टीसी या ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार कैसे करें [Full Guide]

टीसी या ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार कैसे करें [Full Guide]

By Abhisheak Kumar

टीसी या ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार कैसे करें – टच जिसे ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी कहा जाता है इसमें नाम सुधार करने की जरूरत पड़ जाती है। कभी-कभी जब आप नाम चेंज करते हैं या फिर किसी अन्य कारण से आपको अपने ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में आप नीचे बताएं निर्देशों का पालन करते हुए नाम चेंज कर सकते हैं। टीसी या ट्रांसफर सर्टिफिकेट आपके आगे की पढ़ाई के लिए बहुत जरूरी होता है इसका इस्तेमाल करके ही आप आगे किसी स्कूल या कॉलेज में एडमिशन ले पाते हैं। इसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज का पूरी तरह से अपडेट रहना और आपके अन्य दस्तावेजों से मेल खाना बहुत जरूरी है।

इसे भी पढे –

ट्रांसफर सर्टिफिकेट नाम सुधार की जरूरत क्यों पड़ती है 

कुछ ऐसी स्थिति होती है जब आपके ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार की जरूरत पड़ती है उसके बारे में कुछ जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है –

  • स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक होने पर आप अपने ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • स्कूल या कॉलेज के रिकॉर्ड में नाम गलत दर्ज हो जाए तो आप अपने ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • अगर धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाते हैं और अपना नाम बदलते हैं। 
  • आधार कार्ड या किसी अन्य दस्तावेज में नाम ना मेल खाने पर।
  • किसी कानूनी कारण की वजह से अगर आपको नाम बदलना पड़ता है तो अपने टीसी को भी चेंज करना होगा।

ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार की प्रक्रिया 

सरकारी और निजी स्कूलों में ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम बदलने की प्रक्रिया अलग-अलग होती है। लेकिन दोनों ही जगह पर आपको ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए गजट जमा करना होता है। 

सरकारी स्कूल में 

सरकारी स्कूल में नाम बदलने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्कूल में एक आवेदन पत्र देना होता है। उसमें आपको नाम परिवर्तन का कारण और अन्य आवश्यक जानकारी बतानी होती है जिसके बाद आपको गजट प्रकाशित करना होता है और अपना गजट जमा करना होता है। गजट प्रकाशित करने और स्कूल में जमा करने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है। 

प्राइवेट या निजी स्कूलों में 

अगर आप किसी निजी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं तो नाम बदलने के लिए आपको वह स्कूल जी बोर्ड से एफिलिएट है उस बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर नाम बदलने का आवेदन करना होगा या फिर अपने स्कूल के बोर्ड के स्थानीय कार्यालय में जाकर एक आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा और उसके बाद अपना गजट स्कूल के जरिए या फिर बोर्ड कार्यालय में जाकर जमा करना होगा। अगर आप किसी ऐसे स्कूलों में पढ़ाई करते हैं जो वर्तमान समय में किसी बोर्ड से एफिलिएट नहीं है तो वहां अपना नाम परिवर्तन करने का एक आवेदन पत्र देकर भी नाम चेंज किया जा सकता है। 

यूनिवर्सिटी या कॉलेज में 

किसी यूनिवर्सिटी के ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए आपको यूनिवर्सिटी या कॉलेज के ऑफिस में एक आवेदन पत्र देना होता है। उसके बाद अलग-अलग जगह के अनुसार आपको एक छोटा सा आवेदन फॉर्म भर कर जमा करना होता है। इसके बाद आपको अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एक गजट प्रकाशित करके जमा करना होता है। आपके दिए हुए गजट के आधार पर आसानी से आपके ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर दिया जाएगा। 

ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको अपने ट्रांसफर सर्टिफिकेट या टीसी में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –  

  • पुराना ट्रांसफर सर्टिफिकेट जिसमें नाम गलत है 
  • अपने स्कूल को आवेदन पत्र 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • गजट नोटिफिकेशन 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर

टीसी या ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार कैसे करें ( गजट प्रक्रिया) 

अगर आपको अपने ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार करना है तो इसके लिए गजट की जरूरत होती है जिसे प्रकाशित करने की पूरी प्रक्रिया और स्कूल में जमा करके नाम चेंज करने के बारे में नीचे जानकारी दी गई है –

सबसे पहले एफिडेविट जारी करें 

सबसे किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट बनवाना होगा। इसके लिए आपको किसी वकील की मदद लेनी होगी इस तरह का एफिडेविट आम तौर पर 1 दिन के अंदर बन जाता है। इसके लिए वकील को कुछ फीस देनी पड़ सकती है उसके बाद आपको अपने एफिडेविट में नाम परिवर्तन का कारण और अन्य जानकारी को स्पष्ट शब्दों में बात कर हस्ताक्षर करना होगा और अपने एफिडेविट का जेरोक्स निकालकर भी रखना होगा। 

समाचार पत्र में नाम परिवर्तन का विज्ञापन 

इसके बाद आपको समाचार पत्र में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। इसमें आपको दो तरह का विज्ञापन जारी करना है पहले किसी स्थानीय भाषा के अखबार में और दूसरा किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में। इसके लिए आपके अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता लिखना होगा। इसके जरिए आप अपने नए नाम को सार्वजनिक करने का प्रयास कर रहे हैं। 

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखें 

इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना है जिसमें आपको नाम परिवर्तन का करण और अन्य आवश्यक जानकारी को बताना है। इसके बाद आपको अपने नए नाम को आने वाली गजट पत्रिका में प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। अगर आपको इस तरह के आवेदन पत्र की जानकारी नहीं है तो आप किसी वकील की मदद से आवेदन पत्र तैयार कर सकते हैं।

गजट अपने स्कूल में जमा करें 

ऊपर बताइए प्रक्रिया के अनुसार आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे आप गजट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अपने गजट नोटिफिकेशन को आपको अपने स्कूल कॉलेज या यूनिवर्सिटी में जमा करना है जहां आप अपना नाम चेंज करना चाहते हैं। आप जिस ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं वहां के ऑफिस में आपको अपना गजट और एक आवेदन पत्र जमा करना है जिसके आधार पर आपके ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर दिया जाएगा। 

टीसी में नाम घर के लिए एफिडेविट और गजट नोटिफिकेशन की जरूरत 

 एफिडेविट कोर्ट की तरफ से जारी होने वाला एक लीगल ऑर्डर होता है। अगर आपको अपने ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना है तो इसके जरिए आप अपने पहचान को बदल रहे हैं इस वजह से केंद्र सरकार के पास इसकी जानकारी होनी चाहिए और केंद्र सरकार के द्वारा परमिशन लेकर ही नाम चेंज करना चाहिए। इसके लिए आपको कोर्ट से एक लिखित लीगल ऑर्डर लेना होगा जिसके आधार पर आपका नाम चेंज किया जाएगा जिसे एफिडेविट कहा जाता है।

नाम परिवर्तन का एफिडेविट आप आसानी से किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी से बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी वकील की मदद चाहिए होती है और एक दिन के अंदर यह एफिडेविट तैयार हो जाता है। अगर हम गजट नोटिफिकेशन की बात करें तो इसे राजपत्र भी कहा जाता है यह केंद्र सरकार की तरफ से जारी होने वाला एक सरकारी पत्रिका है जो हर हफ्ते जारी होता है। लिंग परिवर्तन धर्म परिवर्तन नाम परिवर्तन जैसी जानकारी गजट में प्रकाशित होती है। केंद्र सरकार के पास देश के सभी लोगों की जानकारी होती है जिसमें बदलाव करने के लिए गजट प्रकाशित करना जरूरी होता है। यह आपके लिए पहचान पत्र के रूप में भी काम कर सकता है इसलिए नाम परिवर्तन करने के लिए गजट प्रकाशित करना बहुत जरूरी होता है जिसकी प्रक्रिया बताई गई है। 

ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार की समय सीमा और शुल्क

ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए समय सीमा की बात करें तो पहले गजट प्रकाशित करना होता है जिसमें तीन से चार हफ्तों का समय लग सकता है इसके बाद आपको अपना गजट स्कूल या यूनिवर्सिटी में जमा करना होगा जिसके बाद नाम चेंज करके आपके पास नया दस्तावेज दिया जाएगा जिसमें दो से तीन हफ्ते का वक्त लग सकता है। एक अनुमान के मुताबिक ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने में एक महीने से डेढ़ महीने तक का वक्त लग सकता है। यह वक्त अलग-अलग संस्था और अलग-अलग जगह के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। 

ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार के लिए शुल्क की अगर बात करें तो वर्तमान समय में इसके लिए डायरेक्ट तौर पर कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। निजी स्कूलों में इसके लिए कुछ शुल्क लिया जा सकता है। ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने में मुख्य शुल्क गजट प्रकाशित करने का लगता है जिसमें आपको एफिडेविट और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करने में कुछ शुल्क लगता है। अगर हम अनुमान के तौर पर एक शुल्क की बात करें तो 3000 से ₹4000 का शुल्क लगा सकता है। 

हमारे द्वारा ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने की सुविधा 

हमारी वेबसाइट के तरफ से आपको ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है। आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे आसानी से अपने ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा पोस्ट ऑफिस के लिए वेबसाइट पर व्हाट्सएप का आइकन होगा जिस पर क्लिक करके आप हमसे संपर्क कर सकते हैं हम आपसे कुछ साधारण जानकारी लेंगे और आपका गजट प्रकाशित करेंगे। आप अपने गजट के जरिए आसानी से नाम चेंज कर सकते हैं इसमें हम आपकी सहायता भी करेंगे।

टीसी नाम चेंज से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें और सुझाव 

ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के दौरान आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप अपना गजट नए नाम से प्रकाशित करें। इसके अलावा आपको ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को पूरी तरह अपडेट रखना है और अपने अपडेट दस्तावेज का इस्तेमाल करके अपने ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना है।

इसके अलावा आपको ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज होने के बाद कुछ भविष्य में सावधानी बरतने की भी जरूरत है। आपको ध्यान रखना होगा की ट्रांसफर सर्टिफिकेट में आपने अपना नाम चेंज किया है जिस कारण से आपका नाम बदल गया है और अपने स्कूल के सभी अन्य दस्तावेजों में भी आपका वही नाम होना चाहिए जो नाम आपने बदलकर किया है।

इस वजह से आपको अपने अन्य दस्तावेजों को भी पूरी तरह से अपडेट रखना है। और आप जिस तरह से नाम बदलना चाहते हैं बिल्कुल उसी नाम का इस्तेमाल करके अपने अन्य दस्तावेजों को भी पूरी तरह से अपडेट रखें। 

ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार कैसे करें (FAQ)

  1. Q. ट्रांसफर सर्टिफिकेट में कितने दिन में नाम चेंज हो जाता है? 

    ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने में लगने वाला समय अलग-अलग जगह के अनुसार अलग-अलग होता है लेकिन आमतौर पर एक महीने से डेढ़ महीने के अंदर नाम चेंज हो जाता है। 

  2. Q. ट्रांसफर सर्टिफिकेट में कौन नाम चेंज कर सकता है? 

    कोई भी व्यक्ति आसानी से ऊपर बताए निर्देशों को पढ़कर आसानी से ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकता है। 

  3. Q. ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने में कितना खर्चा आएगा? 

    ट्रांसफर सर्टिफिकेट नाम चेंज करने में 3000 से ₹4000 तक का खर्चा आ सकता है लेकिन इसके लिए आप हमारी मदद ले सकते हैं जिसमें आपका काम कम पैसे में भी हो सकता है। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी दी गई है उम्मीद करते हैं इसे पढ़कर आप समझ गए होंगे की ट्रांसफर सर्टिफिकेट बहुत जरूरी दस्तावेज है जिसमें नाम परिवर्तन करने के लिए किस प्रकार गजट का इस्तेमाल किया जाता है। ट्रांसफर सर्टिफिकेट के जरिए आप किसी भी स्कूल या कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं आगे की पढ़ाई के लिए ट्रांसफर सर्टिफिकेट बहुत जरूरी है और किस तरह आप गजट का इस्तेमाल करके नाम चेंज कर सकते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call