ली है, तो हमें उम्मीद है कि इस लेख में बताई गई जानकारी आपको काफी सही तरह से समझ में आ गई होगी और उसकी मदद से आप नाम चेंज कर पाएंगे।

लेकिन अगर अब भी आपको कोई परेशानी वाली बात लग रही है, या फिर अगर आपके पास इतना टाइम नहीं है कि आप यह प्रक्रिया पूरी कर सकें। तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसमें हम आपकी मदद करेंगे।

हम आपकी मदद कैसे कर सकते हैं?

yourdoorstep नाम से हमारी एक कंपनी है। जिस पर अभी आप इस लेख को पढ़ रहे हैं। इसके जरिए हम लोगों के दस्तावेजों में नाम परिवर्तन करने में उनकी हेल्प करते हैं। और अभी तक हमने कई लोगों के दस्तावेजों में नाम परिवर्तन करने में उनकी हेल्प की है। और हम आपकी भी कर सकते हैं।

अगर आप चाहते हैं कि हम आपकी हेल्प करें, तो इसी वेबसाईट पर राइट साइड में व्हाट्सप्प का एक आइकान आपको दिख रहा होगा उस पर क्लिक करके आप हमारी टीम से बात कर सकते हैं।

ज्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न –

प्रश्न – उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम और पिता का नाम कैसे बदलें?

उत्तर – उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम और पिता का नाम बदलने के लिए आपको कुछ जरूरी स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत होती है जिसके बारे में हमने इस लेख में अच्छी तरह से बात करी है – Staff, Your Door Step

प्रश्न – क्या उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में सुधार हो सकता है?

उत्तर – इस लेख में बताई गई जानकारी की मदद से आप उत्तर प्रदेश में अपने पैन कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं।

प्रश्न – उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम सुधार के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

उत्तर – उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम सुधार करने के लिए आपके पास ये सभी दस्तावेज होने चाहिए गज़ट डॉक्यूमेंट, पुराना पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज़ दो फोटो, आपकी और आपके पिता की कोई आई डी प्रूफ – Staff, Your Door Step 

प्रश्न – उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें?

उत्तर – उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम बदलने के लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए। जैसे कि कोई आई डी प्रूफ, फोटो, पुराना पैन कार्ड, गज़ट। 

प्रश्न – उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड सुधारने में कितना समय लगता है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश में पैन कार्ड में नाम सुधारने के लिए 30 दिन का समय लगता है – Staff, Your Door Step

Vipin✍️

Written by

Vipin

Content Author at YourDoorStep

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call